Friday, March 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 33

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार से मारपीट

0

अंबिकापुर। CG NEWS : जिले में न्यूज़ कवरेज के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। निजी चैनल के पत्रकार सुशील बखला जब अवैध निर्माण को लेकर संचालित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल का विरोध स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा था, जिसका कवरेज कर रहे थे, तभी यह विवाद बढ़ गया। हॉस्पिटल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना हो गई। घटना के बाद कोतवाली थाने में देर शाम तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं स्थानीय नागरिक अवैध बिल्डिंग में संचालित हॉस्पिटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल मारपीट के आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

– Advertisement –

​शादी की सालगिरह मनाकर लौट रहे 4 दोस्तों

0

पिन्टू दुबे, बिलासपुर। CG Big Accident : न्यायधानी के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार और लापरवाही ने चार लोगों की जान ले ली। ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के पास करीब रात 2 बजे, सकरी-रतनपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर (CG 11 BD 9044) के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में घुसते हुए सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) को सीधी टक्कर मार दी।

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर पास खड़े एक अन्य वाहन को टक्कर मारते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग गाड़ी के मलबे में बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक छत्रपाल रात्रे (37), विशाल लहरें (25), अनमोल लहरें (14) और सोनू मिरी (28) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

– Advertisement –

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रकाश रात्रे को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी मृतक यादव ढाबा में आयोजित एक विवाह की 25वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी खुशियां मातम में बदल गईं। सकरी पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत नाजुक 

– Advertisement –

Ad image

 

 

Chhattisgarh के 4 जिलों में आज से लागू हुईं नई गाइडलाइन

0

बीजापुर, 27 फरवरी 2026: Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश जारी किए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।उक्त निर्देशों के अनुरूप दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समग्र परीक्षण के पश्चात केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का अनुमोदन प्रदान किया गया।

– Advertisement –

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें उपरोक्त चारों जिलों में 27 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।अन्य जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें भी शीघ्र जारी की जाएंगी।

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

0

CG ACCIDENT : बिलासपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रतनपुर से बेलतरा की ओर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है।

– Advertisement –

 

SBI FD Interest Rates 2026 : SBI की धांसू स्कीम: ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ में अचानक बदलेगा मौसम

0

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी का असर तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं हैं। रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है और दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी।

अगले सप्ताह की शुरुआत तक तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, इसलिए मौसम शुष्क बना रहेगा और वर्षा की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

– Advertisement –

माँ दुर्गा देवी मंदिर का 50 वा स्थापना दिवस मनाया गया

0

तिल्दा नेवरा। तिल्दा स्टेशन चौक पर स्थित माँ दुर्गा देवी मंदिर का 50 वा स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सुबह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा और महाआरती का आयोजन हुआ। रात को आयोजित भव्य भजन संध्या में स्थानीय व आमंत्रित गायकों ने मधुर भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को फूलों और लाइटों से सजाया गया था,दोपहर को ब्राम्हण और कन्या भोज के साथ आम भोजन भंडारा का आयोजन किया गया ।नील कमल परिवार द्वारा स्थापित किए गए माता मंदिर के 50 वे स्थापना दिवस पर सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान, होने शुरू हो गए थे,जो रात तक होते रहे .रात को माता मंदिर के सामने आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में आए प्रसिद्ध भजन गायकों के द्वारा अपनी सुरीली आवाज में मा दुर्गा , श्री श्याम जी के भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति मय बना दिया, भजनों पर भक्त नाचते हुए माता और श्री श्याम के जयकारे लगाते रहे।

भजन संध्या में जब भजन गायक ने होली का भजन गाया भक्तो ने इस होली में एक दुसरे पर जमकर फूल बरसाए.।सुबह माता जी की महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। आरती में नीलकमल परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए i दोपहर को भोजन भंडारा का आयोजन किया गया .जिसमे हजारो लोगो ने महा प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

CG VIDEO: छत्तीसगढ़ में ‘वीडियो पॉलिटिक्स’ तेज: पूर्व सीएम

0

रायपुर। CG VIDEO: छत्तीसगढ़ की सियासत में आज वीडियो वार ने नया रंग ले लिया है। बुधवार सुबह से ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहा। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल कथित तौर पर “मुसवा बिन घोटाला ना होए विष्णु” गीत गाते नजर आ रहे हैं। इस गीत को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई और समर्थकों–विरोधियों के बीच बहस छिड़ गई।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का वीडियो

