Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 92

दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक…

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई है। घटना राछा भाठा नाला के पास हुई, जहां सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर खराब होने के कारण नाला के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान नवागढ़ से राछा भाठा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान नवागढ़ निवासी करण कश्यप, उम्र 17 वर्ष, पिता धरम कश्यप और कार्तिक कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के संबंध में राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करते हुए केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरों को अनुमोदन प्रदान किया गया है।

राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप राजनांदगांव, बस्तर, कबीरधाम, जशपुर, मुंगेली, कांकेर, कोण्डागांव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर व्यापक विचार-विमर्श के उपरांत प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

– Advertisement –

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें उपरोक्त सभी 11 जिलों में दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। इससे भूमि एवं संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, वास्तविक बाजार मूल्यों के अनुरूप मूल्यांकन तथा नागरिकों को सुविधा सुनिश्चित होगी।

आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन गाइडलाइन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। अन्य जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें भी जिला मूल्यांकन समितियों से प्रस्ताव प्राप्त होने के पश्चात शीघ्र जारी की जाएंगी।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में विकास को नई गति

0

रायपुर। राजधानी के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीनी कार्यों से दिखाई देता है और यही उनकी प्राथमिकता है।

इस कार्यों में वामनराव लाखे वार्ड अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3 में 48 लाख रुपये की लागत से आर.सी.सी. नाला निर्माण, मरम्मत एवं कवरिंग कार्य, गली नंबर 15 एवं मेन रोड में 21.11 लाख रुपये से नाली, पुलिया तथा सी.सी. रोड के मरम्मत एवं निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

– Advertisement –

शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में वामनराव लाखे वार्ड स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में 9.80 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य, शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर में 5.95 लाख रुपये से शेड निर्माण, गायत्री प्रज्ञा मंडल मंदिर के पास करीब 10 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कार्य शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

वहीं नागरिक सुविधाओं और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु
मलसाय तालाब के पास कुशालपुर में 3 लाख रुपये से चबूतरा निर्माण एवं कांक्रीटीकरण, मां दंतेश्वरी प्राचीन अखाड़ा कुशालपुर में 5 लाख रुपये की लागत से व्यायाम उपकरण (कुश्ती नेट एवं मैट कवर) की स्वीकृति दी गई।

इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर का हर वार्ड समान विकास का हकदार है। सड़क, नाली, शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक स्थलों का विकास ही सशक्त और आत्मनिर्भर शहर की पहचान है।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सांसद अग्रवाल के निरंतर विकासात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से और पारदर्शी ढंग से विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, दीपक जायसवाल, जोन अध्यक्ष, अम्बर अग्रवाल, पार्षद कृष्णा सोनकर समेत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

रोहित तोमर फिर गिरफ्तार, कमिश्नरी कोर्ट ने

0

रायपुर। CG NEWS : राजधानी में सूदखोरी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने चर्चित आरोपी रोहित सिंह तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप दर्ज थे। कमिश्नरी कोर्ट में चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया।

राजधानी में प्रशासन की सख्ती

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी से जुड़े मामलों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस और प्रशासन ने आरोपी रोहित सिंह तोमर के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पर लोगों को ऊंची ब्याज दरों पर पैसा उधार देकर अवैध वसूली करने और दबाव बनाने के आरोप थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें प्रमुख रूप से मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक प्रकरण शामिल हैं। पिछले वर्ष तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित कई थाना क्षेत्रों में शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।

– Advertisement –

Ad image

कमिश्नरी कोर्ट का फैसला
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, कार्यपालक शक्तियों के तहत कमिश्नरी कोर्ट में इस मामले की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों और प्रस्तुत साक्ष्यों पर विचार किया गया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और सूदखोरी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम आवश्यक था।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रोहित सिंह तोमर का नाम पहले भी कई विवादित मामलों में सामने आ चुका है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी उधारी के नाम पर लोगों पर दबाव बनाता था और वसूली के दौरान धमकी व हिंसा का सहारा लेता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी।

