Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 179

विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’

0

Thalapathy Vijay Last Film: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, 2 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर में विजय की अब तक की सबसे दमदार और गंभीर भूमिका की पहली साफ झलक देखने को मिलती है, जहां वे एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं और उनकी सीधी भिड़ंत बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल से होती दिख रही है।

ट्रेलर के मुताबिक कहानी एक ऐसे पुलिस अफसर की है, जिसकी बेटी के साथ हुई घटना के बाद वह न्याय और देश की सुरक्षा के लिए खड़ा होता है, वहीं बॉबी देओल एक खौफनाक विलेन के रूप में सामने आते हैं जो देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचता है। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का जबरदस्त मेल दिखता है, जिससे साफ है कि दोनों के बीच टकराव फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होगा।

फिल्म में पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नरैन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘जन नायकन’ 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसके बाद विजय फिल्मों को अलविदा कहकर पूरी तरह राजनीति में उतरने वाले हैं, उन्होंने पहले ही अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम लॉन्च कर दी है और माना जा रहा है कि वे 2026 के विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं, ऐसे में फैंस की नजरें अब विजय की इस आखिरी फिल्म पर टिकी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी

0

मुंगेली । CG NEWS: अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में मनमानी तौर पर घुसकर हथियार लहराने के मामले में अचानकमार प्रबंधन द्वारा बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया के वीडियो संज्ञान में आते ही विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से तीन आरोपियों को दबोच लिया है एवं 2 एयर राइफल तथा टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जपती की गई ।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26), अनिकेत (27) और विक्रांत वैष्णव (36) के रूप में हुई है। जिन्के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जिसमे न्यायालय द्वारा जुडिसियल रिमांड पर उक्त अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

– Advertisement –

विभागीय कार्यवाही के तहत तत्काल प्रभाव से बैरियर गार्ड को हटाया गया हैं एवं परिक्षेत्र अधिकारी को नोटिस दिया गया हैं ।

Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji : गुरु गोविंद सिंह जी

0

रायपुर। Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji : सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को 5 जनवरी को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसे लेकर राजधानी के गुरुद्वारों को भव्य रोशनी से सजाया गया है और इस अवसर पर गुरुद्वारों में सुबह से ही गुरुवाणी की गूंज सुनाई देगी। पर्व से पहले शनिवार को गुरुग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी के साथ पंज प्यारे की अगुवाई में तेलीबांधा स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन बाजे-गाजे के साथ निकाला गया, जहां सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों ने जगह-जगह पालकी का भव्य स्वागत किया।

नगर कीर्तन यात्रा के दौरान महिला विंग की कीर्तन मंडली ने आस्था का संचार किया, वहीं गतका और शौर्य प्रदर्शन दल समाज और राजधानीवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे, साथ ही कीर्तन जत्थे भी प्रमुख आकर्षण रहे। मार्ग में गुरु नाम संगतों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा और उनकी धर्मपत्नी कुलदीप कौर होरा ने परिवार सहित पंज प्यारे का स्वागत किया और लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज प्रकाश पर्व को हम बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं और श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी को कोई असुविधा न हो, साथ ही उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस पावन अवसर पर नगर कीर्तन में सिख समाज के युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए श्री गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान और शौर्य को याद किया। उल्लेखनीय है कि गुरु गोविंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें और अंतिम मानव गुरु थे, जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और मुगलों से अनेक युद्ध लड़े, जिनकी स्मृति में सिख समाज हर वर्ष प्रकाश पर्व को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाता है।

Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji : गुरु गोविंद सिंह जी

0

रायपुर। Prakash Parv of Guru Gobind Singh Ji : सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को 5 जनवरी को मनाया जायेगा। जिसे लेकर राजधानी में गुरुद्वारों को भव्य रौशनी से सजाया गया। इस मौक़े पर गुरुद्वारों में सुबह से ही गुरुवाणी की गूंज गूंजेगी। इससे पहले शनिवार को गुरुग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी के साथ पंजप्यारों की अगुवाई में तेलीबांधा स्थित बाबा बुड्‌ढा साहिब गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन बाजे-गाजे से निकला गया। इस दौरान सामाजिक-व्यापारिक-राजनीतिक संगठनों ने जगह जगह गुरुग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी का भव्य स्वागत किया।

बता दे नगर कीर्तन यात्रा के दौरान जहां महिला विंग को कीर्तन मंडली ने आस्था का संचार क़ी, वहीं विशेष रूप से गतका और शौर्य प्रदर्शन दल भी समाज समेत राजधानी के लोगों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना। साथ ही कीर्तन जत्थे के प्रमुख आकर्षण रहे। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह गुरुनाम संगतों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

बता दे गुरु गोविंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें और अंतिम मानव गुरु थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और मुगलों से कई युद्ध लड़े थे। उन्हीं क़ी याद में सिख समाज हर साल प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाता है।

अमरकंटक जा रही कार पेड़ से टकराई…

0

पिंटू, बिलासपुर। CG Accident Breaking : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।  बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत भसको गांव के पास एक  तेज रफ्तार टाटा पंच कार (वाहन क्रमांक CG-04-QJ-2152) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी कार सवार अमरकंटक की ओर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान रामकुमार और चालक निलेश्वर धीवर के रूप में हुई है। हादसे में सुखसागर मानिकपुरी ,अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साडू घायल हुए हैं, जिनमें राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

