Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 234

सीएम साय के बयान के बाद जमीन गाइडलाइन

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर लगातार उठ रही आपत्तियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को कहा था कि जरूरत पड़ने पर सरकार इसमें पुनर्विचार करने के लिए तैयार है। वहीं अब सरकार ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बैठक में हाल ही में जारी की गई बढ़ोतरी से जुड़े कई प्रावधानों को वापस ले लिया गया है। साथ ही पूरे प्रदेश में मूल्यांकन की एक एकरूप व्यवस्था लागू कर दी गई है।

– Advertisement –

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड में लिए गए निर्णय- नगरीय क्षेत्र में 1400 वर्ग मीटर तक भूखंडों के इंक्रीमेंटल आधार पर गणना के प्रावधान को समाप्त करते हुए पूर्व प्रचलित उपबंध अनुसार नगर निगम क्षेत्र में 50 डेसिमल तक, नगर पालिका में 37.5 डेसिमल तक, और नगर पंचायत में 25 डेसिमल तक स्लैब दर से मूल्यांकन के प्रावधान को यथावत लागू किए जाने का निर्णय लिया गया।

– Advertisement –

Ad image

बहुमंजिला भवनों में फ्लैट/दुकान/कार्यालय अंतरण होने पर सुपर बिल्ट अप एरिया के आधार पर बाजार मूल्य की गणना के प्रावधान को विलोपित किए जाने का निर्णय लिया गया. अब इनमें बिल्ट अप एरिया के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। यह प्रावधान मध्य प्रदेश के समय से चला आ रहा था और राज्य में वर्टिकल डेवलपमेंट के लिए इसकी मांग लंबे समय से आ रही थी। इससे नगर योजना में भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

बहुमंजिला भवन एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट एवं प्रथम तल पर 10% कमी, द्वितीय तल एवं उससे ऊपर के तल पर 20% कमी के साथ मूल्यांकन किया जाएगा। इससे मध्यम वर्ग को किफायती दर पर फ्लैट मिल पाएंगे। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 20 मीटर पश्चात् स्थित संपत्ति के लिए भूखंड की दर में 25% कमी कर मूल्यांकन किया जाएगा। 20 मीटर दूरी की गणना कॉम्प्लेक्स के मुख्य मार्ग की ओर से निर्मित भाग से की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

जिला मूल्यांकन समिति द्वारा गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जाते हैं जिनका विश्लेषण कर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड नवीन गाइडलाइन दरें जारी करता है. ज़िला मूल्यांकन समिति को यह निर्देशित करने का निर्णय लिया गया कि हाल ही में हुई दरों में वृद्धि के पश्चात् प्राप्त ज्ञापनों, आपत्तियों एवं सुझावों का परिशीलन कर 31 दिसंबर तक गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव भेजें।

उपरोक्त निर्णय तत्काल प्रभावशील होंगे।

जरूरत पड़ी तो करेंगे बदलाव

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गाइडलाइन दरों को लेकर अभी भी विभागीय मंथन जारी है और जरूरत पड़ने पर सरकार इसमें पुनर्विचार करने के लिए तैयार है।

 

नक्सलियों ने ठेकेदार को उतारा मौत के घाट

0

बीजापुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल जारी है, माओवादियों ने यूपी के एक ठेकेदार को अगवा कर मौत के घात उतार दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले ठेकेदार के मुंशी को अगवा किया था। जब मुंशी को बचाने ठेकेदार पहुंचा, तो उसकी हत्या कर दी गई। ये पूरा मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है।

– Advertisement –

सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे नक्सली 

जानकारी के मुताबिक, मृतक ठेकेदार की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले इम्तियाज अली के रूप में हुई है। वह काफी समय से नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। इस इलाके में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रासपल्ली से पीनाचंदा के बीच 18 किमी सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जिसका नक्सली विरोध कर रहे थे।

ठेकेदार की गला रेतकर हत्या

नक्सलियों के विरोध के बाद भी ठेकेदार इम्तियाज अली ने काम बंद नही किया था। जिसके बाद नक्सलियोें ने पहले जेसीबी मशीन के मुंशी का अपहरण कर लिया था। जिसे छुड़ाने ठेकेदार इम्तियाज अली मुंशी नक्सलियों के पास गया था। जहां नक्सलियों ने ठेकेदार को अगवा करने रास्ते में ही गला रेतकर हत्या कर दी।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि नक्सलियों ने मुंशी को रिहा कर दिया है। जिसने पुलिस और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। मुंशी के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में

