Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 232

नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया

0

Chhattisgarh : रायपुर, 13 दिसंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में आयोजित  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष राज्य के इतिहास में निर्णायक मोड़ साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्धारित लक्ष्य—“31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन”—की दिशा में छत्तीसगढ़ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और यह अब अंतिम सांसें गिन रहा है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ों में न्यूट्रलाइज हुए, जबकि 4,000 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी दी, जो नक्सलवाद के कमजोर पड़ने का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से बस्तर में दशकों से जमी हिंसा के विरुद्ध निर्णायक बढ़त मिली है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने राज्य सरकार की नई पुनर्वास नीति की भी विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 15,000 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति, 3 वर्षों तक 10,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार-संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “गोलीबारी की भाषा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ना” अब बस्तर में हकीकत बन रहा है। पंडुम कैफ़े जैसे नवाचार आज सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि बस्तर में तेजी से सुरक्षा कैंप खुलने और प्रशासन की पहुंच बढ़ने के साथ ही 400 से अधिक गाँव पुनः आबाद हो चुके हैं। नियद नेल्ला नार  योजना के माध्यम से इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएँ और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाएँ पहुँच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा—“जहाँ कभी गोलीबारी की आवाज आती थी, आज वहाँ स्कूल की घंटियाँ बज रही हैं। कई गाँवों में वर्षों बाद ध्वजारोहण हुआ, चुनाव में लोग निर्भीक होकर भाग ले रहे हैं और राशन-कार्ड से लेकर मोबाइल नेटवर्क तक की सुविधाएँ अब सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं।”

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर को भविष्य के विकास का बड़ा केंद्र बताते हुए कहा कि कृषि, सिंचाई, वन-उत्पाद, पशुपालन और छोटे उद्योगों के लिए अभूतपूर्व संभावनाएँ बन रही हैं। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति (2024–30) में नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। वनोपज आधारित वैल्यू एडिशन, प्रसंस्करण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्थायी आय से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से बस्तर अब वैश्विक नक्शे पर तेजी से पहचान बना रहा है। कुटुमसर गुफा, झरने, अबूझमाड़ के जंगल और जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर विश्व आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। होम-स्टे मॉडल तेजी से फल-फूल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद उन्मूलन की यह ऐतिहासिक प्रगति राज्य के शहीद जवानों, सुरक्षा बलों के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा में शामिल होगा।

तेज रफ्तार का कहर, कार पलटने से

0

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मृतक ईशु रत्नाकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। ईशु अपने दोस्त बेमेतरा जिले के जैतपुरी निवासी भास्कर राजपूत, अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और एक अन्य के साथ रतनपुर रोड की तरफ ढाबा जा रहे थे। उनकी कार सेंदरी से पहले अचानक अनियंत्रित हो गई, और सड़क से नीचे पलट गई।

हादसे में कार चला रहे ईशु और साथ बैठे भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश को रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित कर सतत निगरानी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खाद्य एवं मंडी के संयुक्त जांच दल ने बलौदा तहसील के ग्राम अंगारखार एवं हरदीविशाल छापेमारी कर अवैध धान व वाहन जप्त किया।

– Advertisement –

तहसील बलौदा के ग्राम अंगारखार में सुमीरीत लहरें पिता दिनाराम लहरें के परिसर से 113 बोरी धान मात्रा 45.20 क्विंटल एवं ग्राम हरदीविशाल से गाड़ी क्रमांक सीजी 11 ए के 9475 से अवैध परिवहन करते 70 बोरी धान मात्रा 28 क्विंटल धान गाड़ी सहित थाना बलौदा के सुपुर्दगी में दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

सभी मामलों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा जाएगी।

नाबालिग के अपहरण का मामला सुलझा

0

सक्ती। CG NEWS: हसौद में नाबालिक बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी 6 दिसंबर की सुबह घर से लापता हुई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

– Advertisement –

मामला नाबालिक से जुड़ा होने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और थाना हसौद की टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन लगातार ट्रेस की। आरोपी बालिका को लेकर अलग-अलग जगह लोकेशन बदलते हुए दिल्ली की ओर जाता दिखा।

– Advertisement –

Ad image

एसपी सक्ती ने बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा रेलवे पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए दबिश दी, जिसके बाद कामठी रेलवे स्टेशन (महाराष्ट्र) से आरोपी ताहीद आलम को हिरासत में लेकर किशोरी को सुरक्षित बरामद किया गया।

आरोपी को 08 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस कार्रवाई में थाना हसौद और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

