Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 235

CG NEWS : साक्षरता परीक्षा की खानापूर्ति, सास की जगह बहू ने दी परीक्षा, बच्चे भरते नजर आए पर्चा

0

राजनांदगाव। CG NEWS : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन राजनांदगांव जिले में खानापूर्ति नजर आया। यहां पर दादा-दादी, नाना-नानी का पर्चा स्कूली बच्चे भरते नजर आये।

– Advertisement –

साक्षरता कार्यक्रम में अंतर्गत आयोजित परीक्षा का उद्देश्य असाक्षर लोगों को साक्षरता की ओर ले जाना था। इसके लिए ऐसे असाक्षर लोगों की तलाश की गई थी जिन्होंने स्कूली शिक्षा ग्रहण नहीं की है। इसमें 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी को शामिल किया गया । लेकिन यह परीक्षा केवल औपचारिकता ही नजर आ रही है । इस परीक्षा में असाक्षरों की जगह 10वीं 11वीं के बच्चे प्रश्न पत्र हल करते नजर आए। राजनांदगांव शहर के समीप शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 22 असाक्षर लोगों का पंजीयन इस साक्षरता परीक्षा के लिए किया गया था। इसमें से एक परीक्षार्थी का देहावसान होने के बाद यहां 21 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था, लेकिन इस परीक्षा केंद्र में 21 परीक्षार्थियों की जगह 21 प्रश्न पत्र एक जगह ही कक्षा, नवमीं, दसवीं और ग्यारवीं के विद्यार्थी हल करते दिखाई दिए। स्कूल प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में गांव की कुछ महिलाओं को परीक्षा देने के लिए बुला दिया गया। जिन्हें यह तक नहीं मालूम था कि वह यहां परीक्षा देने पहुंची है ।इस परीक्षा केंद्र में कई ऐसी भी बुजुर्ग महिलाएं थी जिन्हें अक्षर का ज्ञान भी नहीं था। इन महिलाओं को पढ़ाया भी नहीं गया जबकि 120 घंटे की पढ़ाई इसके लिए अनिवार्य की गई थी ।

– Advertisement –

Ad image

गठुला के इस परीक्षा केंद्र में 12वीं पास बहू भी अपनी की जगह स्वयं परीक्षा देने पहुंच गई। परीक्षा देने पहुंची अधिकांश महिलाएं अक्षर भी नहीं पढ़ पा रही थी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गठुला के प्रधान पाठक ने बताया कि बीते वर्ष 94 असाक्षर लोगों का पंजीयन किया गया था । जिसमें से 72 लोगों ने परीक्षा दी थी । 22 लोग बच गए थे। उन्हे इस वर्ष परीक्षा दिलाई जा रही है।

400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त

0

CG News : रायपुर, 07 दिसम्बर 2025 : बलरामपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से धान लाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरे ट्रक को पकड़ा गया।

– Advertisement –

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर सीजी 29 एएफ 0480 में लगभग 400 बोरी अवैध धान लोड था, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के जिले की सीमा में लाया जा रहा था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोका, सामग्री की जांच की और धान को कब्जे में लेकर वाहन को संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

अनुविभागीय अधिकारी नीर नंदेहा ने बताया कि जिले में धान खरीदी सीजन के दौरान प्रत्येक स्तर पर अवैध गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। चेक पोस्टों  पर निगरानी को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा है कि आगे भी अवैध परिवहन , भंडारण गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से धान का परिवहन या खरीद-बिक्री दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सीएम साय का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में नई

