Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
Home Blog Page 70

Sanju Samson ने तोड़ा कोहली का ये विराट रिकॉर्ड

0

Sanju Samson : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया, बल्कि 2016 की हार का बदला भी चुकता कर लिया। इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से न केवल मैच जिताया, बल्कि क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली के एक बड़े कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया।

‘करो या मरो’ मैच में चमके संजू

– Advertisement –

वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया दबाव में थी। यह मुकाबला एक तरह से ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ था। संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभालते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े।

कोहली के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इस मुकाबले से पहले टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में सबसे ज्यादा निजी रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत दिलाई थी, तो वहीं साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में 160 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब संजू सैमसन ने कोहली के इस रिकॉर्ड को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 97 रनों की अपनी नाबाद पारी के दम पर तोड़ दिया है।

भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

मैच खत्म होने के बाद संजू सैमसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विनिंग शॉट लगाने के बाद संजू ने कोई आक्रामक जश्न नहीं मनाया, बल्कि पिच पर बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। उनके चेहरे पर छलकती राहत ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो टूर्नामेंट की शुरुआत से ही उनके फॉर्म पर सवाल उठा रहे थे।

– Advertisement –

Ad image

अब सेमीफाइनल की बारी

भारतीय टीम अब 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

IND vs ZIM: आज जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर

पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश

0

बिलासपुर। CG Suicide : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतक जोड़ा चाटीडीह इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पेड़ पर दोनों के शवों को फंदे से लटका देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर महिला की हत्या

0

दुर्ग। CG Crime : जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसदा खार में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला न केवल हत्या का था, बल्कि मानवीय क्रूरता और पुलिस की तकनीकी सजगता का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला?

कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम के पीछे एक खेत में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मामला गंभीर था क्योंकि मृतका की पहचान नहीं हो पा रही थी और हत्यारा फरार था।

100 घंटे का फुटेज 

एसपी विजय अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 विशेष टीमों का गठन किया। क्षेत्र के गली-मोहल्लों और आसपास के गांवों में 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 100 घंटे से अधिक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का विश्लेषण किया गया और अंतरजिला स्तर पर गुमशुदगी के आंकड़ों का मिलान किया गया।

शर्ट का टूटा बटन बना सबूत

पुलिस की मेहनत तब रंग लाई जब साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महाराजा देवार को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से पुलिस को शर्ट का एक बटन मिला था, जो आरोपी के शर्ट से टूटा हुआ पाया गया। यही छोटा सा साक्ष्य आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम कड़ी साबित हुआ।

अभनपुर में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

अभनपुर। CG CRIME NEWS: अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ग्राम बेलर निवासी सेवाराम मेहर के रूप में हुई है, जो काले रंग के बैग में अवैध शराब का परिवहन कर रहा था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया और उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

होली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, गुंडा

0

अभनपुर । CG NEWS: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए अभनपुर पुलिस ने क्षेत्र में सख्त अभियान चलाते हुए कई गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को थाने बुलाकर समझाइश दी, वहीं कुछ आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान अभनपुर में शांति समिति और पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में सीएसपी नवा रायपुर भी मौजूद रहे और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 5 वर्षों से फरार एक वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल और CM विष्णु देव

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा आयोजित ‘नांदेड़ साहिब तीर्थ यात्रा’ के लिए 25 बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह केवल बसों का प्रस्थान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा से सचखंड श्री हजूर साहिब (नांदेड़) तक श्रद्धा और अटूट विश्वास का एक दिव्य सफर है। उन्होंने रायपुर और पूरे प्रदेश के सिख समाज को इस आयोजन के लिए विशेष बधाई देते हुए कहा, “सिख समाज की सेवा, समर्पण और भाईचारे की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रही है।

– Advertisement –

Ad image

सांसद अग्रवाल ने कहा कि रायपुर के सिख समाज के लिए यह दोहरा खुशी का मौका है, क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य और इस तीर्थ यात्रा कार्यक्रम, दोनों का ही यह रजत जयंती वर्ष है। उन्होंने प्रार्थना की कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा से सभी यात्रियों का सफर मंगलमय हो और उनके जीवन में सुख, समृद्धि व शांति बनी रहे। उन्होंने आगामी ‘होला मोहल्ला’ उत्सव और होली की भी समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा जी, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

CG DEVELOPMENT NEWS: राजनांदगांव को 147 विकास

0

राजनांदगांव। CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से राजनांदगांव में अधोसंरचना विकास को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकार निधि अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 147 कार्यों के लिए 10 करोड़ 38 लाख 14 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

28 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार यह राशि विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु स्वीकृत की गई है। स्वीकृत कार्यों में मुख्यतः सी.सी. रोड निर्माण, पुलिया निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, मंगल भवन, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, शेड निर्माण, बोर खनन, हाई मास्ट लाइट, एसी/डीसी स्ट्रीट लाइट स्थापना सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य शामिल हैं।

– Advertisement –

जारी आदेश के अनुसार यह स्वीकृति अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकार निधि के अंतर्गत जारी की गई है तथा कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग नियमानुसार किया जाएगा तथा समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएंगे।

