Friday, May 15, 2026
Google search engine
Home Blog Page 95

सामूहिक विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी

0

चालक-कंडक्टर फरार, तड़पते रहे घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्गा बस की रफ्तार काफी तेज थी। पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खाई जैसे गड्ढे में जा घुसी। हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करते हुए बस चालक और कंडक्टर घायलों को बीच राह तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गए।

शादी की रस्मों की जगह पहुंचे अस्पताल

बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल नागपुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां कुछ जोड़ों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरकारी योजना के तहत इतने बड़े आयोजन के लिए लगाई गई बस की रफ्तार और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस इतनी तेज क्यों चल रही थी?

पुलिस और राहत कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही पोड़ी थाना और नागपुर चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और फरार चालक-कंडक्टर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

PCB का यू-टर्न, कोलंबो में भिड़ेगी भारत-पाकिस्तान

0


IND vs PAK: क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल अब छंट गए हैं। पीसीबी (PCB) ने आखिरकार अपने रुख में बदलाव करते हुए इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए ‘ग्रीन सिग्नल’ दे दिया है।

PCB का यू-टर्न

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से मैच के बहिष्कार की खबरें जोरों पर थीं। सोमवार को आईसीसी (ICC) और पीसीबी के आला अधिकारियों के बीच चली लंबी मैराथन बैठक के बाद गतिरोध खत्म हो गया है। मुकाबला अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तानी सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर है कि टीम को मैदान पर उतरने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश के अनुरोध ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

बांग्लादेश को मिली बड़ी राहत

इस विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए भी राहत भरी खबर आई है। टी20 विश्व कप से नाम वापस लेने की खबरों के बावजूद आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश पर कोई बैन या पेनल्टी नहीं लगाई जाएगी। भविष्य में बांग्लादेश को आईसीसी इवेंट की मेजबानी भी सौंपी जा सकती है।

भारतीय टीम ने अपना रुख पहले ही साफ कर दिया था। टीम इंडिया के खिलाड़ी कोलंबो के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनकी नजरें सिर्फ मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।



Source link

स्कूल के बाहर चलती कारों की छत पर स्टंट

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Video : स्कूल की विदाई पार्टी (Farewell Party) यादगार होनी चाहिए, लेकिन जांजगीर-चांपा के खैरताल स्थित GLD स्कूल के छात्रों ने इसे जानलेवा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी, जिसके बाद नवागढ़ पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए स्टंटबाजों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

रफ्तार का कहर और नियमों की धज्जियां

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फेयरवेल पार्टी के दौरान युवक कार और स्कॉर्पियो की बोनट और छतों पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में खतरनाक स्टंट कर रहे थे। बीच सड़क पर खुलेआम यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते इन युवाओं की एक छोटी सी चूक किसी बड़ी अनहोनी या जनहानि का कारण बन सकती थी।

पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और एडिशनल SP उमेश कुमार कश्यप ने इसे गंभीरता से लिया। नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों और चालकों की पहचान की। हुड़दंग करने वाले युवकों को थाने लाकर कानून का पाठ पढ़ाया। मोटरयान अधिनियम (MV Act) के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 2800 रुपये का जुर्माना ठोका।

देखें वीडियो –

रील के चक्कर में न गंवाएं रीयल लाइफ

नवागढ़ पुलिस ने अपील की है कि, सड़क पर स्टंट करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है।

भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डावर्ज़न

0

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक सशक्त बनाते हुए आज नागरिक सुविधा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण और अभिनव पहल का शुभारंभ किया गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने निवास कार्यालय में भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा तथा ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा का औपचारिक राज्यव्यापी शुभारंभ किया। ये दोनों डिजिटल पहल राज्य में ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। इन सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को अब राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कार्यवाही पूरी तरह सरल, तेज़ और पारदर्शी होगी।

भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिक अब अपने मोबाइल फोन पर ही विभिन्न राजस्व सेवाओं की जानकारी और सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सीधे शासन से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है, जो राज्य की डिजिटल रूपांतरण यात्रा को नई गति प्रदान करेगी। इस चैटबॉट सेवा के अंतर्गत नागरिकों को जमीन संबंधी जानकारी, राजस्व न्यायालय से संबंधित जानकारी, मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा, आधार नंबर जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन, किसान किताब हेतु आवेदन, नामांतरण हेतु आवेदन सहित अन्य नागरिक हितैषी राजस्व सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। नागरिक इन सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे केवल एक व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से ले सकते हैं। इस सेवा का उपयोग करने के लिए नागरिक 7289056060 नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर व्हाट्सऐप पर संदेश भेज सकते हैं, जिसके पश्चात चैटबॉट तुरंत आवश्यक जानकारी एवं सेवाएँ उपलब्ध कराएगा।

