Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 236

10 दिन बाद कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव

0

CG News : बिलासपुर के बुंदेला गांव में लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला और गंभीर हो गया है, जहां 23 वर्षीय जया सांडे की मौत के दस दिन बाद पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला।

– Advertisement –

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

– Advertisement –

Ad image

आपको बता दें कि जया की 27 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पोस्टमार्टम में खुलेगा मौत का राज 

– Advertisement –

Ad image

परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को दोबारा परीक्षण के लिए कब्र से बाहर निकालकर आज सिम्स में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में 5 की मौत; तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत 

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

0

CG Accident : बिलासपुर–रायपुर नेशनल हाईवे-130 पर तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक सिलसिला जारी है, जहां बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो निर्दोष युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पहला हादसा भोजपुरी टोल प्लाज़ा के पास हुआ, जिसमें साँवाताल के कोटवार रविदास अपनी मोटरसाइकिल से घर लौटते समय किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर का शिकार हो गए और उनकी तुरंत मौत हो गई।

– Advertisement –

ये भी पढ़ें :  CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में 5 की मौत; तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत 

– Advertisement –

Ad image

दूसरा हादसा पेंड्रीडीह बाईपास स्थित अमसेना चौक पर दर्ज हुआ, जहां कोलडिपो में काम करने वाला झलफा निवासी शोएब खान घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर चोटों के कारण उसने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों में आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए, जबकि हिर्री पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में 5 की मौत; तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत 

– Advertisement –

Ad image

चांपा में अवैध होर्डिंगों का अंबार

0

जांजगीर चांम्पा । CG NEWS: चांपा शहर इन दिनों अवैध होर्डिंग और विज्ञापन फ्लेक्सी से पटा हुआ है। शहर के मुख्य मार्ग, चौराहे और सार्वजनिक स्थान—हर जगह बिना अनुमति लगाए गए बोर्ड दिखाई दे रहे हैं। नियमों के अनुसार नगरपालिका को इनसे करोड़ों का राजस्व मिल सकता है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया जारी न होने से नगर पालिका को बड़ा वित्तीय नुकसान हो रहा है।

– Advertisement –

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपालिका की उदासीनता के कारण अवैध विज्ञापन लगातार बढ़ रहे हैं। बिजली के खंभों से लेकर बाजारों और प्रवेश द्वारों तक फ्लेक्सी लगा दिए जाते हैं, जिससे शहर की सुंदरता तो बिगड़ ही रही है, साथ ही तेज हवा या बारिश में इनके गिरने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

– Advertisement –

Ad image

राजनीतिक दलों, निजी कंपनियों और कार्यक्रमों के नाम पर लगने वाले इन विज्ञापनों पर न तो जुर्माना वसूला जा रहा है और न ही नियमित कार्रवाई। वहीं, नगर पालिका के सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी का कहना है कि शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाती है।

शहर के जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि तुरंत टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए और अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए, ताकि शहर को अव्यवस्था और राजस्व नुकसान से बचाया जा सके।

– Advertisement –

Ad image

20 दिन बाद भी नहीं शुरू हुई धान खरीदी

0

सक्ती । CG NEWS: डभरा ब्लॉक से बड़ी खबर सिरियागढ़ धान खरीदी केंद्र में खरीदी शुरू होने में अब भी देरी बनी हुई है। धान खरीदी शुरू हुए पूरे 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस प्रमुख केंद्र में अब तक खरीद का काम शुरू नहीं हो सका।

– Advertisement –

किसान रोज़ केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं और समर्थन मूल्य पर धान बेचने का इंतज़ार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार यहाँ के खरीदी प्रभारी मेडिकल लीव पर हैं, जिसके कारण प्रक्रिया अटकी हुई है। किसानों ने जब संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, तो सिर्फ सोमवार तक खरीदी शुरू होने का मौखिक आश्वासन दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस केंद्र में हर साल लगभग 89 से 90 हजार क्विंटल धान खरीदा जाता है। ऐसे में किसानों को चिंता है कि समय पर खरीदी नहीं शुरू हुई तो क्या वे अपना धान बेच पाएँगे और क्या उन्हें उचित मूल्य मिल पाएगा।

