Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 34

राजधानी के इस अस्पताल में बड़ा हादसा

0

रायपुर। RAIPUR BREAKING: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस समय बड़ी खबर सामने आई है, यहां रामकृष्ण केयर अस्पताल के सेप्टिक टैंक में सफाई करने उतरे तीन युवकों की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।

मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन, प्रशांत कुमार के रूप में हुई है और तीनों सिमरन सिटी निवासी हैं।बताया जा रहा है कि मजदूरों को 50 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में उतारा गया था और सुरक्षा के नाम पर उन्हें सिर्फ मास्क दिया गया था। टैंक के अंदर उनकी सांस घुट गई और इसी वजह से उनकी मौत हो गई।

– Advertisement –

युवकों के सेप्टिक टैंक में गिरने की सूचना मिलते ही तीनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या आस पास के लोग अस्पताल परिसर में मौजूद है। वहीं भारी तादात में पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : प्रदेश में घरेलू एलपीजी की उपलब्धता और उपभोक्ताओं तक उसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा सतत निगरानी और समीक्षा की जा रही है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने खाद्य संचालक तथा सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ 17 मार्च 2026 को समीक्षा बैठक लेकर घरेलू एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और अधिक सुलभ बनाने के लिए व्हॉट्सएप नंबर, मोबाइल नंबर, आईवीआरएस और वेबसाइट यूआरएल के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी नए बुकिंग नंबर (मोबाइल 8927225667 एवं आईवीआरएस 8391990070) को भी आमजन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 214 छापों में 1013 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, जिनमें रायपुर जिले में सर्वाधिक 392 तथा बिलासपुर जिले में 201 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई सुनिश्चित करती है कि घरेलू गैस का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही हो और आम उपभोक्ताओं को उसका पूरा लाभ मिल सके।

– Advertisement –

खाद्य सचिव श्रीमती कंगाले ने ने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित एलपीजी बुकिंग को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए संतुलित और प्राथमिकता आधारित व्यवस्था लागू की गई है, ताकि अत्यावश्यक सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित न हों। इसके तहत अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, सैन्य एवं अर्द्धसैनिक बल कैम्प, जेल, हॉस्टल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट की कैंटीन को उनकी मासिक आवश्यकता के अनुरूप गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, भारत सरकार, राज्य सरकार एवं उनके सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालयों, कैंटीन एवं गेस्ट हाउस को उनकी विगत माहों के उपभोग का 50 प्रतिशत की सीमा तक, जबकि पशु आहार उत्पादक संयंत्र एवं बीज उत्पादक इकाइयों तथा होटल एवं रेस्टोरेंट को निर्धारित सीमा (20 प्रतिशत) के अंतर्गत कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

एलपीजी बुकिंग एवं आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए खाद्य विभाग का कॉल सेंटर (1800-233-3663 एवं 1967) सक्रिय है, जहां प्राप्त शिकायतों का ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर राहत मिल सके।

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे

0

रायपुर। CG NEWS : राज्य के आम नागरिकों को पंजीयन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्यों का सुचारू एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय चयनित अवकाश दिवसों में भी संचालित किए जाएंगे।

जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालय 22 मार्च, 28 मार्च, 29 मार्च तथा 31 मार्च 2026 को भी सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रहेंगे। इन तिथियों में दस्तावेजों के पंजीयन सहित अन्य सभी संबंधित सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।

– Advertisement –

शासन के इस निर्णय का उद्देश्य नागरिकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे अपने लंबित पंजीयन कार्यों को समय पर पूरा कर सकें। विशेष रूप से वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनज़र इन दिनों में पंजीयन कार्यों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

राज्य सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का अधिकतम लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथियों में अपने पंजीयन संबंधी कार्यों का निष्पादन कराएं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

– Advertisement –

Ad image

 

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव,

0

रायपुर। CG NEWS : रायपुर में भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 20 मार्च से प्रभावील होगा। जारी आदेश के मुताबिक एक पाली वाले स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी तक की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी।