– Advertisement –

इसी क्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक और महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के रूप में ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा का भी शुभारंभ किया। यह सुविधा भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन, पारदर्शी और समयबद्ध बनाकर नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।इस नई व्यवस्था के अंतर्गत अब नागरिक बिना किसी कागजी कार्रवाई और कार्यालयों के चक्कर लगाए अपने भूमि उपयोग परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल पर भूमि चयन से लेकर प्रीमियम एवं शुल्क की गणना तक की पूरी प्रक्रिया स्वचालित और सहज बनाई गई है।

भुगतान प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए ई-चालान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवेदन के साथ छह आवश्यक दस्तावेजों का ऑनलाइन अपलोड अनिवार्य किया गया है, जिससे प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

– Advertisement –

Ad image

आवेदन जमा होते ही वह स्वतः संबंधित सक्षम अधिकारी के पास परीक्षण हेतु प्रेषित हो जाएगा। सक्षम अधिकारी को 15 दिनों के भीतर आवेदन पर निर्णय लेना अनिवार्य होगा, जिससे अनावश्यक विलंब समाप्त होगा और कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सकेगी।

यदि निर्धारित समय सीमा में कोई निर्णय नहीं होता है, तो नागरिक को डिम्ड डाइवर्ज़न प्रमाणपत्र स्वतः जारी कर दिया जाएगा, जिससे नागरिकों को लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी और शासन की जवाबदेही और अधिक मजबूत होगी।

नागरिक हितों की सुरक्षा के लिए यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि नागरिक द्वारा गणना की गई राशि वास्तविक देय राशि से कम पाई जाती है, तो सक्षम अधिकारी द्वारा इसकी सूचना दी जाएगी। नागरिक को 60 दिनों के भीतर शेष राशि जमा करनी होगी, अन्यथा विलंब की स्थिति में अर्थदंड का प्रावधान लागू होगा।

नागरिक पोर्टल के माध्यम से इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले तथा संचालक राजस्व विनीत नंदनवार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

“तकनीक के माध्यम से शासन को सीधे नागरिकों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है, ताकि समय, संसाधन और श्रम की बचत हो तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को तेज़, सरल और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल गवर्नेंस को निरंतर सशक्त बना रही है। भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) जैसी पहल इसी सोच का परिणाम हैं, जिनसे आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये डिजिटल सेवाएँ छत्तीसगढ़ को सुशासन और डिजिटल रूपांतरण की दिशा में एक नई ऊँचाई प्रदान करेंगी।”-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

“भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऑटो-डाइवर्ज़न व्यवस्था से भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया स्पष्ट समय-सीमा में पूरी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को त्वरित राहत मिलेगी। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन, तकनीकी दक्षता और नागरिक सुविधा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।” -राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

“भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा राजस्व सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार है। इन पहल के माध्यम से नागरिकों को सूचनाओं और सेवाओं तक त्वरित, पारदर्शी और भरोसेमंद पहुँच सुनिश्चित की गई है। ऑटो-डाइवर्ज़न व्यवस्था में तय समय-सीमा, ऑनलाइन भुगतान और डिम्ड डाइवर्ज़न जैसे प्रावधानों से प्रक्रियाओं में जवाबदेही बढ़ेगी और अनावश्यक विलंब समाप्त होगा। यह पहल राजस्व प्रशासन को अधिक कुशल, तकनीकी रूप से सक्षम और नागरिक-अनुकूल बनाने में सहायक सिद्ध होगी।” -राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 9 से 13 फरवरी तक

0

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए फरवरी माह के दूसरे सप्ताह मंत्रियों की उपस्थिति का कार्यक्रम जारी किया गया है। यह कार्यक्रम 9 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है, जिसमें अलग-अलग दिनों में राज्य सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 फरवरी, सोमवार को रामविचार नेताम, 10 फरवरी मंगलवार को गजेंद्र यादव, 11 फरवरी बुधवार को गुरु खुशवंत साहेब, 12 फरवरी गुरुवार को ओ.पी. चौधरी तथा 13 फरवरी शुक्रवार को केदार कश्यप की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

– Advertisement –

कार्यक्रम के दौरान संबंधित विषयों से जुड़े कार्यों एवं समस्याओं के समाधान हेतु कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जाएगी। मंत्रियों से मिलने का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि पंजीयन का समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रहेगा।