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद–फरोख्त के लिए जारी नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई जिलों में गाइडलाइन दरों में 100% तक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 800% तक पहुंच गई है। अचानक बढ़े इन दरों को लेकर आम जनता, व्यापारी, किसान और राजनीतिक दल खुलकर विरोध जता रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गाइडलाइन दरों को लेकर अभी भी विभागीय मंथन जारी है और जरूरत पड़ने पर सरकार इसमें पुनर्विचार करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से जमीन की गाइडलाइन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि नियमों के अनुसार हर साल इन दरों में संशोधन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन बढ़ने के कई सकारात्मक पहलू भी हैं, परंतु वे अभी जनता के सामने उतने स्पष्ट रूप से नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि नई दरों से आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और लोगों को राहत देने के विकल्पों पर गंभीरता से विचार करेगी। गौरतलब है कि राज्य में नई गाइडलाइन का विरोध लगातार बढ़ रहा है और सरकार पर दबाव भी। ऐसे में आने वाले दिनों में गाइडलाइन दरों में संशोधन या राहत देने संबंधी कोई निर्णय लिया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में जमीन दरों को लेकर जारी यह खींचातानी अब प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बन चुकी है।

– Advertisement –

Ad image

 

बिलासपुर का ऐतिहासिक बृहस्पति बाजार खतरे में?

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के हृदय स्थल बृहस्पति बाजार में बड़ा बदलाव होने वाला है। प्रशासन 13 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से यहां एक नया मल्टी लेवल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन इस योजना को लेकर यहां व्यापार करने वाले सैकड़ों छोटे–मोटे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। नोटिस जारी होने के बाद आज ग्रैंड न्यूज़ की टीम जब मौके पर पहुंची, तो व्यापारियों ने अपनी परेशानियां खुलकर सामने रखीं।

– Advertisement –

ये भी पढ़ें : Raipur Video : मुख्यमंत्री निवास के पास दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी 

– Advertisement –

Ad image

बृहस्पति बाजार में सालों से दुकानें चलाने वाले व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने अचानक दुकानें खाली करने का नोटिस भेज दिया है, जबकि अभी तक उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई। व्यापारियों का कहना है कि वे निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पहले विस्थापन, फिर निर्माण” का फॉर्मूला लागू होना चाहिए।लोगों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें दूसरी जगह दुकानें नहीं दी जातीं, तब तक उन्हें उजाड़ना गलत है। वे मांग कर रहे हैं कि नया कॉम्प्लेक्स बनने के बाद उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उसी जगह दुकान दी जाए,जहाँ वे वर्षों से व्यापार कर रहे हैंव्यापारियों ने ये भी आरोप लगाए कि नगर निगम का पुराना रिकॉर्ड भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इमलीपारा के व्यापारियों से भी नए दुकान देने का वादा किया गया था, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें दुकानें नहीं मिलीं।

आरोप ये भी है कि निगम 20 लाख से 80 लाख तक की कीमत पर दुकानें बेच देता है, जिससे गरीब वर्ग के सब्जी व्यापारी इन्हें खरीद ही नहीं पाते। यही डर अब बृहस्पति बाजार के व्यापारियों को भी है।कहीं नया कॉम्प्लेक्स बनने के बाद उनकी जगह किसी और को तो नहीं दे दी जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

बृहस्पति बाजार की अपनी ऐतिहासिक पहचान है। पुराने व्यापारियों ने बताया कि यह बाजार साल 1975 से बृहस्पतिवार के साप्ताहिक बाजार के रूप में शुरू हुआ था। बाद में यह स्थायी दैनिक बाजार के रूप में विकसित हुआ। आज यहां लगभग 218 चबूतरे और 35 पक्की दुकानें हैं, जहां हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी चल रही है।व्यापारियों ने कहा कि सब्जी बाजार होने की वजह से यहां धूप, छांव, पानी और बरसात जैसी प्राकृतिक ज़रूरतों के अनुसार दुकानें व्यवस्थित हैं।

ऐसे में पूरे बाजार को तोड़कर नया बनाने के बजाय इसकी मरम्मत और सुधार पर भी विचार होना चाहिए।लोगों की एक और बड़ी शिकायत ट्रैफिक को लेकर भी है। बाजार के चारों तरफ रोज़ जाम की स्थिति रहती है। व्यापारियों का कहना है कि यहां ट्रैफिक सुधारने के लिए एक भी पुलिस जवान तैनात नहीं होता। सफाई की जिम्मेदारी भी दुकानदारों पर आ जाती है, जबकि यह बाजार शहर के सबसे साफ-सुथरे सब्जी बाजारों में गिना जाता है।