वहीं जहां दो पालियों में स्कूल संचालित होती है, वहां प्राथमिस से पूर्व माध्यमिक शालाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हायर सेकेंडरी से हाईस्कूल तक की कक्षाएं 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित होगी। हालांकि परीक्षा के कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

– Advertisement –

छत्तीसगढ़ भाजपा ने की प्रदेश कार्यसमिति की

0

रायपुर। CG BREAKING : भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ ईकाई ने अपने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति में 84 लोगों को जगह दी गई है। वहीं 25 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा 69 स्थाई आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

 

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

चलती बस में अधेड़ की मौत, सीट पर बैठे-बैठे

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : अभनपुर थाना क्षेत्र में रायपुर से पायल जा रही बस में एक करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सीट पर बैठे व्यक्ति की तब मौत हो चुकी थी जब कंडक्टर ने किराया माँगा। हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण माना जा रहा है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

– Advertisement –


CG NEWS : खेत में काम कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, महिला की मौत, कई घायल

– Advertisement –

Ad image

 

दुर्ग। जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूहा में मधुमक्खियों के हमले से बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया।

इस हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4-5 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में लगे मधुमक्खियों के छत्तों को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।फिलहाल गांव में डर और सतर्कता का माहौल बना हुआ है।


 

वैश्य एकता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : वैश्य एकता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 17 मार्च 2026 को ग्राम बाना स्थित लीलावती देवी भगवानदास गौरव सेवा मंदिर (गौशाला) में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

इस गौशाला में विशेष रूप से उन गौमाताओं की देखभाल की जाती है जो दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं, जिनके पैर नहीं हैं या जो असहाय अवस्था में हैं। यहां उनका उपचार, संरक्षण और देखभाल उत्कृष्ट रूप से की जाती है। दुर्घटनाग्रस्त गायों को समय पर लाने के लिए एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।

– Advertisement –

कार्यक्रम में गौशाला के संचालक सुरेश जिंदल ने सेवा कार्य में निरंतर समर्पण दिखाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, संरक्षक अशोक गुप्ता, सुभाष साहू, प्रदेश महामंत्री शिवरतन गुप्ता, राजकुमार राठी, संजय चौधरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाताओं को गुड़, लौकी, केला, टमाटर, गोभी और खीरा खिलाकर सेवा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य असहाय और घायल गौमाताओं की सुरक्षा एवं देखभाल को बढ़ावा देना और समाज में गौसेवा के महत्व को उजागर करना था।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

सलौनी गांव में फॉर्म हाउस रजिस्ट्री घोटाला

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी से लगे सलौनी गांव में एक फॉर्म हाउस की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि करीब 2 करोड़ के फॉर्म हाउस की रजिस्ट्री खाली जमीन बताकर केवल 11.11 लाख में कर दी गई है। इस मामले की शिकायत मुजगहन थाना के साथ ही पंजीयक दफ्तर में भी की गई है। फिलहाल अफसरों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी ग्रैंड न्यूज़ को मिलते ही ग्रैंड न्यूज़ की टीम ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी।

आपको बता दे कि दलदल सिवनी मोवा में रहने वाली महिला ने मोहनीश कुमार विश्वकर्मा को जो जमीन बेची है, उस पर पहले से ही मैंगो 3 ड्रीम फॉर्म हाउस पुराना धमतरी रोड में छछानपैरी के पास सलोनी गांव में बना है। फर्जीवाड़ा मामले में महिला पहले भी जेल जा चुकी है, हेक्टेयर जमीन पर बने फॉर्म हाउस को किराये से देने के लिए प्रचार प्रसार भी किया जाता रहा है। इसमें स्वीमिंग पूल समेत सभी तरह की सुविधाएं हैं। महिला ने एक शपथ पत्र देकर रजिस्ट्री करवा ली है।

