Thursday, May 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 83

सिरगिट्टी संकुल में वित्तीय गड़बड़ी

0

राहुल ठाकुर, बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी संकुल से वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर हजारों रुपये का भुगतान कच्ची रसीदों पर कर दिया गया। पांच हजार से अधिक की राशि पर रसीदी टिकट अनिवार्य होने के बावजूद इसका पालन नहीं किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

दस्तावेजों के अनुसार सत्र 2018-19 से 2022-23 के बीच संकुल समन्वयक द्वारिका प्रसाद कश्यप को किस्तों में 24 हजार रुपये नकद, 10 हजार रुपये चेक और 8 हजार 980 रुपये पीपीए के माध्यम से दिए गए। हैरानी की बात यह है कि कई भुगतान सादे कागज पर बिना रेवेन्यू स्टैम्प के दर्शाए गए हैं। जबकि वित्त विभाग के नियम साफ कहते हैं कि 5 हजार रुपये से अधिक की राशि पर रसीदी टिकट लगाना जरूरी है और भुगतान बैंक ट्रांसफर या अधिकृत माध्यम से ही होना चाहिए।

– Advertisement –

किसी भी दस्तावेज में बैंक खाते का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिला है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब जांच के बाद ही तय होगा कि यह लापरवाही है या गंभीर वित्तीय गड़बड़ी।

– Advertisement –

Ad image

 

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम; हथियारों का जखीरा

0

गरियाबंद: CG News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम ने मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातमारी पहाड़ी में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए ऑटोमैटिक हथियारों का बड़ा डंप बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित नक्सल हिंसा की साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया है।

नक्सलियों की निशानदेही पर कार्रवाई

– Advertisement –

पुलिस को यह सफलता हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर मिली है। जनवरी 2026 में समाज की मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने बडेगोबरा के सातमारी पहाड़ी में हथियार छिपाए हैं।

सूचना मिलते ही 16 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। सघन तलाशी के बाद पहाड़ियों के बीच से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

– Advertisement –

Ad image

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित घातक हथियार और सामग्री जब्त की है, जिसमें 02 नग एसएलआर (SLR) राइफल, 01 नग इंसास (INSAS) राइफल, 01 नग 12 बोर बंदूक, 03 नग एसएलआर मैग्जीन और 01 नग इंसास मैग्जीन, 28 नग जिंदा कारतूस शामिल है।

नक्सलवाद खात्मे की ओर

गरियाबंद पुलिस ने वर्ष 2024 से अब तक नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। आंकड़ों के अनुसार, पुलिस की सक्रियता के कारण क्षेत्र में माओवादी हिंसा अब नगण्य (लगभग खत्म) होने की कगार पर है।

2024 से 2026 तक की बड़ी उपलब्धियां:

जिला गरियाबंद अंतर्गत वर्ष 2024 से अब तक 2026 में पुलिस को प्राप्त सफलता-
(01) मुठभेंड़ में मारे गये माओवादियों की संख्या- 31
(02) गरियाबंद में आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या- 29
(03) माओवादियों से जप्त ग्रेडेड हथियार- 31, अन्य हथियार- 42, कुल = 73
(04) माओवादियों से कुल जप्त रकम – 62,50,000/ –
(05) माओवादियों से जप्त इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 304, नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर- 22, आईईडी बम- 14, कॉर्डेक्स वायर- लगभग 114.49 मीटर, बीजीएल सेल- 57

दहशत का अंत, शांति की शुरुआत

गरियाबंद पुलिस की इस मुस्तैदी से धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के लगभग सभी सूचीबद्ध माओवादियों को या तो निष्क्रिय कर दिया गया है या वे आत्मसमर्पण कर चुके हैं। सातमारी पहाड़ी की इस बरामदगी ने माओवादियों की कमर पूरी तरह तोड़ दी है।

CG Mueder : कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: पिता की हत्या कर गांव में घूम रहा था आरोपी, घर के अंदर का नजारा देख कांप गई पुलिस

पंडरी इलाके में पिस्टल लेकर घूम रहे युवक को

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : जिले के पंडरी थाना इलाके में पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा बताया जा रहा है।

नॉर्थ जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि, 15 फरवरी को सूचना मिली थी कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। हुलिए के आधार पर युवक को रोका गया। पूछताछ और तलाशी लेने के दौरान पिस्टल, खाली मैगजीन मिली। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नंदू शर्मा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नंदू शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल एवं मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।

– Advertisement –

आरोपी नंदू शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल एवं 01 नग खाली मैग्जीन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अप क्र 38/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी– नंदु शर्मा पिता विमल शर्मा उम्र 30 साल कुशालपुर तिरंगा चौक थाना पुरानी बस्ती।

