Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 79

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बारिश

0

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी

– Advertisement –

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं रात के तापमान में अगले सात दिनों तक खास परिवर्तन नहीं होगा।

पिछले 24 घंटों का हाल

– Advertisement –

Ad image

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। ओरछा और बड़े बचेली में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तापमान की बात करें तो जगदलपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

लो प्रेशर एरिया से बदला मौसम

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह समुद्र और ऊपरी हवा में सक्रिय सिस्टम हैं। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र के ऊपर हवा के दबाव में कमी के कारण विकसित होता है। इसके साथ लगभग 3 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

हालांकि यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है, लेकिन इसके प्रभाव से नमी वाली हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही हैं।

इसके अलावा मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ सक्रिय है। गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय ओडिशा के पास भी ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन सभी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से छत्तीसगढ़ के ऊपर नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल बन रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की स्थिति बन रही है।

48 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कम दबाव का मजबूत क्षेत्र बना हुआ है, जहां से लगभग 6 किलोमीटर ऊंचाई तक बादल बनने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। यह सिस्टम पहले पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकता है। अगले 48 घंटों तक इसके सक्रिय रहने की संभावना है।

ट्रफ लाइन से फैल रही नमी

इस लो प्रेशर से जुड़ी ट्रफ लाइन तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र तक फैली हुई है। जमीन से करीब 1 किलोमीटर ऊंचाई पर बनी यह ट्रफ समुद्री नमी को दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचा रही है।

ऊपरी वायुमंडल (5-6 किमी ऊंचाई) में भी एक ट्रफ सक्रिय है, जो बादलों को ऊंचाई तक फैलने में मदद कर रही है। नीचे से आ रही नमी और ऊपर की ठंडी हवाएं मिलकर वातावरण को अस्थिर बना रही हैं।

छत्तीसगढ़ पर सीमित असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिस्टम छत्तीसगढ़ के बेहद करीब नहीं है, इसलिए तेज बारिश या तूफान की संभावना कम है। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने से आंशिक बादल छा सकते हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर संभाग में बादलों की मौजूदगी अधिक रह सकती है।

दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड या उमस महसूस हो सकती है।

फरवरी में बदलता है मौसम का मिजाज

रायपुर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फरवरी के दौरान सामान्यत: आसमान साफ रहता है और हवाएं हल्की चलती हैं। हालांकि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कभी-कभार मौसम में बदलाव देखा जाता है।

इस दौरान गरज-चमक, बारिश, आंधी या ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन सकती हैं। सर्दियों का असर कम होने के साथ न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगती है, हालांकि कुछ वर्षों में फरवरी में अच्छी बारिश भी दर्ज की गई है।

 

AK-47 के साथ डीवीसीएम नक्सली

0

कांकेर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां डीवीसीएम रैंक के माओवादी नेता मल्लेश ने कांकेर पुलिस और बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

मल्लेश AK-47 राइफल के साथ छोटेबेठिया थाना पहुंचा और विधिवत रूप से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताई।

जानकारी के मुताबिक मल्लेश लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था और दंडकारण्य क्षेत्र में सक्रिय था। आत्मसमर्पण के दौरान वह ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचा, जिससे यह संकेत मिलता है कि स्थानीय स्तर पर भी उसे समझाइश दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान के कारण कई नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

कांकेर पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए कहा कि मल्लेश को शासन की नीति के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते कई नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

देवरी में बेखौफ अवैध महुआ शराब का

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में आखिर किसका राज चल रहा है? कानून का… या शराब कोच्चियों का? जहां ग्राम पंचायत देवरी के नदी किनारे खुलेआम धधक रही है अवैध कच्ची महुआ शराब की भट्टियां… और दावा करने वाली पुलिस-आबकारी टीम नजर नहीं आ रही! क्या प्रशासन की कार्यवाही सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है?