0

रायपुर, 7 दिसंबर 2025 :CG cabinet meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।

– Advertisement –

शासकीय भूमि से अर्जुन लकड़ी की अवैध

0

सक्ति। CG NEWS: मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सारसडोल में अवैध लकड़ी कटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शासकीय भूमि से अर्जुन पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को ट्रैक्टर में भरकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोक लिया।

– Advertisement –

ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद तीन युवकों को पकड़ लिया, जो लकड़ी लोड कर ट्रैक्टर में बैठकर उसे लेकर जा रहे थे। पकड़े गए तीनों युवकों की पहचान जैजैपुर थाना क्षेत्र के नंदेली गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है।”

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर तथा आरोपियों को थाना पहुँचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने लकड़ी और वाहन को जब्त करते हुए विधि अनुसार पूरे मामले को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है!

Ananya Pandey: कलरफुल बिकिनी में अनन्या

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती आई हैं. हाल ही में उनके लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.Ananya Panday

– Advertisement –

Ad image

 

– Advertisement –

Ad image

अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ग्लैमरस बिकिनी फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वो बेधड़क होकर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं.

Ananya Panday

– Advertisement –

Ad image

 

एक्ट्रेस ने पिंक और ऑरेंज कलर की बिकिनी का कॉम्बिनेशन पहना, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा. खुले बालों के साथ वो और भी खूबसूरत दिखीं.

Ananya Panday

 

Ananya Panday

Ananya Panday

 

Ananya Panday

 

 

शिक्षा ही सामाजिक विकास का मूलमंत्र

0

CG NEWS: सामाजिक विकास का वास्तविक आधार शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता का पहला कदम शिक्षा ही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने मंच पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री श्री साय सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभ से ही शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य गठन के समय जहाँ मात्र एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इसी प्रकार, छत्तीसगढ़ में आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स, सिपेट जैसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को बड़े अवसर प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि समाज को मजबूत और संगठित होना समय की आवश्यकता है, क्योंकि संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मूलमंत्र — “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” — का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार राज्य सरकार 23 महीनों से सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री श्री साय सर्व रविदास समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल के महीनों में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिसमें अन्नदाताओं के लिए कृषक उन्नति योजना, प्रत्येक परिवार को पक्का मकान देने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना, माताओं और बहनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महतारी वंदन योजना, दूरस्थ अंचलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसे कदम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब तक विभिन्न विभागों में 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं पूर्ण निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई हैं, जिससे युवाओं में नया विश्वास उत्पन्न हुआ है।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने नई उद्योग नीति लागू की है, जिससे स्थानीय लोगों को अधिक अवसर, रोज़गार और स्वरोजगार प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री साय ने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अधिकाधिक संख्या में शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ।

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने भी संबोधित किया और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  विजय मेहरा, रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, दिलीप वासनीकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रायपुर पुलिस का सराहनीय कार्य,

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : दिनांक 03.12.2025 को प्रार्थिया प्रीति लुणावत पति प्रकाश लुणावत, उम्र 60 वर्ष, निवासी स्टेशन रोड, थाना गंज, रायपुर द्वारा थाना गंज में उपस्थित होकर महिला हेल्प डेस्क में सूचना दी गई, कि दिनांक 03.12.2025 को शाम लगभग 06ः30 बजे उसकी ननंद रश्मि जैन का रेलवे स्टेशन के पास एक नग सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट (वजन लगभग 03 तोला, कीमत लगभग 5,00,000 रूपये) गिरकर गुम हो गया, जिसे काफी ढूंढने पर भी नहीं मिला।

