Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 41

शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के गार्ड कोच का

0

बिलासपुर। CG NEWS : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत शुक्रवार, 13 मार्च को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया। शहडोल से नागपुर जा रही गाड़ी संख्या 11202 शहडोल–नागपुर एक्सप्रेस के सबसे पीछे लगे गार्ड कोच (एसएलआर) का एक पहिया अचानक पटरी से उतर गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 12:23 बजे नैनपुर और केवलारी स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 1125/2 के पास घटित हुई। ट्रेन दोपहर 12:01 बजे नैनपुर स्टेशन से रवाना हुई थी और कुछ ही मिनटों बाद यह तकनीकी खराबी सामने आई। गनीमत रही कि ट्रेन की गति संतुलित थी और यह हादसा गार्ड कोच में हुआ, जिससे किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए नैनपुर से तत्काल एआरएमई (एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल इक्विपमेंट) और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेजा गया। रेलवे अधिकारियों की देखरेख में तुरंत बहाली का कार्य शुरू किया गया, हालांकि इस डिरेलमेंट के कारण विपरीत दिशा से आने वाली 11201 नागपुर–शहडोल एक्सप्रेस के परिचालन पर भी असर पड़ा, जिसके लिए रेलवे ने रेक रिप्लेसमेंट की वैकल्पिक व्यवस्था की। वर्तमान में रेलवे की तकनीकी टीम विस्तृत जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पहिया पटरी से उतरने का कारण ट्रैक में खराबी थी या कोच में कोई यांत्रिक त्रुटि।

– Advertisement –

सबमर्सिबल पंप चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार,

0

गरियाबंद। जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र में खेत से सबमर्सिबल पंप और अन्य सामान चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में चोरी किया गया तांबा तार भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 02 मार्च 2026 को थाना पाण्डुका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी की रात 10 बजे से 1 मार्च की सुबह 6:30 बजे के बीच बांकीखार स्थित उसके कृषि खेत से अज्ञात चोरों ने सबमर्सिबल पंप, प्लास्टिक पाइप और केबल वायर चोरी कर लिया। खेत में लगे बोर पंप के केबल वायर को काटकर आरोपी 3 एचपी का पुराना सबमर्सिबल पंप (कीमत लगभग 9000 रुपये), 7 नग प्लास्टिक पाइप (2100 रुपये) और केबल वायर (2000 रुपये) चोरी कर ले गए। कुल नुकसान करीब 13,100 रुपये बताया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर इकबाल देवार और गोलू देवार, निवासी फिंगेश्वर, से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए केबल वायर से तांबा निकालकर शिवा देवार के माध्यम से फिंगेश्वर के कबाड़ी नामदास कोसरे को बेच दिया था।

पुलिस ने नामदास कोसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने तांबा तार राजिम निवासी कृष ठाकुर को बेचने की बात बताई। इसके बाद कृष ठाकुर से पूछताछ कर उसके गोदाम से 19 किलो तांबा तार (कीमत लगभग 19 हजार रुपये) बरामद किया गया।

पुलिस ने मामले में चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल (CG 23 4716) भी जब्त की है। प्रकरण में एक से अधिक आरोपी होने के कारण धारा 3(5) बीएनएस तथा चोरी की संपत्ति खरीदने के मामले में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी

1.इकबाल देवार, पिता स्व. कैलाश देवार, उम्र 40 वर्ष, देवार पारा फिंगेश्वर

2.गोलू देवार, पिता स्व. प्रकाश देवार, उम्र 22 वर्ष, देवार पारा फिंगेश्वर

3.नामदास कोसरे, पिता स्व. फागुनलाल, उम्र 40 वर्ष, वार्ड 09 फिंगेश्वर

4.कृष ठाकुर, पिता अमरेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, वार्ड 11, एस के मेटल राजिम

जब्त सामग्री

•3 एचपी सबमर्सिबल पंप (लगभग 9000 रुपये)

•19 किलो तांबा तार (लगभग 19000 रुपये)

