Friday, May 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 94

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की

0

राजिम। CG NEWS: महानदी, पैरी और सोढुर के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम कल्प कुंभ में कल अत्यंत भावुक और प्रेरक दृश्य देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर दिव्यांग बच्चों के साथ मेला भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने सक्षम दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बच्चों को अपार स्नेह दिया और उनके साथ खुद भी झूला झूलकर और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। विधायक रोहित साहू ने दिव्यांग बच्चों के साथ राजिम कल्प कुंभ मेले का भ्रमण किया।

– Advertisement –

इस दौरान उन्होंने बच्चों की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें विभिन्न झूलों की सवारी कराई। विधायक को अपने बीच पाकर और उनके साथ मजे करते देख बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह माहौल बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

– Advertisement –

Ad image

विधायक साहू ने इस पहल समाज को एक बड़ा संदेश दिया और दिव्यांग बच्चों को अपने साथ एक संरक्षक की तरह मेले में घुमाया। बच्चों की सुरक्षा और खुशी का ख्याल रखते हुए उन्होंने उनके साथ कई झूले झूलने का आनंद लिया।

विधायक को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। बच्चों के साथ समय बिताने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह दिव्यांग बच्चे हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं।

राजिम कल्प कुंभ की दिव्य अनुभूति का आनंद लेने का अधिकार इन्हें भी है। आज इनके साथ समय बिताकर जो सकून मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बच्चों की हंसी और उत्साह ही मेरी असली ऊर्जा है। हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है और उनकी खुशियों का ध्यान रखना है।

इस दौरान बच्चों के साथ मौजूद उनके शिक्षक और परिजनों ने विधायक की इस पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे एक यादगार दिन बताया। विधायक की इस पहल का मेले में आए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। एक जनप्रतिनिधि द्वारा आम लोगों और विशेषकर दिव्यांग बच्चों के साथ सहजता से घुल-मिल जाना सामाजिक समावेश का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की अनुशंसा पर अंबिकापुर

0

 

लखनपुर महफूज हैदर

– Advertisement –

सरगुजा / अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की अनुशंसा पर अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड द्वारा 904.22 लाख की लागत से सीसी सड़क कवहर्ड शेड,बाउंड्री वॉल ,धान उपार्जन केंद्रों में विभिन्न निर्माण कार्य 41 स्थान में 107 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।ग्राम तुरना में माझी सरना से नहर तक सीसी रोड 18.60लाख,उदय घर से नहर तक सीसी सड़क निर्माण 15.94 लाख,ग्राम पुहपुटरा धान उपार्जन केंद्र में कवहर्ड प्लेटफार्म निर्माण 10 लाख, जमगला धान उपार्जन केंद्र में कवहर्ड प्लेटफार्म एवं बाउंड्री वॉल निर्माण 34.94 लाख निमहा धान उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल 29.94 लहपटरा धान उपार्जन केंद्र में कवहर्ड प्लेटफार्म एवं बाउंड्री वॉल निर्माण 34.94, उदयपुर धान उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल 29.94 ,खमरिया धान उपार्जन केंद्र में कवहर्ड प्लेटफार्म निर्माण 10 लाख , केंदमा धान उपार्जन केंद्र में कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 10 लाख, जजगा धान उपार्जन केंद्र में कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 10 लाख, केवरा धान उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल 29.94 लाख, सुखरी धन उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण 29.94 केशवपुर धान खरीदी केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण 29.94 खैरबार धान उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल 29.94, रामपुर धन उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल 29.94 डांडगांव धान उपार्जन केंद्र में बाउंड्री वॉल 29.94 खैर बार धान उपार्जन केंद्र में 6 नग कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 30 लाख, सुखरी धान उपार्जन केंद्र में 6नग कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 30 लाख, रामपुर धान खरीदी केंद्र में 6 नग कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 30 लाख, लखनपुर धान खरीदी केंद्र में 6 नग कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 30 लाख, पुहपुटरा धान खरीदी केंद्र में 2 नग काव्हड प्लेटफार्म 10 लाख पुहपुटरा धान खरीदी केंद्र में 4 नग कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 20 लाख लहपटरा धान खरीदी केंद्र में कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 5 लाख , लहपटरा धन उपार्जन केंद्र में 4 नग कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 20 लाख, निमहा धान खरीदी केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण 15 लाख निमहा धान उपार्जन केंद्र में चार लाख कवहट प्लेटफार्म निर्माण 20 लाख ,जमगला धान खरीदी केंद्र में 5 नग कवहर्ड प्लेटफार्म निर्माण 25 लाख डांडगांव धान खरीदी केंद्र में 4 नग कवहर्ड प्लेटफार्म निर्माण 20 लाख के खरीदी केंद्र में 4 नग कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 20 लाख केदमा धान खरीदी केंद्र में 2 नग कवहर्ड प्लेटफार्म निर्माण 10 लाख, लालती धान खरीदी केंद्र में चार नग कवहट प्लेटफार्म निर्माण 20 लाख, ललाती धान खरीदी केंद्र में दो नग कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 10 लाख, लालती धान खरीदी केंद्र सीसी रोड निर्माण 10.36 उदयपुर धान खरीदी केंद्र में तीन नग कवहड़ प्लेटफार्म निर्माण 15 लाख ,खमरिया धान खरीदी केंद्र में चार नग कवहर्ड प्लेटफार्म 20 लाख, खामरिया धान खरीदी केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण 29.96 लाख, सलका धान खरीदी केंद्र में 4 नग कवहट प्लेटफार्म निर्माण 20 लाख, सलका धान खरीदी केंद्र में बाउंड्री वॉल निर्माण 29.96 लाख सलका धान खरीदी केंद्र में चार लाख कवर्ड प्लेटफार्म निर्माण 20 लाख निर्माण कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

