Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 231

विशेष बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता दी अल मदद सोसाइटी ने  

0

भिलाई : न्यूज़ 36 : अल-मदद फाउंडेशन और वेलफ़ेयर सोसायटी की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष बच्चों के लिए संचालित प्रयास स्कूल सुपेला में स्वास्थ्य शिविर में सहभागिता दी गई। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों का शंकराचार्य मेडिकल कालेज से आए विशेषज्ञों द्वारा ब्लड टेस्ट,एचबी टेस्ट एवं रूटीन चेकअप किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग दुर्ग जिला की ओर से बच्चों को व्हील चेयर, बैसाखी और कान की मशीन उपलब्ध कराई गई, वहीं सभी बच्चों को अल मदद सोसाइटी की ओर से नाश्ता वितरित किया गया।  अल-मदद सोसायटी की अध्यक्ष अंजुम अली ने इस मौके पर कहा कि इन विशेष बच्चों के लिए हम जितना भी करें वह कम है। इसलिए समाज के सभी वर्ग को इन बच्चों के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में पैथोलॉजिस्ट कौसर खान, डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. अमरीन कुरैशी ने विशेष योगदान दिया। वहीं तलत खान सहयोगी रही।  स्कूल के सभी शिक्षकों व अन्य स्टाफ के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अल मदद सोसाइटी के सचिव कौसर खान, सहसचिव शीरीन कुरैशी, कोषाध्यक्ष शाहीन खान, डॉ अमरीन,नीलोफर, फरीदा अली, रानी, जुल्फी, आयशा आलम, एस एन शेख़, फरहीन नाज, मिस्बाह, साबरा, रुखसाना सिद्दीकी, गुल निशा और शमीम अशरफी सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

पंचायत सचिवों के वेतन में कटौती के निर्देश

0

उल्लेखनीय है कि 08 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत सुकमा कार्यालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जानी थी। लेकिन बैठक में कुल 8 पंचायत सचिव बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पूर्ण रूप से नहीं हो सकी। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कारण बताओ सूचना जारी की है। साथ ही बैठक में अनुपस्थित सचिवों के 05 दिन के वेतन कटौती के निर्देश सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर ने दिए।

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि बैठक से अनुपस्थित रहना उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है तथा यह आचरण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के धारा 03(1)(एक)(दो) का उल्लंघन है। यह कृत्य पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता दर्शाता है।

संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्त होने के तीन दिवस के भीतर जिला पंचायत सुकमा कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि स्पष्टीकरण नहीं दिया गया या असंतोषजनक पाया गया, तो उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 की धारा (4) के तहत निलंबन की एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

 Raipur Crime : राजधानी में मर्डर; पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट देख पुलिस भी रह गई सन्न 

सुकमा में आठ पंचायत सचिवों को शो-कॉज नोटिस जारी

सोमड़ाराम मुचाकी, सचिव, ग्राम पंचायत कुन्ना, जनपद पंचायत छिन्दगढ़, मोहन राव कर्मा, सचिव, ग्राम पंचायत गादीरास, जनपद पंचायत सुकमा जितेन्द्र कुमार निर्मलकर, सचिव, ग्राम पंचायत मोरपल्ली, जनपद पंचायत कोंटा, लक्ष्मी, सचिव, ग्राम पंचायत बण्डा, जनपद पंचायत कोंटा मड़कम सुकड़ा, सचिव, ग्राम पंचायत बगड़ेगुढ़ा, अतिरिक्त प्रभारकृग्राम पंचायत चिन्तलनार/गोगुण्डा, जनपद पंचायत कोंटा, बोड्डी गंगा, सचिव, ग्राम पंचायत केरलापेन्दा, जनपद पंचायत कोंटा सोड़ी भीमा, सचिव, ग्राम पंचायत मिलमपल्ली, जनपद पंचायत कोंटा, हेमाराम ध्रुव, सचिव, ग्राम पंचायत गंगलेर, जनपद पंचायत कोंटा शामिल है।

PM Kisan Yojana : कब आएगी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, नोट कर ले डेट 

2 बार ऑपरेशन करने से गर्भवती महिला की मौत

0

अंबिकापुर। CG NEWS : जिले के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गर्भवती महिला का एक ही दिन में 2 बार ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई गई। टांके से ब्लड आने पर महिला का यूट्रस (गर्भाशय) निकाल दिया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया।

– Advertisement –

रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल से महिला को एम्स ले जाने कहा गया। एम्स ने बेड खाली नहीं है कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। वापस लाने के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

