Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 238

आवारा पशुओं पर अब सख्त कार्रवाई – नगर निगम

0

सड़कों पर घूमते मवेशियों से बढ़ रहीं दुर्घटनाओं पर अब नहीं होगी लापरवाही, निगम ने अपनाया कड़ा रुख

जगदलपुर। CG NEWS: शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अब नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। बार-बार सड़कों से हटाने के बाद भी लौट आने वाले आवारा और घुमंतू पशुओं के खिलाफ अब उनके मालिकों पर FIR दर्ज की जाएगी। नगर निगम, यातायात विभाग और ग्राम पंचायतों ने मिलकर इस पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

– Advertisement –

महापौर संजय पांडे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं की पहचान कर उन्हें गौशालाओं में भेजा जाएगा। वहीं, जिन पशुओं के मालिकों की पहचान होगी, उन पर जुर्माना और दुर्घटना की स्थिति में FIR की कार्यवाही होगी। नगर निगम ने इसके लिए गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें, ताकि शहर को दुर्घटनामुक्त और स्वच्छ बनाया जा सके।

चाकू की नोंक पर मंगवायी माफी

0

रायपुर/RAIPUR CRIME NEWS : शहर में गुंडे-बदमाशों के अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो चूका है। अबकी बार चाकू की नोक पर, पैर छुकर माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

– Advertisement –

ALSO READ : CG NEWS: रेत-मुरूम से भरा ट्रैक्टर पलटा, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

– Advertisement –

Ad image

युवक क्यों हुआ मजबूर:

वीडियो डीडी नगर थाना के इलाके में स्तिथ चंगोराभाठा तालाब के पास का बताया जा रहा है, जिसमें चाकू की नोक पर यश नाम का लड़का दूसरे लड़के को सोशल मीडिया पर मारने की झूठी बात कहने का आरोप लगाया, और पैर नहीं पड़ने पर चाकू मारने की धमकी दे रहा था। दूसरे लड़के ने बोला की ऐसी बातें न करे, लेकिन वो  चाकू की डर की वजह से पैर छूने पर मजबूर हो गया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस क्या कदम लेगी  :

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब पुलिस क्या कदम उठायेगी वो देखना जरुरी है। दरअसल, चाकू का चलन अब आम हो चला है, ऑनलाइन आसानी से चाकू मिल जाने की वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस ने इसके पहले ऑनलाइन चाकू सप्लाई पर कदम उठाया था, लेकिन ताजा घटना को देखते हुए इस पर और सख्ती दिखाए जाने की जरूरत है।

देखें वीडियो – 

आवारा कुत्तों का आतंक, 48 घंटे में 8 लोग घायल

0

मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक-8 में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, दो दिन में आठ लोग घायल

मनेंद्रगढ़। CG NEWS: शहर के वार्ड क्रमांक–8 में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि बीते दो दिनों में करीब आठ लोगों को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। इससे वार्ड के रहवासी दहशत में हैं और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

– Advertisement –

कुत्तों के झुंड दिनभर सड़कों पर घूमते रहते हैं और अचानक किसी भी राह चल रहे व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में हैं। सुबह-शाम स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इन कुत्तों के झुंड ने कई बार हमला करने की कोशिश की है, जिससे अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है।

– Advertisement –

Ad image

स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि लोग खुद लाठी-डंडे लेकर अपने वार्ड की सुरक्षा करने को मजबूर हो गए हैं। कई स्थानों पर तो लोगों ने घर से बाहर निकलते समय सावधानी के तौर पर अपने साथ डंडे रखना शुरू कर दिया है।

नगर प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर किसी भी तरह की रोकथाम या प्रबंधन के लिए अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। नगरपालिका की लापरवाही के कारण कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और ये कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

शिक्षकों की मनमानी समय से पूर्व करते हैं स्कूल की

0

सरगुजा। CG NEWS: सरगुजा जिले का आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है किसी न किसी मामले को लेकर शिक्षा विभाग हमेशा सुर्खियों में रहता है। समय से पूर्व स्कूल छुट्टी करने का मामला सामने आया है जहां बच्चों ने आरोप लगाया है कि प्रतिदिन दोपहर 3:बजे स्कूल की छुट्टी शिक्षकों के द्वारा कर दी जाती है। दरअसल पुरा मामला लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा के चिलबिल प्राथमिक शाला का है। इस स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ है।