– Advertisement –

Ad image

DocScanner 29-Jan-2026 6-10 pm

CGPSC SSE परीक्षा 22 फरवरी को, दो पालियों में होंगे एग्जाम

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (2025) प्रदेश के सभी 33 जिलों के परीक्षा केन्द्रों में 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी अनुसार यह परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में जनरल स्टडीज हेतु प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में एप्टीट्यूट टेस्ट हेतु दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिवस पूर्व जारी होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

– Advertisement –

 

CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने अपने ही 6 वर्षीय बच्चे को कुएं में फेंका, फिर डुबोकर कर दी हत्या

– Advertisement –

Ad image

दुर्गा महाविद्यालय में कला वाटिका का आयोजन, पुलिस कमिश्नर शुक्ला हुए शामिल, बोले – युवा करियर में आगे बढ़ने की सोचें और नशे से रहे दूर

0

 

रायपुर। दुर्गा महाविद्यालय में मंगलवार से कला वाटिका का आयोजन किया गया,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया की महाविद्यालय और एल्युमिनी मीट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में आर्ट्स के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला शामिल हुए।

– Advertisement –

इस अवसर पर श्री शिल्ला ने कहा कि आज के युवा अपने करियर में आगे बढ़ने की सोचें, आज अगर बेहतर किया जाए तो भविष्य उज्ज्वल और सुखमय होगा। साथ ही युवा नशे से दूर रहें, अपने शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम करें।

विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मदन चौहान ने कहा कि आज की पीढ़ी ज्यादा समझती है, बस सही मार्गदर्शन की जरूरत है। अतिथि पद्मश्री व पंडवानी गायिका ऊषा बारले ने कार्यक्रम को संबोधित किया। महाविद्यालय एसोसिएशन की ओर से श्री अमीन ने कहा कि यह आयोजन बहुत ज्यादा गौरवान्वित करने वाला है। कार्यक्रम को प्राचार्य प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने भी संबोधित किया। संचालन प्रोफेसर अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सत्यप्रकाश झुनझुनवाला, अमरजीत सिंह संधू, रामावतार तिवारी, जेपी उपाध्याय, हरे राम शर्मा, आलोक अग्रवाल, प्रो अजय चंद्राकर, प्रो के के पटेल, अमन झा, शोभा सोनी, विनय शर्मा, जसबीर सलूजा, योगेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, अजय दानी, संजय शर्मा, अवतार बागल, अमरजीत जीत सिंह छाबड़ा समेत अनेक पूर्व विद्यार्थी और प्रोफेसर उपस्थित थे।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ में 6,412 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह

0

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। इस भव्य आयोजन में रायपुर में 1,316 जोड़ों सहित प्रदेश भर से कुल 6,412 से अधिक जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे और प्रदेश घर से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

उत्कल महिला महा मंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत ने आयोजन की अभूतपूर्व सफलता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना समाज में समानता एवं समरसता को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक स्वीकार्यता को मजबूत करने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। कार्यक्रम में सहायता राशि के माध्यम से शासन ने जरूरतमंद परिवारों का वास्तविक सहयोग किया है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की प्रशंसा की कि कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश पूरे प्रदेश में गया।