•टीवीएस मोटरसाइकिल CG 23 4716

•7 नग प्लास्टिक पाइप (लगभग 2100 रुपये)

चार थाना प्रभारी, 4 उप-निरीक्षक और 3 सहायक

0

जशपुर। CG NEWS : जिले के पुलिस कप्तान और डीआईजी डॉ लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश में जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ चार थाना प्रभारी, 4 उप-निरीक्षक और 3 सहायक उप-निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश में प्रभावित सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल में आमद देते हुए कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं सम्मान समारोह

0

रायपुर। CG NEWS : धरसींवा विधानसभा अंतर्गत खरोरा में बीजेपी कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश भर के महिलाओं का सम्मान किया गया। वही मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने शिरकत की और सरस्वती वंदन कर महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए कि किस प्रकार से समाज महिलाओं को अपनी सशक्त छवि निर्मित करनी चाहिए। अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों और संघर्ष के बारे में महिलाओं को बताया कि उनके जीवन में स्थिति कितनी विकट और दयनीय थी, उस समय लिया गया निर्णय संकल्प हमें चरम पर पहुंचा सकता है और गर्त में भी ले जा सकता हैं। बीजेपी महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी विषम परिस्थिति आ जाएं अपना धैर्य संयम हमेशा हर परिस्थिति में बनाए रखना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

मंच संचालन कर रहे सभा पति महोदया स्वाति वर्मा ने सभी महिलाओं को आभार व्यक्त करते हुए सभी बीजेपी के महिला कार्यकर्ताओं को निरंतर पार्टी के लिए समर्पित भाव से9 कार्य करने के लिए कहा।

 

– Advertisement –

Ad image

बच्चों से गंदे पानी में बर्तन धुलवाने पर सख्त

0

सूरजपुर। CG NEWS : जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में छात्रों से मिड-डे मील के बड़े-बड़े बर्तन नाले के गंदे पानी में धुलवाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्यालय की प्रधान पाठक मारिया गोरेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा दो सहायक शिक्षक प्रेमलता पांडे और जीतेश्वरी की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है। वहीं दो संकुल प्राचार्यों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस प्रकार पूरे मामले में कुल पांच शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, यह मामला सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय अंबेडकरपारा देवीपुर से जुड़ा हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे छात्र मिड-डे मील के बाद खाना पकाने वाले बड़े-बड़े बर्तनों को धोते हुए दिखाई दे रहे थे।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे इन बर्तनों को साफ पानी से नहीं, बल्कि स्कूल के पास बह रहे नाले के गंदे पानी में धो रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब शिक्षकों की मौजूदगी में हो रहा था। इससे बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

– Advertisement –

छात्रों से करवाई जा रही थी मजदूरी
जानकारी के मुताबिक, स्कूल में मिड-डे मील बनने के बाद छात्रों से ही बड़े-बड़े बर्तन साफ करवाए जाते थे। इतना ही नहीं, इन बर्तनों को साफ करने के लिए बच्चों को पास के नाले में भेजा जाता था, जहां गंदे पानी में उन्हें बर्तन धोने पड़ते थे।इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटे बच्चों से इस तरह का काम करवाना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है।

शिक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और जांच के बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि बच्चों से इस तरह का काम करवाना पूरी तरह अनुचित है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस मामले में प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है और अन्य संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

 