बड़े भाई पर भी हुई थी कार्रवाई
इस प्रकरण में आरोपी के परिवार का नाम भी चर्चा में रहा है। रोहित सिंह तोमर के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ भी पुलिस ने पहले सख्त कार्रवाई की थी। वीरेंद्र सिंह तोमर को लेकर पुलिस की कार्रवाई उस समय सुर्खियों में आई थी, जब सार्वजनिक रूप से उनका जुलूस निकाला गया था।बताया जाता है कि वीरेंद्र सिंह तोमर को 9 नवंबर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी पुलिस की महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी रहा अहम
इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी महत्वपूर्ण रहा। 19 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने चार मामलों में गिरफ्तारी पर रोक को लेकर आदेश जारी किया था। हालांकि, ताजा कार्रवाई प्रशासनिक प्रक्रिया और अन्य प्रकरणों के आधार पर की गई बताई जा रही है।

 

सरकारी स्कूल में बाइबल की पुस्तकें बांटने

0

जशपुर। CG NEWS : जिले से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में पदस्थ एक व्याख्याता को छात्रों को बाइबल की पुस्तकें बांटने और लगातार अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

जांच प्रतिवेदन के बाद कार्रवाई

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, जिले के कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में व्याख्याता के खिलाफ कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था। प्रतिवेदन में पाया गया कि व्याख्याता नियमित रूप से विद्यालयीन समय में अनुपस्थित रहते थे और बिना पूर्व सूचना या अवकाश आवेदन के स्कूल से गैरहाजिर रहते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित व्याख्याता कई बार विद्यालयीन समय में अध्यापन कार्य छोड़कर अन्यत्र चले जाते थे। इसके अतिरिक्त, शिक्षक दैनंदिनी (टीचर डायरी) तैयार नहीं करना, विषय से संबंधित पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण नहीं करना और शिक्षक उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित रहने के बाद हस्ताक्षर करना जैसी गंभीर लापरवाहियां भी दर्ज की गईं।

– Advertisement –

Ad image

कारण बताओ नोटिस का भी नहीं दिया जवाब

प्राचार्य द्वारा जारी किए गए कारण बताओ सूचना पत्रों के संबंध में भी व्याख्याता का रवैया असहयोगात्मक पाया गया। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि संबंधित शिक्षक ने नोटिस की प्राप्ति अभिस्वीकृति देने से भी इंकार किया। इसे प्रशासन ने अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता का स्पष्ट उदाहरण माना।

छात्रों को बाइबल बांटने का मामला

जांच का सबसे संवेदनशील पहलू छात्रों को बाइबल की छोटी-छोटी पुस्तकें बांटने का रहा। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि व्याख्याता द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को धार्मिक पुस्तकें वितरित की गईं। प्रशासन ने इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और आचरण नियमों का उल्लंघन माना।

आचरण नियमों का उल्लंघन

प्रशासनिक आदेश में कहा गया कि व्याख्याता का यह कृत्य सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं नियम-7 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। अधिकारियों के अनुसार, एक शिक्षक का प्राथमिक दायित्व निष्पक्ष रूप से शिक्षण कार्य करना और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना है।

डीपीआई ने जारी किया निलंबन आदेश

कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर ऋतुराज रघुवंशी, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया। आदेश में व्याख्याता दीपक तिग्गा, व्याख्याता (एल.बी.), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई, विकासखंड फरसाबहार, जिला जशपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।निलंबन आदेश के तहत व्याख्याता का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) की पात्रता होगी।

 

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों की IAS में

0

रायपुर। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने गजट अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) IASनियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (Select List 2024) के तहत की गई है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत इन अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की गई है। इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयनित किया गया है।

– Advertisement –

चयनित अधिकारियों में शामिल हैं—
1. तीरथराज अग्रवाल
2. लीना कोसम
3. सौमिल रंजन चौबे
4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
5. सुमित अग्रवाल
6. संदीप कुमार अग्रवाल
7. आशीष कुमार तिकारिहा

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

छत्तीसगढ़ को मिलेगी विश्वस्तरीय रेल कनेक्टिविटी, रायपुर–दिल्ली स्लीपर वंदे भारत सहित कई नई ट्रेनों का प्रस्ताव : बृजमोहन अग्रवाल

0

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर डीआरएम (DRM) कार्यालय में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उच्च अधिकारियों और साथी सांसदों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ रेलवे को सर्वाधिक राजस्व देने वाले राज्यों में से एक है, अतः यहाँ के नागरिकों को आधुनिक और समयबद्ध रेल सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है।