– Advertisement –

श्रीमती सावित्री जगत ने कहा उत्कल महिला महा मंच द्वारा 8 फरवरी से 8 मार्च (महिला दिवस) तक राजधानी रायपुर में चलाया जा रहा “मिशन महिला शक्ति अभियान” महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है जिसमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की चर्चा हुई और महिलाओं ने कहा मुख्यमंत्री कन्या योजना महिलाओं के लिए मिल का पत्थर है।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन को इस सफल, सुव्यवस्थित और संवेदनशील आयोजन के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएँ प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में आयोजित करते रहेंगे।

– Advertisement –

Ad image

दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने 6 वर्षीय मासूम

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के चलते एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे की कुएं में डुबोकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद महेश्वरी घरेलू विवाद के चलते लंबे समय से मानसिक तनाव में था और उसकी पत्नी अलग रह रही थी। घटना के दिन वह अपने छोटे बेटे के साथ घर के पास देखा गया था।अगली सुबह जब परिजन कुएं के पास पहुंचे, तब आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने 6 वर्षीय बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंक दिया और स्वयं कुएं में उतरकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व मृतक बालक को कुएं से बाहर निकाला।

– Advertisement –

मामले में थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में लैलूंगा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS: मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां | देखिए पूरा वीडियो

 

 

 

 

दुर्गा महाविद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने पर

0

रायपुर। CG NEWS: दुर्गा महाविद्यालय में कला वाटिका का एवं एलुमिनी मीट का उद्घाटन समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर संजीव शुक्ला आयुक्त छत्तीसगढ़ पुलिस विशिष्ट अतिथि पदम मदन चौहान गुरुजी एवं अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉ उषा बारले जी शासकीय निकाय के अध्यक्ष शेखर अमीन जी एवं महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल जी एवं एलुमिनी संगठन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने की सर्वप्रथम सभी मुख्य अतिथियों ने रिबन काटकर कल वाटिका का उद्घाटन किया और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मॉडल को करीब से जाना प्रस्तुत मॉडल दो श्रेणियां में विभाजित थे.

– Advertisement –

Ad image

पहले वर्किंग और दूसरा नॉन वर्किंग कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण व पूजन से हुई कार्यक्रम का संचालन छात्र संघ प्रभारी डॉ अजय शर्मा ने किया कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ अजय शर्मा ने मुख्य अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया तथा मुख्य अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार एवं उप प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण एवं संतोष अग्रवाल जी एवं एलुमिनी संगठन के सदस्यों द्वारा किया गया.

अपने अध्यक्ष उद्बोधन में डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने सभी मुख्य अतिथियों के संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा दुर्गा मां विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में वरन खेल कला एवं रचनात्मक क्षेत्र में भी अग्रणी है शासकीय निकाय के अध्यक्ष शेखर राव अमीन जी ने महाविद्यालय के शिक्षकों को डायमंड की उपाधि दी एवं महाविद्यालय की लाइब्रेरी की भी प्रशंसा की महाविद्यालय के उप प्राचार्य ने कहा कि दुर्गा महाविद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है बल्कि कला के क्षेत्र में भी आगे है आज के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पद्मश्री मदन चौहान जी ने बताया कि इसी महाविद्यालय से ही मुझे संगीत का स्वाद मिला था.

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष मय दिनों को याद करते हुए बताया कि वह आज पद्मश्री मदन चौहान है कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पद्मश्री उषा बारले पंडवानी के अंदाज में सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संजीव शुक्ला आयुक्त पुलिस ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे बीच दो दो पदम उपस्थित हैं उन्होंने कहा कि आज में जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से हूं उन्होंने महाविद्यालय के पुराने दिनों की याद की छात्र-छात्राओं से कहा कि यह सब मैं बहुत ही महत्वपूर्ण है.

