Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 237

किसानों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन अचानक हुआ उग्र,हाईवे

0

 

– Advertisement –

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम संडी,विचारपुर सहित लगभग 40 गांव के किसान ट्रैक्टर में सवार होकर हजारों की संख्या में छुईखदान पहुंचे।

– Advertisement –

Ad image

खैरागढ़। CG NEWS: क्षेत्र में खुलने वाले श्री सीमेंट के विरोध में छुईखदान एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां उनके प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर 11 दिसंबर को होने वाली जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की।

साथ ही किसानों ने साफतौर पर कहा कि किसी भी सूरत में श्री सीमेंट प्लांट नही खुलनी चाहिए। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने कलेक्टर से मुलाकात करने और कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिए जाने की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की।

– Advertisement –

Ad image

धीरे-धीरे माहौल बिगड़ता गया और सैकड़ो की संख्या में किसान राजनांदगांव कवर्धा स्टेट हाईवे में पहुंचकर हाईवे में चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद शांतिपूर्ण चल रहा किसानों का आंदोलन उग्र आंदोलन में तब्दील हो गया और युवाओं ने सड़क पर खड़ी कई वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी इस दौरान एक बस के कांच को भीड़ ने तोड़ दिया। किसानों की भीड़ में शामिल कई उपद्रवियों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरीकेडिंग को तोड़ना शुरू किया।

जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और उन पर लाठियां बरसाई। एक वक्त ऐसा ऐसा भी आया। जब उपद्रवियों ने पुलिस को दौड़ाया जहां पुलिस को पीछे भागना पड़ा। आखिरकार काफी खींचतान के बाद मामला शांत हुआ और चक्काजाम समाप्त हुआ। अब देखने वाली बात होगी कि 11 दिसंबर को होने वाली जनसुनवाई में क्या होगा ?

बीजापुर में ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ मेगा शिविर सफल

0

बीजापुर। CG NEWS: जिले में वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों के वास्तविक हकदारों को उनकी जमा पूंजी लौटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “आपकी पूंजी आपका अधिकार” अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली है। अभियान के तहत अब तक 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पात्र नागरिकों को वापस की जा चुकी है।

– Advertisement –

यह विशेष अभियान अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित मेगा शिविरों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि यह पहल डीईएएफ  (Depositor Education and Awareness Fund) योजना के अंतर्गत संचालित है, जिसका उद्देश्य पिछले दस वर्षों से निष्क्रिय पड़े खातों का पारदर्शी, त्वरित और सरल निपटान करना है।

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका के चलते अब तक 7.27 करोड़ रुपये से अधिक राशि वाले निष्क्रिय खातों की पहचान की जा चुकी है। बैंकवार समीक्षा में भारतीय स्टेट बैंक में सर्वाधिक निष्क्रिय खाते पाए गए। शिविरों में 35 से अधिक नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही उनके दावे निराकृत किए गए।

कार्यक्रम में कलेक्टर मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आमजन के आर्थिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ, जिला कोषालय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अग्रणी बैंक अधिकारी अमृत कुमार एक्का, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा एसबीआई लाइफ और एलआईसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

अभियान को आम नागरिकों की निष्क्रिय जमा राशि को सुरक्षित रूप से वापस दिलाने की दिशा में जिले की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की

0

रायपुर। RAIPUR BIG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ रायपुर पुलिस की विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ ने एक और सफलता हासिल की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित दबिश देकर पुलिस ने 9 ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से लगभग 400 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, आरोपियों के पास से 1 हुंडई अल्काजर कार, 4 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करी के बदलते पैटर्न पर पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, जहां पंजाब से छोटे नेटवर्क सीधे माल लाकर लोकल बिक्री कर रहे हैं।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

कार्रवाई का विस्तृत विवरण

कार्रवाई का समय और तरीका: 5-6 दिसंबर की रातों में कबीर नगर, आमानाका, सरस्वती नगर और आजाद चौक थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों ने मुखबिरों की सूचना और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर दबिश दी। 4 समानांतर लेकिन आपस में जुड़े ड्रग नेटवर्क्स को ध्वस्त किया गया। गिरफ्तार 9 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो हेरोइन के पैकेट्स के साथ ग्राहकों की तलाश में थे।

– Advertisement –

Ad image

जब्त सामग्री: 400 ग्राम हेरोइन (मूल्य: 80 लाख रुपये), 1 हुंडई अल्काजर कार (तस्करी में इस्तेमाल), 4 मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल फोन (कुल मूल्य: 1 करोड़ 3 लाख रुपये)। ये वाहन और फोन तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे, जिनमें लोकेशन शेयरिंग और लेन-देन के रिकॉर्ड मिले।

