Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 240

फ्लोटेक्स सोलर कंपनी में मजदूरों का शोषण

0

महासमुंद / CG NEWS:  महासमुंद जिले के बीरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में श्रम कानूनों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। सबसे ताज़ा मामला फ्लोटेक्स सोलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का है, जहाँ सैकड़ों कर्मचारी 12-12 घंटे काम करने को मजबूर हैं। लेकिन इन्हे ओवरटाइम का एक पैसा नहीं मिल रहा है। इनका पीएफ कट रहा है, लेकिन जमा कहाँ हो रहा है, किसी को जानकारी नहीं है। आक्रोशित कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई है।

– Advertisement –

 350 से 400 श्रमिकों का शोषण 

– Advertisement –

Ad image

महासमुंद जिले का बीरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों फैक्टरियाँ हैं, लेकिन श्रमिकों के लिए यह क्षेत्र अब यातना शिविर बन चुका है। सबसे गंभीर आरोप फ्लोटेक्स सोलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर लगे हैं। यहाँ करीब 350 से 400 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में इन जिलों में बढ़ेगी सबसे ज्यादा ठिठुरन, तापमान 3°C तक गिर सकता है

– Advertisement –

Ad image

आखिर कब मिलेगा न्याय?

रोज़ 12-12 घंटे ड्यूटी कराते हैं। लेकिन 8 घंटे का ही वेतन देते हैं, ओवरटाइम का एक रुपया नहीं मिलता हैं। इनका पीएफ काटते हैं, लेकिन पासबुक तक दिखाते नहीं हैं। सेफ्टी नाम की कोई चीज़ नहीं हैं।

 क्या ओवरटाइम का मिलेगा दोगुना पैसा?

श्रम कानून कहता हैं कि फैक्ट्री में अधिकतम 9 घंटे काम (ओवरटाइम सहित 12 घंटे से ज्यादा नहीं) हो सकता है और ओवरटाइम का दोगुना भुगतान अनिवार्य है।लेकिन यहाँ नियमों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है की पीएफ कटौती तो हो रही है, लेकिन कर्मचारियों को न रसीद मिलती है, न ही ये पता चलता है, कि पैसा जमा हो भी रहा है या नहीं।

मामले को लेकर सैकड़ों कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुँचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि बीरकोनी की ज्यादातर फैक्टरियों में यही हाल है। श्रम विभाग और इंडस्ट्रियल विभाग के अधिकारी सालों से यहाँ निरीक्षण करने कब आते हैं पता ही नहीं चलता है। जिससे कंपनी मालिकों के हौसले बुलंद हैं।

बलौदाबाजार में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल

0

  • पीएम आवास के 1073 हितग्राहियों को चाबी सौंपी
  • सुहेला में 195 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
  • सुहेला में खुलेगा शासकीय महाविद्यालय

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में 195.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1073 हितग्राहियों को आवास की चाबी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत पाँच हजार किसानों को अधिकार अभिलेख तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और राशि के चेक प्रदान किए।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का ध्येय है कि हर घर में पक्का मकान, शौचालय, शुद्ध पेयजल और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य बने 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जो वादे किए गए थे, उन्हें हम एक-एक कर पूरा कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी हो रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर प्रति मानक बोरा 5,500 रुपये कर दी गई है। किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस भी प्रदान किया जा चुका है। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत हर घर को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना में बड़ी मात्रा में सब्सिडी भी मिल रही है, इसलिए अधिक से अधिक लोग अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर लाभ उठाएँ।

उन्होंने जिले में प्रशासन की ‘हम होंगे कामयाब’ पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षित कर उनके बेहतर भविष्य के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनसे अब तक 500 से अधिक युवाओं को लाभ मिला है।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और बड़े-बड़े कार्य सहजता से पूरे हो रहे हैं। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अकेले 100 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कों की  स्वीकृति मिली है।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के दौरान सुहेला में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, तिल्दा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, बलौदाबाजार में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भवन एवं नवीन व्यावसायिक परिसर का निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने जिले के 50 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए 10-10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा सुहेला तिगड्डे में तीनों सड़कों पर एक-एक किलोमीटर तक डिवाइडर निर्माण एवं लाइट लगाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 12.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1073 आवास, तथा लगभग 7.74 करोड़ रुपये की लागत से आमाकोनी, हथबंद, पौसरी, सेम्हराडीह और खपराडीह में निर्मित जल प्रदाय योजनाएँ शामिल हैं।