बता दे कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी में दिन-दहाड़े बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है।
नदी किनारे खुलेआम चल रहा यह काला कारोबार प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहा है। जहां शराब कोच्चियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न पुलिस का डर है, न आबकारी विभाग का खौफ। जबकि लगातार कार्रवाई का दावा किया जा रहा है… लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

– Advertisement –

महज कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत खरौद की सैकड़ों महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए शिवरीनारायण थाने का घेराव किया था। थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया थाजांजगीर-चांपा

लेकिन अब सवाल उठता है — अगर कार्रवाई हो रही है, तो देवरी में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब कैसे बन रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही… या फिर नजरें फेर ली गई हैं?

– Advertisement –

Ad image

तो वही एसपी साहब के निर्देशों के बावजूद खुलेआम शराब बनना, क्या यह प्रशासन को सीधी चुनौती नहीं? क्या अवैध कारोबारियों को अंदरखाने संरक्षण मिल रहा है? या फिर सिस्टम की लापरवाही ने कानून को कमजोर कर दिया है?

जहां देवरी में धधकती भट्टियां यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर कार्रवाई का असली सच क्या है? अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर चलने के बाद जिले के जिम्मेदार अधिकारी क्या सख्त कदम उठाते हैं… या फिर यह अवैध काला कारोबार यूं ही बेखौफ चलता रहेगा?

होली पर पूरे छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ घोषित,

0

राज्य शासन का आदेश जारी, होटल-बार से लेकर क्लब तक कहीं भी नहीं मिलेगी शराब, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने होली पर्व के अवसर पर 4 मार्च 2026 को पूरे राज्य में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश (File No. GENCOR-3405/1/2026-EXCISE) के अनुसार होली के दिन प्रदेशभर में शराब की बिक्री, परोसने और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जारी निर्देशों के मुताबिक प्रदेश में स्थित सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब तथा संबंधित सभी लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान 4 मार्च को बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदिरा बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी। यहां तक कि गेस्ट हाउस, स्टार होटल, क्लब या अन्य किसी भी संस्था द्वारा संचालित बार में भी शराब परोसने पर पूर्ण रोक रहेगी।

– Advertisement –

आदेश में यह भी कहा गया है कि शुष्क दिवस के दौरान निजी भंडारण अथवा गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब रखने और बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध भंडारण, परिवहन और विक्रय को रोकने के लिए जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। संभावित स्थानों और वाहनों की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

आबकारी विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

शासन ने यह फैसला होली (जिस दिन रंग खेला जाएगा) के अवसर पर कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार विशेष सचिव द्वारा जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को

0

CG News : रायपुर। 24 फरवरी 2026 :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, अंत्योदय और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का पहला बजट “ज्ञान” और दूसरा बजट “गति” की थीम पर आधारित था, जबकि इस वर्ष का बजट “संकल्प” की भावना को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में निर्णायक कदम सिद्ध होगा।

 

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, निवेश संवर्धन, कुशल मानव संसाधन निर्माण, लाइवलीहुड, अंत्योदय तथा “पॉलिसी से परिणाम” तक की स्पष्ट रणनीति को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप प्रदेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार मिशन मोड में कार्य करने के लिए पांच मुख्यमंत्री मिशन प्रारंभ कर रही है, जिनमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन तथा मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं। इन मिशनों के माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा, नई धार और नई गति मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल शिक्षा के लिए कुल बजट का 13.5 प्रतिशत प्रावधान किया गया है, जो सर्वाधिक है। बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा हेतु भी बजट में प्रावधान किया गया है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 23 नवीन औद्योगिक पार्कों की स्थापना हेतु 250 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना में 200 करोड़ रुपए तथा भूमि विकास बैंक के लिए भी 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और कृषि क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र के लिए 13 हजार 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त करने की व्यवस्था जारी रहेगी और इसके लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्र का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन क्षेत्रों में खाद्य, कृषि और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही बकरी पालन, सूअर पालन और मधुमक्खी पालन जैसे गतिविधियों को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों की आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि इंद्रावती नदी पर देवरगांव और मटनार बैराज निर्माण के लिए 2000 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है, जिससे बस्तर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता का विस्तार होगा और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवादी उन्मूलन में बस्तर फाइटर्स की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए बस्तर फाइटर्स में 1500 नई भर्तियों का प्रावधान किया गया है। पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे योजना हेतु 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिनमें कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा एवं दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन, जगदलपुर-अंबिकापुर हवाई सेवाओं का विस्तार, अंदरूनी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री बस सेवा तथा बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के आयोजन शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रियाओं को तेज करने हेतु व्यापम की दक्षता बढ़ाने के प्रावधान किए गए हैं। साथ ही युवाओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना प्रारंभ की जाएगी तथा लखपति दीदियों के भ्रमण कार्यक्रम के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री साय ने इस बजट को प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह बजट प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