कानूनी कार्रवाई: आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(बी), 21(सी), 29 और BNS की धारा 111 के तहत FIR दर्ज की गई। पूछताछ जारी है, जिसमें बड़े सप्लायर्स के नाम उभरने की संभावना है।

ध्वस्त नेटवर्क्स: तस्करी का नया मोडस ऑपरेंडी

अगस्त 2025 की बड़ी नारकोटिक्स कार्रवाई (जिसमें पाकिस्तान-पंजाब कनेक्शन से 1 करोड़ की हेरोइन जब्त हुई थी) के बाद रायपुर पुलिस ने ड्रग्स ट्रेड पर नजर रखी। पहले बड़े गिरोह पंजाब से बड़े जखीरे मंगाते थे, लेकिन अब गिरोह टूटने से छोटे नेटवर्क खुद पंजाब जाकर कम मात्रा में चिट्टा ला रहे हैं।

इस कार्रवाई में पकड़े गए 4 नेटवर्क्स:

1. कमलेश अरोड़ा उर्फ लाली नेटवर्क: कमलेश पंजाब और दुर्ग-भिलाई के बड़े सप्लायर्स के लिए ‘फ्रंट’ का काम करता था। सभी लेन-देन नकद, सप्लाई धमतरी, बालोदाबाजार और जगदलपुर तक। उसके गिरोह से बड़ी मात्रा हेरोइन बरामद। 2-4. अन्य लोकल नेटवर्क्स: ये छोटे पैडलर्स पर आधारित थे, जो शहर के कॉलेज इलाकों (जैसे साइंस कॉलेज के पास) में बिक्री करते थे। नाम जांच के बाद जारी, लेकिन सभी पंजाब से जुड़े।

पुलिस की रणनीति

रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन निश्चय’ नवंबर 2025 से तेज हुआ है। इस अभियान में अब तक 100+ ठिकानों पर छापेमारी हुई, जिसमें 134+ आरोपी पकड़े गए। अगस्त में 22 तस्करों को 1 करोड़ की हेरोइन के साथ दबोचा गया था, जबकि 28 अगस्त को 5 जिलों में 270 बदमाश गिरफ्तार हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कार्रवाई युवाओं में बढ़ते नशे (खासकर हेरोइन) पर लगाम लगाएगी।

हालांकि स्पेसिफिक पोस्ट्स सीमित। लोकल रिपोर्ट्स में यूजर्स ने कहा, “रायपुर को ड्रग्स-फ्री बनाने का शानदार प्रयास।” विपक्ष ने और संसाधनों की मांग की। एक संबंधित घटना में, 5 दिसंबर को सरस्वती नगर में 2 तस्करों को 26 ग्राम हेरोइन (23 लाख मूल्य) के साथ पकड़ा गया, लेकिन वे थाने से फरार हो गए—पुलिस तलाश में जुटी है।

यह कार्रवाई रायपुर को नशामुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर है। अगर आपको ऐसी गतिविधि दिखे, तो 100 या 112 पर सूचना दें। अपडेट्स के लिए बने रहें।

 

 

 

 

रायगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई, 7290 क्विंटल

0

रायगढ़ । CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पिछले तीन दिनों के भीतर अवैध धान भंडारण के सात नए प्रकरणों का खुलासा हुआ है, जिनमें कुल 7,290 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। अब तक प्रशासन द्वारा कुल 116 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 27,738.80 क्विंटल धान की जब्ती की जा चुकी है।

– Advertisement –

रायगढ़ जिले में 7,290 क्विंटल धान जब्त

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा है कि शासन की धान खरीदी नीति में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों और व्यापारियों से अपील की कि वे शासन की नीति का पूर्ण पालन करें और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें, अन्यथा विधि अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

जिले के विभिन्न विकासखण्डों में की गई कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में अवैध धान भंडारित पाया गया। विकासखण्ड पुसौर में औचक निरीक्षण के दौरान ग्राम सुपा स्थित एग्रो राइस में 4,400 क्विंटल धान का अवैध भंडारण पकड़ा गया, जो हाल की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। इसी तरह रायगढ़ विकासखण्ड के ग्राम तरेकेला में ज्योति अग्रवाल के गोदाम में 2,000 क्विंटल धान भंडारित पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