कार्यक्रम से संबंधित समन्वय एवं सहयोग के लिए सचिदानंद उपासने से 9425202652 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी की गई है।

– Advertisement –

Ad image

 

रायपुर पुलिस ने होटल-बार-क्लब संचालकों

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : दिनांक 09.02.2026 को सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर), कमिश्नरेट रायपुर द्वारा रायपुर के समस्त होटल, बार, क्लब, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना रहा।

बैठक में अति. पुलिस उपायुक्त गौरव मंडल एवं अनुज कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त संजय सिंह, निरीक्षक सचिन सिंह, उप निरीक्षक अतुलेश राय सहित होटल, बार, क्लब, ढाबा एवं रेस्टोरेंट के 300 से अधिक संचालक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा होटल/रेस्टोरेंट/क्लब/बार संचालकों को निम्न निर्देश दिए गए –

01. होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्यरत समस्त स्टाफ का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराना होगा।

02. उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे सड़क की दोनों दिशाओं को कवर करते हुए लगाए जाएं तथा कम से कम 30 दिवस का बैकअप सुरक्षित रखा जाए।

03. पार्किंग एवं आउटर एरिया में सीसीटीवी कैमरे व लाईट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।

04. ग्राहकों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर का तत्काल सत्यापन, ग्राहक का फोटो, आगमन का माध्यम (हवाई/ट्रेन/अन्य) एवं वाहन नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।

05. मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों से मास्क खुलवाकर फोटो लिया जाए।

06. रूम अलॉटमेंट के समय ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग न हो तथा उनका उचित संधारण किया जाए।

07. एक ही रूम में पार्टी हेतु बुकिंग न दी जाए तथा अवैध रूप से शराब पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

08. किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।

09. पार्किंग स्थान में शराब सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

10. रात्रि 10ः00 बजे के बाद डीजे नहीं बजाया जाएगा एवं रात्रि 12ः00 बजे के बाद संस्थान अनिवार्य रूप से बंद किए जाएं।

11. रात्रि 12ः00 बजे के बाद किसी भी प्रकार की पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी।

12. किसी भी पार्टी के आयोजन हेतु पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

13. नाबालिगों का प्रवेश एवं रूम बुकिंग प्रतिबंधित रहेगी; नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

14. फ्री ड्रिंक्स, फ्री एंट्री एवं लेडीज नाइट पार्टी आयोजित न करने का सुझाव दिया गया।

15. विदेशी नागरिकों के ठहरने पर फॉर्म-सी भरवाना अनिवार्य होगा।

16. स्पेशल इवेंट हेतु एफएल-5 लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा एंट्री-एग्जिट प्वाइंट अलग-अलग रखें जाएं जिससे भगदड़ की स्थिति ना हो।

17. फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच कर उसे दुरुस्त रखा जाए।

18. नाइट पार्टी में क्षमता के अनुसार ही पास जारी किए जाएं।

19. यातायात सुगम रखने हेतु संस्थान के बाहर सड़क पर वाहन पार्किंग न कराई जाए।

20. ड्रग्स का किसी भी परिस्थिति में प्रयोग/अनुमति नहीं दी जाएगी।

21. पार्टी के दौरान चाकू, एयरगन, लाइटर गन आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

22. सिक्योरिटी गार्ड एवं बाउंसरों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा तथा उनकी सूची एसीसीयू कायालय में जमा की जाएगी।

23. समस्त संचालकों द्वारा संबंधित थाना प्रभारी एवं एसीसीयू बीट प्रभारी का संपर्क नंबर रखा जाए।

24. संस्थान के किसी भी स्थान को सीसीटीवी कैमरे के बिना न रखा जाए।

25. रजिस्टर में ग्राहकों का पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए तथा दस्तावेजों का कम से कम 01 वर्ष तक संधारण किया जाए।

26. किसी भी प्रकार के सिंथेटिक/सुखे नशे के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा तथा युवा पार्टियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

होटल संचालकों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया, जिनका यथासंभव तत्काल निराकरण किया गया तथा शेष विषयों पर नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। अंत में सभी संचालकों से पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने, किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने कहा गया।

खम्हारीपारा गांव में सशक्तिकरण की मजबूत पहल, महिला

0

 

गरियाबंद। आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत ग्राम बाघडबरा, खम्हारीपारा (आदिवासी कमार गांव) में “महिला एवं बाल संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

– Advertisement –

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराने के साथ-साथ शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव सारिका महाडिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती सेबिया ध्रुव, पंच रीना सिन्हा एवं बाल कल्याण समिति सदस्य ताकेश्वरी साहू द्वारा माताओं को बच्चों से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं।