– Advertisement –

Ad image

वंदे भारत एक्सप्रेस और नई ट्रेनों का प्रस्ताव

सांसद श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों समेत कई प्रमुख रेल सेवाओं की मांग रखी जिसमें रायपुर–नई दिल्ली वंदे भारत (स्लीपर): छत्तीसगढ़ से राजधानी दिल्ली के लिए स्लीपर कोच वाली वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे स्वयं रेल मंत्री से चर्चा करेंगे।
बिलासपुर–रायपुर–पुरी वंदे भारत: धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से इस मार्ग पर वंदे भारत की आवश्यकता जताई।
* रायपुर–जबलपुर वंदे भारत: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी सुधारने हेतु।
* अन्य सेवाएँ: दुर्ग-अंबिकापुर नई ट्रेन, बिलासपुर-गोवा सीधी ट्रेन, और बिलासपुर-नाथद्वारा के बीच सीधी ट्रेन चलाने के भी निर्देश दिए।

– Advertisement –

Ad image

ट्रेनों का विस्तार और ठहराव

जनता की मांग को देखते हुए श्री अग्रवाल ने निम्नलिखित ट्रेनों के विस्तार और समय परिवर्तन पर जोर दिया जिसमें
* विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत के समय में परिवर्तन की मांग।
* समता एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार और जम्मूतवी एक्सप्रेस को अमृतसर होकर चलाने का सुझाव दिया।
* भगत की कोठी और दल्लीराजहरा-दुर्ग ट्रेन को प्रतिदिन संचालित करने के निर्देश।
* मुंबई-नागपुर और नागपुर-पुणे ट्रेनों का बिलासपुर तक विस्तार करने की मांग।
* भाटापारा में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने को कहा।

अमृत भारत स्टेशन और अधोसंरचना विकास

रायपुर और दुर्ग स्टेशनों के ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने लेटलतीफी और ड्राइंग-डिजाइन अप्रूवल में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही:

* सरोना, मंदिर हसौद और WRS स्टेशनों को भविष्य के जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा।
* रायपुर मंडी गेट, कचना और जोरा में प्रस्तावित अंडरपास की ऊंचाई और चौड़ाई को बढ़ाने के निर्देश।

*सरोना, भिलाई, हथबंद, निपनिया स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों को अप्रैल से जून तक हर हाल में पूरा करने की समय सीमा तय की गई।

बस्तर और जनसुविधाओं पर विशेष जोर

बस्तर अंचल की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि रेलवे केवल लाभ का जरिया नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने जगदलपुर-दुर्ग रेल लाइन को पुनः शुरू करने और बस्तर में भूमि देने वाले प्रभावितों को नौकरी या रोजगार देने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
* स्वास्थ्य सेवा: रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और राजनांदगांव स्टेशनों पर एम्बुलेंस सेवा और डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश।
* गढ़ कलेवा: सभी स्टेशनों पर महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी खान-पान केंद्र ‘गढ़ कलेवा’ खोले जाएंगे।
* सुरक्षा व सुविधा: बड़े स्टेशनों पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से टिकट सुविधा और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “रैक की कमी या व्यावसायिक घाटे का बहाना बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता को सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता। रेलवे सभी प्रस्ताव बोर्ड को भेजे, जरूरत पड़ने पर मैं स्वयं रेल मंत्री जी से बात कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करवाऊंगा।”

बैठक में सांसद भोजराज नाग, सांसद महेश कश्यप, सांसद रूपकुमारी चौधरी समेत प्रतिनिधि DRM तरुण प्रकाश जी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

जिला प्रसाशन एवं पुलिस प्रशासन ने दुतकैया विवाद

0

गरियाबंद। ग्राम दुतकैया (खपरी) में हाल ही में दो समुदायों के बीच हुए तनावपूर्ण विवाद तथा कुछ घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद स्थिति को सामान्य बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर की उपस्थिति में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के निवासी, पंचायत प्रतिनिधि तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्रामवासियों ने घटना से उत्पन्न तनाव, नुकसान और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि दुतकैया में वर्षों से हिंदू-मुस्लिम सभी समुदाय आपसी सद्भाव, भाईचारा और सहयोग के साथ रहते आए हैं। उन्होंने कहा कि वे गांव में शांति की पुनर्स्थापना चाहते हैं तथा ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों इसके लिए वे प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, नियमित पेट्रोलिंग की गई और उपद्रवियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। साथ ही कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस प्रशासन गाँव में मुस्तैद है। ग्रामीणों ने बताया कि उपद्रवियों को सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया गया है, जिसकी जानकारी बैठक में दी गई। समिति ने इस बात की भी सामूहिक निंदा की कि कुछ लोगों ने शांति भंग कर गांव के सौहार्द को ठेस पहुंचाई। ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि प्रशासन ऐसे पीड़ित परिवारों को अस्थायी आवास प्रदान करे और नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराए। ग्रामिणों ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के कारण वे गांव गाँव छोड़कर चले गए थे वे आना चाहते हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधिक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि गांव में स्थायी शांति वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