रायगढ़ जिले में 7,290 क्विंटल धान जब्त

विकासखण्ड खरसिया के ग्राम गोड़बोरदी में पीयूष गबेल के गोदाम से 224 क्विंटल धान जब्त किया गया। वहीं धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सोखामुड़ा में रामकुमार मांझी के यहां 60 क्विंटल और ग्राम लिप्ती स्थित अन्नपूर्णा राइस मिल में 350 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। ग्राम पोढीछाल में ज्ञानदास के यहां 220 क्विंटल तथा ग्राम दुर्गापुर में शंकर महंत के पिकअप वाहन से 36 क्विंटल धान जब्त किया गया।

CG Open School Exam 2026 : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा

0

रायपुर। CG Open School Exam 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) रायपुर ने मार्च-अप्रैल 2026 सत्र की हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी मुख्य/अवसर परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी है। ड्रॉपआउट, फेल छात्रों और कामकाजी युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, जहां वे नियमित बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर पास कर सकेंगे। नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्र उत्साहित हैं, आवेदन 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गयी है।

– Advertisement –

15 जनवरी अंतिम मौका

– Advertisement –

Ad image

सामान्य शुल्क के साथ आवेदन 1 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक भरे जा सकेंगे। (CGSOS Application Last Date) लेट होने पर ₹500 विलंब शुल्क देकर 18 से 25 जनवरी 2026 तक फॉर्म जमा कर सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी गई है कि आखिरी तारीख (15 जनवरी) का इंतज़ार मत (CG Open School Time Table) करें। 1 दिसंबर से फॉर्म शुरू हो रहे हैं, तो जितनी जल्दी हो सके अपने स्टडी सेंटर जाकर फॉर्म भर दें ताकि बाद में कोई दौड़-भाग न करनी पड़े।

– Advertisement –

Ad image

आवेदन कैसे करें ?

छात्र पास के अध्ययन केंद्र (Study Centre) जाकर ऑफलाइन फॉर्म ले सकते हैं और सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए आधिकारिक वेबसाइट जाएं, होमपेज पर मार्च-अप्रैल 2026 फॉर्म दिखेगा। प्रथम बार/अवसर टैब क्लिक कर डाउनलोड करें। आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर शुल्क जमा करें।​

किसे आवेदन का मौका?

9वीं पास या 10वीं फेल छात्र हाईस्कूल परीक्षा दे सकेंगे, जबकि 10वीं पास हायर सेकंडरी के योग्य। (CGSOS High School Higher Secondary) बिना शैक्षणिक योग्यता वाले 14 वर्ष पूरे करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे। तीन सत्रों में परीक्षाएं होती हैं- मार्च-अप्रैल, अगस्त, नवंबर। यह लचीला सिस्टम लाखों छात्रों को मुख्यधारा जोड़ता है।

 

चाची और भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म,

0

बलरामपुर। CG NEWS : जिले में चाची और नाबालिग भतीजी से झारखंड के 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद युवकों ने कहा कि किसी को बताओगे तो जान से मार डालेंगे। धमकी के बाद महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला सनावल थाना क्षेत्र का है।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक आरोपियों में झारखंड के कुसुमियादागर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) शामिल हैं। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने ASI रोशन लकड़ा को सस्पेंड कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही सनावल थानेदार गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया है। ASI और थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। करीब 3 महीने बाद 3 दिसंबर को नाबालिग से गैंगरेप और महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर केस दर्ज किया गया।

दरअसल, 7 सितंबर 2025 को 25 साल की विवाहिता अपनी भतीजी (14) के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। इस दौरान झारखंड के 3 युवक सैयद अली, फैयाज अंसारी और सोनू अंसारी जंगल में मिले। तीनों आरोपियों ने चाची-भतीजी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

– Advertisement –

Ad image

जंगल में वारदात के बाद आरोपियों ने चाची-भतीजी को धमकाया। आरोपियों ने कहा कि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से हाथ धो बैठेगो। इसके बाद तीनों आरोपी चाची-भतीजी को जंगल में छोड़कर भाग गए। चाची-भतीजी किसी कदर जंगल से अपने घर पहुंचे।

परिजनों के मुताबिक वारदात के बाद से महिला सदमे में थी। महिला ने रात में 7 सितंबर की रात ही घर के पटाव में चढ़कर फांसी लगा ली। 8 सिंतबर को महिला का शव मिला तो पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने बताया कि महिला का पति काम करने मध्यप्रदेश के जबलपुर गया था। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया। बाद में पता चला कि, महिला और नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था।

इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी फौरन सनावल पुलिस को दी, लेकिन सनावल पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की। महिला के पिता ने सनावल पुलिस को आवेदन दिया। आरोपियों के खिलाफ SDOP रामानुजगंज से शिकायत भी की थी।