– Advertisement –

Ad image

समिति की सदस्य अधिवक्ता विनीता शर्मा द्वारा महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों, महिला हेल्पलाइन नंबर तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसक घटनाओं की जानकारी दी गई। वहीं समिति सदस्य श्रीमती धानी मानिकपुरी द्वारा स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता विषय पर मार्गदर्शन देकर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया गया।

कार्यक्रम में समिति की सदस्य सारिका महाडिक, पुनिता साहू, साक्षी हूमने, मीनू गुप्ता, मुक्ति देवांगन, गुलेश्वरी ठाकुर, धानी मानिकपुरी, मंजु चनापे, मीता जाटवार, त्रिवेणी देवांगन एवं बिंदू वर्मा की सक्रिय उपस्थिति रही।

इसी क्रम में खम्हारीपारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, पॉक्सो अधिनियम, बाल श्रम, बाल विवाह से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को परीक्षाओं में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हुई।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन

0

धमतरी। CG ACCIDENT NEWS : जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा फारेस्ट नाका के आगे मेचका रोड पर हुई।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर ग्राम सांकरा से छड़, जाली और अन्य निर्माण सामग्री लेकर अपने गृह ग्राम जिड़ार (मैनपुर) जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिहावा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

– Advertisement –

सामान खरीदने सांकरा गए थे

ट्रैक्टर में सवार परेश नागेश (35) ने सिहावा थाना को बताया कि वह अपने चाचा काशीराम नागेश के ट्रैक्टर से छड़, जाली और प्लाई खरीदने चालक भावेश ओटी, तामेश्वर मरकाम और गुलाल मरकाम के साथ सांकरा गए थे। सामान खरीदने के बाद वे अपने गांव जिड़ार लौट रहे थे।

– Advertisement –

Ad image

चालक ने लापरवाही से ड्राइव करते हुए ट्रैक्टर को सड़क किनारे उतारा

परेश के अनुसार, चालक भावेश ओटी ट्रैक्टर चला रहा था। परेश ट्रैक्टर के दाहिने बड़े चक्के के ऊपर बने मडगार्ड के केबिन पर बैठा था, जबकि गुलाल मरकाम और तामेश्वर मरकाम बाईं ओर बैठे थे। मेचका रोड पर सांकरा नहर नाला के आगे फारेस्ट नाका बैरियर के पास चालक ने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे उतार दिया।

ट्रैक्टर के इंजन में दबने एक की मौत

इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली इंजन सहित अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के इंजन में दबने से केबिन में बैठे गुलाल मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। परमेश्वर मरकाम के दाहिने हाथ, परेश नागेश के दाहिने पैर और चालक भावेश ओटी को कमर व पैर में चोटें आई हैं।

इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार को सिहावा थाना क्षेत्र में यह सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे और तेज गति से ट्रैक्टर चलाने तथा सड़क सकरी होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया। मामले की जांच जारी है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दुर्गूकोंदल–कोदापाखा सड़क निर्माण पर कांग्रेस का बड़ा बयान

0

डेस्क। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत दुर्गूकोंदल से कोदापाखा तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य पर अब सियासत तेज हो गई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निगरानी और पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस नेता पंकज राज वाधवानी ने बड़ा और तीखा बयान दिया है।

कांग्रेस नेता पंकज राज वाधवानी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आम जनता को बेहतर और टिकाऊ सड़क देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो इसका सीधा नुकसान ग्रामीणों को उठाना पड़ेगा।

– Advertisement –

पंकज राज वाधवानी ने मांग की कि दुर्गूकोंदल–कोदापाखा सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

 

– Advertisement –

Ad image

 

प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती- 2023, 26 अभ्यर्थियों की

0

रायपुर। CG NEWS : प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन की प्रक्रिया पूरी करते हुए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। यह सूची छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार की गई है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में चयनित 251 अभ्यर्थियों में से कुछ अभ्यर्थियों द्वारा लिखित पद त्याग, काउंसलिंग में अनुपस्थिति अथवा नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण 28 प्रयोगशाला तकनीशियन पद रिक्त हुए थे।इन्हीं रिक्त पदों के विरुद्ध प्रतीक्षा सूची से पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

– Advertisement –

जारी सूची में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थियों एवं भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। चयन सूची में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। कुछ पद आरक्षित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रखे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को शासकीय महाविद्यालयों में पदस्थापना हेतु काउंसलिंग 12 फरवरी 2026 को कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, संचालनालय, तृतीय तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर में प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

New Document(84) 09-Feb-2026 17-25-53