– Advertisement –

Ad image

अभनपुर में फर्जी दस्तावेज़ों से 48 सिम बेचने

0

अभनपुर। CRIME NEWS: फर्जी दस्तावेजों के जरिए 48 सिम बेचने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी शुभम गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है; आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद से वह लगातार पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था। अभनपुर वार्ड-7 निवासी शुभम गुप्ता को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

– Advertisement –

बोल्ड लुक पर मचा बवाल,

0

Sharmila 1

– Advertisement –

Ad image

Sharmila Tagore: हिंदी सिनेमा में आज जहां बोल्डनेस आम है, वहीं 70 के दशक में पहली बार बिकिनी पहनकर तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की कहानी बेहद दिलचस्प है—1959 में सिर्फ 13 साल की उम्र से बंगाली फिल्मों से करियर

– Advertisement –

Ad image

Sharmila

शुरू करने वाली शर्मिला ने 1964 में ‘कश्मीर की कली’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और ‘अनुपमा’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया; शशि कपूर पर क्रश रखने की बात खुद उन्होंने मानी थी, जबकि राजेश खन्ना संग उनकी जोड़ी सबसे हिट मानी गई,

– Advertisement –

Ad image

Sharmila 4

इसी दौरान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से प्यार हुआ और 1969 में निकाह से पहले उन्होंने इस्लाम कबूल कर अपना नाम आयशा सुल्तान रखा; फिल्म ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ के प्रमोशन के लिए किए गए बिकिनी फोटोशूट ने बॉलीवुड में बोल्डनेस का नया अध्याय लिख दिया, हालांकि सास के डर से उन्होंने बाद में होर्डिंग्स हटवा दिए—आज शर्मिला टैगोर सैफ, सोहा और सबा की मां बन एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

Sharmila 4

 

Sharmila 5

नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर, 08 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष राज्य के इतिहास में निर्णायक मोड़ साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा निर्धारित लक्ष्य—“31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन”—की दिशा में छत्तीसगढ़ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और यह अब अंतिम सांसें गिन रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ों में न्यूट्रलाइज हुए, जबकि 4,000 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी दी, जो नक्सलवाद के कमजोर पड़ने का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से बस्तर में दशकों से जमी हिंसा के विरुद्ध निर्णायक बढ़त मिली है।

उन्होंने राज्य सरकार की नई पुनर्वास नीति की भी विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 15,000 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति, 3 वर्षों तक 10,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार-संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “गोलीबारी की भाषा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ना” अब बस्तर में हकीकत बन रहा है। पंडुम कैफ़े जैसे नवाचार आज सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि बस्तर में तेजी से सुरक्षा कैंप खुलने और प्रशासन की पहुंच बढ़ने के साथ ही 400 से अधिक गाँव पुनः आबाद हो चुके हैं। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएँ और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाएँ पहुँच रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा—“जहाँ कभी गोलीबारी की आवाज आती थी, आज वहाँ स्कूल की घंटियाँ बज रही हैं। कई गाँवों में वर्षों बाद ध्वजारोहण हुआ, चुनाव में लोग निर्भीक होकर भाग ले रहे हैं और राशन-कार्ड से लेकर मोबाइल नेटवर्क तक की सुविधाएँ अब सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर को भविष्य के विकास का बड़ा केंद्र बताते हुए कहा कि कृषि, सिंचाई, वन-उत्पाद, पशुपालन और छोटे उद्योगों के लिए अभूतपूर्व संभावनाएँ बन रही हैं। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति (2024–30) में नक्सल-प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। वनोपज आधारित वैल्यू एडिशन, प्रसंस्करण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्थायी आय से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से बस्तर अब वैश्विक नक्शे पर तेजी से पहचान बना रहा है। कुटुमसर गुफा, झरने, अबूझमाड़ के जंगल और जनजातीय सांस्कृतिक धरोहर विश्व आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। होम-स्टे मॉडल तेजी से फल-फूल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद उन्मूलन की यह ऐतिहासिक प्रगति राज्य के शहीद जवानों, सुरक्षा बलों के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप बस्तर नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा में शामिल होगा।

एविएशन विकास के नए युग की दिशा में

0

नई दिल्ली,रायपुर। CG NEWS: प्राकल्लन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के एविएशन सेक्टर की व्यापक और तेज़ विकास जरूरतों को बेहद प्रभावी तरीके से सामने रखा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा के दौरान, उन्होंने राज्य में हवाई संपर्क, औद्योगिक विकास और ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को गति देने हेतु कई निर्णायक सुझाव रखे।

