Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 233

लोकसभा में तकनीकी शिक्षा को भविष्य

0

एआई, रोबोटिक्स और उभरती तकनीकों पर सांसद बृजमोहन ने उठाए सार्थक सवाल, शिक्षा मंत्री ने दिया विस्तृत जवाब

नई दिल्ली/रायपुर। CG NEWS: रायपुर लोकसभा सांसद, दूरदर्शी नेता और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकसभा में तकनीकी शिक्षा के भविष्य से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। देश के युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उन्नत रोबोटिक्स, जीन-संपादन (CRISPR) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के लिए तैयार करने हेतु उठाए जा रहे ठोस कदमों पर उन्होंने सरकार से युवाओं के हितों में जानकारी मांगी।

– Advertisement –

अग्रवाल ने बहुविषयक तकनीकी शिक्षा, नवाचार-उन्मुख अनुसंधान, वित्तीय प्रावधान, संस्थानों के चयन मानदंड और इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों की संभावित संख्या से संबंधित व्यापक प्रश्नों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि वे देश की तकनीकी शिक्षा प्रणाली को मजबूत और भविष्य-उन्मुख बनाने के लिए कितने संकल्पबद्ध हैं।

– Advertisement –

Ad image

शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकान्त मजूमदार ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर विस्तृत उत्तर प्रस्तुत किया और बताया कि, NEP-2020 के अनुरूप एआई, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, स्पेस टेक्नोलॉजी आदि उभरते क्षेत्रों को तकनीकी पाठ्यक्रमों में शामिल किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

एआईसीटीई द्वारा उद्योग-शैक्षणिक साझेदारी, नवाचार परिषदों, अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों और इंटर्नशिप अवसरों को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि, 5 वर्षों के लिए 4200 करोड़ रुपये की लागत से देशभर की इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक शिक्षण व्यवस्था में विशाल सुधार लागू किए जा रहे हैं, जिससे लगभग 5.2 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हमेशा की तरह न सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि पूरे राष्ट्र के युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने वाले मुद्दों पर मुखरता से आवाज उठाई है। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप बदलाव सुनिश्चित करने के प्रति उनका यह प्रयास संसद में उनकी सक्रियता और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल पूर्व में छत्तीसगढ़ सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके है और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने विद्यालयों और कॉलेजों की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, गरीब विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पुस्तकें तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयासों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी।

हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र के स्कूलों के लिए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक विद्यालय की आवश्यकता सीधे सांसद स्तर पर सुनी और पूरी की जा सके, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने की उनकी दूरदृष्टि को दर्शाता है।

CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, इन 38 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिए लिस्ट 

0

रायपुर। CG Breaking Breaking : छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 38 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। 

The post CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, इन 38 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिए लिस्ट  appeared first on Grand News.

स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों ने

0

CG News : दुर्ग जिले के ग्राम बेलौदी में आज स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर बड़ा विरोध देखने को मिला। मिडिल और प्राइमरी स्कूल के बच्चों के साथ पालकों ने मिलकर सड़क पर उतरते हुए चक्का जाम कर दिया।

– Advertisement –

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में लंबे समय से पर्याप्त टीचर्स नहीं हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

– Advertisement –

Ad image

टीचर्स की कमी को लेकर गुस्साए बच्चों और पालकों ने दुर्ग से नगपुरा रोड को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी में तैनाती के कारण स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। फिलहाल मौके पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

CG VIDEO : चावल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चलती ट्रक से कूदा ड्राइवर, देखें वीडियो

 

धान खरीदी केंद्र में कलेक्टर का औचक निरीक्षण

0

CG News : गरियाबंद, 8 दिसंबर 2025 : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी 15 नवंबर से जारी है। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर बी.एस. उइके लगातार विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसुली के धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

– Advertisement –

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं पाईं। कई बारदानों में नियत वजन से कम—36.00 किलोग्राम धान भरा पाया गया, साथ ही अत्यधिक सूखे हुए धान की खरीद भी की जा रही थी, जो खरीदी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