– Advertisement –

Ad image

वहीं, हॉस्पिटल प्रबंधन ने लापरवाही से इनकार किया है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड के HOD ने कहा कि महिला की बच्चेदानी ढीली हो गई थी। पेट में खून जम गया। जान बचाने के लिए दोबारा ऑपरेशन कर यूट्रस निकाला गया था।

CG NEWS : कांग्रेस नेता की जेल में मौत : बस्तर बंद का

0

जगदलपुर। CG NEWS : बस्तर संभाग से कांकेर जिले के कांग्रेस नेता की जेल में मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। इसी बीच सर्व आदिवासी समाज ने बस्तर बंद का ऐलान किया है। जिसका असर मंगलवार सुबह से ही देखने को मिला है। बंद के दौरान शहर में व्यापक रूप से सभी दुकान प्रतिष्ठान स्वस्फूर्त बंद दिखाई दिए ,वहीं शहर में भी सन्नाटा पसरा हुआ था।

– Advertisement –

आज दोपहर दो बजे तक नगर के मुख्य मार्ग सहित नगर की सारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहा। कुछ होटल और रेहड़ी वालों ने बंद की जानकारी नहीं होने की बात कहकर दुकानें खुली रखी थी, उन्होंने आदिवासी समाज के समझाइश के बाद दुकानों को बंद कर दिया ।
बता दें कि आदिवासी समाज के इस बंद का बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स और कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन दिया है। बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स जहां बद को 2 बजे तक समर्थन दिया था, वहीं कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण समर्थन देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बंद के समर्थन में सर्व आदिवासी समाज को सहयोग प्रदान की बात कही है।

– Advertisement –

Ad image

बस्तर बन्द के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रसाशन द्वारा नगर के चौक चौराहों सहित अनेक स्थानों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

एयरलाइन्स का दवा अब उड़ने होंगी टाइम पर

0

INDIGO UPDATES :  इंडिगो  फ्लाइट्स कैंसिल या देरी होने का सिलसिला आठवें दिन भी जारी है। इस बार 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई है। एयरलाइन धीरे-धीरे अपने शेड्यूल को स्थिर करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एयरलाइन्स ने बड़ा दावा किया है। एयरलाइन्स ने कहा कि अब उड़ानें टाइम पर होगी।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

इंडिगो की मोनोपोली – ( Indigo’s Monopoly )

60% से जयदा  600 रूट ऐसे हैं जहां इंडिगो का पूरी तरह एकाधिकार है, यहां सिर्फ वही एयरलाइन चलती है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, देश में उड़ने वाले हर 10 यात्रियों में से 6 इंडिगो से सफर करते हैं। भारत में लगभग 1,200 घरेलू रूट हैं और इनमें से 950 से ज्यादा पर इंडिगो उड़ान भरता है।

– Advertisement –

Ad image

ALSO READ : IND vs SA T20 : पहले मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, रोहित-विराट बाहर

पीएम का कहना – ( PM says )

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बारे में संसद में बयान दिया है की नियम – कानून बनाने का मकसद सिस्टम को बेहतर करना होना चाहिए, न की आम नागरिको को परेशान  करने का।

सरकार  की कार्रवाई – ( government action )

मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और ज्वाइंट सेक्रेटरी जैसे बड़े अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि, वे जल्द ही देश के बड़े एयरपोर्ट पर जाकर जमीनी हकीकत का जायजा लें। ये अधिकारी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम जैसे एयरपोर्ट्स का दौरा करेंगे। डीजीसीए ने नोटिस जारी किया है की, इंडिगो ने अपने शेड्यूल को अच्छे से चलाने की काबिलियत नहीं दिखाई है। इसे सभी सेक्टर में शेड्यूल 5 फीसदी कम करने का निर्देश दिया गया है। इंडिगो को 10 दिसंबर को शाम 5 बजे तक बदला हुआ शेड्यूल जमा करना होगा।

राजधानी में पत्नी की हत्या कर पति ने दी जान

0

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

शादी का झांसा देकर बुझाई हवस की आग

0

जशपुर। CG Crime : जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर महिला सब-इंजीनियर से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला सब-इंजीनियर है और उसकी मुलाक़ात आरोपी से वर्ष 2024 में उसके ही गृह ग्राम में हुई थी।

