Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 80

मधुमक्खियों के हमले से पिता की मौत, पत्नी और

0

बेमेतरा। CG NEWS : जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तीनों खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान एक बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते पर चोंच मार दी, जिससे मधुमक्खियां भड़क गईं और खेत में काम कर रहे परिवार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बेटा और पत्नी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पिता श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

– Advertisement –

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

CG NEWS : बदलते मौसम का कहर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, दिन में गर्मी, रात में ठंड, ओपीडी फुल

– Advertisement –

Ad image

700 भवन विहीन स्कूलों के लिए 123 करोड़ रुपये

0

 

रायपुर। CG NEWS : राज्य सरकार ने बजट 2026-27 में शिक्षा और ग्रामोद्योग को विकास की मुख्यधारा में रखते हुए दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी प्रावधान किए हैं। विभागीय मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट प्रदेश की मानव पूंजी को सशक्त बनाने, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अवसर प्रदान करने और पारंपरिक कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है, समग्र विकास, सशक्त नागरिक और आत्मनिर्भर प्रदेश।

– Advertisement –

मॉडल स्कूलों से उत्कृष्ट शिक्षा की ओर बढ़ता प्रदेश

शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु पीएम-श्री योजना के अंतर्गत लगभग 350 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में “स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना” प्रारंभ की जा रही है, जिसके प्रथम चरण में 150 विद्यालयों का चयन किया गया है तथा इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिन विद्यालयों में प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक एकीकृत परिसर हैं, वहां आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का विकास सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को समग्र और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा मिल सके।

– Advertisement –

Ad image

हर बच्चे को सुरक्षित भवन, सुदृढ़ आधारभूत संरचना

राज्य सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रदेश में कोई भी विद्यालय भवन-विहीन न रहे। बजट में 500 प्राथमिक, 100 मिडिल, 50 हाई स्कूल और 50 हायर सेकेंडरी स्कूल भवनों के निर्माण हेतु कुल 123 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पहल न केवल छात्रों को सुरक्षित और अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच को भी सुदृढ़ बनाएगी। साथ ही, एनसीसी विद्यार्थियों के स्वल्पाहार की राशि को दोगुना करने के निर्णय युवाओं के मनोबल और अनुशासन को प्रोत्साहित करेगा।

बस्तर में शिक्षा का नया अध्याय: स्थापित होंगी दो एजुकेशन सिटी

दंतेवाड़ा के सफल अनुभव के आधार पर अब अबूझमाड़ और जगरगुंडा में नई एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन एजुकेशन सिटी में स्कूल, आईटीआई, प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास, शिक्षक आवास सहित संपूर्ण शैक्षणिक इको-सिस्टम विकसित किया जाएगा। यह पहल बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को शिक्षा और अवसर के केंद्र में परिवर्तित करेगी।

हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान, कारीगरों को नया बाजार

ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत राज्य सरकार हस्तशिल्प को आजीविका सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम मानते हुए ठोस कदम उठा रही है। ढोकरा आर्ट, बांस कला और माटी कला से जुड़े हजारों परिवारों की आय में वृद्धि के लिए देश के पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शो-रूम स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलेगा। साथ ही, हस्तशिल्पियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मेलों में भागीदारी हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके।

यूनिटी मॉल और ग्लेजिंग यूनिट से मिलेगा आधुनिक विपणन मंच

रायपुर में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए बजट में 93 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के हस्तशिल्प उत्पादों को आधुनिक और स्थायी विपणन मंच प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, कुनकुरी के ग्राम गोरिया में 2 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से ग्लेजिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे माटी शिल्पकला को आधुनिक डिजाइन और बाजार उन्मुख स्वरूप मिलेगा। शासन के इस पहल से पारंपरिक कारीगरों के कौशल को नई पहचान मिलेगी और उनके जीवन स्तर में ठोस सुधार सुनिश्चित होगा।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट 2026-27 शिक्षा, कौशल विकास और पारंपरिक उद्योगों को सशक्त बनाकर प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य सरकार का संकल्प है कि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और हर कारीगर को सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिले, यही विकसित और समावेशी प्रदेश की आधारशिला है।

