Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 93

Student commits suicide : 9वीं की छात्रा की घर से दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

0

Raipur : भगवान का दर्जा और शैतानी करतूत: मामूली पेट दर्द का इलाज पड़ा 18 लाख का, रायपुर के उर्मिला अस्पताल का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

CG Accident Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत

The post Student commits suicide : 9वीं की छात्रा की घर से दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी appeared first on Grand News.

भूत-प्रेत के भय में युवक ने चाकू से काटा खुद

0

कोरबा। CG NEWS : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदर कोना में 25 वर्षीय युवक द्वारा आत्मघाती प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान रामकृष्ण के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदर कोना निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण ने पहले तो अपने गले पर चाकू चला दिया और फिर जब दर्द हुआ तो घर से निकाल कर भागा और एक कुएं में जाकर कूद गया। लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला तो वह फिर भाग निकला। किसी तरह उसे पकड़ कर कोरबा लाया गया जहां उसके प्राण बचाने की कोशिश की जा रही है।

– Advertisement –

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले

 

– Advertisement –

Ad image

रामकृष्ण की रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से भूत-प्रेत के भय से परेशान था। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक डर के कारण उसने यह कदम उठाया।

 

रामकृष्ण ने अस्पताल के लेटर हेड पर कुछ लिखने का प्रयास किया है इसके मायने निकाले जा रहे हैं। बहरहाल प्रथम दृश्या इस मामले में यही प्रतीत होता है की रामकृष्ण को भूत प्रेत परेशान कर रहे हैं ऐसा उसे संदेह है जिसके कारण उसने यह हरकत की है देखना है पुलिस यदि जांच करती है तो इस मामले में क्या निकलकर सामने आता है।

10th Student Suicide :परीक्षा से पहले 10वीं छात्रा ने लगाया मौत को गले

0

10th Student Suicide : दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवती ने एग्जाम से पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घासीदास नगर निवासी 17 वर्षी नाबालिक नारायणी साहू कक्षा दसवीं की छात्रा थी। नारायणी साहू हाउसिंग बोर्ड के आत्मानंद विद्यालय में पढ़ाई करती थी। घासीदास नगर में नारायणी अपने अन्य चार बहनो और माता-पिता के साथ निवास करती थी। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहनों के अनुसार, नारायणी ने सोमवार दोपहर 3 बजे बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी। वहीं बड़ी बहन ने बताया कि नारायणी अपने एग्जाम को लेकर पूर्ण तरह से अस्वस्थ थी उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था कि वह एग्जाम पास कर लेगी। बड़ी बहन ने बताया कि रात को बहनों के साथ 12 बजे तक पढ़ाई की, लेकिन सुबह जब उनकी मां उठी तो बेटी फांसी के फंदे पर लड़की हुई थी। नारायणी को इस हालत में देख मां घबराकर चीख उठी। जिसके बाद मां की आवाज सुनकर युवती के पापा और बहने भी उठ गए। सभी ने आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी।

– Advertisement –

जामुल थाना पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही अभी तक पुलिस को किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर मौत

0

CG Accident Breaking : रायगढ़ जिले में बंजारी मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 8 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पूंजीपथरा से इलाज के लिए रायगढ़ आ रहे बाइके सवार परिवार को पीछे से 16 चक्का ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

रायगढ़ पूंजीपथरा क्षेत्र के टूमी डीह में रह रहे मोहम्मद अशरफ कुरैशी अपनी पत्नी रिजवाना कुरैशी और 8 वर्षीय बेटे अख्ताब कुरैशी के साथ बच्चे के इलाज के लिए रायगढ़ आ रहे थे। जैसे ही वे बंजारी मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक ने उनकी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

– Advertisement –

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद अशरफ कुरैशी और उनके 8 वर्षीय पुत्र अख्ताब कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि परिवार मूलतः इलाहाबाद का निवासी था और वर्तमान में पूंजीपथरा के टूमी डीह में रहकर जीवन यापन कर रहा था। परिजनों ने ट्रक मालिक और फरार चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा उचित मुआवजा राशि की मांग की है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है और मामले की विवेचना जारी है।

CG Accident : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल

Raipur Road Accident : रायपुर में भीषण सड़क हादसा: बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, महिला की हालत नाजुक

 

 

 

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 घायल

0

कवर्धा। CG Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपरटोला घाट में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 5 नाबालिग घायल हुए हैं।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा अपने ट्रैक्टर में 5 नाबालिगों को बैठाकर पीपरटोला घाट पार कर रहा था। इसी दौरान ढलान और मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक मनीराम की मौके पर ही सांसें थम गईं।

ट्रैक्टर में सवार 5 नाबालिगों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

0

अभनपुर। Raipur Road Accident : छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल है।

एक की मौत, महिला अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार बस के नीचे आ गए। इस दुर्घटना में बाइक चालक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिला को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Breaking : रायपुर में बड़ी उठाईगिरी: रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख पार, अपनों ने ही रची थी साजिश!

0

The post Raipur Breaking : रायपुर में बड़ी उठाईगिरी: रजिस्ट्री कराने आए अफसर की कार से 38 लाख पार, अपनों ने ही रची थी साजिश! appeared first on Grand News.

आज से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

0

 

रायपुर। CBSE Board Exam 2026 : आज से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। आज कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे। इस साल कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा – “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों।”

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए — आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह समझ लीजिए — डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। लेकिन इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें। आपने पूरे वर्ष मेहनत की है। हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव — सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएँ, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस तारीख को होगी राज्य

0

दो पालियों में होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 (CGPSC Prelims 2026) का आयोजन 22 फरवरी 2026 को रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे और दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

– Advertisement –

गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए संबंधित अधिकारियों को परिवहन अधिकारी एवं उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो निर्धारित समय पर जिला कोषालय पहुंचकर सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले संबंधित केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाएगा।

साथ ही परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0771-2426212 पर अनिवार्य रूप से देनी होगी।

– Advertisement –

Ad image

परीक्षा समाप्ति के बाद सभी केंद्रों से गोपनीय सामग्री के सीलबंद पार्सल क्रमांक 1 से 5 तक केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में जिला कोषालय के डबल लॉक कक्ष में जमा कराए जाएंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म

0

रायपुरCG NEWS: छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम की पावन धरती पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 में आस्था और अध्यात्म का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध कलाकार अरुण गोविल ने “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।

– Advertisement –

Ad image

भगवान श्रीराम की भूमिका से घर-घर में पहचान बना चुके अरुण गोविल की आवाज गूंजते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की और राजिम कुंभ के भव्य आयोजन व उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

अरुण गोविल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, यहां की जनआस्था और लोगों का आत्मीय स्नेह उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत उत्सव है, और राज्य सरकार आस्था, संस्कृति व पर्यटन के संरक्षण-संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में दयाल दास बघेल, राजेश अग्रवाल, रूपकुमारी चौधरी, रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजिम कुंभ कल्प 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिल रही है।