दोनों में धीरे-धीरे दोस्ती हुई और बातचीत शुरू हुई। महिला जब फिर 14 जनवरी 2024 को छुट्टी मनाने अपने घर गई, तब आरोपी ने उसे अपने किराए के घर बुलाकर  शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। पीड़िता जब भी छुट्टी मनाने अपने घर आती, आरोपी शादी का वादा करके हवस का शिकार बनाता था।

पीड़ित महिला ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला के बार-बार एक ही बात कहने पर आरोपी ने नौकरी छोड़ने की शर्त रखी। पीड़िता ने उसकी बात मानकर नौकरी छोड़ दी, लेकिन आरोपी ने फिर भी शादी से साफ इनकार कर दिया। ⁠महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

CG Sharab Dukan Band : छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी 

– Advertisement –

इस मामले  को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

0


IND vs SA T20– ये बल्लेबाज करेंगे पारी का आगाज 

चोट के बाद वापसी शुभमन गिल की वापसी तय माना जा रह है, ऐसे में गिल और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का भी खेलना तय है। हां, कौन सा बल्लेबाज नंबर तीन पर आएगा और कौन सा चार पर आएगा, इसका फैसला मैच की कंडीशन को देखते हुए लिया जाएगा।

हार्दिक पांड्या-शिवम दुबे को मिलेगा मौक?

हार्दिक पांड्या एशिया कप के दौरान ही वे चोटिल हो गए थे, इसके बाद अब वापसी कर रहे हैं। हार्दिक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे ही। इसके अलावा शिवम दुबे भी आलराउंडर के तौर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अक्षर पटेल स्पिन आलराउंडर होंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज की करें तो उसमें संजू सैमसन और जितेश शर्मा के रूप में सूर्या के पास दो विकल्प हैं। कीपर को नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करनी है तो जितेश को ही मौका दिया जा सकता है।

IND vs SA T20- जसप्रीत बुमराह का टूटेगा कहर 

गेंदबाजों की बात की जाए तो उसमें जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव नजर आ सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग XI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।



Source link

आवारा कुत्तों की नसबंदी, नगर पालिका

0

गरियाबंद/ CG NEWS :  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “आवारा पशुओं के स्वास्थ्य एवं रेबीज नियंत्रण योजना” के तहत गरियाबंद नगर पालिका ने शहरभर में फैले आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

– Advertisement –

मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में बनी टीम ने बस स्टैंड, मुख्य बाजार, प्रमुख चौक, गौरव पथ मंदिर परिसर, स्कूल-कॉलेज और आवासीय कॉलोनियों में जाकर कुत्तों को सुरक्षित पकड़ा और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) लगाई। हर टीकाकृत कुत्ते की  पहचान के लिए ईयर-नॉचिंग का विशेष निशान भी लगाया गया था।

– Advertisement –

Ad image

यह भी पढ़े : CG NEWS: गौ तस्करी में सक्रिय बदमाश पर जिला बदर की कार्रवाई 

अधिकारियों ने क्या कहा ?

– Advertisement –

Ad image

मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कहना है, कि हमारा लक्ष्य गरियाबंद को रेबीज-मुक्त क्षेत्र बनाने का है। इस अभियान में नागरिक सुरक्षा और पशु-कल्याण दोनों को प्राथमिकता दी गई है।

पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि, लगाई गई वैक्सीन एक वर्ष तक सुरक्षा प्रदान करती है, और अगले साल पुनः टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

नगर पालिका ने आगे की महत्वपूर्ण योजना भी घोषित की है, जनवरी 2026 से शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी का व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि कुत्तों की अनियंत्रित संख्या पर नियंत्रण लाया जा सके। गरियाबंद में चलाए गए इस अभियान को नागरिकों ने अपना सहारा दिया , क्योंकि इससे शहर में रेबीज के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी।

CG Sharab Dukan Band : छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी 

 

छत्तीसगढ़ के सभी शराब दुकानों को बंद

0

CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, प्रशासन ने एक दिन सभी शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके लिए जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया गया है।

– Advertisement –

आपकों बता दें कि, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 18 दिसंबर को प्रमुख समाज सुधारक और सतनामी संप्रदाय के संस्थापक गुरु घासीदास की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है। प्रशासन ने प्रदेश के शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

– Advertisement –

Ad image
CG Sharab Dukan Band कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर आगामी 18 दिसम्बर 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल. 4 (क) व्यवसायिक क्लब एवं एफ.एल.7, सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखे जाने आदेशित किया गया है। कलेक्टर द्वारा शुष्क दिवस को जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन व विक्रय पर पूर्णतः नियंत्रण रखने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया गया है।