इन कार्यों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं वार्डों में आवागमन सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, सामुदायिक गतिविधियों के लिए भवन सुविधा तथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। विशेष रूप से सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण से ग्रामीण अंचलों में संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे, वहीं हाई मास्ट एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना से सुरक्षा एवं सुविधा दोनों में वृद्धि होगी।

– Advertisement –

Ad image

आदेश जारी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कहा कि राजनांदगांव क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को प्राप्त प्रशासनिक स्वीकृति क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक कदम सिद्ध होगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से आधारभूत संरचनाओं में सुदृढ़ता आएगी तथा आमजन को मूलभूत सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने पर डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण ही राजनांदगांव क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास का क्रम इसी प्रकार आगे भी निरंतर जारी रहेगा

Rajnandgaon

भिलाई में “केबल पॉइंट” का ग्रैंड ग्रुप के

0

भिलाई। GRAND NEWS: भिलाई के दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से संचालित केबल पॉइंट अब नए अवतार में शुरू हो गया है। यहां अब केबल, वाई-फाई और अन्य नेटवर्क से जुड़े कई प्रकार के उपकरण व सेवाएं पहले से ज्यादा सुविधाओं के साथ आसानी से उपलब्ध होंगी। दक्षिण गंगोत्री स्थित “केबल पॉइंट” का शुभारंभ ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भिलाई के केबल प्वाइंट के संचालक अकरम खान सहित कई केबल ऑपरेटर और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित केबल ऑपरेटरों ने चेयरमैन होरा का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।

– Advertisement –

Ad image

 

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर चेयरमैन होरा ने कहा कि केबल ऑपरेटर उनके परिवार का हिस्सा हैं और वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऑपरेटरों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए केबल पॉइंट के शुरू होने से भिलाई के केबल ऑपरेटरों और ग्राहकों को एक ही स्थान पर केबल, इंटरनेट और सेटअप बॉक्स से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

केबल पॉइंट के संचालक अकरम खान ने बताया कि यहां इंटरनेट, फाइबर लाइन, सेटअप बॉक्स, राउटर सहित केबल ऑपरेटर्स की जरूरत का पूरा सामान सस्ते दामों और अच्छी क्वालिटी में उपलब्ध कराया जाएगा।

1000 लोगों से पूछताछ, लाखों कॉल डिटेल खंगाली

0

दुर्ग। CG CRIME NEWS: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा देवार को गिरफ्तार कर लिया है।

कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

– Advertisement –

एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पांच विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ, 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच और व्यापक तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले और अंतरजिला गुमशुदगी मामलों से मिलान भी कराया। जांच में जुटे साक्ष्यों के आधार पर 28 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

– Advertisement –

Ad image

पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह महिला को खेत में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के कब्जे से घटना के दिन पहना शर्ट (दो बटन टूटा), घटनास्थल से मिला बटन और एक चप्पल बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सीएम साय और सांसद अग्रवाल ने सिख

0

रायपुर। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से रविवार को 1200 से अधिक सिख श्रद्धालु तख्त श्री हजूर साहिब (नांदेड़) के दर्शन के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ सिख फेडरेशन के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने अरदास कर 17 बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा सहित सिख समाज के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने अरदास कर श्रद्धालुओं की सुख-शांति और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सौहार्द और आस्था का प्रतीक है, जहां समाज के लोग बड़ी संख्या में तीर्थ के लिए रवाना हो रहे हैं।

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष रायपुर से नांदेड़ के लिए सिख समाज का जत्था रवाना होता है और उनका परिवार भी पूरे समर्पण के साथ इस पावन यात्रा में सहभागी बनता रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल तीर्थ दर्शन नहीं, बल्कि सेवा, संगत और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी सपरिवार नांदेड़ के लिए रवाना होंगे और सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

25 वर्षों से जारी है परंपरा

गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा, स्टेशन रोड के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से रायपुर से हर साल 1000 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था नांदेड़ स्थित सचखंड साहिब के दर्शन के लिए जाता है। राजधानी के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और धमतरी सहित अन्य शहरों से भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए हैं।

होला मोहल्ला की धूम

नांदेड़ में होली के अवसर पर होला मोहल्ला उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पर्व की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह ने की थी। इसका उद्देश्य सिख समाज में एकता, भाईचारा, वीरता और शारीरिक-मानसिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना है।

सेवादल करेगा सेवा

यात्रा मार्ग में विभिन्न शहरों में श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन और ठहरने की व्यवस्था हेतु सेवादल के सदस्य अग्रिम रूप से पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालेंगे। होला मोहल्ला उत्सव के बाद श्रद्धालु होली उपरांत रायपुर लौटेंगे।

बता दें कि होला मोहल्ला त्यौहार की शुरुआत सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी, इस त्यौहार को मनाने का मकसद एकता बंधुत्व वीरता पारस्परिक प्रेम सिखों के शारीरिक और मानसिक रूप मजबूत बनाना है।

 

 

GRAND NEWS : होला मोहल्ला पर रायपुर से श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए निकली निशुल्क तीर्थ यात्रा, PCC चीफ बैज और पूर्व विधायक होरा ने किया रवाना