Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 72

रितेश निखारे उर्फ मैडी को 7 साल की सजा

0

CG Crime : न्यायधानी में मारपीट मामले में सभी दोषियों को जेल भेजा गया। बिलासपुर में 6 मई 2023 की रात हैवेंस पार्क होटल के सामने हुए बहुचर्चित मारपीट मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। आदतन बदमाश रितेश निखारे उर्फ मैडी को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। मामले में शामिल अन्य 12 आरोपियों को भी दोषी ठहराते हुए अलग-अलग धाराओं में दंडित किया गया है।

दरअसल, 6 मई 2023 की रात बिलासपुर के हैवेंस पार्क होटल के सामने जमकर मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश, एट्रोसिटी कोर्ट में चल रही थी। अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने रितेश निखारे उर्फ मैडी को 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं, मामले में शामिल अन्य 12 आरोपियों को भी अलग-अलग धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई।

– Advertisement –

फैसला सुनाए जाने के दौरान जिला न्यायालय परिसर में मैडी और उसके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। कुछ समय के लिए हंगामे जैसी स्थिति भी बनी, जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। एहतियातन कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

अदालत के इस सख्त फैसले को कानून व्यवस्था के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच रितेश निखारे उर्फ मैडी समेत सभी दोषियों को कोर्ट से सीधे जेल दाखिल कराया गया।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Crime : अवैध संबंध में बाधक बने पति को पत्नी ने रास्ते से हटाया, प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

माहेश्वरी महिला संगठन का रजत उत्सव

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन एवं रजत उत्सव आज राजधानी रायपुर के माहेश्वरी भवन डुंडा में संपन्न हुआ, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिवस पर विशेष उपलब्धियां प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी प्रमुख रूप से मौजूद रही।

प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी ने बताया कि प्रातः ट्रेजर हंट प्रतियोगिता आयोजित कर रंग बिरंगी होली खेली गई। प्रथम सत्र का शुभारंभ “नव परिवर्तन”– शेष ज़िंदगी विशेष जिंदगी विषय से हुआ। इसके पश्चात नव संचार (क्विज)एवं नव वक्ता(वाद–विवाद) प्रतियोगिता आयोजित हुई। वही अधिवेशन का समापन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किया गए।

– Advertisement –

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी,मध्यांचल सह प्रभारी अनिता जावधिया,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमिता मुंदडा, प्रतिभा नत्थानी,समिति प्रभारी भावना राठी,सत्र संरक्षिका पुष्पा राठी,प्रदेश सचिव रूपा मुंदडा,कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़,संगठन मंत्री उर्मिला टावरी,शांता माहेश्वरी, संतोष चांडक,कांता राठी, उपस्थित रहे।

 

– Advertisement –

Ad image

होली से पहले सख्त संदेश – शांति भंग करने वालों

0

धमतरी। CG NEWS: होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 35 आदतन और निगरानी बदमाशों को पुलिस लाइन रूद्री में तलब कर परेड कराई गई और स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी को समझाइश देते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सकारात्मक जीवन अपनाने की नसीहत दी और कहा कि जिनका आचरण संतोषजनक रहेगा, उन्हें भविष्य में माफी सूची में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है। सभी बदमाशों से शांति बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

एसपी ने जिले के उभरते गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और अड्डेबाजी करने वालों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग, फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।

साथ ही आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं और माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की चेतावनी भी दी गई है। धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

साय सरकार किसान हितैषी – होली पर 25 लाख किसानों को

0

जगदलपुर। CG NEWS: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने होली से पूर्व प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा किसानों को धान विक्रय मूल्य की अंतर राशि का एक साथ और एकमुश्त भुगतान करने के राज्य सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है।

देव ने शनिवार को यहाँ मीडिया से चर्चा के दौरान इसे किसानों के लिए होली का एक बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि सरकार ने होली से पहले भुगतान करने का अपना वादा पूरा किया है।

– Advertisement –

भाजपा प्रदेश देव ने अंतर राशि प्राप्त करने वाले सभी किसान भाइयों को बधाई दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करती है। प्रदेश सरकार का यह निर्णय मोदी की गारंटी और साय सरकार के सुशासन का प्रतीक है।

साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाओं व कार्यक्रमों पर अमल कर रही है, जिनसे किसानों की सर्वतोमुखी उन्नति व खुशहाली के द्वार खुल रहे हैं। देव ने विश्वास दिलाया कि साय के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए कार्य करती रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कांग्रेस द्वारा बिलासपुर क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने के आरोपों के मद्देनजर पलटवार कर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार बस्तर से लेकर सरगुजा तक, पूरे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। देव ने तंज कसते हुए कहा कि जब बस्तर में विकास होता है या सरगुजा में कार्यक्रम होते हैं, तब भी विपक्ष को आपत्ति होती है, जो उनकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है।

सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित दुकानों पर

0

Raipur News : राजधानी रायपुर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर लालपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि से अवैध निर्माण हटाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लालपुर में शासकीय जमीन पर लगभग 9 से 10 निजी दुकानों के साथ एक बहुमंजिला बिल्डिंग संचालित की जा रही थी, जिसमें पीजी भी चल रहा था।

शिकायतों के बाद नगर निगम ने जांच कर निर्माण को अवैध पाया और कार्रवाई शुरू की। अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर नगर निगम के उड़नदस्ता दल के साथ सभी 10 जोन की गाड़ियां मौजूद हैं। निगम की टीम द्वारा पूरे भवन को खाली कराया जा रहा है। दुकानों और पीजी में रहने वाले लोगों को पहले ही नोटिस देकर हटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बुलडोजर से अवैध हिस्सों को तोड़ा जा रहा है।

– Advertisement –

Raipur Crime : रायपुर में चेकिंग के दौरान बैग खोलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर मिले 75 लाख कैश 

 

– Advertisement –

Ad image

 CM Vishnu Deo Sai Dhan Bonus Transfer : होली से पहले दिवाली! सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया मैसेज?

 

 

 

चेकिंग के दौरान बैग से मिले 75 लाख कैश 

0

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी इलाके में एक एक्टिवा सवार युवक से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

बैग में भरा था नोटों का बंडल

– Advertisement –

जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी को समता कॉलोनी में लगाए गए एमसीपी प्वाइंट पर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा को रोका, जिस पर सवार मिलन शर्मा (25) के पास एक बड़ा थैला था। जब पुलिस ने थैले की तलाशी ली, तो उसमें नोटों की गड्डियां देख अधिकारी भी हैरान रह गए।

गुमराह करता रहा आरोपी

– Advertisement –

Ad image

पूछताछ के दौरान आरोपी मिलन शर्मा न तो रुपयों के वैध दस्तावेज पेश कर पाया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे सका। वह बार-बार पुलिस टीम को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने तुरंत 75 लाख रुपये, 4 मोबाइल फोन और एक्टिवा को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है और मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है, जो अब रुपयों के असली स्रोत का पता लगाएगा।

 CM Vishnu Deo Sai Dhan Bonus Transfer : होली से पहले दिवाली! सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया मैसेज?

सीएम साय ने 25 लाख

0

बिलासपुर। CM Vishnu Deo Sai Dhan Bonus Transfer : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के अन्नदाताओं को होली का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। वादे के मुताबिक, कृषक उन्नति योजना के तहत आज प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के बैंक खातों में धान के बोनस की भारी-भरकम राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

10,324 करोड़ रुपये का महा-भुगतान

बिलासपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने सिंगल क्लिक के जरिए 10,324 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस दिन को छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐतिहासिक करार दिया।

किसानों के खिले चेहरे

बोनस की रकम मिलते ही प्रदेश भर के किसानों में उत्साह का माहौल है। सीएम साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से चर्चा भी की। जगदलपुर की किसान बसंती ने सीएम साय से बात करते हुए कहा कि उनके खाते में 36 हजार रुपए आए हैं। इस राशि का उपयोग परिवार के लिए करेंगे। अब अच्छे से होली का त्यौहार मनाएंगे।

कोरबा के किसान रामायण सिंह से सीएम साय ने संवाद करते हुए कहा कि उन्हें 53 हजार रुपए मिले हैं, जिसका वो घर बनाने के लिए उपयोग करेंगे। जांजगीर के किसान समर्थ सिंह से सीएम को बताया कि 1 लाख 31 हजार रुपए मिले हैं।

डिप्टी सीएम की एक अपील और सरेंडर को तैयार 20

0

CG News : महासमुंद जिले में BBM कमेटी (बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद डिवीजन) के 15 से 20 नक्सलियों के सरेंडर की खबर आ रही है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। जिले में इसकी चर्चा जोरों पर है, लेकिन सरेंडर की प्रक्रिया अभी पेंडिंग या आगामी दिख रही है।

BBM डिवीजन के नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर सरेंडर की इच्छा जताई थी। उन्होंने सुरक्षा की गारंटी मांगी और रेडियो पर आश्वासन की अपील की।