कुल मिलाकर, बृहस्पति बाजार के व्यापारियों में मल्टी लेवल कॉम्प्लेक्स को लेकर भारी आशंका और नाराज़गी है। उनकी मांग है कि नई संरचना बने, लेकिन पहले उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए और बाद में उसी मार्केट में जगह की गारंटी मिले अब नज़रें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर हैं।क्या वह पुराने और गरीब व्यापारियों के हितों का सम्मान करेगा, या विकास की दौड़ में इस ऐतिहासिक बाजार की पहचान खो जाएगी?

 

कबीर चौक के पास बड़ा हादसा, साइकिल सवार

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले के कबीर चौक स्थित सुश्री होटल के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइकिल सवार नेतराम कोसले की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज में पीछे से स्कूटी सवार महिला के टकराने की बात सामने आई है। वहीं, इलाके में अवैध पार्किंग और सड़क पर खड़े वाहनों को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी है।

– Advertisement –

घटना सुबह 7 और 8 के बीच उस समय हुई जब ग्राम भोजपुर सारंगढ़ के निवासी नेतराम कोसले, जो रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 सराईभदर में किराए के मकान में रहकर जीवन-यापन करते थे, अपनी पत्नी को निगम में काम पर छोड़कर लौट रहे थे। सुश्री होटल के पास अचानक साइकिल अनबैलेंस हुई और पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला उनसे टकरा गई। टक्कर के बाद नेतराम साइकिल सहित डिवाइडर से जा टकराए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के शरीर पर कोई बड़ा बाहरी घाव नहीं था, लेकिन गिरते ही वे बेहोश हो गए और दोबारा नहीं उठे। घटना के कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई थी।

– Advertisement –

Ad image

इलाका लंबे समय से अवैध पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। सड़क के बीचों-बीच वाहनों की लाइन, दुकानों के सामने अवैध तरीके से खड़ी गाड़ियाँ और दुकानदारों की लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारी सिर्फ सामान बेचने में लगे रहते हैं, सड़क पर हो रहे खतरों से उन्हें कोई मतलब नहीं होता। हादसे के बाद परिजनों ने पीछे से टकराने वाली स्कूटी सवार महिला पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जूटमिल थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक अपने से अनबैलेंस होकर गिरे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी टकराई ऐसा लगता है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में किस प्रकार की कार्रवाई करती है और कबीर चौक क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

Raipur Video : मुख्यमंत्री निवास के पास दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी 

0

Raipur Video : राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के पास भगत सिंह चौक स्थित एक दुकान में अचानक लगी भीषण आग से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। आग की लपटें कुछ ही मिनटों में दुकान के अन्य हिस्सों तक फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें :  CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में 5 की मौत; तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत 
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। वहीं अचानक लगी आग और लपटों को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे  घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
देखें वीडियो –
View this post on Instagram

A post shared by Grand News (@grandnews_)

The post Raipur Video : मुख्यमंत्री निवास के पास दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी  appeared first on Grand News.

जंगल में मिली सिर कटी लाश, मचा हड़कंप,

0

कोंडागांव। CG NEWS : जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभरी जंगल में एक सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त भी हो गई है।

– Advertisement –

बताया जाता है कि कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमी के आश्रित गांव गोविंदपुर से लगे चनाभरी के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने एक सिर कटा शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

– Advertisement –

Ad image

सूचना के बाद शव को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त लछिदर पांडेय के रूप में की गई, जो तीन दिन पहले अपने घर से बाजार जाने के नाम पर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से लेकर अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

– Advertisement –

Ad image

 

Palash Smriti’s wedding gets cancelled : स्मृति-पलाश की शादी टूटी, स्मृति ने बताई वजह

0


Palash Smriti’s wedding gets cancelled : क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है,  स्मृति और पलाश लंबे समय से शादी को लेकर खबरों में थे. लेकिन अब उनकी शादी टूट गई है। 