– Advertisement –

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, सीएम विष्णु देव साय बोले- बस्तर में शांति और विकास का नया सूर्योदय

विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्र वालों के साथ धूमधाम से

0

दान की परंपरा ही छत्तीसगढ़ की असली पहचान- अनुज

धरसींवा। CG NEWS: आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम चरौदा में छेरछेरा के पावन अवसर पर 400 मीटर सी सी रोड के भूमिजन व हनुमंत युवा समिति के सदस्यों द्वारा छेरछेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए|

– Advertisement –

विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया और अपने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रूप से छेरछेरा मांगकर और अन्न दान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक अनुज ने छेरछेरा की बधाई देते हुए कहा कि ‘छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेर हेरा!’ यह केवल एक नारा नहीं है, यह हमारी उदारता का प्रतीक है। छेरछेरा का यह पर्व हमें सिखाता है कि खुशियाँ बांटने से बढ़ती हैं।

– Advertisement –

Ad image

जब किसान की मेहनत रंग लाती है और कोठार धान से भर जाते हैं, तब हमारा अन्नदाता उस अन्न को समाज के हर वर्ग को दान करता है। यह ‘अभिमान’ को त्याग कर ‘दान’ करने का उत्सव है।

आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमने धान खरीदी का ऐतिहासिक लक्ष्य रखा है और समय पर भुगतान सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि आपके घरों में हर त्योहार और छेरछेरा की रौनक बनी रहे।

आज माता शाकंभरी की जयंती है। इस पावन दिन को हम छेरछेरा के रूप में मनाते है ,माता शाकंभरी की कृपा से हमारे प्रदेश में कभी अन्न की कमी न हो, यही मेरी प्रार्थना है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, तीजा-पोरा और छेरछेरा जैसे त्योहारों के माध्यम से अपनी लुप्त होती संस्कृति को पुनर्जीवित कर रही है।

हम चाहते हैं कि हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। आज इस शुभ अवसर पर, मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करें और इस परंपरा को हमेशा बनाये रखे।

हम सब मिलकर एक ‘समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़’ बनाएंगे। एक बार फिर, आप सभी को छेरछेरा और शाकंभरी जयंती की मंगलमय शुभकामनाएं!

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा , शकुंतला ढिलेन्द् सेन,दिनेश खुटे, गोविंद साहू, राकेश यादव, संगीता पप्पू ध्रुव, योगेश साहू,सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जन प्रतिनिधिगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Bastar Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, कोंटा एरिया कमेटी का नेतृत्व खत्म

0

सुकमा,बस्तर । Bastar Naxal Encounter: सुकमा  जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 12 माओवादी कैडरों के शव हथियारों सहित बरामद किए गए हैं। मारे गए माओवादियों में 05 महिला माओवादी भी शामिल हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मारे गए माओवादियों में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज वेट्टी मंगडू उर्फ मुक्का तथा कोंटा एरिया कमेटी सचिव माड़वी हितेश उर्फ हूंगा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों कुख्यात माओवादी शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकांश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश में शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर डीआरजी (DRG) द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया था। अभियान के दौरान सुबह लगभग 08 बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई।

सर्च ऑपरेशन के दौरान विभिन्न मुठभेड़ स्थलों से 12 माओवादियों के शव हथियारों सहित बरामद किए गए हैं। शेष माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS तथा SLR राइफल्स सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

इस संबंध में बस्तर रेंज के आईजीपी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि “बस्तर में माओवाद अंतिम दौर में है। संगठन की संरचना टूट चुकी है। सभी सक्रिय माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएँ।”

The post Bastar Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, कोंटा एरिया कमेटी का नेतृत्व खत्म appeared first on Grand News.

Bastar Pandum 2026 में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मु

0

रायपुर, 3 जनवरी 2026: Bastar Pandum 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसका अंतिम चरण फरवरी 2026 में बस्तर में संपन्न होगा।

– Advertisement –

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, बुनियादी ढांचे के विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय संस्कृति से जुड़े इस आयोजन की सराहना करते हुए बस्तर पंडुम 2026 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि बस्तर पंडुम 2026 के माध्यम से लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्र, हस्तशिल्प, जनजातीय व्यंजन, वेशभूषा सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का एलान

0

IND vs NZ ODI Series : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है।

बीसीसीआई के अनुसार, टीम मैनेजमेंट का फिलहाल पूरा ध्यान आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर है। इसी वजह से हार्दिक पांड्या और बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

– Advertisement –

श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर नजर

श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई ने साफ किया है कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस मंजूरी मिलनी बाकी है।

– Advertisement –

Ad image

मोहम्मद शमी बाहर 

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। वह इस समय बंगाल की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनके चयन की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया।

भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल (*श्रेयस अय्यर का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

0

 

रायपुर। 3 जनवरी 2026 : Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व, सुरक्षा बलों की अदम्य वीरता एवं प्रतिबद्धता, संवेदनशील पुनर्वास नीति तथा बस्तर की जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों के शौर्य को नमन करते हुए अभियान में शामिल सभी जवानों को बधाई दी।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जो लोग अब भी हिंसा का रास्ता चुन रहे हैं, वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ें, सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएँ और सम्मानपूर्वक जीवनयापन करें अन्यथा राज्य शासन और सुरक्षा बल कानून एवं संविधान के अनुरूप अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में है और बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित है।