महिला के पिता ने भी आरोप लगाया था कि झारखंड के युवकों ने उनकी बेटी को फोन कर जंगल में बुलाया था। इसके बाद गैंगरेप किया और उसकी हत्या भी कर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया और न ही मामले की जांच की।

IG ने लिया एक्शन

बलरामपुर पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं की तो नवंबर में महिला के पिता ने इसकी शिकायत सरगुजा IG दीपक कुमार झा से की। IG ने मामले की जांच कराई। जांच में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने की पुष्टि हुई।

सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि, नाबालिग से गैंगरेप और महिला के आत्महत्या करने के मामले में सनावल थाने में 3 महीने बाद 2 FIR दर्ज की गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। तीनों आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया जमकर

0

रायगढ़। CG NEWS : कोतरा रोड थाना क्षेत्र में शनिवार को भारी हंगामा देखने को मिला, जब कलमी गांव के सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जिंदल प्लांट प्रबंधन के दबाव में काम कर रही है और बिना उचित वजह एफआईआर दर्ज कर गांव के लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसी क्रम में गांव के पंच रमेश यादव को बिना किसी पूर्व सूचना के जबरन घर से उठाकर थाना लाया गया।

– Advertisement –

ग्रामीण रमेश यादव को छोड़ने की मांग करते हुए घंटों तक थाना परिसर में नारेबाजी करते रहे। हंगामे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद डीएसपी सुशांतो बनर्जी मौके पर पहुंचे। यहां भी गुस्साए ग्रामीणों ने डीएसपी से तीखी बहस की और पुलिस पर मनमानी, पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप दोहराए। ग्रामीणों ने दावा किया कि थाना प्रभारी और कुछ कर्मचारी उनसे डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस जनता की सेवा के बजाय पैसों की वसूली में लगी है और प्लांट से लाभ लेकर आम लोगों को परेशान करती है। उन्होंने कहा कि पहले दर्ज मामले में भी नाम बदलकर कार्रवाई की गई थी। पहले रमेश सिदार को प्रकाश उर्फ रमेश बनाकर जेल भेजा गया और अब पुलिस यह कह रही है कि वास्तविक आरोपी रमेश यादव है। इससे ग्रामीणों ने पुलिस पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। काफी मशक्कत के बाद डीएसपी बनर्जी ने रमेश यादव के परिजनों को भीतर बुलाकर चर्चा की और बताया कि दर्ज अपराध आगे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, इसलिए वहीं उचित विधिक कार्रवाई संभव है। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि यदि पैसों की मांग वाली रिकॉर्डिंग वाकई मौजूद है, तो उसे एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत के साथ प्रस्तुत करें। डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि आरोप सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पुलिस व प्लांट प्रबंधन की मिलीभगत की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

– Advertisement –

Ad image

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

0

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है, आरोपी ने महिला को किसी को जानकारी देने पर मौत के घाट उतारने की धमकी भी दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के पुरैनाखार गांव का है।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला खेत में काम कर रही थी, तभी युवक ने घटना को अंजाम दिया। घर लौटने पर महिला ने अपने बच्चों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला के बेटे और गांव वालों ने मिलकर युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई की। परिजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बसंत मिरी बरपाली को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन नशेड़ी है। वह घर से अपने पिता का पैर तोड़कर निकला था। गांव वाले आरोपी के हरकतों से परेशान थे।

 

– Advertisement –

Ad image

CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

0

बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका गुमशुदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है।

– Advertisement –

सरकंडा थाना क्षेत्र में बीते 1 दिसंबर को एक महिला ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना था कि दोपहर के समय बालिका अचानक घर से बिना बताए निकल गई और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाए जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि बालिका की पहचान शुभम ठाकुर से है, जो खुद भी घर से लापता था। पुलिस ने तुरंत उसकी तलाशी तेज की, जिसके दौरान पता चला कि आरोपी बालिका को घर में छोड़कर फरार हो गया था। बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर बयान लिए गए, जिसमें उसने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए…

– Advertisement –

Ad image

इसके बाद पुलिस आरोपी की लगातार तलाश में जुटी रही। 5 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नूतन चौक के आसपास देखा गया है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने

0

महासमुंद। CG BREAKING : जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है।

– Advertisement –

घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद का गला काट दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। फिर परिजन मौके पर पहुंचे।

– Advertisement –

Ad image

तीन दिनों सें लगा रहा था चक्कर

बताया जा रहा कि किसान मनबोध धान बेचने के लिए टोकन कटवाने तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहा था। किसान के पास 01 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। टोकन नहीं कटने से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया है। किसान की स्थिति नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

– Advertisement –

Ad image