– Advertisement –

शिक्षक राकेश पांडे अवकाश पर है। शिक्षिका मरियम तिर्की के द्वारा संकुल समन्वयक व खंड शिक्षा अधिकारी को बिना किसी सूचना के 5 दिसंबर दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे स्कूल की छुट्टी कर दी गई। जब स्थानीय मीडिया कर्मी वहां पहुंचे और शिक्षिका से स्कूल कि छुट्टी के संबंध में पूछा तो उनके द्वारा कहा गया शिक्षक की अवकाश होने पर स्कूल के टाइम में संकुल केंद्र जाकर ऑफिशियल का किताब लेने जाने के लिए स्कूल की छुट्टी कर दिया है। वही संबंध में बच्चों ने आरोप लगाया है कि प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दोपहर 3:00 बजे स्कूल का छुट्टी कर दिया जाता है।

– Advertisement –

Ad image

अब देखने वाली बात होगी कि किस प्रकार की कार्रवाई इन शिक्षकों के ऊपर विभागीय अधिकारियों के द्वारा की जाती है या फिर नोटिस जारी कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति कर दिया जाएगा। नियमों को ताक पर शिक्षकों के द्वारा मनमानी तरीके से स्कूल का संचालन किया जा रहा है। लखनपुर विकासखंड क्षेत्र के स्कूलों में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। स्कूली बच्चों ने आरोप लगाया है कि यहां पर स्कूल की छुट्टी 3 बजे ही कर दी जाती हैं तो वही शिक्षक आए दिन कभी शिक्षक शिक्षिका दूसरे तीसरे स्कूल नहीं आते हैं।

शिक्षिका मरियम तिर्की

– Advertisement –

Ad image

इस संबंध में शिक्षिका मरियम तिर्की ने कहा कि शिक्षक राकेश पांडे के अवकाश पर होने से एफएलएन का बुक लेने संकुल केंद्र जाना था इसलिए स्कूल की छुट्टी किया गया। रविवार को होने वाले महा परीक्षा को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पेपर लेने भी जाना था।

संकुल समन्वयक साकेत गिरी

इस संबंध में संकुल समन्वयक साकेत गिरी से मोबाइल फोन से बात करने कहा कि बिना किसी सूचना के शिक्षिका के द्वारा स्कूल की छुट्टी किया गया है जो कि गलत है। उन्हें समय अनुसार स्कूल स्कूल का संचालन सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक करना है।

जी.एल.डी. हॉस्पिटल को नोटिस – नर्सिंग होम एक्ट

0

जांजगीर–चांपा । CG NEWS: जांजगीर–चांपा से बड़ी खबर… पामगढ़ स्थित जी.एल.डी. हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नर्सिंग होम एक्ट और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के कथित उल्लंघन को लेकर अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है।

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, इस हॉस्पिटल का संचालन गोरेलाल डाहीरे करते हैं, जो तत्कालीन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के ससुर भी हैं। अस्पताल में पामगढ़ की बीएमओ डॉ. रश्मि डाहीरे और उनके पति डॉ. कमल कुमार डाहीरे भी सेवाएँ देते रहे हैं। विभाग को आशंका है कि शासकीय सेवाओं को प्रभावित कर मरीजों को निजी अस्पताल भेजे जाने जैसे गंभीर हालात बन सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image

पिछले महीने इलाज के दौरान एक मरीज की मौत पर परिजनों ने कड़ा विरोध किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला प्रशासनिक हस्तक्षेप से शांत हुआ। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल और गहरा गए थे।

– Advertisement –

Ad image

सीएमएचओ कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अस्पताल संचालन के लिए दी गई जानकारी में डॉ. रश्मि डाहीरे को पर्यवेक्षी चिकित्सक बताया गया था। आवेदन के समय वे शासकीय सेवा में नहीं थीं, लेकिन अब पुनः सरकारी पद पर कार्यरत हैं, जिसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने विभाग को नहीं दी—जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

हॉस्पिटल संचालक को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नर्सिंग होम एक्ट और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत कार्रवाई तय मानी जा रही है।