स्मृति मंधाना ने किया ये पोस्ट

उन्होंने लिखा- पिछले कुछ हफ़्तों में मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारे अंदाजे लगाए जा रहे थे। मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए बोलना जरूरी है. मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं अपनी लाइफ को ऐसे ही रखना चाहती हूं. लेकिन मैं ये साफ कर देती हूं कि शादी कैंसिल हो गई है।

आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं. आप सभी से भी ऐसा करने की रिक्वेस्ट करती हूं। मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें. हमें आगे बढ़ने का मौका दें. मेरा मानना ​​है कि हम सभी के पास एक बड़ा मकसद होता है और मेरे लिए वो हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके इंडिया के लिए खेलती रहूं और ट्रॉफी जीतती रहूं और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा। ‘

पलाश मुच्छल से नहीं होगी स्मृति मंधाना की शादी, पहली बार खुद किया कंफर्म

पलाश मुच्छल ने भी किया पोस्ट

वहीं पलाश ने लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है और पर्सनल रिलेशनशिप में पीछे हटने का फैसला किया है. लोग बेसलेस अफवाहों पर जो मुझे डराती हैं, जिस तरह रिएक्ट करते हैं, वो देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती है. ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल फेज था. मैं इसे ग्रेसफुली डील करूंगा. मैं उम्मीद करता हूं कि सोसायटी के तौर पर  किसी को गॉसिप के आधार पर जज करने से पहले जिसका कोई सोर्स नहीं होता है हम रुकना सीखेंगे. हमारे शब्द लोगों को घाव दे सकते हैं. जब हम इनके बारे में सोच रहे होते हैं उस वक्त दुनिया में कितने लोग इसके अंजाम भुगत रहे होते हैं. जो भी गलत न्यूज और मानहानि कंटेट फैलाएगा उसके खिलाफ मेरी टीम कड़ा एक्शन लेगी. इस मुश्किल दौर में जो लोग मेरे साथ खड़े उनके लिए बहुत थैंक्यू.’


पलाश मुच्छल से नहीं होगी स्मृति मंधाना की शादी, पहली बार खुद किया कंफर्म

बता दें कि पलाश और स्मृति की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी. उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए थे. हल्दी-मेहंदी की फोटोज काफी वायरल हुई थीं. लेकिन फिर अचानक स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की खबरें आईं. स्मृति के पिता को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था और इसके बाद स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन हो गई थी. पलाश पर चीटिंग के आरोप भी लगे थे, जिस पर पलाश ने अब रिएक्ट किया है.

The post Palash Smriti’s wedding gets cancelled : स्मृति-पलाश की शादी टूटी, स्मृति ने बताई वजह appeared first on Grand News.



Source link

Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना की शादी टूटी, क्रिकेटर ने खुद की पुष्टि, जानिए क्या कहा

0

डेस्क। Smriti Mandhana : भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी टलने के बाद चुप्पी तोड़ी है। मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान जारी किया और इस बात की जानकारी दे दी है कि पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है। मालूम हो कि मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन उसी दिन इसे टाल दिया गया था। अब मंधाना ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है शादी रद्द कर दी गई है।

मंधाना ने निजता का सम्मान करने का आग्रह किया

मंधाना ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।

मंधाना बोलीं- भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित

मंधाना ने लिखा, मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं भारत के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।

पलाश की भी आई प्रतिक्रिया

मंधाना के बाद पलाश मुछाल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्होंने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। पलाश ने लिखा, मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया देते हैं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है और मैं अपने विश्वासों पर अडिग रहकर इससे निपटूंगा। मैं सचमुच उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में, किसी के बारे में बिना पुष्टि की गई अफवाहों के आधार पर राय बनाने से पहले रुकना सीखें, जिनके स्रोत कभी पहचाने नहीं जाते। हमारे शब्द हमें ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे।

पलाश ने आगे लिखा, जब हम इन बातों के बारे में सोचते हैं, तो दुनिया में कई लोग गंभीर परिणामों का सामना कर रहे होते हैं। मेरी टीम झूठी और अपमानजनक स्टोरी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

