Thursday, March 12, 2026
Google search engine
Home Blog Page 40

देशभर की पुलिस टीमें आमने-सामने, यहां

0

दुर्ग। CG NEWS:अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। अखिल भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 23 फरवरी से 27 फरवरी तक भिलाई में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन खेल परिसर प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में होगा, जहां देशभर से आई पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सुरक्षा बलों सहित आईबी, रॉ, सीबीआई जैसे संगठनों की कुल 29 टीमें भाग ले रही हैं। लगभग 450 टीम मैनेजर, कोच और खिलाड़ी इस आयोजन में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में तीरंदाजी के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और अनुभवी कोच भी भाग लेंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

– Advertisement –

तीरंदाजी के तीन प्रमुख इवेंट—इंडियन राउंड, रिकर्व और कंपाउंड—में अलग-अलग वर्गों में मुकाबले होंगे। कुल 180 पदकों के लिए खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस के भी 12 खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिनसे राज्य को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के डीआईजी सदानंद कुमार को संपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खिलाड़ियों और अधिकारियों के आवास तथा भोजन की व्यवस्था प्रथम वाहिनी परिसर में की गई है। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों का छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गमछा और गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

राजस्थान के 22, उत्तर प्रदेश के 31, जम्मू-कश्मीर के 13, पंजाब के 8, आईटीबीपी के 25 और एसएसबी के 17 खिलाड़ियों के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

23 फरवरी को गृहमंत्री विजय शर्मा प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे, जबकि 27 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समापन समारोह में शामिल होंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिसकी नियमित समीक्षा वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

भिलाई में होने जा रहा यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की मेजबानी और संगठन क्षमता को भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा।

छत्तीसगढ़ पहुंचे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत

0

रायपुर। CG NEWS: भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर में गरिमामय वातावरण में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया और उन्हें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी स्मृति चिह्न भेंट किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय गमछा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया, साथ ही विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम और माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। इन प्रतीकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रदर्शित किया गया।

– Advertisement –

कार्यक्रम के दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरसिम्हा और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा का भी स्वागत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है। न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और उसके मार्गदर्शन से देश में कानून का शासन सुदृढ़ होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रवास से न्यायिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (Hidayatullah National Law University) के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं।

दीक्षांत समारोह में वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगे। यह समारोह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

मुख्य न्यायाधीश के इस दौरे को प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था और विधि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार ने उनके स्वागत की विशेष तैयारियां की थीं और पूरे कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से संपन्न किया गया।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में

0

बालोद। CG ACCIDENT NEWS : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बाइक सवार को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पीछे ट्राली में बैठे 15 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आज रविवार सुबह ग्राम रजही के ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर रजही डैम थे। यहां दोपहर का भोजन करने के बाद दोपहर के वक्त सभी वापस अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खेत के संकरे रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया।

– Advertisement –

जिससे बेकाबू ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इस हादसे में चालक गौकरण दर्रो की इंजन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार 15 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म,

0

जशपुर। CG CRIME NEWS : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 बहनें मेहमान बनकर अपने चाचा के घर आई थी। 17 फरवरी को दोनों वापस अपने गांव लौट रही थी, तभी चौक में 9 बदमाश खड़े थे, जो नशा कर रहे थे। दोनों लड़कियों को अकेले देख उनकी नियत बिगड़ गई।

बदमाशों ने बहनों से सड़क पर ही छेड़छेड़ करना शुरू कर दिया और घेर लिया। बड़ी बहन बचकर भाग निकली। मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा (23) और एक नाबालिग ने छोटी बहन को पकड़ लिया। उसे कुछ दूर ले गए। मना करने पर जबरन जमीन पर पटका और रेप किया। अन्य 7 आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर वारदात देख रहे थे।

– Advertisement –

पीड़िता ने 2 दिन बाद परिजनों को पूरी आपबीती बताई। गांव में हल्ला होते ही मामले को दबाने के लिए आरोपियों ने परिजनों को पैसे का ऑफर दिया और थाने जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला

– Advertisement –

Ad image

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 35 वर्षीय भतीजी और 13 वर्षीय बेटी बहन के घर मेहमान थी। 17 फरवरी को अपने गांव लौट रही थीं।

शाम के समय रास्ते में एक चौक के पास नौ युवकों ने दोनों के साथ छेड़छाड़ की। भतीजी घर भागी और अपने चाचा को जानकारी दी। जिसके बाद वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उन्हें आता देख सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद वे अपनी 13 वर्षीय बेटी को घर ले आए।

दो दिन बाद नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन एक आरोपी लड़का उसे कुछ दूर ले गया। मना करने के बावजूद उसने जबरन जमीन पर पटक कर दुष्कर्म किया। अन्य आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर घटना देख रहे थे।

पैसे का ऑफर भी

वारदात की जानकारी गांव में फैलने पर आरोपियों ने पैसे देकर मामले को दबाने और थाने न जाने की धमकी दी थी। इसके अलावा जान से मारने की भी धमकी दी गई थी।

रानी सौरभ जैन को भाजपा महिला मोर्चा शहर

0

रायपुर। तिल्दा नेवरा भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष रश्मि वर्मा ने अपने कार्यकारिणी को घोषणा आज देर शाम की है,जिसमें तिल्दा नेवरा शहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन की नियुक्ति की है, उक्त नियुक्ति के बाद रानी सौरभ जैन को बधाई दी गई है। वहीं रानी सौरभ जैन ने सभी का आभार माना है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनने के बाद रानी जैन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि वर्मा सहित अनेक वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त किया है साथ ही कहा है कि जो पार्टी ने मुझे दायित्व सौंपा है उसके प्रति पूरी निष्ठा और ईमान दारी से बीजेपी को नगर में मजबूत करेगी साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजना अधिक से अधिक महिलाओं को प्राप्त हो इस हेतु कार्य करेगी
नगर में बीजेपी के प्रति महिलाओं की ओर भागीदारी बढ़े अच्छी महिलाएं जो राष्ट्र ओर समाज के विकास में अग्रणी हो ऐसे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा बीजेपी में जोड़ कर संगठन की ताकत मजबूत करने अधिक प्रयास करेगी।

– Advertisement –

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म

0

रायगढ़। CG NEWS : पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्लांटकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पूंजीपथरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुपरवाइजर पंकज यादव को पकड़ा, जिसके मोबाइल से पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के तहत पूंजीपथरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव, जो सिंघल गेट ईंटा प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर था, को 21 फरवरी को क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में धमकी देकर दबाव बनाता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो उसके मोबाइल से निकालकर उसे और उसके परिजनों को भेजना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच में वीडियो मिलने पर प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

– Advertisement –

तिल्दा नेवरा: सागर पंजवानी बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

0

रायपुर। तिल्दा नेवरा में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कार्यकारिणी में बदलाव हुआ है। रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पिंटू साहू द्वारा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय और प्रदेश महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के निर्देशन में जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी एवं जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस कार्यकारिणी में तिल्दा नेवरा निवासी सागर पंजवानी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। सागर पंजवानी की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और तिल्दा नेवरा शहर एवं क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

सागर पंजवानी ने इस अवसर पर भाजपा और भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने नए पद पर संगठन को मजबूती देने और युवाओं को जोड़ने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

The post तिल्दा नेवरा: सागर पंजवानी बने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई appeared first on Grand News.

यहां पुलिस लैम्बोर्गिनी Revuelto सुपरकार से करेगी बदमाशों

0

डेस्क। दुबई पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए एक से बढ़कर एक कारों को अपने फ्लीट में शामिल करने के लिए मशहूर है. जो कारें अरबपति चलाते हैं वो कारें दुबई पुलिस के लिए आम हैं. अब उन्होंने अपने कलेक्शन में Lamborghini Revuelto सुपरकार को शामिल किया है. ये साधारण लैम्बोर्गिनी नहीं है, बल्कि इसे मशहूर ट्यूनर ‘मैन्सरी’ ने कस्टमाइज़ किया गया है. इससे पहले दुबई पुलिस ने मैन्सरी की ट्यून की गई फेरारी पुरोसांग्यू को भी अपने फ्लीट में शामिल किया था.