– Advertisement –

Ad image

इन गंभीर लापरवाहियों के कारण कलेक्टर उइके ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी मुकेश कुमार यादव को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि, धान खरीदी में किसी भी प्रकार की कमी, गड़बड़ी या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर के इस सख्त रुख से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं किसानों ने पारदर्शी खरीदी के लिए प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।

– Advertisement –

Ad image

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : न्यायधानी में पुलिस ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया, आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

– Advertisement –

पूरा मामला सिविल लाइन थान क्षेत्र का है यहां नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मिनी बस्ती का रहने वाला आरोपी राजबीर दास उर्फ राज मानिकपुरी ने बिना सहमति के वीडियो बनाया और बाद में इसी दबाव में अक्टूबर 2025 में दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया।

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने IP आधारित साक्ष्यों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर FIR दर्ज की और तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, जहां आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

Unique wedding : युवती ने भगवान कृष्ण से रचाई शादी, हिन्दू रीति रिवाज से लिए सात फेरे

 

कागजों में बन गए गरीबों के PMAY के मकान

0

राजिम। CG News : प्रधानमंत्री का सपना सबको पक्का मकान कोपरा नगर पंचायत में अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत आवेदन करने वाले 13 गरीब परिवार आज सड़क, सिस्टम और सरकारी पोर्टल तीनों से ठुकराए जा रहे हैं। वजह? इनके नाम PMAY ग्रामीण के पोर्टल पर पहले से लाभार्थी दिख रहे हैं। लेकिन सच यह है कि न तो इनके खाते में एक पैसा आया, न घर बना, न कोई अधिकारी कभी इनके द्वार तक पहुँचा।

– Advertisement –

एक बुजुर्ग लाभार्थी ने आँखों में आँसू भरकर कहा, बाबू लोग कहते हैं कंप्यूटर में आपका मकान बन चुका है। हम कहते हैं चलो दिखाओ, तो चुप हो जाते हैं। अब हमारी झोपड़ी भी टपक रही है, पर नया मकान मिलने का रास्ता बंद कर दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

मामला गरमाता देख नगर पंचायत ने जनपद पंचायत फ़िंगेश्वर को पत्र लिखा है कि या तो ग्रामीण पोर्टल से इन 13 नामों को हटाया जाए या साफ-साफ लिखकर दिया जाए कि इन्हें ग्रामीण योजना का लाभ मिल चुका है। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया।

अब सवाल यह है कि आखिर यह गलती किसकी है? ग्रामीण विभाग की, शहरी विभाग की, या उस डिजिटल इंडिया की जिसने गरीब को कंप्यूटर की गलती का शिकार बना दिया?

– Advertisement –

Ad image

कोपरा की जनता इंतज़ार कर रही है, या तो पक्का मकान मिले, या दोषियों पर कार्रवाई हो। नगर पंचायत के यह 13 हितग्राही आप उच्च अधिकारी जिला कलेक्टर गरियाबंद के समक्ष अपनी परियाद करने वाले है।

मिथलेश साहू कोपरा हितग्राही –

लखन लाल सिन्हा हितग्राही –

Cmo नगर पंचायत कोपरा –

 

रुपनारायण साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कोपरा

CG Breaking : 1 करोड़ के इनामी रामधेन सहित 12 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, किया सरेंडर 

0

राजनांदगांव। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लाल आतंक को करारा झटका लगा है, शासन की पुनर्वास नीति के तहत 1 करोड़ के इनामी रामधेन सहित 12 नक्सलियों ने हथियार सहित डीजीपी के सामने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 1 सेंट्रल कमेटी मेम्बर, 4 डीवीसीएम और अन्य 7 बड़े कैडर के नक्सली शामिल।

The post CG Breaking : 1 करोड़ के इनामी रामधेन सहित 12 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, किया सरेंडर  appeared first on Grand News.

कब और कहां फ्री में देखें T20I सीरीज

0

IND vs SA T20 : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगी। पांचों मैचों की इस सीरीज के सभी मुकाबले रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। आइए बताते हैं कब कहां ये मैच खेले जाएंगे और आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं.