भूमिपूजन के प्रमुख कार्यों में 49.17 करोड़ रुपये की लागत से बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग मजबूतीकरण, 20.98 करोड़ रुपये की लागत से बलौदाबाजार के रिसदा बायपास मार्ग, 15.59 करोड़ रुपये की लागत से बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, 8.60 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 717 आवास तथा 8.04 करोड़ रुपये की लागत से कोल्हान नाले के पार सुंगेरा एनिकट निर्माण शामिल हैं।

कार्यक्रम में 5 करोड़ रुपये से अधिक की हितग्राहीमूलक सामग्री एवं चेक वितरण किया गया। इसमें मुख्य रूप से सायबर फ्रॉड प्रकरण के 27 लाख रुपये की वापसी, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं में 83 लाख रुपये का वितरण, 8333 छात्रों को 4.25 करोड़ रुपये की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, महिला स्व सहायता समूहों एवं ‘सक्षम’ योजना अंतर्गत 16 महिलाओं को 25 लाख रुपये, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 हितग्राहियों को 9.69 लाख रुपये तथा ‘हम होंगे कामयाब’ योजना अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 6.81 लाख रुपये का भुगतान शामिल है।

इस अवसर पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष सिमगा दौलत पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ABVV के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पूर्व

0

CG News : रायपुर, 4 दिसम्बर 2025 : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. दिवाकर नाथ वाजपेयी उपस्थित रहे। समारोह में 64 शोद्यार्थियों को शोध उपाधि, 92 गोल्ड मेडल एवं 36950 स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि दी गई।

– Advertisement –

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्नातक छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने युवा पीढ़ी की ऊर्जा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी है और वर्तमान युवा इसका ऐतिहासिक साक्षी और भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से स्नातक होना शिक्षा की पूर्णता नहीं है, बल्कि इक्कीसवीं सदी में सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य है।

