Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 71

73 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0

रवि विदानी, महासमुंद। CG Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के पुलिस आरक्षी केंद्र में आज 15 इनामी माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

इनमें सबसे बड़ा नाम है विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ बाबनना उर्फ राजन्न, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ 14 अन्य इनामी माओवादियों ने भी हथियार छोड़कर राज्य सरकार की पुनर्वास एवं पुनर्जीवन नीति पर भरोसा जताया है।

– Advertisement –

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय थे और कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने 14 अत्याधुनिक और ऑटोमैटिक हथियार भी जमा कराए हैं, जिनमें 3 AK-47 राइफल, 2 इंसास राइफल, 4 थ्री-नॉट-थ्री रायफल, 12 बोर सहित अन्य हथियार शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास प्रक्रिया के तहत रखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।महासमुंद पुलिस की इस बड़ी सफलता को नक्सल मोर्चे पर एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास की उम्मीद और मजबूत हुई है।

महासमुंद पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार अभियान, संवाद और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के प्रभाव से आज 15 इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी को शासन की नीति के तहत पुनर्वास एवं मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। भविष्य में भी नक्सलियों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की जाती है।

 

CG Accident Video : भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों में भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक की जलकर मौत, देखें खौफनाक मंजर

 

Suicide News : प्यार, इंकार और मौत: 3 साल की लव स्टोरी और शादी से इंकार, प्रेमी के घर इस हालत में मिली मल्लिका की लाश, 

Raipur Crime : अवैध संबंध में बाधक बने पति को पत्नी ने रास्ते से हटाया, प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

होलिका दहन को लेकर गाइडलाइन जारी, इन दिशा

0

बालोद। CG NEWS : होली को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी और सजावटी सामान से दुकानें सज चुकी हैं। बच्चे और युवा होली की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं प्रशासन भी इस पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

शुक्रवार को जिला यातायात विभाग के सामने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, एसडीओपी बोनीफास एक्का, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होलिका दहन केवल खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही किया जाएगा।

– Advertisement –

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिजली के तारों के नीचे, भूसे के ढेर के पास या संकरी गलियों में होलिका दहन नहीं किया जाएगा। बीच सड़क पर होलिका जलाने से यातायात बाधित होता है, इसलिए ऐसे कृत्य पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मुखौटा पहनकर उत्पात मचाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। कीचड़, ग्रीस या ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग कर होली खेलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। किसी पर जबरन रंग डालना, कपड़े फाड़ना या अभद्र व्यवहार करना दंडनीय होगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक संदेश या किसी धर्म एवं समाज विशेष के खिलाफ टिप्पणी साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शांति भंग न हो। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह या विवादित सामग्री को न तो पोस्ट करें और न ही फॉरवर्ड करें।

यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग के लिए एसडीएम से पूर्व अनुमति लेने की बात कही। तेज आवाज में डीजे या लाउडस्पीकर बजाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है, इसलिए संयम बरतना आवश्यक है।

 

नाबालिग ने फिल्मी स्टाइल में दौड़ाई बेकाबू कार

0

पिंटु दुबे, बिलासपुर। CG Video : न्यायधानी-मस्तूरी मुख्यमार्ग स्थित ढेंका गांव में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बेकाबू कार फिल्मी स्टाइल में सड़क पर लहराती हुई आई और सीधे एक घर के सामने खड़ी दूसरी कार से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के लोग धमाके की आवाज सुनकर सहम गए।

बताया जा रहा है कि इस तेज रफ्तार वाहन को एक नाबालिग चला रहा था, जिसकी घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह अनियंत्रित कार सड़क के किनारे घुसी, वहां कोई बच्चा या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

– Advertisement –

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चालक ने वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वह सीधे सड़क किनारे खड़ी कार में जा घुसी। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने नाबालिगों को वाहन सौंपने वाले अभिभावकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और वाहन मालिक पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

CG Accident Video : भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों में भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक की जलकर मौत, देखें खौफनाक मंजर

