Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 91

धान खरीदी केंद्रों में करोड़ों का गबन

0

पिंटू दुबे,​बिलासपुर। Chhattisgarh : जिले के चार प्रमुख संग्रहण केंद्रों—करगीकला, मोपका, भरनीभाठा और बिल्हा—में 4500 मीट्रिक टन धान की भारी किल्लत (शार्टेज) का मामला सामने आने के डेढ़ महीने बाद भी शासन और प्रशासन की सुस्ती बरकरार है। भौतिक सत्यापन में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जहाँ रिकॉर्ड में 5500 मीट्रिक टन धान होना चाहिए था, वहाँ वास्तव में केवल 1000 मीट्रिक टन ही शेष बचा था, जिसमें से भी अब मात्र 500 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए बचा है।

इस गंभीर वित्तीय अनियमितता के बावजूद, जिला विपणन अधिकारी (DMO) द्वारा संबंधित प्रभारियों को केवल ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर औपचारिकता पूरी कर ली गई है और दोषी प्रभारियों को उनके पदों से हटाने के बजाय यथावत बनाए रखा गया है।

– Advertisement –

विभागीय सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के बड़े शार्टेज मामले सामने आने के कारण शासन एक समान नीति के तहत कार्रवाई करने की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे फिलहाल भ्रष्ट अधिकारियों को राहत मिली हुई है। वहीं दूसरी ओर, इस वर्ष सरकार ने धान को सीधे केंद्रों से मिलों में भेजकर परिवहन और रख-रखाव का खर्च बचाने की कोशिश की है, लेकिन पुराने घाटे और गायब हुए धान की भरपाई पर अब भी संशय बरकरार है।

CG News : 30 लाख से अधिक की वसूली के लिए निगम ने कसी कमर, बकायेदारों की दुकानों पर जड़ा ताला

– Advertisement –

Ad image

 

वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड ने जंगल में

0

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर उसकी नाबालिग दोस्त के साथ भी दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड के दोस्त को भी आरोपी बनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22) है। ग्राम किलकिला का रहने वाला है। उसने वेलेंटाइन डे के दिन 17 साल की गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। लड़की अपनी एक दोस्त के साथ पहुंची थी। आरोपी भी अपने दोस्त के साथ था। आरोपी ने एक ही बाइक पर तीनों को बैठाकर जंगल ले गया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया, इसके बाद उसकी दोस्त से भी जबरन दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारपीट की धमकी दी। हालांकि, 16 फरवरी को पीड़िताओं की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा और उसके सहयोगी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध में सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

– Advertisement –

 

मुख्य आरोपी- ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा
मुख्य आरोपी- ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा

पढ़िए पूरा मामला

– Advertisement –

Ad image

ओमप्रकाश की 2025 में 17 साल की नाबालिग से मोबाइल के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद उसने उसको प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। ऐसे में 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए लैलूंगा बुलाया। गर्लफ्रेंड ने जशपुर में रहने वाली अपनी 16 साल की सहेली को भी साथ चलने कहा। इसके बाद वह पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची।

जहां ओमप्रकाश पैंकरा अपने ग्राम टुरटुरा के रहने वाले दोस्त जयकिशन धोबा (20) के साथ बाइक पर सवार होकर दोनों को लेने के लिए पहुंचा। इसके बाद एक ही बाइक में सवार होकर चारों ग्राम सोनाजोरी आ गए। जहां दोपहर भर साथ रहने के बाद रात में सोनाजोरी के जंगल गए। तब ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया और फिर डरा-धमकाकर उसकी सहेली से भी रेप किया।

आरोपी किसी को बताने पर मारपीट की धमकी भी देने लगा। इसके बाद दोनों सहेली अपने-अपने घर लौट गईं। जशपुर में रहने वाली सहेली ने परिजनों को आपबीती बताई। पूछताछ करने पर बताया कि वह सहेली के साथ युवकों से मिलने गई थी। ऐसे में उनके परिजनों की सलाह पर पीड़िता ने 16 फरवरी को मामले की सूचना लैलूंगा थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

17 फरवरी को आरोपी ओमप्रकाष पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने ओमप्रकाष के साथी जयकिशन धोबा को वारदात में सहयोगी पाया और उसे भी गिरफ्तार किया।

 

CG NEWS : होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकाने, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला ? जानिए