बदलते मौसम का कहर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों

0

बिलासपुर। CG NEWS : इन दिनों मौसम में अचानक आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। देर शाम और सुबह हल्की ठंड, जबकि दिन में तेज धूप और गर्मी – इस उतार-चढ़ाव ने बड़ी संख्या में लोगों को सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में ला दिया है।बिलासपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) और जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना दर्जनों नए मरीज पहुंच रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार तापमान में अचानक बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है।खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग जल्दी प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों में गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और तेज बुखार जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में यह वायरल फीवर और सामान्य सर्दी-खांसी है, लेकिन लापरवाही खतरनाक हो सकती है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, ठंडी चीजों से परहेज करें, पर्याप्त पानी पिएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है।डॉक्टरों ने साफ कहा है कि मेडिकल स्टोर से खुद दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच कराएं। अगर बुखार तीन दिन से ज्यादा रहे, सांस लेने में तकलीफ हो या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो तो तुरंत अस्पताल जाएं। समय पर इलाज ही संक्रमण को गंभीर होने से रोक सकता है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

सरहद की शान बनी गरियाबंद जिले की बिटिया : ITBP

0

 

छुरा (गरियाबंद)। विकासखंड छुरा के ग्राम खरखरा की बेटी जानकी हरपाल ने आईटीबीपी की ट्रेनिंग पूर्ण कर पहली बार गृह ग्राम पहुंचकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनके आगमन पर छुरा थाना परिसर एवं गृह ग्राम खरखरा में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, Indo-Tibetan Border Police में चयनित महिला जवान जानकी हरपाल का छुरा पहुंचने पर सर्वप्रथम थाना स्टाफ द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

थाना में सम्मान के उपरांत वे अपने गृह ग्राम खरखरा पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने आतिशबाजी एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। विशेष कार्यक्रम उस शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम के दौरान जानकी हरपाल ने कहा कि इसी विद्यालय से उन्होंने अपने सपनों की शुरुआत की थी और आज उसी स्थान पर सम्मानित होना उनके लिए गौरव का विषय है।

उल्लेखनीय है कि जानकी हरपाल की बहन यशोदा हरपाल भी नगर सेना में पदस्थ हैं। एक ही परिवार की दो बेटियों का सुरक्षा बलों में चयन क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने जानकी हरपाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भैंसाझार परियोजना मामले में सत्ता पक्ष के

0

रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अरपा भैंसाझार परियोजना में अनियमितता का मामला गूंजा। सत्ता पक्ष के विधायक ने ही इसके मुआवजा वितरण में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दोषी लोगों पर सरकार द्वारा किए गए कार्रवाई की जानकारी मांगी। विभागीय मंत्री ने सदन में बताया कि दोषी अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा गलत तरीके से जो अधिक मुआवजा राशि बांटी गई है उसे वसूलने की प्रक्रिया जारी है।

प्रश्नकाल के दौरान आज विधानसभा में भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने यह मामला उठाते हुए अपने सवालों से राज्स्व मंत्री टंकराम वर्मा को घेरा। उन्होंने पूछा कि बिलासपुर के अरपा भैंसाझार परियोजना में प्रभावित 10 लोगों को 46 करोड़ का मुआवजा बांटा गया था जिसमे 26 करोड़ से अधिक की अनियमितता पाई गई थी । इसमें अधिकारियों ने नहर से बाहर की जमीन का भी मुआवजा बांट दिया गया । इसमें से 23.46 करोड़ की वसूली आज तक नहीं हो पाई है। इस अनियमितता के लिए दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई और जिन्होंने अधिक मुआवजा लिया उनसे वसूली की वर्तमान स्थिति क्या है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सदन में स्वीकार किया कि कम जमीन को अधिक बताकर मुआवजा बांटा गया था, जांच के बाद दोषी अफसरों को निलंबित किया गया है। जिसने अधिक मुआवजा लिया है उनसे वसूली की प्रक्रिया जारी है इसमें से कुछ लोगों ने हाईकोर्ट से स्थगन ले लिया है। विभागीय मंत्री ने सदन को आश्वस्त कराया कि अधिक मुआवजा लेने वालों से पूरी वसूली की जाएगी।