– Advertisement –

विजय शर्मा ने इस पत्र की पुष्टि की और रेडियो के माध्यम से ऑडियो संदेश जारी किया, जिसमें सरेंडर करने वालों का रेड कार्पेट स्वागत, पुनर्वास और सुरक्षा का वादा किया गया है।

सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज कल में महासमुंद जिले में होने की संभावना जताई गई है। समूह पतेरापाली, कापू कुंडा, जामपाली, सहजपाली जैसे जंगलों में सक्रिय है।

– Advertisement –

Ad image

महासमुंद और ओडिशा पुलिस ने सरेंडर अपील पोस्टर लगाए हैं, जिनमें मुख्यधारा में लौट चुके नक्सलियों की तस्वीरें, संपर्क नंबर (पुलिस और सरेंडर किए नक्सलियों के) दिए गए हैं।

मामले में जिला पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है लेकिन गुपचुप तरीके से समर्पण की पूरी तैयारी जोरो पर चल रही है।

 

Bihar Crime News : खूनी इश्क: रात 2 बजे प्रेमिका से मिलने गया था युवक, घर के बाहर मिली लाश

 

 

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह

0

रायपुर। सिख प्रीमियर लीग 2025 : राजधानी रायपुर के WRS ग्राउंड में आयोजित हुए 17वें सिख प्रीमियर लीग (SPL) की गूँज अब तक सुनाई दे रही है। शहीद तारु भाई फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट की अभूतपूर्व सफलता के बाद, आयोजन समिति ने टूर्नामेंट के मार्गदर्शक और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का विशेष आभार व्यक्त किया।

ग्रैंड दफ्तर पहुँचकर जताया आभार

17वें SPL के पदाधिकारी आज ग्रैंड ग्रुप के दफ्तर पहुँचे, जहाँ उन्होंने चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा को सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने टूर्नामेंट के दौरान उनके द्वारा दिए गए निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

ग्रैंड विज़न से घर-घर पहुँचा क्रिकेट का रोमांच

सिख प्रीमियर लीग के पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने में ग्रैंड न्यूज चैनल का बड़ा योगदान रहा। पूरे टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट ग्रैंड चैनल पर किया गया, जिससे न केवल रायपुर बल्कि देश भर के लोगों ने इन मैचों का आनंद लिया। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में भी होरा ने व्यक्तिगत रुचि लेकर मदद की।

17 सालों का साथ, सफलता की नई इबारत

पदाधिकारी त्रिलोचन सिंह काले ने बताया कि, आज हम हमारा जो SPL विगत 17 सालों से ऑल इंडिया सिख क्रिकेट टूर्नामेंट होता है जिसमें सरदार गुरु चरण सिंह होरा और ग्रैंड चैनल यह हमारा लगातार साथ देते हैं, सभी चीजे हमें प्रोवाइड की जाती है और हमारे साथ जुड़कर सहभागिता देते हैं और इसी कारण आज हम उनका सम्मान करने आए हैं। इस कार्यक्रम में इनका बहुत बड़ा योगदान था और इनके कारण ही हमारा आज टूर्नामेंट सफल रहा और लगातार इनका सपोर्ट हमें मिलता रहता है तो हम इनका सम्मान करने यहां उनके ऑफिस आए हैं।

देशभर से जुटी थीं सिख टीमें

विदित हो कि दो महीने पहले आयोजित इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से आई सिख टीमों ने हिस्सा लिया था। शहीद तारु भाई फाउंडेशन के इस आयोजन में पूरे प्रदेश के सिख समाज ने अपनी नि:स्वार्थ सेवाएं दी थीं, जिसे ग्रैंड ग्रुप ने एक बड़े मंच पर पहुँचाने का काम किया।

 

CG News : खेलते-खेलते मलबे में दफन हो गया 2 साल का मासूम

0

कोरबा। CG News : न्यायधानी के पड़ोसी जिले कोरबा में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब स्थित काली मंदिर के पास हुई इस घटना में 2 साल के मासूम धनेश कर्ष की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल है।

खेलते समय काल बनी दीवार

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की पक्की बाउंड्री वॉल अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। उस वक्त पास में ही कुछ बच्चे खेल रहे थे और लोग वहां से गुजर रहे थे। मलबे की चपेट में आने से संजू कर्ष (20 वर्ष) और विशाल यादव (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक ऑटो और बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

बस्तीवासियों का फूटा गुस्सा

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद गुस्साए मोहल्लेवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण एक मासूम की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

PM Kisan 22nd Installment : होली पर मनेगी दिवाली या और बढ़ेगा इंतजार? 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, करोड़ों किसानों की अटकी सांसें