– Advertisement –

Ad image

 

 

CG Mueder : कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: पिता की हत्या कर गांव में घूम रहा था आरोपी, घर के अंदर का नजारा देख कांप गई पुलिस

 

 

 बिलासपुर पेंट गोदाम में भीषण लगी आग

0

CG Breaking : बिलासपुर के तिफरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पेंट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए।

– Advertisement –

 

CG Mueder : कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: पिता की हत्या कर गांव में घूम रहा था आरोपी, घर के अंदर का नजारा देख कांप गई पुलिस

– Advertisement –

Ad image

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। हालांकि पेंट गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

CG Breaking : खैरागढ़ में भीषण अग्निकांड: केमिकल फैक्ट्री बनी आग का गोला, 20 किमी दूर तक दिखा धुएं का काला गुबार; दहशत में लोग

Rajpal Yadav Check Bounce Case: Rajpal Yadav will come out of jail: Court gives time for

0

नई दिल्ली: Rajpal Yadav Check Bounce Case : बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव के लिए आज राहत भरी खबर आई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता को अंतरिम जमानत दे दी है। राजपाल यादव को अपने बड़े भाई की बेटी यानी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट ने 18 मार्च तक की मोहलत दी है।

3 बजे की ‘डेडलाइन’ और 1.5 करोड़ का इंतजाम

सोमवार, 16 फरवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट का रुख काफी सख्त था। जस्टिस ने राजपाल यादव के वकील को साफ अल्टीमेटम दिया था कि अगर आज दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा कर दिया जाता है, तभी रिहाई मुमकिन होगी। दोपहर होते-होते अभिनेता के वकील ने कोर्ट को सूचित किया कि राशि जमा कर दी गई है, जिसके बाद शाहजहाँपुर में होने वाली शादी में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया।

सलमान से लेकर मीका तक ने बढ़ाया हाथ

राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री एकजुट नजर आई। जब 5 फरवरी को सरेंडर करने से पहले अभिनेता ने अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया, तो सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, वरुण धवन और डेविड धवन जैसे नाम मदद के लिए आगे आए। गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर 11 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया। अभिनेता की पत्नी राधा यादव ने भावुक होते हुए कहा, पूरी इंडस्ट्री हमारे साथ खड़ी रही, इसके लिए सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह पैसे नहीं चुका पाए और उनके दिए 7 चेक बाउंस हो गए।  2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की जेल सुनाई। समय, ब्याज और पेनल्टी के साथ अब यह रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो चुकी है। कोर्ट के आदेशों का बार-बार उल्लंघन करने के कारण 2 फरवरी को उन्हें सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद 5 फरवरी से वे तिहाड़ में थे।

इन शर्तों के साथ मिली आजादी

कोर्ट ने राजपाल यादव को राहत तो दी है, लेकिन कड़ी शर्तों के साथ कि अभिनेता को अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा। उन्हें 18 मार्च को मामले की अगली सुनवाई पर कोर्ट में उपस्थित होना होगा।

इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र

0

बिलासपुर। CG NEWS : तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगोई निवासी सूरज भारती को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं, विशेषकर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा एक वीडियो के माध्यम से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

इस संबंध में धर्म प्रेमियों द्वारा थाना तखतपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

युवक ने महिला पर कटर से किया ताबड़तोड़

0

रवि कुमार/दुर्ग। CG NEWS : भिलाई के मरोदा इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने महिला पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मामला नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा भिलाई का है,जानकारी के अनुसार युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अचानक युवक ने कटर से महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान टांके लगाने वाले कंपाउंडर के हाथ भी कांपते नजर आए।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों के बीच आपसी संबंध क्या थे और हमला करने की असली वजह क्या रही।

 

– Advertisement –

Ad image

 

SDM-नायब तहसीलदार सहित चार लोगों ने लाठी-डंडे

0

बलरामपुर। CG NEWS : जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंसपुर में राजस्व अधिकारियों पर तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना में घायल एक ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।

क्या है मामला?