– Advertisement –

पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

– Advertisement –

Ad image

सभी मैच रात 7 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होंगे:

  • 9 दिसंबर – पहला T20I, बाराबती स्टेडियम, कटक
  • 11 दिसंबर – दूसरा T20I, मुल्लनपुर (नया चंडीगढ़)
  • 14 दिसंबर – तीसरा T20I, धर्मशाला
  • 17 दिसंबर – चौथा T20I, लखनऊ
  • 19 दिसंबर – पांचवां T20I, अहमदाबाद

लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग

– Advertisement –

Ad image

IND vs SA T20 सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा। मोबाइल या लैपटॉप पर भी सभी मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

गिल की वापसी तय 

बीसीसीआई ने सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभालेंगे। शुभमन गिल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं, जो टीम के लिए बड़ी राहत है।

IND vs SA T20 : भारतीय टीम –

सूर्यकुमार यादव (C), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जीतेश शर्मा (WK), संजू सैमसन (WK), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

IND vs SA T20 : साउथ अफ्रीका टीम –

एडेन मार्कराम (C), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डि जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन, क्विंटन डी कॉक (WK), डोनोवन फरेरा (WK), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनिल बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे.

रसोई में लगी आग से बड़ा हादसा;

0

 

– Advertisement –

CG News : मामला गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत सरनाबाहाल के आश्रित ग्राम पलसा पारा का है जहां अचानक लगी आग से एक परिवार की रोजमर्रा की जरूरत की अधिकांश सामग्री जलकर नष्ट हो गई। रविवार दिन के दोपहर को ग्राम निवासी लिआ खोऊ ध्रुव के घर की रसोई में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, परंतु घटना ने पूरे गांव को दहला दिया।

– Advertisement –

Ad image

ये भी पढ़ें : CG VIDEO : चावल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चलती ट्रक से कूदा ड्राइवर, देखें वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसोई से अचानक उठी आग की लपटें देखते ही देखते तेज हो गईं। आग की भयावहता इतनी थी कि रसोई में रखे बर्तन, अनाज, तेल, मसाले, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। वहीं, रसोई के ठीक सामने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

– Advertisement –

Ad image

घटना के समय घर के सदस्य पास ही मौजूद थे। धुआं और आग की तेज लपटें देखकर परिवार ने तत्काल शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की तत्परता और समझदारी से आग को दूसरे कमरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की मानवीय क्षति नहीं हुई। आग किस कारण लगी फ़िलहाल इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पीड़ित लिआ खोऊ ध्रुव का कहना है, रसोई में आग कैसे लगी, हमें बिल्कुल पता नहीं चल पाया। लेकिन रसोई के सामने पराली का ढेर पड़ा हुआ था। अचानक धुआं उठता देख बाहर भागे, तब तक रसोई का सामान जलना शुरू हो चुका था।

 

हत्या के बाद शव में लगाई आग, नहर के पास

0

दुर्ग। CG NEWS : जिले में आज सुबह एक युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने नहर के पास झाड़ियों में जली हुई लाश देखने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे घटना को हत्या और साक्ष्य छिपाने से जोड़कर तफ्तीश कर रही है।

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात उतई थाना क्षेत्र के पुरई का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के लोग रोज की तरह आस सुबह के वक्त मार्निंग वाॅक पर निकले थे। करगाडीह रोड पर नहर के पास ही झाड़ियों में लोगों ने एक अधजली लाश देखी। इस जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तुरंत लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद उतई थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चूकि लाश बुरी तरह से जल चुकी थी, ऐसे में मृतिका की पहचान नही हो सकी है। पुलिस हत्या की इस वारदात को सुझालने के लिए मौके पर फारेंसिक की टीम को बुलाया गया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले हत्या की गई होगी। उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने सूनसान जगह पर शव को लाकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले रही है। पुलिस को उम्मींद है कि जांच में जल्द ही इस अंधे कत्ल की कड़ियों को जोड़कर हत्यारे तक पुलिस पहुंच जायेगी और इस वारदात का खुलासा किया जायेगा।

 

– Advertisement –

Ad image