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

सूचना को थाना प्रभारी गंज द्वारा गंभीरता से लेते हुये तत्काल महिला हेल्प डेस्क प्रभारी महिला प्रधान आरक्षक 1674 दुर्गा बघेल चौधरी, आरक्षक 2309 सौरभ यादव, आरक्षक 1924 अशोक राठौड़ एवं आरक्षक 2428 दिनेश वर्मा को रेलवे स्टेशन पर रवाना किया गया। उक्त कर्मचारियों द्वारा रेलवे स्टेशन के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही आसपास के लोगों व आटो चालकों से पूछताछ कर ब्रेसलेट को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त ब्रेसलेट रेलवे स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा चालक को रास्ते में मिला था, जिस पर ई-रिक्शा चालक की पतासाजी कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त ब्रेसलेट को रेलवे स्टेशन के पास रास्ते में मिलना एवं अपने पास रखना बताया गया तथा चालक द्वारा उक्त ब्रेसलेट को पुलिस टीम को वापस किया गया।

थाना गंज के उक्त कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास एवं सतत् मेहनत से त्वरित कार्यवाही कर प्रार्थिया का उक्त रत्न-जड़ित सोने का ब्रेसलेट बरामद कर दिनांक 06.12.25 को प्रार्थिया प्रीति लुणावत को गुम हुये एक नग सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट सौंपा गया।

– Advertisement –

Ad image

 

51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ हेतु अस्थायी

0

 

– Advertisement –

पाण्डुका। धर्म और अध्यात्म के प्रमुख केंद्र चतुर्भुज आश्रम सिरकट्टी कुटेना में आगामी 06 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 51 कुण्डीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के लिए अस्थायी यज्ञशाला के निर्माण हेतु रविवार को शुभ मुहूर्त में भूमिपूजन और ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दुधाधारी मठ के महंत राजेश्री डॉ रामसुंदर दास, राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू, संत गोवर्धन शरण महराज, महंत निर्मल दास, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, नंदनी ओंकार साहू, इंद्रजीत महाड़ीक, जनपद अध्यक्ष मगरलोड वीरेंद्र साहू, जनपद सदस्य छुरा युवराज साहू, टीकम साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष फिंगेश्वर हरीश साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष छुरा पन्नालाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति में यह अनुष्ठान संपन्न हुआ।

– Advertisement –

Ad image

इस पुनीत कार्य में पूज्य राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास ने विशेष रूप से शिरकत की। उनके कर-कमलों द्वारा ही विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन और ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की गई। राजेश्री महंत ने इस अवसर पर अपने आशीर्वचनों में कहा कि श्रीरामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन लोक-कल्याण और धर्म की स्थापना के लिए किया जा रहा है। यह यज्ञ न केवल वातावरण को शुद्ध करेगा बल्कि जन-जन के हृदय में रामचरित मानस के आदर्शों को भी स्थापित करेगा। उन्होंने सभी भक्तों से यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंत्रों की गूंज के बीच भूमिपूजन संपन्न किया गया तथा धार्मिक परंपरा के अनुसार, यज्ञ की सफलता और निर्विघ्न समाप्ति की कामना के साथ धर्म ध्वजा फहराई गई।

– Advertisement –

Ad image

विधायक रोहित साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि समाज में सद्भावना और एकता का संदेश भी प्रसारित करेगा। उन्होंने इस विशाल आयोजन के लिए ब्रम्हलीन संत सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी के कृपापात्र संत गोवर्धन शरण महराज के प्रयासों की सराहना की और यज्ञ की सफलता के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा कि श्रीरामचरित मानस भारतीय संस्कृति का प्राण है, और 51 कुण्डीय महायज्ञ का यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष मगरलोड वीरेंद्र साहू तथा अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। ध्वज के फहरते ही उपस्थित भक्तों ने ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। यह महायज्ञ 07 दिनों तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, सद्भाव और सनातन धर्म की महत्ता का प्रचार-प्रसार करना है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भूमिपूजन के तुरंत बाद अस्थायी यज्ञशाला के निर्माण कार्य को तीव्र गति से शुरू कर दिया जाएगा, ताकि महायज्ञ के विधिवत आरंभ से पहले सभी तैयारियां पूरी की जा सकें। यह 51 कुण्डीय महायज्ञ न केवल इस क्षेत्र के लिए बल्कि समस्त धर्मप्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायक धार्मिक आयोजन साबित होगा। उक्त कार्यक्रम का संचालन भुनेश्वर साहू ने किया।