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, कुसमी एसडीएम करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा रविवार देर शाम राजस्व टीम के साथ हंसपुर गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि टीम वहां बक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के लिए गई थी।

आरोप है कि रात में सरना के पास तीन ग्रामीणों को रोककर उनके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई। इसके बाद तीनों को वाहन में बैठाकर कुसमी लाया जा रहा था। रास्ते में एक ग्रामीण की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

– Advertisement –

Ad image

अस्पताल में एक की मौत, दो घायल

तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया, जहां इलाज के दौरान राम नरेश राम (60) की मौत हो गई। अन्य दो घायल अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) का इलाज जारी है।

घायलों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में सिंचाई कर वापस लौट रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और पूछताछ के नाम पर मारपीट की गई। उनका आरोप है कि उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाया जा रहा था।

अवैध उत्खनन से जुड़ा विवाद

बताया जा रहा है कि ग्राम हंसपुर में अवैध बक्साइट उत्खनन की शिकायत मिली थी। ग्रामीणों द्वारा एक बक्साइट से लदा ट्रक पकड़े जाने और कथित ब्लैकमेलिंग की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान विवाद की स्थिति बनी।

जांच जारी, अतिरिक्त बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए कुसमी थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच के लिए विश्व दीपक त्रिपाठी भी कुसमी पहुंचे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, एसडीएम, नायब तहसीलदार समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह

0


नई दिल्ली/कोलंबो: T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त देकर सुपर-8 का टिकट पक्का कर लिया है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। भारत जहाँ ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज है, वहीं पाकिस्तान के लिए अब आगे का सफर कांटों भरा हो गया है।

ग्रुप A: टीम इंडिया की बादशाहत

पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद भारत का नेट रन रेट शानदार हो गया है। भारत 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर क्वालीफाई कर चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि USA की टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ पाकिस्तान से ऊपर दूसरे स्थान पर पहुँच गई है।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
भारत (Q) 3 3 0 6 +3.051
USA 4 2 2 4 +0.788
पाकिस्तान 3 2 1 4 -0.403
नीदरलैंड्स 3 1 2 2 -1.352
नामीबिया 3 0 3 0 -2.443

 

ग्रुप B: जिम्बाब्वे, श्रीलंका टॉप पर

ग्रुप बी में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। इस हार ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि सह-मेजबान श्रीलंका अपने दोनों मैच जीतकर आरामदायक स्थिति में है।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
श्रीलंका 2 2 0 4 +3.125
जिम्बाब्वे 2 2 0 4 +1.984
ऑस्ट्रेलिया 2 1 1 2 +1.100
आयरलैंड 3 1 2 2 +0.150
ओमान 3 0 3 0 -4.546

 

वेस्टइंडीज ने नेपाल को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनने का गौरव हासिल किया। इंग्लैंड यहाँ दूसरे स्थान पर संघर्ष कर रही है, जबकि इटली और स्कॉटलैंड की उम्मीदें भी अभी जिंदा हैं।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
वेस्टइंडीज (Q) 3 3 0 6 +1.820
इंग्लैंड 3 2 1 4 -0.143
स्कॉटलैंड 3 1 2 2 +0.359
इटली 2 1 1 2 -0.352
नेपाल 3 0 3 0 -1.942

 

ग्रुप D: साउथ अफ्रीका की एंट्री, अफगानिस्तान बाहर की कगार पर

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर अगले दौर (सुपर-8) में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, अफगानिस्तान के लिए टूर्नामेंट लगभग खत्म हो गया है क्योंकि वे अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुके हैं।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
साउथ अफ्रीका (Q) 3 3 0 6 +1.477
न्यूजीलैंड 3 2 1 4 +0.701
UAE 2 1 1 2 -1.030
अफगानिस्तान 2 0 2 0 -0.555
कनाडा 2 0 2 0 -1.526



Source link

नए तेवर के साथ लौट रही है इंडियन फुटबॉल लीग

0

नई दिल्ली: Indian Football League 2025-26 : ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 सीज़न के फिक्स्चर की घोषणा की है। इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26, 27 फरवरी से शुरू होगी। एआईएफएफ ने लीग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

यह सत्र पहले 21 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन अब इसे छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे।  शुरुआती दिन नामधारी एफसी का सामना आईजोल एफसी से होगा, जबकि चनमारी एफसी की भिड़ंत गोकुलम केरल एफसी से होगी।

क्लबों के प्रस्ताव के अनुसार 2025-26 सत्र दो चरणों में खेला जाएगा। पहले चरण में 10 भाग लेने वाले क्लब राउंड-रॉबिन प्रारूप में मुकाबले खेलेंगे। दूसरे चरण में टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। पहले चरण में शीर्ष पांच टीमें चैंपियनशिप राउंड में पहुंचेंगी, जबकि नीचे की पांच टीमें केंद्रीकृत रेलिगेशन राउंड में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत ने सुपर-8 में बनाई जगह, पाकिस्तान की राह हुई मुश्किल; देखें पॉइंट्स टेबल कौन कहाँ?

– Advertisement –

Ad image