– Advertisement –

बैठक में अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक धिरेन्द्र पटेल, करण उइके, एसडीएम राजिम विशाल महाराणा, एसडीओपी निशा सिन्हा, राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

लंबित ई-चालान के वाहन स्वामियों के लिए राहत

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : ऐसे ई-चालान जिसका लोगों ने भुगतान नहीं किया है और ऐसे लंबित ई-चालान कोर्ट में ट्रांसफर हो चुके है, उन ई-चालानों का निराकरण दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले लोक अदालत में किया जावेगा। अतः ऐसे लोगों के पास राहत पाने का एक मौका है कि वे लोक अदालत में फाइन पटाकर निराकरण करवा लें अन्यथा बाद में उन्हें परेशानी हो सकती है।

पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार ने निर्देश दिया कि लोक अदालत के बाद भी प्रकरण लम्बित हो तो वाहन को जप्त कर न्यायालय पेश किया जाय ।ध्यान रहे कि लोक अदालत में प्रकरण को रखने के लिए प्रकरण का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होता है। वे सभी वाहन स्वामी जिनका ई-चालान 15 अक्टूबर 2025 के पूर्व का है, ऐसे प्रकरणों को लोक अदालत में निराकरण हेतु रखा जावेगा। लंबित प्रकरण वाले वाहन स्वामियों को उनके मोबाईल नंबर में कॉल करके बताया जाएगा। व्हाट्सअप के माध्यम से नोटिस की कॉपी भी भेजा जायेगी।

– Advertisement –

15 अक्टूबर 2025 के पूर्व के ई-चालान जारी हुए वाहन स्वामी अपने प्रकरण को लोक अदालत में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपने क्षेत्र के नजदीकी निम्नानुसार 09 यातायात थाना में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। ध्यान रहे कि यातायात थाना में रजिस्ट्रेशन होने पर ही प्रकरण लोक अदालत में पेश होगा :-

01. यातायात थाना तेलीबांधा, तेलीबांधा पुलिस थाना भवन के उपर
02. यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड, बस स्टैंड परिसर भाठागांव
03. यातायात थाना शारदा चौक, शारदा चौक में हनुमान मंदिर एवं बिजली ट्रांसफार्मर के पास
04. यातायात थाना फाफाडीह, गंज थाना भवन फाफाडीह चौक
05. यातायात थाना भनपुरी, व्यासतालाब तिराहा के पास बिलासपुर रोड
06. यातायात थाना टाटीबंध, टाटीबंध चौक के पास
07. यातायात थाना पंडरी, पंडरी पुराना बस स्टैंड के गेट के पास
08. यातायात थाना पचपेड़ीनाका, पचपेड़ीनाका ब्रिज के नीचे
09. यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी, यातायात कार्यालय

– Advertisement –

Ad image

अपील- जिन वाहन स्वामियों का ई-चालान लंबित है वे अपने प्रकरण का लोक अदालत में निराकरण के लिए 10 मार्च तक अनिवार्य रूप से अपने प्रकरण का रजिस्ट्रेशन नजदीकी यातायात थानों में जाकर करा ले। ई-चालान प्रकरणों का निराकरण नही कराने पर न्यायालयीन संबंधी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा जिससे असुविधा हो सकती है। वाहन संबंधी सभी कार्य/सेवाएं बाधित रहेगी।

रायपुर के रांवाभाठा में नवनिर्मित गुरुद्वारे

0

रायपुर। GRAND NEWS : सिक्ख पंथ की सर्वोच्च संस्था के अध्यक्ष, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ के सभी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ में चल रहे सिक्ख समाज की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। तत्पश्चात देवेंद्र नगर स्थित नमस्ते चौक पहुंचकर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और सिख जनों से मुलाकात की, इसके बाद रायपुर के बिलासपुर रोड स्थित रांवाभाठा में नवनिर्मित भव्य ऐतिहासिक गुरुद्वारे का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के मार्गदर्शन में भव्य गुरमत संगीत विद्यालय का भी शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में सिख समाज से जुड़े बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और नए स्वरूप में तैयार हुए गुरुद्वारे के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन व छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा विशेष रूप से मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