नोटिस की प्रतिलिपि रायपुर स्वास्थ्य भवन, कलेक्टर जांजगीर-चांपा सहित सभी उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि प्रकरण की निगरानी शीर्ष स्तर पर हो सके।

सीएमएचओ डॉ. मरकाम ने कहा कि जवाब असंतोषजनक होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पामगढ़ बीएमओ की लापरवाही को लेकर अलग से जांच प्रस्तावित की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निजी अस्पतालों में पर्यवेक्षी डॉक्टरों की नियुक्ति और सेवा परिवर्तन की जानकारी समय पर देना अनिवार्य है, ताकि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहे।

निरीक्षक नेहा साहू निलंबित — 82 आवेदन लंबित रखे,

0

कोरबा। CG NEWS:  नियंत्रक, विधिक मापविज्ञान, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी एक आदेश के तहत, कोरबा में पदस्थ विधिक मापविज्ञान निरीक्षक, कु. नेहा साहू, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन करने के कारण की गई है।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

लापरवाही का विवरण

आदेश क्रमांक 687/स्थापना/वि.मा./2025 के अनुसार, कु. नेहा साहू पर आरोप है कि उन्होंने विभाग के पोर्टल पर 82 आवेदन पत्रों का सत्यापन समय पर नहीं किया। इन आवेदनों को न्यूनतम 19 दिवस से अधिकतम 102 दिवस तक लंबित रखा गया था। जबकि, लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के तहत इन सेवाओं (सत्यापन और मुद्रांकन) के लिए केवल 15 कार्य दिवस निर्धारित हैं। इस प्रकार, उन्होंने अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन हेतु निर्धारित पालन नहीं किया।

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS:रायपुर को बड़ी सौगात — डिप्टी सीएम साव ने

0

रायपुर। CG NEWS: उप मुख्यमंत्री, लोक निर्माण तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर राजधानी रायपुर के यातायात को व्यवस्थित करने तथा रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुगम यातायात के लिए शहर के बीच कई फ्लाईओवर्स की कार्ययोजना को धरातल पर उतारा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने आज जी.ई. रोड पर बहुप्रतीक्षित गुरू तेगबहादुर उद्यान से तेलीबांधा में नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक फ्लाईओवर के लिए 173 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण से गुरू तेगबहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक से गुरूनानक चौक तक जी.ई. रोड पर शहर का यातायात सुगम हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

रायपुर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस फ्लाईओवर के निर्माण को शामिल किया गया था। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस फोरलेन (16.61 मीटर चौड़ा) फ्लाईओवर के निर्माण से शंकर नगर चौक, केनाल रोड क्रासिंग व गुरूनानक चौक में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर से नगर घड़ी चौक से यातायात सीधे तेलीबांधा थाने तक पहुंच जाएगी तथा नगर घड़ी चौक का ट्रैफिक तेलीबांधा चौक से पहले बांयी ओर मुड़कर अटल एक्सप्रेस-वे से सीधे एयरपोर्ट तक पहुंच जाएगा।

एक्सप्रेस-वे के फुंडहर चौक में भी फ्लाईओवर प्रस्तावित है। फुंडहर चौक से आगे अटल एक्सप्रेस-वे को व्ही.आई.पी. रोड (एयरपोर्ट रोड) से जोड़ने के लिए राज्य शासन द्वारा पहले ही फ्लाईओव्हर निर्माण की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पी.टी.एस. चौक में फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इन फ्लाईओवर्स के निर्माण से रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक यातायात सुगम हो जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

स्कूल के समय में हुआ बदलाव,ठंड को देखते हुए

0

कोरबा । CG NEWS:  जिले में पड़ रही ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थय पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी हित में जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं / मदरसा विद्यालयों के संचालन का समय में दिनांक 31 जनवरी 2026 तक निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है

– Advertisement –

1. दो पाली में संचालित विद्यालयों में कनिष्ठ विद्यालयों का समय प्रातः 08.30 बजे से 12.00 बजे तक एवं वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12.15 बजे से 4.30 बजे तक ।