छत्तीसगढ़ के इस इस थाना में चली गोली, आरक्षक सस्पेंड

0

CG News : बिलासपुर के सरकंडा थाना में ड्यूटी बदलने के दौरान हुई ड्रिल के समय एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब आरक्षक नवल तिवारी ने राइफल से मैग्जीन निकाले बिना ही ट्रिगर दबा दिया, जिससे अचानक गोली चल गई। गोली थाने की छत में जा लगी, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

– Advertisement –

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हथियार हैंडलिंग में लापरवाही बरती गई थी। घटना के बाद विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और थानों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या

0

राजनांदगांव । CG CRIME NEWS: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। बीते दिनों ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में पुलिस को अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

बीते 22 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में नदी के पास लगभग 35 वर्षीया अज्ञात महिला की लाश पड़ी है। महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मृतिका की पहचान राजनांदगांव शहर के मोतीपुर रविदास नगर निवासी पुर्णिमा नेताम के रूप में की । जिसके बाद महिला के हत्यारे की तलाश की जा रही थी।

– Advertisement –

पुलिस ने महिला के पति सुनील नेताम की तलाश की। घटना के बाद से ही उसका मोबाईल बंद था। संदेह के आधार पर सुनील वंजारी की तलाश में दल्लीराजहरा पुलिस टीम भेजी गई जहां से वह फरार हो गया था। संदेही आरोपी की डोंगरगांव में होने की जानकारी मिली जिस पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मृतका के पति को उसके चरित्र पर संदेह था। जिसकी वजह से उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया ।

घटना करने के बाद सुनिल अपने खून लगे कपडे को साक्ष्य छुपाने के लिये अपने दोस्त नीलकंठ साहू को जलाने दिया था। पुलिस ने इस मामले में दल्लीराजहरा निवासी मृतिका के पति सुनील वंजारी, हत्या में सह आरोपी डोंगरगढ़ निवासी ज्योतिष सिंह नेताम और साक्ष्य छुपाने में सहयोग करने वाले मोहंदीपार अर्जुन्दा बालोद निवासी नीलकंठ साहू को गिरफ्तार किया है

– Advertisement –

Ad image

रानी दुर्गावती योजना में 18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत तीसरे बजट में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु “रानी दुर्गावती योजना” के अंतर्गत 18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को ₹1.5 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय है। इस महत्वपूर्ण पहल का भाजपा नेत्री सावित्री जगत ने हृदय से स्वागत एवं प्रशंसा की है।

भाजपा नेत्री सावित्री जगत ने कहा कि यह योजना प्रदेश की बेटियों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। “महतारी योजना” के पश्चात अब बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने हेतु यह कदम राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

– Advertisement –

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर दी जाने वाली ₹1.5 लाख की राशि बालिकाओं की उच्च शिक्षा, स्वरोजगार अथवा अन्य आवश्यक कार्यों में सहायक होगी। इससे समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को और अधिक बल मिलेगा।

सावित्री जगत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। यह बजट सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्त समाज की दिशा में एक सशक्त कदम है।
अंत में उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं-बहनों एवं बेटियों को इस ऐतिहासिक योजना के लिए बधाई देते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

– Advertisement –

Ad image

 

 

वन बंधु परिषद द्वारा संभाग स्तरीय भजन प्रतियोगिता संपन्न, सूरजपुर की टीम ने मारी बाज़ी

0

 