सत्ता के अहंकार में डूबीं अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले की मल्हार नगर पंचायत में इन दिनों विकास की चर्चा कम और आपसी कलह का शोर ज्यादा सुनाई दे रहा है। मल्हार महोत्सव जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों के लिए रेस्ट हाउस में आयोजित की गई आधिकारिक बैठक उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गई, जब नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने आपा खोते हुए उपाध्यक्ष सुशील चौबे को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। प्रशासन के आला अधिकारियों जैसे एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ की मौजूदगी में हुई इस हिंसक घटना ने न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया है, बल्कि नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जब उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष को शांति से अपनी बात रखने की सलाह दी, तो वे इस कदर आगबबूला हो गईं कि उन्होंने हाथापाई और गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके चलते बैठक को आनन-फानन में स्थगित करना पड़ा। गौरतलब है कि अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट का यह विवादित व्यवहार कोई पहली घटना नहीं है; इससे पूर्व भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वे नगर पंचायत सीएमओ के दफ्तर में घुसकर उन्हें धमकातीं और अनर्गल बातें करती नजर आई थीं। उस मामले में पुलिस ने उनके विरुद्ध जुर्म भी दर्ज किया था, लेकिन बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्पष्ट है कि मल्हार नगर पंचायत में जनहित के मुद्दों पर व्यक्तिगत वर्चस्व और राजनीतिक अहंकार पूरी तरह हावी हो चुका है, जिससे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो रहा है।

– Advertisement –

 

मैनपाट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन

0

सरगुजा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में अब आधुनिक पर्यटन और आवासीय सुविधाओं से युक्त एक बड़ा पर्यटन परिसर विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए करीब 4.80 हेक्टेयर यानी 12 एकड़ भूमि गृह निर्माण मंडल को आवंटित की है।

यह परियोजना अटल विहार योजना के तहत तैयार की जाएगी, जिसमें पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रस्तावित परिसर में वेलनेस सेंटर, हर्बल स्पा, मिलेट्स कैफे, स्विमिंग पूल और क्लब हाउस जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

– Advertisement –

साथ ही पर्यटकों को प्रकृति और स्थानीय संस्कृति का अनुभव देने के लिए ट्री हाउस, कॉटेज और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विशेष क्षेत्र भी बनाया जाएगा। इस परियोजना से मैनपाट में पर्यटन गतिविधियों को नया बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

शिक्षा बजट से बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22 हजार 466 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया है।

मंत्री यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से राज्य के हर बच्चे को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसी लक्ष्य के तहत केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस योजना के लिए बजट में 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

– Advertisement –

इन स्कूलों में ग्रीन स्कूल, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं और कैरियर काउंसिलिंग जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही शिक्षकों को उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और विद्यार्थियों की प्रगति का आंकलन होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार 150 स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करेगी। इन विद्यालयों के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ये स्कूल प्रत्येक ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होंगे, जिससे ग्रामीण विद्यार्थियों को उच्च स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image

बस्तर संभाग के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार ने एजुकेशन सिटी स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके तहत ओरछा (अबुझमाड़), नारायणपुर और जगरगुंडा (सुकमा) में एजुकेशन सिटी स्थापित करने के लिए 9 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे सुदूर वनांचल के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

यादव ने बताया कि सरकार ने स्कूलों की अधोसंरचना को मजबूत बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया है। इसके लिए 105 करोड़ 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत 500 प्राथमिक स्कूल, 100 पूर्व माध्यमिक स्कूल, 50 हाई स्कूल और 50 हायर सेकेंडरी स्कूलों के नए भवन बनाए जाएंगे तथा पुराने भवनों का रखरखाव किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिल सके।

उन्हांेने कहा कि शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नवा रायपुर में विभाग का एक आधुनिक प्रशासनिक कॉम्पोजिट भवन बनाया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक रूप से 5 करोड़ 90 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस भवन में लोक शिक्षण संचालनालय, समग्र शिक्षा, संस्कृत विद्या मंडल, मदरसा बोर्ड, शिक्षा आयोग, पाठ्य पुस्तक निगम और माध्यमिक शिक्षा मंडल सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालय संचालित होंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 5000 शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती करने की घोषणा की है। इसके साथ ही 4000 से अधिक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। शिक्षकों की भर्ती अक्टूबर और नवंबर 2026 में परीक्षा आयोजित कर की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के शासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों तथा पंजीकृत मदरसों के लगभग 30 लाख बच्चों को मध्यान्ह भोजन का लाभ मिलेगा। स्कूलों में किचन गार्डन विकसित करने को भी प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल सके।

