Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 239

राजधानी में NH-53 रिंग रोड-1 होगी चौड़ी

0

 

– Advertisement –

नई दिल्ली/रायपुर: CG News : रायपुर के शहरी विकास और ट्रैफिक समाधान को नया आयाम देने वाली एक ऐतिहासिक उपलब्धि रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद, जनसेवी और दूरदर्शी नेता बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों से सामने आई है।

– Advertisement –

Ad image

संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से विशेष भेंट के दौरान सांसद अग्रवाल ने रायपुर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव, आम नागरिकों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती समस्या तथा NH-53 रिंग रोड नंबर 1 के सर्विस रोड की अपर्याप्त चौड़ाई का मुद्दा मजबूती से रखा।

सांसद अग्रवाल की स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और जनहितकारी प्रस्तुति से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने तुरंत इस महत्वपूर्ण परियोजना को सहमति प्रदान की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री द्वारा परियोजना के अंतर्गत मौजूदा 5 मीटर की सर्विस रोड को बढ़ाकर 11 मीटर किया जाएगा। चौड़ीकरण का कार्य टाटीबंध से तेलीबांधा तक के सबसे व्यस्त मार्ग पर होगा।यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रबंधन के तहत आता है।

सांसद अग्रवाल ने बताया कि रिंग रोड नंबर 1 को कभी शहर की सीमा के बाहर बनाया गया था, लेकिन आज तेजी से हुए शहरीकरण के कारण इसके आसपास बड़ी रिहायशी कॉलोनियां और व्यावसायिक परिसर विकसित हो गए हैं। जिससे स्थानीय और भारी वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। मौजूदा 5 मीटर चौड़ाई अब शहर के बढ़ते ट्रैफिक भार को संभालने में सक्षम नहीं है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष स्पष्ट कहा कि रायपुरवासियों को राहत प्रदान करना आज की सबसे पहली आवश्यकता है, और इस दिशा में सर्विस रोड का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक कदम है।

इस मंजूरी के बाद स्थानीय यातायात को सुव्यवस्थित रूप से मेन हाईवे से अलग किया जा सकेगा। 11 मीटर चौड़ी सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव आसानी से वितरित हो सकेगा। NH-53 पर जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। आम नागरिकों, कार्यालय आने-जाने वालों, व्यापारियों और एंबुलेंस/आपात वाहनों के आवागमन में भारी सुधार होगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “रायपुर की जनता की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता है।
मैं धन्यवाद देता हूँ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का, जिन्होंने जनहित के इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।”

रायपुर की वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में यह निर्णय एक बड़ी जीत, और सांसद अग्रवाल के सक्रिय, परिणाममुखी और जनता-केंद्रित नेतृत्व का प्रमाण है।

Amit Baghel arrested : 3 दिन पुलिस रिमांड पर रहेंगे अमित बघेल, पुलिस के निगरानी में ही मां के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

 

भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, महिला श्रमिक

0

दुर्ग। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के OHP-A विभाग में आज एक बड़ा हादसा हो गया। संयंत्र के भीतर जर्जर पाइप गिरने से महिला ठेका श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत के बाद अब सुरक्षा मानकों को लेकर फिर एक बार सवाल उठ खड़े हुए हैं।

– Advertisement –

ये भी पढ़ें : CG Breaking : अमित बघेल गिरफ्तार, देवेंद्र नगर थाने में जमकर बवाल, देखें वीडियो

– Advertisement –

Ad image

भट्टी थाना क्षेत्र स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के OHP-A विभाग में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्य के दौरान अचानक एक जर्जर पाइप ऊपर से गिर पड़ा। पाइप की चपेट में आई महिला ठेका श्रमिक पुष्पा साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि पाइप सीधे महिला के सिर और पेट पर गिरा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना मिलते ही भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। श्रमिक सुरक्षा मानकों को लेकर फिर एक बार सवाल उठ खड़े हुए हैं।

3 दिन रिमांड पर रहेंगे अमित बघेल

0

रायपुर। Amit Baghel arrested : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में 12 राज्यों में FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद आज बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर किया। जहां पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

कोर्ट से ही पुलिस अमित बघेल को उसके पैतृक गांव ले जाएगी, जहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें : CG Breaking : अमित बघेल गिरफ्तार, देवेंद्र नगर थाने में जमकर बवाल, देखें वीडियो

12 राज्यों में FIR दर्ज, 26 दिनों से फरार

अमित बघेल (Amit Baghel arrested) के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, रायगढ़ और जगदलपुर में FIR दर्ज हैं। प्रदेश से बाहर एमपी के इंदौर और ग्वालियर, यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र, नोएडा सहित कुल 12 राज्यों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वे पिछले 26 दिनों से फरार थे और कई बार अपनी लोकेशन बदलते रहे।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि, अपनी जुबान पर लगाम रखें। जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने साफ कहा था कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा। बाकी अमित बघेल के समर्थक कौन है यह कहा कि अमित बघेल को फसाया गया है जो छत्तीसगढ़ की हक की बात करता है उसे सरकार जेल में डाल देती है यहां केवल घुसपैठी और परदेसिया मिल कर हम छत्तीसगढ़ियों का शोषण कर रहे हैं जिसके खिलाफ हम आवाज और हमारे नेता अमित बघेल उठाते रहेंगे।