– Advertisement –

Ad image

Suicide News : प्यार, इंकार और मौत: 3 साल की लव स्टोरी और शादी से इंकार, प्रेमी के घर इस हालत में मिली मल्लिका की लाश, 

 

डॉ. किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता

0

रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू करने के नाम पर गर्भवती महिला से मारपीट, मोबाइल लूटने सहित कुत्ता चोरी करने का मामला सामने आया है।

आपको बता दे कि पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दी है कि डॉग रेस्क्यू करने वाली डॉ.किरण घनश्याम आहूजा द्वारा गर्भवती गुरप्रीत से मारपीट गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं अपनी संस्था के नाम से डरा धमकाकर गुरप्रीत गिल के एक कुत्ते को चोरी करने का भी आरोप डॉ. किरण घनश्याम आहूजा पर है।

– Advertisement –

घटना भांटागांव इलाके की है जहां गुरप्रीत कौर गिल के दो पालतू पोमेलियन कुत्तों को रेस्क्यू करने पहुंची डॉ .किरण घनश्याम आहूजा ने जबरदस्ती एक कुत्ते को खुद से मृत घोषित करते हुए उसका इलाज नहीं होने दिया ,गुरप्रीत का आरोप है कि किरण के इस कृत्य के चलते उनके एक कुत्ते ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाना में लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। वही गुरप्रीत चाहती है कि उनका एक पालतू कुत्ता जिसे डॉ.किरण घनश्याम आहूजा चोरी कर ले गई है, वो गुरप्रीत को वापस मिले।इसके साथ ही गर्भवती गुरप्रीत के साथ हुई मारपीट और मोबाइल चोरी मिले पर तत्काल शिकायत दर्ज की जाए।

– Advertisement –

Ad image

 

होला मोहल्ला पर रायपुर से श्री हजूर

0

रायपुर। GRAND NEWS : जब भी होली की बात आती है, तो हमारे मन में रंगों की बौछार, गुलाल और मिठाइयों की छवि उभरती है। लेकिन भारत जैसे विविधता से भरे देश में, हर पर्व की अपनी एक अलग पहचान होती है। ‘होला मोहल्ला’ इसी विविधता का एक अनोखा उदाहरण है। यह पर्व पारंपरिक होली से बिलकुल अलग होता है और खासतौर पर सिख समुदाय के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। होला मोहल्ला न केवल वीरता और शौर्य का प्रतीक है, बल्कि यह सिखों की बहादुरी, आत्मरक्षा और सांस्कृतिक धरोहर को भी दर्शाता है। इसी कड़ी में छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नांदेड़ गुरुद्वारा तीर्थ के लिए सिख समाज के 1500 से ज्यादा श्रद्धालु रविवार को रवाना हुए। छत्तीसगढ़ सिख फेडरेशन के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने अरदास करके 15 बसों को रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, कांग्रेस राष्ट्रिय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, संचार प्रमुख सुशिल आनंद शुक्ला, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा स्टेशन रोड के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, हरपाल सिंह भांबरा संस्थापक सिख संघठन, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, कमलजीत सिंह होरा शामिल हुए। बस रवाना होने से पहले अरदास करते हुए सभी की सुख, शांति की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

वहीं छत्तीसगढ़ सिख संगठन लेडीज विंग की नई कार्यकारिणी से प्रदेश अध्यक्ष श्वेता डी अरोड़ा, प्रदेश सयोजक गुरजीत कौर छाबड़ा (निम्मी), प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, गुरदीप कौर सिद्दू (पूजा), प्रदेश उपाधयक्ष, रशमिंदर कौर चावला (सिम्मी), तरणजीत कौर अरोड़ा (तरन), इंद्रजीत कौर होरा, बसना, गुरनिश कौर होरा (चिकी), प्रदेश महासचिव, दविंदर कौर सलूजा (रूमी), प्रदेश कोषाध्‍यक्ष, हरजीत कौर गांधी (रूबी), प्रदेश सचिव, सोनिया सलूजा, नवजोत कौर चावला, रश्मीत कौर सेठी, गुरशिट चावला, आकांक्षाप्रीत अरोरा समेत बड़ी संख्या में सिख समाज से जुड़े लोग शामिल हुए।

जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारे के साथ रवाना

– Advertisement –

Ad image

रविवार दोपहर जो बोले सो निहाल का जयकारा लगाने के साथ ही जैसे ही नांदेड़ जाने वाली बसों को रवाना किया गया, बस में सवार महिला, बच्चे, युवतियां, बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। सभी ने जयकारा लगाते हुए हाथ हिलाकर अभिनंदन किया।

रायपुर स्थित गुरुद्वारा स्टेशन रोड के प्रवक्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिख फेडरेशन के नेतृत्व में हर साल सिख समाज के 1000 से अधिक श्रद्धालुओं का दल नांदेड़, महाराष्ट्र स्थित गुरु गोविंद सिंह के तीर्थस्थल सचखण्ड साहेब का दर्शन करने जाता है। पिछले 14 साल से लगातार राजधानी से श्रद्धालु नांदेड़ जा रहे हैं।

होला महला उत्सव की धूम

नांदेड़ गुरुद्वारा में देशभर से सिख समाज के लोग होली के मौके पर अरदास करने पहुंचते हैं। होली के दिन होला महला उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।राजधानी के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, धमतरी आदि शहरों से भी श्रद्धालु रवाना हुए हैं।

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवादल

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नांदेड़ के बीच अनेक शहरों में श्रद्धालुओं के चाय, नाश्ता, भोजन और ठहरने की व्यवस्था करने के लिए अनेक सेवादार भी दूसरे वाहनों से साथ में चलेंगे। वे बस पहुंचने से पहले उस शहर में पहुंचकर व्यवस्था संभालेंगे। होला महला उत्सव मनाने के बाद श्रद्धालु होली के बाद 6 फरवरी को वापस राजधानी लौटेंगे।

बता दें कि होला मोहल्ला त्यौहार की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी, इस त्यौहार को मनाने का मकसद एकता बंधुत्व वीरता पारस्परिक प्रेम सिखों के शारीरिक और मानसिक रूप मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका को

0

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल रमेन डेका को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को पुष्पगुच्छ, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति तथा शॉल भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल डेका के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना की।

– Advertisement –

भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो

0


IND vs WI Pitch Report: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 1 मार्च यानी रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। सुपर 8 का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का बन चुका है।

1 मार्च को खेला जाने वाला IND vs WI मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां इस टूर्नामेंट का पहला 200+ स्कोर बना था। ईडन की यह सतह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज दोनों आक्रामक रणनीति के साथ उतर सकते हैं। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरू में थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन चमक कम होने के बाद हालात बल्लेबाजों के पक्ष में जाते दिख सकते हैं। स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ईडन गार्डन में T20I रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 18
  • पहले बल्लेबाजी कर जीत: 9
  • पहले गेंदबाजी कर जीत: 9
  • पहली पारी का औसत स्कोर: 161
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 139
  • हाईएस्ट स्कोर: 207/4 (SCO vs ITA)
  • लोएस्ट स्कोर: 70/10 (BAN vs NZ)
  • सबसे बड़ा लक्ष्य चेज: 162/4 (IND vs WI)
  • सबसे छोटा स्कोर डिफेंड: 186/5 (IND vs WI)

कोलकाता में वैसे तो टॉस का बहुत ज्यादा अहम रोल नहीं रहा है, लेकिन बड़ा स्कोर खड़ा करना टीमों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर हैं। जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा देगी, जबकि हार या चूक उनके अभियान को खत्म कर सकती है।



Source link

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की

0

कवर्धा। CG NEWS : जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल हुई है। कवर्धा–जबलपुर तथा कवर्धा–रायपुर मार्ग के बीच शहर क्षेत्र में बाईपास निर्माण और NH-30 के धवईपानी (चिल्पी) से सिमगा तक सेक्शन को 4 लेन में विकसित करने की स्वीकृति के संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