विजयी टीम अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व

– Advertisement –

रायपुर। वन बंधु परिषद द्वारा एकल श्रीहरि कथा प्रसार योजना के अंतर्गत पिछले तीन माह से वनवासी कथाकारों द्वारा गाँव-गाँव, संच एवं अंचल स्तर पर सत्संग-भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का फाइनल कार्यक्रम आज राजधानी रायपुर स्थित पाटीदार भवन, फाफाडीह में सम्पन्न हुआ जिसमें सूरजपुर की टीम ने बाज़ी मारी।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल एवं महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि द्वितीय स्थान पर दंतेवाड़ा टीम व तृतीय स्थान पर कोंडागाँव की टीम ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अटामी, छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभय राम, संभाग अध्यक्ष महेंद्रकांत संगानी, सचिव राजीव नंदे,उपाध्यक्ष भगवान दास बंसल,एसओसी प्रभारी ललित दानी,ग्रामोत्थान प्रभारी संजीव रुंगटा,युवा प्रभारी निकुंज सिंघल,गतिविधि प्रभारी राधेश्याम नायक,आरोग्य प्रभारी ऋषि कुमार भूपार्य, भाग सचिव प्रफुल्ल कुमार दुबे,गतिविधि प्रभारी रविशंकर साहू,उपाध्यक्ष अनुराधा सारडा, कृति सिंहा उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image

वही सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिता में अव्वल रही 15 टीम ने राजधानी रायपुर में फाइनल प्रतियोगिता में प्रस्तुति दी,अब विजयी टीम अयोध्या में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया,सचिव चंदनलाल जैन, वनयात्रा प्रभारी अनिल डागा, सचिव वार्ष्णय जायसवाल,हरिकथा सत्संग समिति अध्यक्ष सुलोचना बंका का विशेष योगदान रहा। वही पाटीदार समाज के अध्यक्ष विश्राम पटेल,सचिव वेलजी पटेल,उपाध्यक्ष बाबू पटेल, माउजी भाई पटेल,पूर्व अध्यक्ष मगन पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

डिजिटल इंडिया मिशन को गति देने के लिए सांसद बृजमोहन

0

आत्मनिर्भर डिजिटल छत्तीसगढ़ की नींव: 5G, वैकल्पिक ऊर्जा और पंचायतों तक नेटवर्क विस्तार पर जोर

रायपुर। CG NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प को साकार करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को राजधानी रायपुर में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की दूरसंचार सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु ठोस व दूरदर्शी कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन हुआ।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि BSNL की सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रहें, बल्कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश के हर गांव और हर घर तक निर्बाध रूप से पहुँचें। उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, जहां नेटवर्क की समस्या है वहाँ त्वरित सुधार करने तथा टावरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिजली बाधित होने की स्थिति में भी नेटवर्क सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही, छत्तीसगढ़ में शीघ्र 5G सेवा प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया गया।

साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक में निजी संचार कंपनियों की तुलना में BSNL की अपेक्षाकृत महंगी टैरिफ दरों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि BSNL भारत सरकार का उपक्रम है और इसकी सेवाएं लाभ नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से संचालित हैं, ऐसे में टैरिफ दरें आम नागरिकों के लिए सुलभ और प्रतिस्पर्धी होना आवश्यक है।

अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए टैरिफ संरचना की समीक्षा की जाए, ताकि ग्रामीण, मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को BSNL की सेवाओं का अधिक लाभ मिल सके और BSNL पर आम जनता का भरोसा और मजबूत हो।

सांसद अग्रवाल ने स्वान (SWAN) और नोफा (NOFA) योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सभी पंचायतों और गांवों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत नेटवर्क और सुलभ संचार ही आत्मनिर्भर डिजिटल छत्तीसगढ़ की नींव है।

बैठक में सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, BSNL के महाप्रबंधक श्री पी.के. मरकाम, समिति के सभी सदस्यगण  जब्बार डग्गली, राजेश कुमार शर्मा  सुभाष प्रसाद साव, जसकरण सिंह राणा, सुनील भवाल,  अश्विनी कुमार राजपूत,  कमलेश शर्मा, पवन सिंघानिया,  श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रेम बिरनानी, कृष्ण कुमार अवधिया,  अपर्णा फ्रांसिस एवं BSNL के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने सभी से समन्वय और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।

डिजिटल कनेक्टिविटी को विकास का आधार मानते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ तेज़ी से डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर है, जिससे आम नागरिकों को सशक्त सेवाएं, बेहतर संचार और नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।