– Advertisement –

वित्त मंत्री पेश कर रहे हैं

0

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश कर रहे हैं। सदन में बजट भाषण के दौरान राज्य की आर्थिक स्थिति, आय-व्यय का ब्यौरा और विभिन्न विभागों के लिए प्रस्तावित प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

माना जा रहा है कि इस बजट में अधोसंरचना विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल गवर्नेंस और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा सकता है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है।

– Advertisement –

देखें लाइव

12:25

आज बजट से पूर्व विष्णु देव साय से  विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान बजट के प्रमुख बिंदुओं और राज्य के विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित थे।

इधर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक भी शुरू हुई। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जा रही है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में विकास योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और आगामी बजट प्रावधानों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति तय की जानी है। माना जा रहा है कि बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ नए प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, वित्तीय मामलों और राज्य हित से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ का आम बजट कुछ देर में, नए

0

रायपुर। CG Budget : छत्तीसगढ़ का आम बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट को लेकर प्रदेश के व्यापारी वर्ग में खास उत्साह देखा जा रहा है। व्यापार संगठनों ने इस बार सरकार से नई तकनीक और व्यापारिक सरलीकरण पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए जाने वाले इस बार के बजट में प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर फोकस किया जा सकता है। इसके साथ ही ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं हो सकती हैं।

– Advertisement –

बजट से पहले क्या बोले सीएम विष्णुदेव साय

सीएम ने कहा- आज हमारी सरकार का तीसरा बजट नवीन विधानसभा में प्रस्तुत होने जा रहा है। यह बजट हमारी सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को हमने प्राथमिकता दी है। हमारा पूरा विश्वास है इस बजट से हमारे ‘सुशासन से समृद्धि’ के मॉडल को एक मजबूत आधार मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने उम्मीद जताया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।वित्त मंत्री ने क्या कहा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- छत्तीसगढ़ के 25 गौरवशाली वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा में एक नया अध्याय। नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में पहली बार बजट प्रस्तुत करूंगा।

नई विधानसभा में पहला बजट

छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा में यह पहला बजट होगा। नई विधानसभा का शुभारंभ पीएम मोदी ने 1 नवंबर 2025 को राज्योत्सव के मौके पर किया था। विधानसभा का बजट सत्र भी नई विधानसभा में शुरू हुई है।

राज्य घरेलू उत्पाद में वृद्धि

आर्थिक समीक्षा के अनुसार, 2025-26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) वर्ष 2024-25 के 3,31,402 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,58,293 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है, जो 2024—25 की तुलना में 8.11 प्रतिशत की वृद्धि है। समीक्षा के अनुसार, कृषि और संबद्ध क्षेत्र के वर्ष 2024-25 के 53,928 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 57,969 करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है, जो 7.49 प्रतिशत की वृद्धि है।

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश

छत्तीसगढ़ में वित्त वर्ष 2025-26 में स्थिर मूल्य पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 8.11 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है तथा प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। विधानसभा में सोमवार को राज्य के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग के मंत्री ओ पी चौधरी ने राज्य की आर्थिक समीक्षा 2025-26 को पटल पर रखा।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि राज्य में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने नया रायपुर में एआई लैब स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं और स्टार्टअप्स को नई दिशा मिलेगी।

व्यापार प्रक्रियाओं का हो सरलीकरण : अजय भसीन

चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए छत्तीसगढ़ को भी तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने व्यापार प्रक्रियाओं के सरलीकरण, लाइसेंस और कर व्यवस्था को आसान बनाने एवं छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की।