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 400 कट्टा अवैध

0

 

– Advertisement –

छत्तीसगढ़। ओडिशा बॉर्डर पर धान तस्करी रोकथाम के लिए चल रही विशेष निगरानी एक बार फिर रंग लाई। गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 कट्टा अवैध धान पकड़ा और ट्रक सहित पूरी सामग्री उड़ीसा के चांदाहांडी थाना को आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंप दी।

– Advertisement –

Ad image

कैसे हुआ खुलासा?
देवभोग थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदाहांडी क्षेत्र के ग्राम जामलीपारा, जो बॉर्डर से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित है, वहां उड़ीसा नंबर के एक ट्रक में अवैध धान डंप कर रखा गया है और उसे छोटी पिकअप गाड़ियों से छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की जा रही है।

जैसे ही देवभोग पुलिस टीम मौके के पास पहुंचने वाली थी, धान तस्करों को भनक लग गई। वे ट्रक को तुरंत घुमाकर चांदाहांडी इलाके में धान खाली करने लगे। देवभोग पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए मौके पर ही चांदाहांडी पुलिस तथा फूड सप्लाई अधिकारी को बुलवाया और लिखित प्रतिवेदन सौंपते हुए 400 कट्टा धान कब्जे में दिलवाया।

– Advertisement –

Ad image

कार्रवाई आगे भी जारी
पुलिस ने साफ किया है कि बॉर्डर पर धान तस्करी की रोकथाम के लिए सतर्कता और सघन निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

गरियाबंद पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से एक बार फिर धान तस्करी पर बड़ा प्रहार किया गया है।

छत्तीसगढ़ में अवैध भण्डारण,1 लाख 52 हजार क्विंटल

0

रायपुर, 7 दिसम्बर 2025 : CG News : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 6 दिसम्बर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक लाख  51 हजार 809 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्कफोर्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है।

– Advertisement –

मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक नवंबर से 6 दिसम्बर के अवधि में मण्डी अधिनियम 1972 के तहत  सीमावर्ती विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध परिवहन के माध्यम से आने वाले धान पर कार्यवाही की जा रही है। इनमें सर्वाधिक महासमुंद जिले में 25,718 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसी प्रकार धमतरी में 23,859 क्विंटल रायगढ़ जिले में 21,331 क्विंटल, राजनांदगांव 14,977 क्विंटल, बलरामपुर जिले में 9771 क्विंटल, बेमेतरा में 6490 क्विंटल, कवर्धा में 5734 क्विंटल, बालोद में 4595 क्विंटल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 3770 क्विंटल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 2868 क्विंटल, जशपुर जिले में 2771 क्विंटल, सूरजपुर जिले में 2650 क्विंटल, दुर्ग में 2350 क्विंटल, जांजगीर-चांपा में 2014 क्विंटल, बलौदाबाजार में 1855 क्विंटल, बीजापुर जिले में 1842 क्ंिवटल, रायपुर में 1679 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1583 क्विंटल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1500 क्विंटल, बस्तर जिले में 1560 क्विंटल, मोहला-मानपुर-चौकी में 1402 क्विंटल, गरियाबंद में 1393 क्विंटल, कोरबा में 1346 क्विंटल, सरगुजा में 1282 क्विंटल, कोरिया में 1237 क्विंटल, सक्ती में 1201 क्विंटल, कोण्डागांव जिले में 1148 क्विंटल, बिलासपुर में 1060 क्विंटल, कांकेर जिले में 1012 क्विंटल, मुंगेली में 917 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 445 क्विंटल, नारायणपुर में 323 क्विंटल, सुकमा में 216 क्विंटल धान जब्त किए गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाए जाने और त्वरित अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम की बदौलत अन्य राज्यों से धान की अवैध आमद को रोकने में प्रभावी सफलता मिल रही है।शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता और अवैध गतिविधि को हर स्तर पर जीरो टॉलरेंस के साथ रोका जाएगा।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्कफेड द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एकीकृत कंट्रोल सेंटर के माध्यम से रियल-टाइम निगरानी की जा रही है। साथ ही अवैध परिवहन के माध्यम से राज्य में आने वाले धान को रोकने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है।