– Advertisement –

Ad image

2. एक पाली में संचालित शालाओं का समय यथावत प्रात 10.00 बजे से सध्या 04.00 बजे तक, तथा शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 12.30 बजे तक। उक्त व्यवस्था 31 जनवरी 2026 तक लागू होगी।

– Advertisement –

Ad image

रणवीर सिंह की धुरंधर में फाड़ू

0

Dhurandhar Movie Review:  रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में धमाका मचा रही है — ट्रेलर से ही जिस भौकाल का अंदाजा था, पर्दे पर वह और भी भारी देखने को मिला है। फर्स्ट हाफ धीरे-धीरे पकड़ बनाता है, किरदारों का सेट-अप, पाकिस्तान का अंडरवर्ल्ड, गैंग वॉर और कराची की सियासत से कहानी मजबूत होती जाती है,

– Advertisement –

Ad image

वहीं सेकंड हाफ में फिल्म पूरी रफ्तार पकड़ लेती है और रणवीर का असली एक्शन सामने आता है। हमजा उर्फ रणवीर एक साइलेंट लेकिन खतरनाक जासूस बनकर आतंकियों की जड़ों में घुसता है, 26/11 के बाद मिशन और बड़ा हो जाता है,

– Advertisement –

Ad image

रहमान डकैत से लेकर मेजर इकबाल और ‘बड़े साहब’ तक कई लेवल की लड़ाई दिखती है। लंबाई थोड़ी ज्यादा है, हिंसा व खूनखच्चर भी भरपूर, पर स्क्रीनप्ले टाइट, परफॉर्मेंस दमदार और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को थामे रखता है।

अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अपनी मौजूदगी से असर छोड़ जाते हैं। ‘A’ सर्टिफिकेट वाली यह स्पाई-ड्रामा कमज़ोर दिल वालों और बच्चों के लिए नहीं, पर मजबूत कंटेंट और पावरफुल एक्टिंग तलाशने वालों के लिए धुरंधर एक तगड़ा सिनेमाई अनुभव साबित हो रही है।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म में संगीत और गाने

फिल्म के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ने भी फिल्म के एक्शन और थ्रिल को और मजबूत किया है। कुछ गाने पहले ही वायरल हो चुके हैं और दर्शकों के बीच पसंद किए जा रहे हैं:

जोगी – टाइटल ट्रैक, रैप और पंजाबी बीट्स के साथ, फिल्म के जासूसी एक्शन टोन को सेट करता है।

Ez-Ez – हाई ऑक्टेन सॉन्ग, जो फिल्म के हिंसक हिस्सों के लिए उपयुक्त है।

गहरा हुआ– रोमांटिक गीत, जो कहानी में मानवीय और भावनात्मक पहलू जोड़ता है।

इन गानों और बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म के एक्शन, इमोशन और थ्रिल को और प्रभावी बनाया है।

फिल्म की कमियां

फिल्म की लंबाई कुछ दर्शकों को ज्यादा लग सकती है। बीच-बीच में कहानी की गति धीमी महसूस होती है। कुछ किरदारों को और अधिक स्क्रीन टाइम मिल सकता था, जिससे उनकी भूमिका और गहराई बढ़ती।

 

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में अहम बदलाव करते हुए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों यानी MCQ की संख्या बढ़ा दी है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू के अनुसार अब छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए प्रश्नपत्र में ज्ञानात्मक 20%, अवबोधात्मक 25%, अनुप्रयोगात्मक 25%, विश्लेषणात्मक 10%, मूल्यांकन 10% और रचनात्मक 10% अंक शामिल रहेंगे।

– Advertisement –

नए प्रारूप के तहत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 1-1 अंक के 15 सवाल, लघु उत्तरीय में 2 अंकों के 3 प्रश्न, जबकि लघु उत्तरीय-2 सेक्शन में 3 प्रश्नों पर कुल 18 अंक निर्धारित किए गए हैं। दीर्घ उत्तरीय में 5-5 अंक के 4 प्रश्न यानी कुल 20 अंक, वहीं दीर्घ उत्तरीय-2 में 5-5 अंक के 2 सवाल कुल 10 अंक के रहेंगे। इसके अलावा एक अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 6 अंकों का रखा गया है। यह बदलाव अगले सत्र से लागू होंगे।

– Advertisement –

Ad image