महिलाओं को उत्पादन से बाजार तक मिले सहयोग : सुमन कन्नौजे

महिला उद्यमियों ने भी बजट से बड़ी उम्मीदें जताई है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चैंबर की प्रदेश अध्यक्ष सुमन कन्नौजे ने कहा कि इस बार के बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि सरकार महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराए और जब उत्पाद तैयार हो जाए तो उसके विपणन और परिवहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को उत्पादन से लेकर बाजार तक संपूर्ण सहयोग मिलेगा तो वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

आर्म्स एक्ट मामले में नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

0

केनापारा बांध इलाके में घेराबंदी कर दबोचा, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त

अंबिकापुर। CG NEWS: अंबिकापुर में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केनापारा बांध इलाके में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई।

– Advertisement –

प्रारंभिक पूछताछ में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

संगठित गिरोह बनाकर कोयला चोरी

0

लखनपुर पुलिस की कार्रवाई, 2.5 टन चोरी का कोयला और बाइक जब्त; अन्य आरोपी फरार

सरगुजा। CG NEWS: सरगुजा जिले में डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर थाना लखनपुर पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर कोयला चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.5 टन चोरी का कोयला और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

– Advertisement –

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से कोयला चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का माओवादियों के नाम

0

रायपुर। CG NEWS: माओवादियों की ओडिसा राज्य कमेटी के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव विकास द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के लिए जारी किए पत्र के संबंध में ऑडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में विकास द्वारा बलांगीर बरगढ़ महासमुंद डिवीजन के पुनर्वास के निर्णय का उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कल मुझे पत्र प्राप्त हुआ है आप सभी 15 साथी मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं आप शीघ्र निर्णय लीजिए आप 02-03 मार्च तक आना चाहते हैं बिना किसी चिंता के आएं।

उनके द्वारा पत्र में कुछ चिंताएं व्यक्त की गयीं थी जिनका उन्होंने समाधान अपने सन्देश में किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण शब्द के स्थान पर हम सम्मानपूर्वक पुनर्वास प्रयोग करते हैं।

– Advertisement –

मुख्यधारा में आते ही घर भेजने में अभी परिस्थितियां पूर्ण ठीक नहीं हुई हैं, घर पर जान का खतरा हो सकता है और लंबे समय तक जंगल में रहने के कारण आपके विभिन्न प्रकार के दस्तावेज, बैंक खाता नहीं होता है इन प्रक्रियाओं को भी पूर्ण करना आवश्यक है, मुख्यधारा में शामिल होने से पहले आपको विविध आजीविकामूलक कौशल सिखाने का भी एक प्रोग्राम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें किसी को ड्राइवर तो किसी को मोबाइल रिपेयरिंग या मोबाइल ऑपरेट का कार्य सिखाया जा रहा है ताकि वे सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें। कुछ लोगों को अक्षर ज्ञान की भी आवश्यकता है वह भी दिलाया जा रहा है।

उन्होंने पुनर्वास केंद्र के सम्बंध में उनके संशयों का जवाब देते हुए कहा कि पुनर्वास केंद्र के अंदर कोई बंद जेल के जैसी व्यवस्था नहीं है यह एक खुला पुनर्वास केंद्र है जिसमें लोग आना-जाना सब कुछ करते हैं, इस पुनर्वास केंद्र से लोग रायपुर भी घूमने आते हैं।

– Advertisement –

Ad image

केंद्र में सुबह से शाम तक की प्रक्रिया बनी है, जिसमें खेलकूद, स्वास्थ्य परीक्षण सभी समाहित हैं। इसमें तीन-चार महीने का वक्त दिया गया है। वह पूरा करके गांव की स्थितियां सामान्य होते ही लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट भेजने और कार्रवाई करने के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि शासन द्वारा पुनर्वासित लोगों पर चल रहे मुकदमों के समाधान के लिए मंत्रियों की एक उप समिति का गठन भी किया है, जिसमें सभी प्रकरणों में से संविधान और विधि के दायरे में किन-किन प्रकरणों को वापस लिया जा सकता है इसके लिए विचार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की सरकार ने जंगल से पुनर्वास के साथ जेल से भी पुनर्वास का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया क्या होगी इस पर भी चिंतन जारी है। जेल से पुनर्वास का अर्थ है कि जेल से जमानत करवाकर के बाहर लाकर उन्हें पुनर्वास केंद्र में लाया जाएगा, उसके बाद उनकी सहमति से उनका पुर्नवास कराया जाएगा। उन्हें निश्चित समय के बाद अपने घर भेजा जाएगा।