आप अपना कार्य और पढ़ाई इमानदारी से करें कोई भी कार्य लक्ष्य को निर्धारित करके करें आज आप जो भी करेंगे 40 वर्ष के बाद का समय स्वर्णिम समय होगा अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉक्टर उषा बारले जी द्वारा महाभारत काल के समय में हुए चीरहरण के संवाद को पंडवानी गायन गाकर प्रस्तुत किया कार्यक्रम के अंत में एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल जी के द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

PSC छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कपिल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां किराए के कमरे में रह रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा अंतर्गत अमलीडीहा निवासी आकाश कुमार पंडा के रूप में हुई है, जो बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग कर भविष्य संवारने के सपने बुन रहा था।

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस 

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, आकाश दीपक कश्यप के मकान में कमरा लेकर रह रहा था और रविवार की शाम जब वह अपने कमरे में अकेला था, तभी आसपास के लोगों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कमरे को अपनी निगरानी में लेकर जांच शुरू की। हालांकि छात्र की मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है और पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

घटना की जानकारी रायगढ़ में रहने वाले छात्र के परिजनों को दे दी गई है, जिनके बिलासपुर पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस फिलहाल हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Suicide : इश्क का दर्दनाक अंत: दिल्ली में प्रेमी ने दी जान, खबर मिलते ही बिलासपुर में नाबालिग प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम… जान कर कांप उठेगी रूह

CG Crime : सौतेले पिता ने रिश्तों को किया कलंकित, नाबालिग बेटी के गर्भवती होने पर खुला राज; मेले में भेष बदलकर भीख मांग रहा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा 

CG Crime : शादी में गया था परिवार, मकान से लाखों के जेवर ले उड़े शातिर चोर… अब सीसीटीवी से खुलेगा राज

 

बेटी ने हंसिये से काटा पिता का गला, घर से बाहर

0

कोरबा। CG NEWS : जिले में हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट अपने परिवार के साथ रलिया में रहते थे। पिछले आठ वर्षों से उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा के आदिले चौक में अलग रह रही थीं। बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं और एक पढ़ाई कर रही है। सोमवार को अशोक केवट की पत्नी और तीनों बेटियां किसी काम से रलिया गांव आई हुई थीं।

– Advertisement –

एक बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके कारण वे वहीं रुकी हुई थीं। सोमवार की देर रात, बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) और पिता अशोक केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर में रखे हंसिया से पिता के गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद गीता खुद घर से बाहर आकर रिश्तेदारों को बताने लगी कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है।

मृतक अशोक केवट के भाई संतोष कुमार ने बताया कि हत्या के बाद गीता बाहर आई और उसने कहा कि पिताजी को मार डाला है, जाकर देख लो। अंदर जाने पर अशोक खून से लथपथ मिले और उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के सरपंच विष्णु बिंझवार ने बताया कि अशोक केवट अकेले रहते थे और उनका परिवार कोरबा में रहता था।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि अशोक केवट आदतन शराबी थे और उनकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चे उनसे अलग रहते थे। मृतक अशोक अक्सर अपनी मां और बेटी के चरित्र पर भी सवाल उठाते थे, जिससे वे परेशान थीं। अशोक राजमिस्त्री का काम करते थे और अकेले ही जीवन यापन कर रहे थे।

हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

 

 Sex Racket Busted Raigarh : सनराइज स्पा में चल रहा था गंदा धंधा; पुलिस की बड़ी रेड, इस हालत में मिलीं युवतियां, नजारा देख उड़े होश

 

दिल्ली में प्रेमी ने दी जान, बिलासपुर में प्रेमिका

0

बिलासपुर। CG Suicide : प्यार और बिछड़ने के गम में दो जिंदगियां उजड़ गईं। दिल्ली से लेकर बिलासपुर तक फैली इस दुखद दास्तां ने सबको झकझोर कर रख दिया है। बैकुंठपुर की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपनी बुआ के घर (तोरवा क्षेत्र) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रेमी की मौत से टूट गई थी किशोरी

पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी। परिजनों ने उसे खोज निकाला और समझा-बुझाकर वापस ले आए। उसे घर ले जाने के बजाय तोरवा में रिश्तेदार के पास रखा गया था। इसी बीच रविवार को उसके प्रेमी ने दिल्ली में फांसी लगाकर जान दे दी है। इस सूचना ने किशोरी को पूरी तरह तोड़ दिया था।

मुझे मरना है… कहकर सोई थी नाबालिग

परिजनों के अनुसार, प्रेमी की मौत के बाद से ही वह गुमसुम थी और बार-बार जान देने की बात कह रही थी। घरवाले रात भर उस पर नजर रखे हुए थे और उसे भविष्य पर ध्यान देने की समझाइश दे रहे थे। सोमवार सुबह उसने सबके साथ नाश्ता भी किया, लेकिन जैसे ही सुबह 11 बजे परिजन काम में व्यस्त हुए, उसने कमरे में जाकर अपनी ही चुन्नी से फंदा बना लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग और वियोग के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है।