5 हजार का था इनाम 

हेट स्पीच मामले में फरार चले रहे आरोपी अमित बघेल ने सरेंडर कर दिया है। अमित बघेल ने देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर किया है। उनके खिलाफ प्रदेश भर में जोरदार आंदोलन हुआ था जबकि देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में भी एफआईआर दर्ज की गई थी। रायपुर पुलिस ने अमित बघेल पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था।

CM Jan Paryatan Yojana : मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन

0

 CM Jan Paryatan Yojana : रायपुर, 5 दिसम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

– Advertisement –

इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर और रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पर्यटक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पर्यटन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। इससे न केवल आर्थिक विकास को बल मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।

पर्यटन मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह योजना स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के व्यापक अवसर भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि हर पर्यटक तक पहुँचे।”

– Advertisement –

Ad image

प्रमुख टूर पैकेज

रायपुर सिटी टूर (दिवसीय भ्रमण)
इस टूर में पर्यटक रायपुर के प्रमुख स्थलों—राम मंदिर, ऊर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर की सैर कर सकेंगे। पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी/अंग्रेजी गाइड, भोजन और यात्रा बीमा शामिल है। प्रस्थान रायपुर रेलवे स्टेशन से होगा।

रायपुर सिटी धार्मिक टूर (दिवसीय भ्रमण)
धार्मिक स्थलों पर केंद्रित यह टूर हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कॉन मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर की यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। इस टूर की शुरुआत और समापन भी रायपुर रेलवे स्टेशन से ही होगा।

रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर (02 रातें / 03 दिन)
इस पैकेज में बस्तर क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों—जगदलपुर, चित्रकोट, तीरथगढ़—की यात्रा शामिल है। पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षणों का आनंद ले सकेंगे। ठहराव डबल-शेयरिंग होटल में होगा तथा दैनिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।

रायपुर–सिरपुर–बारनवापारा सर्किट टूर (01 रात / 02 दिन)
यह टूर सिरपुर के ऐतिहासिक मंदिरों और बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य की सैर करवाएगा। पैकेज में स्नैक्स, भोजन, होटल आवास और वातानुकूलित वाहन शामिल हैं। पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव भी मिलेगा।

टूर पैकेज की विशेषताएं
प्रत्येक पैकेज के लिए कम से कम 10 व्यक्तियों का समूह आवश्यक है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को पीने का पानी, स्नैक्स, लंच और ट्रैवल इंश्योरेंस दिया जाएगा। 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 85% और 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को 75% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
सभी पैकेज रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू और समाप्त होते हैं।

स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा
इन टूर पैकेजों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा लाई जा रही है। पर्यटक इन पैकेजों के जरिए प्रदेश की विविधता और समृद्धि का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे। इस योजना से स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।यह योजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को जन-जन तक पहुँचाकर प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना है। इससे छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और पर्यटक राज्य को नए दृष्टिकोण से जानने-समझने का अवसर प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को सुलभ, समृद्ध और आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में प्रदेश को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नंदू कनौजिया–रोहित गिरोह 2 करोड़ से ज्यादा

0

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के भिलाई के आदतन अपराधी नंदू कनौजिया और रोहित के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) एक्ट के तहत 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। इनके खिलाफ आठ से अधिक NDPS प्रकरण दर्ज हैं और वे लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों का व्यापार कर रहे थे।

– Advertisement –

ये भी पढ़ें : CG Breaking : अमित बघेल गिरफ्तार, देवेंद्र नगर थाने में जमकर बवाल, देखें वीडियो

– Advertisement –

Ad image

सफेमा कोर्ट मुंबई के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, जो NDPS अधिनियम के तहत अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। आरोपियों ने स्वयं और परिजनों के नाम पर अलग-अलग जगहों पर संपत्ति अर्जित की थी। रूआबांधा में बीएसपी की भूमि पर 70 लाख रुपये का मकान और दुकान, सरस्वती कुंज रिसाली में 95 लाख रुपये का आलीशान मकान तथा बेटी निशा के नाम पर ग्राम धनोरा में 37 लाख रुपये की भूमि व भवन कुर्क किए गए।

यह कार्रवाई नशीली दवाओं की तस्करी से होने वाले लाभ को रोकने के उद्देश्य से की गई। CSP भारती मरकाम ने कहा कि ऐसी अवैध गतिविधि से लोग दूर रहें नहीं तो संपत्ति कुर्की की कारवाई आगे भी जारी रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