अचानक टली थी शादी

मंधाना और संगीतकार पलाश की शादी के दिन मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शादी से ठीक पहले मंधाना के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी थी कि मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी अनिश्चितकाल के लिए टाली गई है। इसके अगले ही दिन पलाश भी बीमार हो गए थे। इसके बाद से ही पलाश और मंधाना के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। अब मंधाना ने स्पष्ट किया है कि शादी रद्द हो गई है।

The post Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना की शादी टूटी, क्रिकेटर ने खुद की पुष्टि, जानिए क्या कहा appeared first on Grand News.

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर एवं आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित टू-डे स्पोर्ट्स गाला का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन, रायपुर एवं आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित टू-डे स्पोर्ट्स गाला का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने कहा कि “व्यस्त पेशेवर जीवन में फिटनेस और आनंद के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं।”

कार्यक्रम में शंकर नगर के पार्षद श्री राजेश गुप्ता जी शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

अधिवक्ता निखिल अग्रवाल, अध्यक्ष – इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने कहा कि
“खेल दोनों पेशेवर संस्थाओं के सदस्यों के बीच मजबूत आपसी संबंध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी को अपने व्यस्त जीवन में खेलों का महत्व समझना चाहिए।”

सीए विकास गोलछा, अध्यक्ष – आईसीएआई रायपुर शाखा ने कहा कि
“हमारे सदस्यों ने शानदार भागीदारी दिखाई है। वर्षभर हम फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट लीग, सॉकर लीग, मैराथन रन, बॉक्स क्रिकेट जैसे कई आयोजन करते रहे हैं। खिलाड़ियों का उत्साह प्रेरक है।”
इस खेल महोत्सव में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज और चाइनीज़ चेकर जैसी इंडोर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने शानदार उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम

टेबल टेनिस (सिंगल्स – पुरुष)

विजेता: सीए शशांक मोहगे

उपविजेता: सीए गौरव मोदी

टेबल टेनिस (डबल्स – पुरुष)

विजेता: सीए विकास गोलछा एवं सीए गौरव मोदी

उपविजेता: अधिवक्ता जी.एल. अग्रवाल एवं सीए शशांक मोहगे

टेबल टेनिस (महिला)

विजेता: सीए ऋद्धि जैन

उपविजेता: सीए भूमिका साहू


चाइनीज़ चेकर महिला वर्ग

विजेता: सीए सोनम जैन

उपविजेता: सीए प्रिया लोहिया

पुरुष वर्ग

विजेता: सीए मोहम्मद यूसुफ दाऊदी

उपविजेता: सीए दिव्य जैन


शतरंज (पुरुष वर्ग)

विजेता: सीए शुभम अग्रवाल

उपविजेता: सीए यश राठौर


कैरम

सिंगल्स

विजेता: सीए आनंद बेरीवाल

उपविजेता: अधिवक्ता सुप्रभ झा

डबल्स

विजेता: सीए आनंद बेरीवाल एवं अधिवक्ता दुर्गाशंकर साहू

उपविजेता: अधिवक्ता सुप्रभ झा एवं अधिवक्ता प्रवीण शर्मा


बैडमिंटन सिंगल्स एवं डबल्स (पुरुष एवं महिला) की प्रतियोगिताएँ दूसरे दिन आयोजित की जाएँगी, जिनका प्रतिभागी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


सीए मो. यूसुफ दाऊदी एवं सीए रवि जैन ने मुख्य अतिथि सहित सभी सदस्यों का सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

इस खेल महोत्सव का संचालन एवं समन्वयन
अधिवक्ता विमल श्रीवास एवं सीए विवेक जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सीए रश्मि वर्मा एवं सीए ऋषिकेश यादव,इंकमटैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप वर्मा एवं एडवोकेट हरीश बजाज के साथ ही नवीन अग्रवाल, महेंद्र पंसारी,रवि शंकर अग्रवाल, विकास शाह, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, सिए अभिषेक बराडिया, सिए मोहित अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।