– Advertisement –

सांसद अग्रवाल ने रायपुर–नवा रायपुर–भिलाई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के भीतर एक बड़े ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंत्रालय से स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ अब एक नेशनल स्टील और पावर हब के रूप में तेजी से उभर रहा है, ऐसे में राज्य के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अप्रूवल प्रक्रिया में जल्द-से-जल्द तेजी लाई जाए

– Advertisement –

Ad image

हालांकि बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर को UDAN से जोड़ना सकारात्मक कदम है, लेकिन उन्होंने कहा कि 2025-35 के संशोधित UDAN वर्ज़न में छत्तीसगढ़ को और भी अधिक कवरेज मिलना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि अगले बिडिंग राउंड में जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर और रायगढ़ के लिए नई रूट्स, बेहतर सुविधाएँ और उच्च गुणवत्ता वाली सर्विसेज़ अनिवार्य रूप से शामिल हों।

– Advertisement –

Ad image

मंत्रालय द्वारा 87 एयरपोर्ट्स को 100% ग्रीन एनर्जी में बदलने की उपलब्धि का स्वागत करते हुए, श्री अग्रवाल ने रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर को भी जल्द से जल्द इस सूची में शामिल करने के लिए स्पष्ट और बाध्यकारी टाइमलाइन तय करने का अनुरोध किया।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में एक डेडिकेटेड सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का ठोस प्रस्ताव भी रखा।

उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में चल रहे रीकॉन्फ़िगरेशन कार्यों को तुरंत पूरा करने और इसे AAI के ATC टावर अपग्रेडेशन प्रोग्राम में प्राथमिकता के साथ शामिल करने की आवश्यकता बताई।
“विकसित भारत 2047” के मास्टर प्लान के संदर्भ में उन्होंने रायपुर में अगले 5–10 वर्षों में यात्री संख्या बढ़ने का आकलन और इसके अनुरूप कैपेसिटी विस्तार प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी भी मांगी।
साथ ही राजधानी क्षेत्र में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में PPP मॉडल में प्राइवेट सेक्टर की रुचि के बारे में भी सवाल उठाए।

बैठक के दौरान मंत्रालय के अधिकारियों ने भारत में एयरपोर्ट्स के समग्र विकास के अपने मूल्यांकन के तहत श्री अग्रवाल के सुझावों को गंभीरतापूर्वक नोट किया।

मेडिकल पीजी में राज्य का कोटा कम करना

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से पास किए हुए एमबीबीएस छात्रों के लिए पीजी सीट का कोटा पहले तक 50 प्रतिशत होता था। साय सरकार ने इसमें कमी कर दिया। वर्तमान में राज्य सरकार के राजपत्र में प्रकाशित नए नियम के अनुसार यह घटकर 25 प्रतिशत ही रह जाएगा।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि नियमानुसार सभी राज्यों में 50 प्रतिशत आवश्यक रूप से अखिल भारतीय स्तर की पीजी सीटों का कोटा होता है शेष 50 प्रतिशत राज्य सरकार अपने मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों की पीजी सीटों के लिए सुरक्षित रखती है।

– Advertisement –

Ad image

साय सरकार इस नये फैसले से प्रदेश के उन छात्रो को नुकसान हो गया, जो अपने ही राज्य में एमबीबीएस के बाद पीजी करना चाहते है। अब छत्तीसगढ़ के छात्रो को 50 प्रतिशत बजाय मात्र 25 प्रतिशत ही मिलेगा तथा केन्द्र का कोटा 50 से बढ़ाकर 75 हो गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था किसी राज्य में नहीं है कि वहां पर राज्य का कोटा 25 हो तथा केन्द्र का 75 प्रतिशत हो। भाजपा सरकार का यह निर्णय छत्तीसगढ़ विरोधी है। कांग्रेस सरकार के इस निर्णय का विरोध करती है। सरकार अपने इस गलत निर्णय का विरोध करें।

– Advertisement –

Ad image

NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक से भयानक टक्कर,

0

कांकेर । CG Accident : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, आए दिन कई लोगों की दुर्घटना में मौते हो रही है, इसी बीच नेशनल हाईवे 30 में  नाथिया नवागांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा  हो गया। नेशनल हाईवे 30 में मार्ग पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर , 2 युवकों की मौत, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थानाक्षेत्र पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नाथिया, नवागांव,खमदौडगी पर हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

– Advertisement –

Ad image