Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 80

CG VIDHANSABHA BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें

0

रायपुर। CG VIDHANSABHA BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के बजट प्रस्तुत किए जाएंगे और वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।

देखिए कब किस किस दिन होगी बैठक

The post CG VIDHANSABHA BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी, 23 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी 15 बैठकें appeared first on Grand News.

मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा ओलंपिक के

0

रायपुर, 29 जनवरी 2026 : Surguja Olympics 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में बस्तर ओलम्पिक की तर्ज पर आयोजित होने वाले सरगुजा ओलंपिक के प्रतीक चिन्ह (लोगो) एवं शुभंकर “गजरु” का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सरगुजा अंचल के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब बस्तर की भांति सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का सशक्त मंच मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने 12 खेल विधाओं में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों के पंजीयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संख्या सरगुजा अंचल के युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलम्पिक में जनभागीदारी ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई है और अब वही उत्साह सरगुजा ओलंपिक को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। पंजीयन से यह स्पष्ट है कि सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ इस आयोजन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सफल आयोजन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

– Advertisement –

Ad image

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने सरगुजा ओलंपिक के शुभंकर और लोगो के अनावरण कार्यक्रम में कहा कि इस आयोजन से सरगुजा के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने का अच्छा मंच मिलेगा। इसके विजेता खिलाड़ियों को राज्य की प्रशिक्षण अकादमियों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें यूथ आइकॉन घोषित कर युवाओं व बच्चों को खेलों से जुड़ने और खेलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा ओलंपिक 2026 का लोगो इस अंचल की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और खेल भावना का जीवंत प्रतीक है। लोगो के केंद्र में मैनपाट स्थित प्रसिद्ध टाइगर पॉइंट जलप्रपात को दर्शाया गया है, जो हरियाली, ऊर्जा और निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। मध्य भाग में अंकित “सरगुजा ओलंपिक 2026” आयोजन की स्पष्ट पहचान के साथ स्थानीय गौरव और अस्मिता को अभिव्यक्त करता है।

– Advertisement –

Ad image

चारों ओर 12 खेलों के प्रतीक चिन्ह समावेशिता और समान अवसर का संदेश देते हैं। रंगों का संयोजन आयोजन की जीवंतता, उत्साह और एकता को प्रकट करता है। लाल रंग का विशेष सांस्कृतिक महत्व पहाड़ी कोरवा जनजाति की परंपराओं से भी जुड़ा है, जहाँ यह शक्ति, साहस और जीवन-ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह रंग सकारात्मकता और संरक्षण का भाव लिए हुए दैवीय शक्ति और मानव जीवन के गहरे संबंध को दर्शाता है।

इसी प्रकार सरगुजा ओलम्पिक 2026 का शुभंकर गजरु को रखा गया है, जो सरगुजा अंचल की प्राकृतिक व सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। आदिवासी समाज में हाथी को बल, धैर्य, बुद्धिमत्ता और एकता का प्रतीक माना जाता है। इसकी विशेषताएँ-शक्ति, अनुशासन, संतुलन और निरंतर प्रयास-खेल भावना से जुड़ी हैं तथा झुंड में चलने की प्रवृत्ति टीम वर्क और सामूहिक सहभागिता का संदेश देती है।

 

विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित होगी खेल प्रतिभाएं
सरगुजा ओलंपिक के लिए 28 दिसंबर 2025 से 25 जनवरी 2026 तक पंजीयन किया गया है, जिसमें 06 जिलों से लगभग 03 लाख 50 हजार लोगों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1 लाख 59 हजार पुरुष और 01 लाख 89 हजार महिलाओं ने आयोजन में अपना पंजीयन कराया है। कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, रस्साकसी समेत 12 विधाओं में विकासखंड, जिला तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।

समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत, सचिव खेल यशवंत कुमार, संचालक खेल तनुजा सलाम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रायपुर के इस स्कूल में बच्चों के साथ अमानवीयता

