रायपुर। RAIPUR NEWS : वैश्य एकता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 17 मार्च 2026 को ग्राम बाना स्थित लीलावती देवी भगवानदास गौरव सेवा मंदिर (गौशाला) में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इस गौशाला में विशेष रूप से उन गौमाताओं की देखभाल की जाती है जो दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं, जिनके पैर नहीं हैं या जो असहाय अवस्था में हैं। यहां उनका उपचार, संरक्षण और देखभाल उत्कृष्ट रूप से की जाती है। दुर्घटनाग्रस्त गायों को समय पर लाने के लिए एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम में गौशाला के संचालक सुरेश जिंदल ने सेवा कार्य में निरंतर समर्पण दिखाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, संरक्षक अशोक गुप्ता, सुभाष साहू, प्रदेश महामंत्री शिवरतन गुप्ता, राजकुमार राठी, संजय चौधरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गौमाताओं को गुड़, लौकी, केला, टमाटर, गोभी और खीरा खिलाकर सेवा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य असहाय और घायल गौमाताओं की सुरक्षा एवं देखभाल को बढ़ावा देना और समाज में गौसेवा के महत्व को उजागर करना था।