– Advertisement –

वीडियो के वायरल होते ही सियासी पारा चढ़ गया। इसी बीच अनुज शर्मा, विधायक धरसीवा (भाजपा), ने भी देर शाम वीडियो के जरिए पलटवार कर दिया।

अनुज शर्मा ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा—

– Advertisement –

Ad image

“जरगे कांग्रेसिया मन के जान रे, विष्णुदेव सरकार ले। विष्णुदेव सरकार के साय-साय विकास के रफ्तार रे, अऊ भ्रष्टाचारी मन हड़बड़ाए रे, विष्णुदेव सरकार ले।”

उनके इस बयान को सीधे तौर पर विष्णुदेव साय सरकार के समर्थन और कांग्रेस पर निशाना माना जा रहा है।

दोनों नेताओं के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है। एक ओर कांग्रेस समर्थक भूपेश बघेल के वीडियो को साझा कर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक अनुज शर्मा के जवाबी वीडियो को “करारा जवाब” बता रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकभाषा और गीतों के जरिए संदेश देने की यह शैली आम जनता तक तेजी से पहुंचती है, इसलिए अब सियासत में बयानबाजी के साथ-साथ वीडियो वार भी प्रभावी हथियार बनता जा रहा है।

फिलहाल, यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है और आने वाले दिनों में इसके और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी की

0

मुंबई। साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने हाल ही में शादी कर ली है और अब उनकी पहली शादी की तस्वीर सामने आई है। विजय ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी भावनाएँ साझा कीं।

पोस्ट में विजय ने लिखा कि उन्हें अपनी पत्नी की इतनी याद आती थी कि उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त ही अपनी जिंदगी का साथी बनाया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के साथ हर चीज और पल और भी खास और मज़ेदार बन गया है।

– Advertisement –

Ad image

फैंस और सितारे दोनों ही इस जोड़े की शादी की तस्वीरों और पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बौछार कर रहे हैं। इस शादी ने बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्रीज में काफी चर्चा पैदा कर दी है।

– Advertisement –

Ad image

फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर बुजुर्ग से सोने के

0

बिलासपुर। CG NEWS : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फर्जी क्राइम ब्रांच के सिपाही बनकर आए बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग को लूट की वारदात का भय दिखाकर उनके सोने के जेवर ठग लिए। बदमाशों ने चालाकी से असली गहने लेकर कागज की पुड़िया में पत्थर थमा दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रूखमणी विहार निवासी 66 वर्षीय हरिकिशन पटेल 25 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे अपने बेटे को टिफिन देने लिंक रोड स्थित किराना दुकान गए थे। वापस घर लौटते समय समता कॉलोनी के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताया और शहर में बढ़ती लूट की घटनाओं का डर दिखाने लगे। एक युवक ने नाटक करते हुए दूसरे को थप्पड़ मारकर उसकी सोने की चेन उतरवाई, जिससे बुजुर्ग को विश्वास हो गया कि वे सच में पुलिसकर्मी हैं।

– Advertisement –

इसके बाद ठगों ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की बात कहकर बुजुर्ग को और डराया तथा सुरक्षा के नाम पर उनकी करीब 3 तोला सोने की चेन और अंगूठी उतरवाकर कागज में रखने को कहा। इसी दौरान उन्होंने असली जेवर बदलकर दूसरी पुड़िया बुजुर्ग को थमा दी और घर जाकर खोलने की बात कहकर फरार हो गए। घर पहुंचकर जब पुड़िया खोली गई तो उसमें पत्थर निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मूकबधिर दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का

0

रायपुर। CG NEWS : मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजेे से 02 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन में होगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में वेयर हाउस हेल्पर के 20 पदों की भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन 13,777 रूपए होगा एवं कार्यक्षेत्र फ्लिपकार्ट एफसीएमएच तेन्दुआ, रायपुर होगा।

– Advertisement –

इच्छुक पुरूष मूकबधिर दिव्यांगजन जो बिना किसी सहारे के चलने फिरने में सक्षम हों एवं जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष हो, वे अपनी 10 वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इस प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था आवेदक को स्वयं करनी होगी। कैम्प में आने जाने हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल e-rojgar.cg.gov.in पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 में संपर्क कर सकते हैं।

– Advertisement –

Ad image