इस विषय पर नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, से मुलाकात के दौरान उन्होंने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्ताव पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

– Advertisement –

बैठक के दौरान श्री गडकरी ने नवाचार की चर्चा करते हुए यह भी कहा कि वे बताएंगे कि पराली से एविएशन फ्यूल कैसे तैयार किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) ने कहा कि बड़े और दूरदर्शी नेतृत्व से मिलकर नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिलती है, तो यह परियोजना जिले के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

– Advertisement –

Ad image

 

प्रेमी के घर इस हालत में मिली मल्लिका की लाश, 

0

पिंटू दुबे, ​बिलासपुर। Suicide News : जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, जहां मल्हार की रहने वाली मल्लिका कुर्रे का शव उसके घर से लगभग सात किलोमीटर दूर ग्राम धनगंवा के एक मकान में फंदे पर लटका मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब धनगंवा के कोटवार ने पुलिस को सूचना दी कि चंदन लहरिया के घर के एक कमरे में एक युवती ने फांसी लगा ली है।

जानकारी के अनुसार, मल्लिका मंगलवार को मेला जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कुछ समय बाद धनगंवा निवासी उसके प्रेमी राजू लहरिया ने मल्लिका के परिजन को फोन कर बताया कि वह उसके घर पहुंच गई है और परिजन उसे घर ले जाएं। परिजन ने युवती के स्वयं घर छोड़कर जाने की बात कहते हुए उसे लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद मल्लिका राजू के घर पर ही रहने लगी। शुक्रवार सुबह राजू के घर के एक कमरे में मल्लिका की लाश रोशनदान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।  इसकी जानकारी राजू और उसके परिजनों ने आसपास के लोगों और कोटवार को दी।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो युवती का शव दुपट्टे के सहारे रोशनदान से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन इस घटना ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार करने के चलते युवती की हत्या की गई है। वहीं पुलिस ने प्रेमी युवक राजू लहरिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

– Advertisement –

Ad image

Raipur Crime : अवैध संबंध में बाधक बने पति को पत्नी ने रास्ते से हटाया, प्रेमी के साथ मिलकर रची मौत की साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतका के जीजा ने बताया कि मल्लिका और राजू के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती राजू के साथ रहने पर अड़ी थी, जबकि राजू और उसके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।

CG Crime : हैवेंस पार्क होटल मारपीट कांड: रितेश निखारे उर्फ मैडी को 7 साल की सजा, 12 अन्य आरोपी भी दोषी करार

 

 

जेल से बाहर आएंगी सौम्या चौरसिया

0

बिलासपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद हाई कोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज सार्वजनिक किया गया।

SC के निर्देश पर हुई त्वरित सुनवाई

जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया था। शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट को निर्देश दिए थे कि इस मामले की सुनवाई दो सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। इसी समयसीमा का पालन करते हुए हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनीं और अपना फैसला सुनाया।

किन शर्तों पर मिली जमानत?

सुनवाई के दौरान सौम्या चौरसिया के वकीलों ने तर्क दिया कि, इस मामले में शामिल अन्य सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। ‘समानता के सिद्धांत’ के आधार पर सौम्या चौरसिया भी राहत की हकदार हैं। गिरफ्तारी और ईडी (ED) की कार्रवाई की प्रक्रिया को भी चुनौती दी गई। अदालत ने इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए उन्हें जमानत दे दी, हालांकि उन्हें कोर्ट द्वारा तय की गई कड़ी शर्तों का पालन करना होगा।

क्या था 3200 करोड़ का शराब घोटाला?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में छत्तीसगढ़ में तत्कालीन सरकार के दौरान एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ था। जिसमें 3200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने हुआ था। ED ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त इस सिंडिकेट के जरिए अवैध उगाही की गई और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

सौम्या चौरसिया को जेल से बाहर आने के लिए मुचलका और जमानत की शर्तों को पूरा करना होगा। वही इस शराब घोटाले और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की मुख्य सुनवाई और जांच नियमानुसार जारी रहेगी।