 

 

 

30 लाख से अधिक की वसूली के लिए निगम ने कसी कमर

0

CG News : शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना’ पर बिलासपुर में बकायेदारों ने पलीता लगा रखा है। नगर निगम प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए करोड़ों की सरकारी संपत्ति पर कुंडली मारकर बैठे दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे के सीधे निर्देश पर अतिक्रमण शाखा और स्वच्छता टीम ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर छापेमारी की। इस दौरान समृद्धि बाजार में एक दर्जन से अधिक और नूतन चौक इलाके में करीब 10 दुकानों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

– Advertisement –

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, इन बकायेदारों पर लगभग 30 लाख रुपए से अधिक का किराया लंबे समय से लंबित है, जिससे निगम के राजस्व को भारी क्षति पहुँच रही थी। कार्रवाई के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि कई मूल आवंटियों ने शासन की शर्तों का उल्लंघन करते हुए दुकानों को अन्य व्यक्तियों को ऊंचे दामों पर किराए (सब-लेटिंग) पर दे दिया है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे नियमों को ताक पर रखने वाले हितग्राहियों का गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करने के लिए एमआईसी (MIC) की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

प्रशासन की इस औचक और सख्त कार्रवाई से उन दुकानदारों में हड़कंप मच गया है जिन्होंने वर्षों से सरकारी खजाने में एक रुपया भी जमा नहीं किया है। निगम ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि अविलंब बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो आवंटन रद्द करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

CG Accident : बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर पलटा कोयले से लदा ट्रेलर, दो की मौत

CG News : सेंट्रल जेल में मची सनसनी, हत्या के आरोपी ने हंसिया से रेता गला

 

 

ईशान किशन Top-10 में शामिल

0

 ICC T20 Ranking: ICC ने आज बुधवार 18 फरवरी 2026 को ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से आग उगल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को उनकी शानदार फॉर्म का बड़ा इनाम मिला है। ईशान ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में एंट्री कर ली है। वहीं, अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म के बावजूद दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।

ईशान किशन नंबर-8 पर

ईशान किशन के लिए पिछला कुछ समय किसी सपने से कम नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम की मुश्किल पिच पर उन्होंने महज 40 गेंदों में 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इससे पहले उन्होंने नामीबिया के खिलाफ भी 61 रन बनाए थे। इन लगातार दो अर्धशतकों की बदौलत ईशान 17 पायदान ऊपर चढ़कर अब 732 रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

नंबर-1 पर काबिज हैं अभिषेक शर्मा

हैरानी की बात यह है कि अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बावजूद उनकी पिछली रेटिंग इतनी मजबूत थी कि वे अब भी नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं।

तिलक और पथुम निसांका को भी फायदा

शानदार बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा को भी एक पायदान का फायदा हुआ है और वे अब दुनिया के नंबर-4 बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका 3 पायदान ऊपर चढ़कर नंबर-3 (786 रेटिंग) पर पहुंच गए हैं। उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई थी।

ICC ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग (Top 5)

नहर किनारे पेड़ से लटककर अज्ञात युवक ने

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के अंतर्गत आने वाले रतनपुर थाना क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना संधीपारा क्षेत्र की है, जहाँ नहर के समीप स्थित एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। राहगीरों ने जब पेड़ पर शव को लटका देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि, मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र या सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सका है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और लापता व्यक्तियों की सूची खंगाल रही है ताकि युवक की पहचान की जा सके और मामले की गुत्थी सुलझाई जा सके।

– Advertisement –

 

CG BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन

– Advertisement –

Ad image

 

भक्ति के दौरान भीषण हादसा, पूजा करते समय

0

​बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खाड़ा गाँव में भक्ति के दौरान एक हृदय विदारक दुर्घटना घटित हुई है, जहाँ पूजा-अर्चना कर रही एक महिला आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, महिला घर में नियमित पूजा कर रही थी, तभी अचानक दीये की जलती हुई लौ ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया। देखते ही देखते आग भड़क उठी और जब तक आस-पास के लोग या परिजन कुछ समझ पाते, महिला काफी हद तक आग की लपटों की चपेट में आ चुकी थी।

आनन-फानन में परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसी हुई अवस्था में महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और उसे उचित उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।