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के हीरापुर रोड, मोहबा बाजार स्थित एक निजी स्कूल फर्स्टक्राई इंटेलिटोट्स प्री स्कूल एवं डे-केयर में मासूम बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गणतंत्र दिवस की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में तय यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आने वाले बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं, एक तीन वर्षीय बच्ची को स्टाफ द्वारा जोर से धक्का देने से उसका सिर दीवार से टकरा गया, जिससे सिर में सूजन आ गई और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पीड़ित बच्ची की मां, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने स्कूल स्टाफ के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में स्कूल की आया माधुरी को बच्ची के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोपी बनाया गया है, जबकि अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

– Advertisement –

एफआईआर के अनुसार 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन टोडलर क्लास में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बच्ची को उसकी मां स्कूल छोड़ने गई थीं। टिफिन कराने के बाद मां ने आया से बच्ची का मुंह धुलवाने को कहा। कुछ देर बाद बच्ची तेज रोते हुए लौटी, जिस पर आया ने हेयरबैंड गिरने की बात कही, लेकिन बच्ची के सिर में स्पष्ट सूजन थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि बच्ची का सिर जानबूझकर दीवार से टकराया गया।

शिकायत में यह भी बताया गया कि बच्ची ने घर जाकर बताया कि स्कूल में रोज इस तरह हाथ, पैर या सिर किसी न किसी चीज से टकराया जाता है। वहीं अन्य अभिभावकों ने भी आरोप लगाया है कि 26 जनवरी की थीम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म में नहीं पहुंचे बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया था, जबकि अन्य बच्चों को मैदान में कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

फ्लाई ऐश प्रदूषण पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा में फ्लाई ऐश यानी राखड़ से हो रहे प्रदूषण और नुकसान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने शिवरीनारायण मार्ग से बिर्रा मार्ग को जाम कर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि फ्लाई ऐश ढोने वाले भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए, राखड़ को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों और वाटर रिचार्ज जोन से हटाकर संबंधित कंपनी परिसर में भेजा जाए।

CG Crime : जिससे था प्यार, उसी ने ले ली जान, खेत में मिलने के दौरान युवती की बेरहमी से हत्या, ऐसे खुला क़त्ल राज?

– Advertisement –

ग्रामीणों का आरोप है कि राखड़ डंपिंग से स्कूल का खेल मैदान पूरी तरह खराब हो गया है, जिसे पूर्व स्थिति में बहाल करने के साथ-साथ स्कूल की बाउंड्री वॉल और प्रभावित सभी संरचनाओं का पूर्ण निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही ग्रामीण विकास योजना के तहत बनाए गए तालाब, सड़क और पुलों को हुए नुकसान की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की गई है।

मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही से हुई क्षति को भी शीघ्र दुरुस्त करने की मांग है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि खेल मैदान, चारागाह और प्राकृतिक नाला क्षेत्र में की गई फ्लाई ऐश डंपिंग को तुरंत हटाकर क्षेत्र को पहले जैसी स्थिति में लाया जाए।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत पहले ही कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

CG Video : छत्तीसगढ़ में खाकी शर्मसार; वर्दी में वनपाल का नशे का खेल, चिलम फूंकते VIDEO वायरल

युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के तीन युवा नेताओं

0

रायपुर। CG Breaking : भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन को मज़बूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ से तीन युवाओं को नेशनल मीडिया पैनलिस्ट के रूप में चयनित किया है। इस सूची में अर्जुन श्रीवास्तव, अंशुल मिश्रा एवं योगेश साहू का नाम शामिल है।

– Advertisement –

Ad image

तीनों युवा नेता लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए तीनों को शुभकामनाएँ दी हैं।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

CG NEWS: सरगुजा में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम—सड़कों पर रेंगते वाहन, बढ़ा हादसे का खतरा

0

सरगुजा,अंबिकापुर। CG NEWS: अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और पूरा शहर धुंध की चादर में लिपटा नजर आ रहा है,

कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ रहा है, हाईवे से लेकर अंदरूनी मार्गों तक वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

The post CG NEWS: सरगुजा में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम—सड़कों पर रेंगते वाहन, बढ़ा हादसे का खतरा appeared first on Grand News.

छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को चुनाव आयोग की

0

डेस्क। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के 30 वरिष्ठ अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इनमें 25 IAS और 5 IPS अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों की तैनाती असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए की गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा यह कदम चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उठाया गया है। नियुक्त ऑब्जर्वर चुनावी तैयारियों, आदर्श आचार संहिता के पालन, मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

– Advertisement –

ये IAS अधिकारी बने ऑब्जर्वर

ऑब्जर्वर बनाए गए IAS अधिकारियों में रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जुएस एक्का, संजीव कुमार झा, तारन प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

5 IPS अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
इसके अलावा IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा को भी निर्वाचन आयोग ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त ये अधिकारी संबंधित राज्यों में चुनावी व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखेंगे और किसी भी अनियमितता की रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया

0

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का विमोचन किया। उन्होंने पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए आज इस पदक का विमोचन किया गया है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके समर्पण को सदैव स्मरणीय बनाए रखेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पदक छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और परंपरा की पहचान को आत्मसात करता है। पदक गोल आकार का एवं चांदी के रंग का होगा, जिसके अग्र भाग में साल वृक्ष तथा पीछे के भाग में पहाड़ी मैना का उभरा हुआ चित्र अंकित रहेगा और इसे रिबन के साथ धारण किया जाएगा। वर्दी के बाईं ओर जेब के ऊपर यह पदक अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, वीरता पदक, राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक तथा राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के पश्चात वरीयता क्रम में लगाया जाएगा।
पदक में अंकित पहाड़ी मैना सतर्कता, संवाद, निडरता, स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव और पुलिस बल की टीम भावना का प्रतीक है, जबकि साल वृक्ष मजबूती, दृढ़ता, दीर्घायु, संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन तथा मौन रहकर भी प्रभावशाली योगदान का संदेश देता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल में पूजनीय साल वृक्ष की भांति यह पदक भी पुलिस बल के समर्पण, सेवा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित करेगा और छत्तीसगढ़ पुलिस की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बनेगा।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, पुलिस महानिर्देशक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन पवन देव, एडीजी एसआरपी कल्लूरी, एडीजी प्रदीप गुप्ता, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एडीजी दीपांशु काबरा, एडीजी अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फिर मिली न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने

0

राजनांदगांव। CG NEWS : जिला न्यायालय में एक बार फिर बम लगाए जाने को लेकर एक ईमेल आने के बाद यहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे बमनिरोधी दस्ते ने न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर घंटो बम की तलाश की लेकिन यहां कोई बम नहीं मिला।

आज जिला न्यायालय परिसर को आरडीएक्स के माध्यम से विस्फोट करके उड़ये जाने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के जरिये भेजा गया ई-मेल प्राप्त हुआ। न्यायालय परिसर में बम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है और बम डिफ्यूज स्कर्ट को तत्काल मौके पर भेजा गया। बामनिरोधी दस्ते ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्कर्ट की मदद से न्यायालय परिसर के चारों तरफ बम की तलाश शुरू कर दी।

– Advertisement –

बम निरोधी दस्ते ने न्यायालय परिसर के भीतर विभिन्न कमरों में मेटल डिटेक्टर के माध्यम से बम की तलाश की इस दौरान कमरे के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकल गया और बारीकी से जांच की गई। उक्त टीम के द्वारा न्यायालय परिसर के गेट से लेकर वाहन स्टैंड और आसपास भी बम तलाशा गया, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी न्यायालय में कोई बम नहीं मिला।

इस मामले में एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि जिला न्यायालय में बाम लगाए जाने के संबंध में अज्ञात आरोपी के द्वारा मेल किया गया था । बीडीएस टीम को भेज कर जांच कराई गई। जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है । अज्ञात मेल को लेकर साइबर सेल के माध्यम से पताशाजी की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में दहशत; न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ

0


डेस्क। IND vs NZ 4th T20I : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारतीय कप्तान ने टॉस के बाद कहा कि पिच और मौसम को देखते हुए पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया गया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी।

– Advertisement –

Ad image

आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/वॉन चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)- डेरिल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

– Advertisement –

Ad image



Source link