किसानों का कहना है कि वे लगातार उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ भरोसा ही मिल रहा है। अब देखना यह है कि सिरियागढ़ केंद्र में खरीदी आखिर कब शुरू होती है।

– Advertisement –

Ad image

CG News :मुकुंद टॉकीज के बाहर दो युवतियों में मारपीट, वीडियो

0

जांजगीर-चांपा। CG News: मुकुंद टॉकीज के बाहर दो युवतियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार शाम फिल्म देखने पहुंची दो युवतियाँ अचानक आपस में भिड़ पड़ीं। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ों और मुक्कों से हमला कर दिया।

– Advertisement –

घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। दर्शक वीडियो बनाते रहे और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे। बताया जा रहा है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानती थीं।

– Advertisement –

Ad image

हैलानी की बात यह रही कि स्टाफ या आसपास मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश नहीं की। इस घटना ने लोगों की संवेदनशीलता और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

वीडियो वायरल होने के बाद चांपा पुलिस जांच में जुट गई है। युवतियों की पहचान की जा रही है और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

 

मुकुंद टॉकीज के बाहर हुई इस घटना को लेकर शहर में चर्चा तेज है।

उम्र बस एक नंबर! लाल साड़ी में

0

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

– Advertisement –

Ad image

एक्ट्रेस शमा सिकंदर के क्या ही कहने. अपनी खूबसूरती और अदाओं की वजह से ये लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं.

– Advertisement –

Ad image

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

सोशल मीडिया पर ठीक-ठाक एक्टिव नजर आती हैं. कुछ समय पहले शमा ने बताया था कि उनकी जिंदगी में एक नन्ही सी जान ने एंट्री ली है.

– Advertisement –

Ad image

 

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

 

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

 

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

 

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

एक फैन ने शमा की फोटोज पर कॉमेंट कर लिखा- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं. मर मिटने वाली अदाएं हैं आपमें. एक और फैन ने लिखा- लगता नहीं है कि आप एक बेटी की

शमा सिकंदर (Photo: Instagram @shamasikander)

 

घर की बालकनी में शमा खड़ी होकर कैमरे में पोज दे रही हैं. हालांकि, उनके साथ बेटी नहीं है. न्यूड मेकअप उन्होंने किया हुआ है.

 

 

जिले में SIR अभियान रफ्तार पर: 99.37%

0

खैरागढ़। CG NEWS: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 4 नवंबर 2025 से जारी अभियान के तहत अब तक 99.37% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिया गया है।

– Advertisement –

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी टंकेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि जिले के कुल 2,99,810 मतदाताओं में से 2,98,192 गणना प्रपत्र डिजिटल रूप से संकलित हो चुके हैं और केवल 1618 प्रपत्रों का कार्य शेष है। जिले में 383 मतदान केंद्र स्थापित हैं और बीएलओ की टीम घर-घर जाकर सत्यापन और फॉर्म वितरण का कार्य तेज़ी से कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

पहले यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। इसके बाद 16 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित होगी तथा 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। सभी प्रकरणों का निपटारा 7 फरवरी 2026 तक किया जाएगा और इसी दिन अंतिम मतदाता सूची जारी होने की संभावना है। प्रशासन ने मतदाताओं से समय पर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

SECL अमेरा खदान ने 56 हेक्टेयर जमीन

0

सरगुजा,लखनपुर । CG NEWS: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL अमेरा खदान विस्तार को लेकर भूमि अधिग्रहण मामले में प्रशासन के सहयोग और सैकड़ो पुलिस बल की मौजूदगी में एसईसीएल प्रबंधन ने कोयला निकालने हेतु लगभग 56 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहण कर लिया है।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

अब अपनी जमीन बचाने ग्रामीण विरोध और आंदोलन का रास्ता छोड़कर कानूनी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं।अमेरा खदान विस्तार को लेकर लंबे समय से ग्रामीण और एसईसीसीएल प्रबंधन के बीच लंबे से समय से चली लड़ाई में आखिरकार शासन प्रशासन के सहयोग से भू अर्जन करने में एसईसीएल प्रबंधन सफल रहा। भू अर्जन के बाद ग्रामीण हताश और निराशा है ग्रामीण पर लगातार हो रही FIR से ग्रामीण अब कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी में है।