उन्होंने पत्र में मीडिया के माध्यम से पुनर्वास की घोषणा के बाद भी एमएमसी के साथ मुठभेड़ पर स्पष्ट किया कि सर्चिंग दल अपने कार्य पर डंप सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, जहां अकस्मात गलतफहमी के कारण फायरिंग की स्थिति बनी परन्तु इससे पहले तो अनेक मामलों में सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

उत्तर डिवीजन के सचिव रहे सतीश अपने साथ 210 लोगों को ले कर आये थे, कांकेर में 21 लोगों ने भी पुनर्वास किया, अभी केंद्रीय कमेटी सदस्य रामधेर मज्जी ने भी जब पुनर्वास किया तब भी सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी। कोई भी चिंता ना करें चाहे उड़ीसा पुलिस का अभियान हो या छत्तीसगढ़ का पुलिस का अभियान हो सभी को सूचना देकर आपकी अपेक्षा के अनुरूप ही सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि हिंसा का मार्ग छोड़ कर आप किस विचारधारा पर काम करते हैं आप संविधान के दायरे में रहते हुए कैसे काम करते हैं इसमें आप स्वतंत्र हैं। समाज के विकास के लिए आप अपनी विचारधारा के साथ कार्य कर सकते हैं।

बस हथियार हाथ में होगा तो वह गैर कानूनी माना जाएगा, समाज की भलाई के लिए लोगों की भलाई के लिए संविधान सम्मत कार्य करते हैं तो उसमें किसी को कोई समस्या नहीं है। अगर आपके हाथ में हथियार है तब तक आप समाज से भी अलग है, संविधान से भी अलग है और तब तक आप शासन प्रशासन से भी अलग हैं।

उन्होंने पुनर्वास के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार आपका लाल कालीन बिछाकर स्वागत करने को तैयार है। उन्होंने मोबाइल नंबर 7646935894 जारी करते हुए कहा कि आप इस नम्बर पर कॉल कर सकते हैं, सूचना पर परिवहन के लिए बस की व्यवस्था भी की जा सकती है।

आप संपर्क के लिए पत्रकार साथी, पुनर्वासित आपके साथी सागर, आईजी, महासमुंद पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर सकते हैं आपको सुरक्षित वापस लाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बड़ी स्पष्टता से इस बात को कहा है कि सारे ऐसे साथी जो पुनर्वास करना चाहते हैं मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं उनका लाल कालीन बिछाकर स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं भी आदिवासी समाज से हैं और उन्होंने भी बड़ी स्पष्टता से इस बात के लिए कहा है मैं स्वयं इस बात की पूरी चिंता करूंगा कि आप सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें और आने के लिए आपकी सुविधा अनुसार उचित वाहन उपलब्ध हो जाए आने वाले समय में आप पूर्ण रूप से पुनर्वासित हो आपके गांव में आपकी खेती बाड़ी की उचित व्यवस्था हो, आपका सम्मान हो आने वाले समय में आप जनता के लिए अच्छा काम कर सकें।

उन्होंने पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव विकास का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने सभी को मुख्यधारा में लाने के लिए जो प्रयास किया वह सराहनीय है। सारे आपके डीवीसी सदस्य, तीनों एरिया कमेटी सदस्य, अन्य पार्टी सदस्य, जिसमें 14 लोग बस्तर एवं एक तेलंगाना के हैं सभी का स्वागत है आप अपने हथियार भी अवश्य लेकर आएं।