– Advertisement –

आगे पड़ताल में पता चला है कि महिला की शादी राजधानी के आशीष होरा से हुई थी। शादी के पहले उसके खिलाफ दुर्ग के दो ज्वेलरों के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक में नकली सोना बेचने और गिरवी रखने के मामले में उनके साथी रोहित नागवानी के साथ एफआईआर दर्ज की थी। दोनों को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था। वो दुर्ग जेल में भी रह चुकी है। इस मामले की जांच राजनांदगांव के सीएसपी श्याम सुंदर शर्मा ने की थी। आशीष से शादी होने के बाद वो रायपुर में रहने लगी। इस जमीन पर किसी भी तरह का कोई निर्माण नहीं है।

शपथ पत्र में यह भी कहा गया है कि जमीन सिंचित पड़त किस्म की है। इस पर किसी भी तरह के कोई पेड़-पौधे भी नहीं लगे हैं। इस मामले की शिकायत मिली है।शपथ पत्र के आधार पर ही रजिस्ट्री हुई है। फिलहाल जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी अभनपुर SDM रवि सिंह ने बताया कि यह मामला सामने आया है जहां पंजीयक विभाग को पत्र लिखकर रिकवरी की मांग कही गई है और साथ ही अगर विभाग द्वारा FIR करना चाहे तो विभाग इस पर FIR कर सकती है।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति सुचारु : कमर्शियल उपभोक्ताओं

0

रायपुर। खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कमर्शियल गैस कनेक्शन वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के लिए संतुलित और प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैसर्गिक गैस मंत्रालय के अधीन लागू करने का निर्णय लिया गया है।

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने कहा कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं ऑयल कंपनियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कमर्शियल उपभोक्ताओं को विगत माहों की खपत के आधार पर अधिकतम 20 प्रतिशत की सीमा के अंदर एलपीजी प्रदाय करने पर सहमति बनी है।

– Advertisement –

कमर्शियल एलपीजी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों एवं चिकित्सालयों के साथ-साथ सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, हॉस्टल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे एवं एयरपोर्ट कैंटीन को पूर्ण प्राथमिकता देते हुए 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं उनके गेस्ट हाउस और कैंटीन के लिए 50 प्रतिशत, पशु आहार उत्पादक संयंत्र एवं बीज उत्पादक इकाई तथा रेस्टोरेंट एवं होटल के लिए 20 प्रतिशत आपूर्ति निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि कमर्शियल एलपीजी के वितरण की दैनिक समीक्षा ऑयल कंपनियों द्वारा की जाएगी तथा इसकी जानकारी प्रतिदिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी बनी रहे।

– Advertisement –

Ad image

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि आम नागरिकों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े, साथ ही सभी वर्गों तक संतुलित रूप से गैस की उपलब्धता बनी रहे।

गरियाबंद में ‘लखपति दीदी’ का बढ़ता दायरा: 28 हजार से

0

 

गरियाबंद। लखपति महिला पहल के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं के स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

– Advertisement –

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत संचालित “लखपति महिला पहल” का उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन, बागवानी, वन आधारित गतिविधियों एवं लघु उद्योगों से जोड़कर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

गरियाबंद जिले में अब तक 28 हजार से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जो आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बैठक में “लखपति दीदी ग्राम” की संकल्पना पर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इस मॉडल के तहत ग्राम स्तर पर महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए समग्र प्रयास किए जाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

कलेक्टर उइके ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि “लखपति दीदी ग्राम” की परिकल्पना को सफल बनाया जा सके। बैठक में “लखपति महिला पहल” पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें महिलाओं की सफलता की कहानियां प्रस्तुत की गईं।

इस अवसर पर बिहान गरियाबंद द्वारा प्रकाशित पत्रिका “उजास” का विमोचन किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ स्व सहायता समूह की महिलाओं तक पहुंचाया जाए तथा प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, वित्तीय समावेशन और विपणन सुविधाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया जाए। साथ ही समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।

जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से जिले की अधिक से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल स्थापित करेंगी। डीपीएम पतंजल मिश्रा ने बिहान के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दिनबंधु ध्रुव, अंत्यवसायी विभाग की सीईओ रश्मि गुप्ता, लाईवलीहुड कॉलेज की परियोजना अधिकारी सृष्टि मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।