लापता आरक्षक का फंदे पर लटका मिला का शव

0

जगदलपुर। CG Suicide : जगदलपुर में लापता पुलिस आरक्षक की लाश आसना जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरक्षक डमरू नायक 3 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने आरक्षक के लापता होने की सूचना कोतवाली थाने में दी थी, जिसके बाद से पुलिस लापता आरक्षक की तलाश में जुटी हुई थी।

ये भी पढ़ें : CG Breaking : अमित बघेल गिरफ्तार, देवेंद्र नगर थाने में जमकर बवाल, देखें वीडियो

ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां

0

CG News : बिलासपुर हाई कोर्ट ने हाल ही में वायरल हुए दो वीडियो को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। एक वीडियो में बीएमओ द्वारा स्कॉर्पियो की बोनट पर केक रखकर सड़क पर जन्मदिन मनाने और दूसरे में रिवर व्यू इलाके में युवक द्वारा कार की बोनट पर बैठकर दबंगई भरा स्टंट करने के मामलों पर कड़ी टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं और राज्य सरकार की गाइडलाइंस केवल कागजों में सीमित रह गई हैं।

– Advertisement –

कोर्ट को बताया गया कि स्टंट वाले मामले में एफआईआर दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया गया है, लेकिन अदालत ने स्पष्ट किया कि लगातार हो रही घटनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकारी निर्देश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो रहे, अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासन असहाय नजर आ रहा है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा देने का आदेश दिया है और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो कोर्ट आवश्यक निर्देश जारी करेगा।

– Advertisement –

Ad image

 

अमित बघेल गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आज देवेंद्र नगर थाने में सरेंडर किया है। बता दें आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में करीब दो महीने से फरार चल रहे थे। अमित बघेल बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे थे। इस दौरान थाने के बाहर जमकर बवाल हो गया और पुलिस और क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसलिए रायपुर कोर्ट परिसर और थाने के आसपास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।

– Advertisement –

आपको बता दें बघेल की मां के शुक्रवार को निधन के बाद हालात और संवेदनशील हो गए।उनके शव को उनके पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरेंडर के बाद बघेल अपने मातृ-वियोग से जुड़े कारणों का हवाला देकर अस्थायी बेल के लिए न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

12 राज्यों में FIR  दर्ज, 26 दिनों से फरार

अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, रायगढ़ और जगदलपुर में FIR दर्ज हैं। प्रदेश से बाहर एमपी के इंदौर और ग्वालियर, यूपी के प्रयागराज, महाराष्ट्र, नोएडा सहित कुल 12 राज्यों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वे पिछले 26 दिनों से फरार थे और कई बार अपनी लोकेशन बदलते रहे।

– Advertisement –

Ad image

अमित बघेल ने क्या कहा था ?

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था।

ज्वेलरी शॉप में पिस्टल दिखाकर लूट; दोनों

0

डॉ. सैयद फारूख अली, सुकमा। CG Crime : जिला सुकमा के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में बुधवार को हुई लूट की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज तीन घंटे के भीतर पुलिस ने फरार आरोपी को भी हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।

– Advertisement –

घटना के अनुसार, दो नकाबपोश युवक लूट की नीयत से दुकान में घुसे और पिस्टल दिखाकर दुकान संचालक को धमकाते हुए आभूषण लूटने लगे। इस दौरान दुकान में मौजूद लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से एक आरोपी मौके पर ही लूटे गए आभूषण सहित पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुकमा स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया।

फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर सघन पातासाजी, चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया गया। सभी संभावित मार्गों की तलाशी के दौरान पुलिस को सफलता मिली और घटना के सिर्फ तीन घंटे के भीतर फरार आरोपी को भी हथियार सहित धर दबोचा गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के इस विभाग में शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी

CG Breaking : शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द

0

 

– Advertisement –

रायपुर – बिलासपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी के तहत एक बड़ा फैसला लिया गया है। शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यानी अब सभी संबंधित विभाग सप्ताहांत में भी काम करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि विधायक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय सीमा में हर हाल में तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं।

ये भी पढ़ें : Raipur Suicide : रायपुर में कोचिंग संचालक ने की आत्महत्या… मरने से पहले बनाया वीडियो, देखें

– Advertisement –

Ad image

निर्देश में यह भी कहा गया है कि सत्र से जुड़े सभी दस्तावेज, तथ्य और रिपोर्ट समय पर तैयार हों, इसके लिए कार्यालय शनिवार और रविवार दोनों दिन खुले रहेंगे। प्रशासन का मानना है कि छुट्टी रद्द करने का निर्णय जरूरी है ताकि किसी भी प्रश्न का उत्तर लंबित न रहे और विधानसभा सत्र सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। कुल मिलाकर, शीतकालीन सत्र की तैयारी तेज हो गई है और विभागों पर काम समय पर पूरा करने का दबाव भी बढ़ गया है।

देखें आदेश –

CG Breaking : विधानसभा शीत सत्र से पहले बड़ा फैसला, शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द