चेयरमैन होरा ने समाजसेवी जगजीत सिंह खनूजा की सराहना की

– Advertisement –

Ad image

एसजीपीसी के प्रमुख अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी जी आज रायपुर पहुंचे है, सिख समाज द्वारा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल के हमारे सिख समाज के प्रमुख व समाजसेवी जगजीत सिंह खनूजा जी जो हमेशा सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं, छत्तीसगढ़ के सभी गुरूद्वारे या भवन निर्माण में उनका सहयोग हमेसा रहता है, श्री खनूजा कभी भी अपने द्वारा किए गए योगदान को सामने नहीं आने देते, वह गुपचुप तरीके से सहयोग करते रहते है। उनके अथक प्रयास, समर्पण और सेवा भाव के कारण गुरुद्वारे के जीर्णोद्धार का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। श्री खनूजा ने समाज को संगठित कर न केवल निर्माण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि पूरे प्रकल्प को नई दिशा देने में भी अहम योगदान दिया। साथ ही उन्होंने सिख फोरम के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, जी.एस. भाम्बरा जी और गुरुद्वारे के प्रभारी अजीत सिंह समेत पुरे 16 गुरूद्वारे के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे, वे सभी को बधाई देते है।

उन्होंने आगे कहा कि विशेषकर गुरु नानक देव जी के नाम से यह गुरुद्वारा निर्मित हुआ है, निश्चित रूप से सांगत यहां निहाल करेंगे। इस गुरुद्वारे के उद्घाटन से लोगों को गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, समानता, सेवा, भाईचारे और गुरु के द्वारा बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। गुरुद्वारा केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का केंद्र होता है। यह स्थान समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करेगा।

गुरमत समागम में कीर्तन व गुरु इतिहास का वाचन

समारोह के दौरान दरबार साहिब के रागी जत्थों ने सिख गुरु गाथा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। दोपहर तक चले गुरमत समागम में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई स्वरूप सिंह ने कीर्तन किया, वहीं भाई गुरसेवक जीत सिंह के ढाढ़ी जत्थे ने गुरु इतिहास का वाचन किया। इसके पश्चात संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।

गुरमत संगीत विद्यालय में मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

गुरुद्वारे के उद्घाटन के साथ ही यहां गुरमत संगीत विद्यालय की शुरुआत की गई है, जहां बच्चों को नि:शुल्क संगीत की शिक्षा दी जाएगी। खास बात यह है कि सभी समाजों के बच्चे इसमें भाग ले सकेंगे।

2004 में बना था गुरुद्वारा, अब मिला नया स्वरूप

बता दें कि यह गुरुद्वारा वर्ष 2004 में निर्मित हुआ था, लेकिन समय के साथ जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था। इसके बाद व्यापक स्तर पर रिनोवेशन कराया गया। दरबार हॉल में नई पालकी साहिब स्थापित की गई, इंटीरियर का कार्य कराया गया तथा बेल्जियम से मंगाई गई करीब 4 लाख रुपये की कालीन बिछाई गई। भवन का रंग-रोगन किया गया और बाहर पंजाब से मंगवाया गया स्टील का खंडा स्थापित किया गया। साथ ही 100 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा विशाल लंगर भवन तैयार किया गया है। जरूरतमंदों के लिए 8 कमरों की सराय भी बनाई गई है, जहां रात्रि विश्राम की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

उद्घाटन समारोह में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, सिख फोरम के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, देवेंद्र नगर गुरुद्वारा अध्यक्ष दिलेर सिंह होरा, जी.एस. भाम्बरा, रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, लवली अरोरा, दशमेष सेवा समिति केपरविंदर सिंह भाटिया, अध्यक्ष हरपाल सिंह भाम्बरा ( सलाहकार सदस्य -छत्तीसगढ़ सिंह संगठन ) दलजीत चावला, बंटी चावला, इंदरजीत छाबड़ा, कुलदीप चावला, बलजीत भाटिया, कल्याण पासरीजा एवं दलजीत चावला सहित सिख समाज के अनेक गणमान्यजन एवं विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान उपस्थित रहे।