– Advertisement –

Ad image

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विश्वविद्यालयों में बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में कई बार बेटों से आगे निकल रही हैं और इस विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेताओं में भी बेटियों की संख्या उल्लेखनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों, विशेषकर पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे माता-पिता का त्याग, परिवार का सहयोग और गुरुओं का अमूल्य मार्गदर्शन भी निहित है। यह हर विद्यार्थी के लिए एक सुनहरा यादगार पल है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि-“कभी यह मत सोचिए कि आप पीछे रह गए हैं। यदि आप प्रयास करना नहीं छोड़ते, तो आप हमेशा पहले स्थान पर हो सकते हैं।” उन्होंने छात्रों से अपने सपनों को साकार करने के लिए परिश्रम करने, भारतीय संस्कृति, मूल्यों और जड़ों से जुड़े रहने और योग व विज्ञान जैसी भारतीय विरासत को अपनाने का आह्वान किया।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जीवन में अनेक चुनौतियाँ आती हैं, जिनमें कभी-कभी हम गिरते भी हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हर बार स्वयं को संभालकर फिर से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में गिरावट से भयभीत न हों और हमेशा उठने का साहस रखें। राज्यपाल ने अनुशासन को जीवन में सफलता की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि जीवन एक सुंदर यात्रा है, और इसे उद्देश्यपूर्ण, सकारात्मक और सार्थक ढंग से जीना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान आकर्षित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज तनाव एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इसलिए योग, ध्यान और नियमित शारीरिक गतिविधि को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी आग्रह किया कि वे जीवन में ऐसा कार्य चुनें जिसमें तनाव कम हो, पारदर्शिता हो और जिससे स्वयं, समाज और राष्ट्र का सकारात्मक परिवर्तन संभव हो।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि  सफलता केवल डिग्री से नहीं, बल्कि सीखने की निरंतर इच्छा से तय होती है। दुनिया तेजी से बदल रही है, और जो युवा अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहते हुए तकनीक, नवाचार और मेहनत का मार्ग चुनते हैं, वहीं कल का भारत गढ़ेंगे। जीवन में अवसर हमेशा बाहर नहीं मिलते, कई बार हमें स्वयं अवसर बनाना होता है। अनुशासन, लगन और सकारात्मक दृष्टि ही वह शक्ति है, जो हर साधारण क्षण को असाधारण उपलब्धि में बदल देती है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि यह पीढ़ी छत्तीसगढ़ को और पूरे देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह समारोह केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, संकल्पों और संघर्षों का उत्सव है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बहुविषयक अध्ययन, कौशल आधारित शिक्षण, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और आधुनिक पाठ्यचर्या जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने की सराहना की, जिससे छात्र वैश्विक अवसरों का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विवि में डिजिटलईजेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा फॉर्म, ट्रांसक्रिप्ट और डिग्री प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस नई प्रणाली से छात्रों को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम उषा कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता नए प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक अकादमिक अवसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी इससे विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार को सुनिश्चित कर सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों को राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कृषि विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक संरचना, भाषा-साहित्य और तकनीकी नवाचार जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को ज्ञान, अनुशासन और प्रेरणा का एक उत्सव प्रदान किया और अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के मार्गदर्शन में बने इस राज्य ने शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों के परिश्रम, संघर्ष और लगन का सम्मान है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है तथा 20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे शैक्षणिक अधोसंरचना और अधिक मजबूत होगी। अतिथियों ने विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका कन्हार का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य डॉ. अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने दिया।

कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर  पूजा विधानी, कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

अमेरा प्रबंधन ने पुलिस बल की मौजूदगी में की जमीन

0

महफूज हैदर

– Advertisement –

सरगुजा /अम्बिकापुर /लखनपुर। SECL अमेरा खदान के लिए कोयला निकालने हेतु भूमि अधिग्रहण को लेकर SECL अमेरा प्रबंधन ने पुलिस बल के मौजूदगी में परसोढ़ी कला के सीमा से ग्रामीणों को खदेड़ दिया। बुधवार की रात पुलिस बल के मौजूदगी में SECL अमेरा के द्वारा भूमि अधिग्रहण कर सीमांकन कर मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल ग्राम परसोढ़ी कला पहुंचा और ग्रामीणों से मुलाकात करते घटना के संबंध में ग्रामीण से जानकारी प्राप्त कर ग्रामीणों कि इस लड़ाई में साथ देने कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने समर्थन किया। ग्रामीणों के अनुरोध पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल सीमांकन की कार्रवाई में तैनात अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे जहां उन्होंने अपर कलेक्टर सुनील नायक से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीणों से शांतिपूर्वक आंदोलन करने की अपील की है और कांग्रेस ग्रामीण के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, विक्रमादित्य सिंहदेव, अमित सिंह देव, रणविजय सिंह देव वीरेंद्र सिंह देव, पप्पू इरशाद इमरान हुसैन इस्लाम खान, जिला व ब्लॉक कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

जिला प्रशासन ने जल्दबाजी में की कार्रवाई

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने जिला प्रशासन पर जल्दबाजी में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि ना कोर्ट का आदेश ना ही एसईसीएल का कोई निर्देश था इसके बावजूद जिला प्रशासन के द्वारा जल्दबाजी में यह पूरी कार्रवाई की गई है।

– Advertisement –

Ad image

स्कूली छात्र सहित महिला पुरुष समेत दस ग्रामीण जेल दाखिल
150 ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज

अमेरा खदान विस्तार को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुए पत्थर बाजी के बाद स्कूली छात्र दिनेश पिता स्व सोमर साय , पांडु राम पिता बोरतोल यादव, बुद्धेश्वर दास पिता अमर दास, नन्ही बाई पति देवकरण, रामपति पति स्वर्ग याबसाहू सभापति राजवाड़े पति दिगंबर राजवाड़े, सरिता राजवाड़े पति महेंद्र राजवाड़े, भुवनेश्वरी मानिकपुरी महंत ,नान राजवाड़े पति राम साईं राजवाड़े के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बि एन एस एस की धारा के तहत जेल दाखिल किया गया वहीं 150 महिला पुरुष ग्रामीणों के ऊपर 126, 191 (2), 191(3), 190, 296, 221, 132, 121, 109 बी एन एस धारा के तहत FIR दर्ज किया गया है

ग्रामीणों ने झूठा एफ आई आर दर्ज करने का लगाए आरोप

महेंद्र राजवाड़े, सुनील राजवाड़े के द्वारा पुलिस पर झूठा FIR दर्ज करने का आरोप लगाया है। इन ग्रामीणों का कहना है कि 3 दिसंबर दिन बुधवार को महेंद्र राजवाड़े सुनील राजवाड़े सहित अन्यग्रामीण पुलिस अनुभाग्य कार्यालय में बयान के लिए गए हुए थे। 3 दिसंबर दिन बुधवार को हुई घटना में हम लोग शामिल नहीं थे बावजूद इसके पुलिस के द्वारा हम लोगों के खिलाफ झूठा FIR दर्ज कर दिया गया है।

 

 

विराट की दीवानगी में सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान

0

दरअसल, कल बीते 4 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के दौरान एक युवक किंग कोहली के पास पहुंचकर उनके पैर छूने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर तुरंत बाउंड्री लाइन के बाहर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी युवक चंद्रप्रकाश बंजारे, उम्र 24 वर्ष, नकटा गांव का निवासी है। मंदिर हसौद पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

रायपुर में यह पहली बार नहीं जब किसी फैंस ने सुरक्षा घेरा को तोड़कर बीच मैदान में घुस गया, इससे पहले भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए मैच में रोहित शर्मा के पास एक युवक पहुँच गया था।

देखें वीडियो –

 

मध्याह्न भोजन पर सख्ती, 300 स्कूलों के स्व-सहायता

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर इस बार स्कूल शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। राज्य के 300 स्कूलों से अब प्रोटीन और कैलोरी टेस्ट के लिए पके हुए भोजन का लैब सैंपल लिया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने अमरावती की लैब से अनुबंध किया है। उद्देश्य साफ है।बच्चों की थाली में क्या जा रहा है, उसकी सच्चाई की वैज्ञानिक जांच।

– Advertisement –

ये भी पढ़ें : CG NEWS : शराब पिलाने की बात को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

– Advertisement –

Ad image

विभाग का कहना है कि कई स्कूलों में दाल की कमी के कारण प्रोटीन का स्तर घट रहा है। पिछले साल हर 150 स्कूलों में से करीब 10 प्रतिशत रिपोर्ट निगेटिव आई थीं। इसलिए इस बार सैंपल संख्या दोगुनी कर दी गई है। अगर किसी स्कूल में प्रोटीन और कैलोरी मानक से कम पाए गए, तो संबंधित स्व–सहायता समूहों का अनुबंध तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।खास बात यह है कि हर स्कूल में अब ‘चखना रजिस्टर’ अनिवार्य किया गया है। भोजन बनने के बाद सबसे पहले शिक्षक खुद खाना चखेंगे, फिर बच्चों को परोसा जाएगा और इसकी एंट्री रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।

हाईकोर्ट भी कई बार मध्याह्न भोजन की खराब गुणवत्ता पर सख्त टिप्पणी कर चुका है। इसके बाद मुख्य सचिव ने गाइडलाइन जारी की थी, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी कई स्कूल नियत मैन्यू का पालन नहीं कर रहे। बच्चों की पसंद के अनुसार भोजन परोसने का निर्देश भी काग़ज़ों तक सीमित है। राज्य में रोजाना करीब 25 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलता है। इसलिए सैंपल को 24 घंटे के भीतर लैब तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। एक सैंपल पैकिंग में ही 10 से 12 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि, बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिले, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद स्कूल व्यवस्था में सुधार आता है या फिर हालात पहले जैसे ही बने रहते हैं।