अमेरा खदान विस्तार को लेकर बुधवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए हिंसक झाड़ देखने को मिली इस झड़प में ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी घायल हो गए। अपर कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला पुरुष मिलकर 10 ग्रामीणों को जेल दाखिल कर दिया जिनकी जमानत आज शनिवार की शाम 4:00 बजे तक नहीं हो सकी थी।

– Advertisement –

Ad image

वही सैकड़ो ग्रामीणों के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आम आदमी पार्टी सहित समाजसेवीयो द्वारा ग्रामीणों के पास पहुंच घटना के संबंध में जानकारी लेकर अपना समर्थन ग्रामीणों को दे रहे हैं। सीसीएल अमरा प्रबंधन के द्वारा बुधवार से लेकर शनिवार तक लगातार पुलिस बल के मौजूदगी में भू अर्जन की कार्रवाई कर कोयला निकालने हेतु मिट्टी खुदाई का कार्य किया जा रहा है।

6 दिसंबर दिन शनिवार को सरगुजा के सर्व मूल निवासी समाज के पदाधिकारी ग्राम परसोडी कला पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक करते हुए पांचवी अनुसूची और पेसा एक्ट को लेकर जानकारियां साझा की जा रही थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ लखनपुर पहुंचे और भाजपा जिला उपाध्यक्ष के निवास पर अमेरा खदान प्रभावित परसोडी कला के ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करते हुए घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

विधायक कश्यप ने ग्राम सरखों एवं सिउंड़

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम सरखों एवं सिउंड़ में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 52 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सी.सी.रोड का भूमिपूजन किया।

ज्ञात हो कि ग्राम सरखों के सरपंच प्रीति बल्लू राठौर एवं ग्राम सिउंड़ के सरपंच नकुल सूर्यवंशी ने ग्रामवासियों सहित विधायक ब्यास कश्यप से मुलाकात कर ग्राम विकास के लिए सी.सी. रोड निर्माण कराने की मांग रखी थी। ग्रामवासियों की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम सरखों में फकीर के घर से लेकर बैगा पारा तक तथा ग्राम सिउंड़ में मुख्य नहर पुल से गोसाईं तालाब की ओर सी.सी.रोड सह नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव पंचायत मंत्री विजय शर्मा को सौंपा तथा इसकी शीघ्र स्वीकृति के लिए अनुरोध किया।

ब्यास कश्यप की मांगों पर विचार करते हुए पंचायत मंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत उक्त दोनों कार्यो के लिए 51 लाख 69 हजार रूपये राशि की स्वीकृति प्रदान की, जिसमें ग्राम सरखों में फकीर के घर से बैगा पारा तक नाली सह सी.सी. रोड  निर्माण के लिए 24 लाख 52 हजार रूपये तथा ग्राम सिउंड़ में मुख्य नहर पुल से गोसाईं तालाब की ओर सी.सी. रोड सह नाली निर्माण के लिए 27 लाख 17 हजार रूपये शामिल हैं।

उपरोक्त दोनों कार्यो के लिए भूमिपूजन विधायक ब्यास कश्यप के द्वारा किया गया है।

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षक की मौत

0

धमतरी। CG NEWS : जिले की सड़क एक बार फिर से खून से लाल हो गई है। यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो महिला और एक पुरुष सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

– Advertisement –

यह हादसा गगरा पुल के पास उस समय हुआ जब मृतक शिक्षक संबलपुर से नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, धमतरी के गगरा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कोटगांव निवासी शिक्षक हेमंत नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। हेमंत नेताम संबलपुर में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और लौटते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

– Advertisement –

Ad image

हादसा इतना भीषण था कि उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक टक्कर में दूसरी बाइक सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें धमतरी के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

गांव में फैला मातम

– Advertisement –

Ad image

शिक्षक हेमंत नेताम के निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी उन्हें मिलनसार और मददगार शिक्षक के रूप में याद कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।