यादव ने बताया कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई पहल की हैं। विद्या समीक्षा केंद्र और एचआरएमआईएस पोर्टल के माध्यम से लगभग 1 लाख 80 हजार शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। साथ ही विद्यार्थियों की डिजिटल मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है, जिसमें क्यूआर कोड और यूनिक आईडी के जरिए दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन किया जा सकेगा।

इसके अलावा पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के तहत डीटीएच चैनलों के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विषयवार ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। प्रतिदिन छह विषयों का प्रसारण किया जाता है, जिसे दिनभर में चार बार दोहराया जाता है। भविष्य में दो-तरफा संवाद के लिए मोबाइल एप विकसित करने की भी योजना है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से प्रोजेक्टर और इंटरनेट की सहायता से विद्यार्थियों को वीडियो आधारित शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है।

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योग शिक्षा, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और रेडक्रॉस जैसी गतिविधियों को सभी स्कूलों में शुरू करने की योजना है। साथ ही प्रतिदिन अंतिम कालखंड में खेलकूद को अनिवार्य किया जाएगा और विद्यार्थियों को सेना में अग्निवीर बनने के लिए शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालयों के लिए 800 करोड़ रुपये, आरटीई के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 300 करोड़ रुपये, छात्रवृत्ति योजना के लिए 236 करोड़ 50 लाख रुपये, निःशुल्क गणवेश वितरण योजना के लिए 55 करोड़ रुपये, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के लिए 50 करोड़ रुपये और सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के लिए 66 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

पुलिस बनकर फोन से धमकाने वाला

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक सनत कुमार कश्यप द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें उसने पंतोरा चौकी पुलिस पर फोन कर गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि कोरबा जिले के ग्रेवरा बस्ती निवासी सचिन खरे ने खुद को पुलिस बताकर मृतक को फोन किया था। सचिन खरे ने अपने भाई शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल नंबर से सनत कश्यप को कॉल कर पंतोरा चौकी से बोलने की बात कही और उसे गाली-गलौज करते हुए थाने आने के लिए कहा।

– Advertisement –

दरअसल, सचिन खरे की बहन स्नेहा खरे 12 मार्च को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी और रात तक घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान सचिन को पता चला कि वह धीरेन्द्र पाटले के साथ गई है। इसी शक में उसने धीरेन्द्र के दोस्त सनत कश्यप को फोन कर पुलिस बनकर धमकाया।

फोन कॉल से घबराकर सनत कश्यप ने उरगा थाना क्षेत्र के पताढ़ी में आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल बलौदा थाना में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 113/26 के तहत धारा 204 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं आरोपी की बहन स्नेहा खरे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा में दर्ज है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों

0

रायपुर। CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद तथा क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को 24 फरवरी 2026 को विस्तृत जानकारी के साथ पत्र भी भेजा जा चुका है।

– Advertisement –

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र एवं प्राणीशास्त्र के 50-50 पदों, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल के 25-25 पदों, कम्प्यूटर एप्लीकेशन के 15, वाणिज्य के 75, विधि के 10 पदों पर भर्ती के साथ ही क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद तथा ग्रंथपाल के 50 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विभाग द्वारा इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, भर्ती नियम, श्रेणीवार पदों की संख्या, परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम तथा विज्ञापन प्रारूप भी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के पश्चात भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

इन पदों पर नियुक्ति से राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य के महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा प्रत्येक स्वीकृत पद के विरुद्ध अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सहायक प्राध्यापक एवं प्राध्यापक पदों के साथ-साथ ग्रंथपाल तथा क्रीड़ा अधिकारी के पदों पर भी लागू है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की शैक्षणिक बाधा का सामना न करना पड़े।

विभाग द्वारा नियुक्त अधिकांश अतिथि शिक्षक पीएच.डी. उपाधिधारी हैं तथा नेट एवं सेट जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षाओं से योग्य हैं। ये शिक्षक वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।