 

अमित बघेल इस दिन कर सकते है सरेंडर

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को पुलिस ने कुछ दिनों पहले भगोड़ा घोषित किया था। उनके खिलाफ सिंधी समाज के आराध्य और अग्रवाल समाज के महापुरुष को लेकर विवादित बयान देने के मामले में गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही अमित बघेल की जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को 5,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की गई थी। पुलिस लगातार अमित बघेल की तलाश में जुटी हुई थी और अब सूचना मिली है कि वे 5 दिसंबर को रायपुर में स्वयं सरेंडर कर सकते हैं।

– Advertisement –

इससे पहले उनके कई दिनों से फरार होने की खबरें सामने आती रही हैं। पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है और उनके सरेंडर के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई तुरंत शुरू कर दी जाएगी। इस बीच प्रशासन और सुरक्षा बलों ने भी शहर में सतर्कता बढ़ा दी है।

– Advertisement –

Ad image

अवैध धान पर हुई कार्रवाई, 264 क्विंटल से

0

CG News : रायपुर, 04 दिसम्बर 2025 : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन मुगेली द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मण्डी की संयुक्त टीम द्वारा आविदा फूड ग्रेन्स सारधा में दबिश दी गई। लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी ने बताया कि फर्म का ताला तोड़ कर अवैध रूप से संग्रहित धान की जप्ती की कार्यवाही की गई, जिसमें परिसर से एक पिकअप एवं एक माजदा गाड़ी में भरे 661 बारदानों सहित कुल 264 क्विंटल से अधिक धान जप्त कर कृषि उपज मंडी, लोरमी के सुपुर्द किया गया है।

– Advertisement –

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने जिले की सीमाओं एवं चेक पोस्ट पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी करने प्रशासन की टीम द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी आंतरिक चेक पोस्ट पर भी टीमों को तैनात किया गया है। गठित निगरानी दल द्वारा रात्रिकालीन गश्त के साथ ही संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

मोमोज खाने के बाद बिगड़ी 18 लोगों की तबियत,

0

धमतरी। CG NEWS : जिले के मगरलोड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पेट दर्द, उल्टी और दस्त के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में कुल 18 मरीजों को भर्ती कराया गया है। सभी की तबीयत नेपाली मोमोज खाने के बाद बिगड़ने की बात सामने आई है।

– Advertisement –

परिजनों के अनुसार, सभी मरीजों ने मेघा चौक के पास स्थित ठेले में नेपाली मोमोज खरीदे थे। मोमोज खाने के कुछ ही घंटे बाद उन्हें तेज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। बीमार पड़ने वालों में भैंसमुंडी, बेलरदाना, मगरलोड, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह, जामली सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

ठेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करने की अपील

प्रभावित 18 मरीजों में 13 बच्चे (18 वर्ष से कम आयु) और 5 वयस्क हैं। अधिकतर मरीज उपचार के बाद घर भेज दिए गए हैं, लेकिन 4 मरीज अभी भी भर्ती हैं और लगातार उनका उपचार जारी है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में मोमोज बेचने पर मौखिक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से अपील की है कि फिलहाल बाहरी ठेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

– Advertisement –

Ad image

 

शराब पिलाने की बात को लेकर दोस्त ने की दोस्त

0

बालोद। CG NEWS : जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्की उसी का दोस्त निकला, जिसने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

– Advertisement –

यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने बिरयानी सेंटर में मिले युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, मृतक के दोस्त ने ही शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

– Advertisement –

Ad image

बिरयानी सेंटर में मिली थी लाश

बता दें कि 30 नवंबर की रात 10 बजे गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन (27) के रूप में हुई थी। युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी थी।

– Advertisement –

Ad image

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी और पूछताछ के बाद मृतक के दोस्त पवन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि वे दोनों 30 नवंबर की रात 10 बजे गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में गए थे, जहां दोनों के बीच शराब पिलाने की बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।