पावर और परफॉरमेंस
मैन्सरी मॉडिफाई इस रेवुएल्टो में फैक्ट्री-रेटेड 6.5-लीटर V12 इंजन लगा है, जो तीन इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर कुल 1,015 हॉर्सपावर की जबरदस्त ताकत पैदा करता है. रफ्तार के मामले में यह कार किसी बुलेट से कम नहीं है. ये महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा है.

– Advertisement –

कार्बन फाइबर की है बॉडी
सुपरकार्स को मजबूत रखने और वजन कम करने के लिए इनमें कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया जाता है. इस सुपरकार में भी ऐसा ही किया गया है जिससे ये काफी ज्यादा फास्ट और मजबूत हो जाती है. इसके हुड को नया डिजाइन दिया गया है जिस पर चमकता हुआ मैन्सरी का बैज है. इसके अलावा, कार में नया कार्बन स्प्लिटर, साइड स्कर्ट्स और फ्रंट व्हील्स के पीछे नए फिन्स लगाए गए हैं.

सफेद और हरा रंग
इसे मैन्सरी ने मॉडिफाई जरूर किया है, लेकिन इस कार को पूरी तरह से दुबई पुलिस के सिग्नेचर सफेद और गहरे हरे रंग के थीम में पेन किया गया है. पीछे की तरफ, इसके क्वाड एग्जॉस्ट के ऊपर छोटे फिन्स और एक बड़ा रियर डिफ्यूज़र दिया गया है जो इसके एरोडायनामिक्स को बेहतर बनाता है.

– Advertisement –

Ad image

दुनिया की सबसे महंगी पुलिस फ्लीट
लैम्बोर्गिनी रेवुएल्टो के शामिल होने के बाद दुबई पुलिस का फ्लीट और भी ज्यादा ताकतवर हो गया है. उनके पास पहले से ही बुगाटी वेरॉन, एस्टन मार्टिन One-77, बेंटले कॉन्टिनेंटल GT, लेम्बोर्गिनी एवेन्टडोर, ऑडी R8 और फेरारी FF जैसी नायाब कारें मौजूद हैं.

 

 

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजनीती में बड़ा फैसला, यहां हटाए गए विधायक प्रतिनिधि

0

रिपोर्टर – मनोज श्रीवास्तव

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। CG NEWS : प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा और चर्चित फैसला सामने आया है। लंबे समय से एमसीबी जिला के मनेन्द्रगढ़ में सुर्खियों में रहे विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव को उनके पद से हटाकर उनकी जगह महेंद्र पाल सिंह को नया विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

इस निर्णय को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जहां भारतीय जनता पार्टी इसे संगठन में संतुलन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया कदम बता रही है, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला सत्ता में रहते हुए विपक्ष की भूमिका निभाने से जुड़े लगातार उठ रहे विवादों पर विराम लगाने की कोशिश भी हो सकता है।

कुल मिलाकर, यह बदलाव केवल एक नियुक्ति भर नहीं, बल्कि इसके राजनीतिक निहितार्थ कहीं अधिक गहरे माने जा रहे हैं। इसी पूरे घटनाक्रम को ज़मीन पर उतरकर समझा है ।

महेंद्र यादव नियुक्ति पत्र

The post CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजनीती में बड़ा फैसला, यहां हटाए गए विधायक प्रतिनिधि appeared first on Grand News.

शादी समारोह में बैंड बाजा वालों से विवाद

0

धमतरी। CG CRIME NEWS : जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह के चौथीया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने सनसनी फैला दी। शनिवार रात दुल्हन पक्ष और बैंड बाजा टीम के बीच नाच-गाने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। दरअसल गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से आए दुल्हन पक्ष और बैंड कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक बैंड बाजा कर्मी ने दुल्हन के भाई चंदन निषाद (23 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

– Advertisement –

 

CG NEWS : मंदिर में ​पूजा के दौरान महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

– Advertisement –

Ad image