– Advertisement –

CG NEWS : होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकाने, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला ? जानिए

– Advertisement –

Ad image

 

ज्वेलरी व्यापारी के कार से जेवरात ले उड़े

0

बिलासपुर: CG Crime : न्यायधानी के पॉश इलाके राजकिशोर नगर सरकंडा में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। एक ज्वेलरी व्यापारी को निशाना बनाते हुए लुटेरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार और गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग खुद देर रात मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली।

वारदात स्थल पर मिले कारतूस

आईजी रामगोपाल गर्ग ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जिसने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। हालांकि, आईजी ने स्पष्ट किया कि वारदात के दौरान गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है।

नकाबपोशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, व्यापारी जब अपनी कार से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने व्यापारी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे वे लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी व्यापारी की कार और कीमती आभूषणों से भरा बैग लूटकर रफूचक्कर हो गए।

शहर में नाकेबंदी

वारदात के बाद पूरे बिलासपुर शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सघन नाकेबंदी की गई है। पुलिस इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। आईजी गर्ग ने कहा बहुत जल्द लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।

चखना के पैसे मांगने पर भड़का ग्राहक, साथियों

0

संवाददाता:- साकेत श्रीवास्तव

खैरागढ़। CG NEWS : नगर में शराब दुकान के आसपास बढ़ती गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है। बीती रात शराब दुकान के समीप चखना ठेला लगाने वाले बीरू बारले, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी लालपुर, रोज की तरह दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति चखना लेने आया। चखना देने के बाद जब बीरू ने उससे कीमत चुकाने को कहा तो ग्राहक बहस करने लगा और पैसे देने से इंकार कर दिया।

– Advertisement –

विवाद बढ़ते ही वह व्यक्ति अपने 20–25 साथियों के साथ लौट आया और चूड़ा, बीयर की बोतलों व बांस के डंडों से बीरू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बीरू संभल नहीं पाया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस वाहन द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बीरू के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बंद कमरे में सोया था परिवार…

0

सूरजपुर: Surajpur Sigdi Death News : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई सिगड़ी एक हंसते-खेलते परिवार के लिए ‘यमराज’ बन गई। बंद कमरे में कोयले के धुएं (कार्बन मोनोऑक्साइड) के कारण दम घुटने से पति-पत्नी और उनकी 3 वर्षीय मासूम बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

अंधेरे कमरे में आ गई मौत

हादसा सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर का है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कवल, उसकी पत्नी कुन्ती और उनकी छोटी बेटी ममता प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में सो रहे थे। कड़ाके की ठंड के कारण उन्होंने कमरे के भीतर कोयले की सिगड़ी जलाकर रखी थी। कमरे में खिड़की या वेंटिलेशन न होने के कारण जहरीली गैस बाहर नहीं निकल पाई और सोए हुए तीनों सदस्यों की सांसें वहीं थम गईं।

सुबह जब नहीं खुला दरवाजा…

घर के अन्य सदस्य और दंपत्ति के दो अन्य बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को चिंता हुई। अनहोनी की आशंका में जब दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर का नजारा देख सबकी रूह कांप गई। बिस्तर पर तीनों बेसुध पड़े थे। अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बंद कमरे में सिगड़ी है जानलेवा

सूरजपुर पुलिस और प्रशासन ने इस घटना के बाद लोगों से मार्मिक अपील की है। कोयला जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस निकलती है। बंद कमरे में ऑक्सीजन की कमी होने पर यह गैस इंसान को गहरी नींद में ही मौत की नींद सुला देती है। वेंटिलेशन न होने पर यह खतरा 100% बढ़ जाता है।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

 

प्रैक्टिकल देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG Accident Breaking : जिले के नवागढ़ ब्लॉक से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे युवक की गाय से टक्कर हो गई और गाय का सींग सीधे उसकी आंख में जा घुसा।

 

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, केरा गांव निवासी मनीष कुमार देवांगन, उम्र 21 वर्ष, आज सुबह करीब 9 बजे राधाकृष्ण कॉलेज नवागढ़ प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान केरा और बर्रा मोड़ मिस्दा के पास अचानक सड़क पर आई गाय से उसकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।

 

– Advertisement –

Ad image

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय का सींग सीधे मनीष देवांगन की आंख में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नवागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया।

 

घायल युवक को फिलहाल बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।