रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार “VB-G RAM G जनजागरण अभियान” के प्रभावी संचालन और समन्वय के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। यशवंत जैन को संयोजक बनाया गया है, वहीं पूनम चंद्राकर, नीलकंठ टेकाम, राजिव सिंह , आलोक सिंह ठाकुर, कृष्णबिहारी जायसवाल को सदस्य बनाया गया है।
रायपुर। वन बंधु परिषद रायपुर महिला समिति द्वारा महिलाओं के मानसिक सशक्तिकरण एवं सकारात्मक सोच के उद्देश्य से “नारी चेतना” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि 7 जनवरी को मैग्नेटो स्थित संतोष हॉल में दोपहर 3 बजे से परिषद की महिला समिति के लिए आनंदमय कार्यक्रम का आयोजन होना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कवियत्री शशि दुबे द्वारा हास्य कविताओं के आकर्षण के साथ ही साइकोलॉजिस्ट आंचल रिखानी द्वारा मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। वही प्रदेश अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि इस मौके पर मनोरंजक खेल एवं हाउजी का भी आयोजन किया गया है। सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान, हास्य,मनोरंजन और आत्मबल का एक सुंदर संगम होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है एवं तैयारियां ज़ोरो पर है।
रायपुर / अभनपुर। RAIPUR ACCIDENT NEWS: जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां अभनपुर – रायपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उम्र 56 वर्षीय मृतिका बैशाखिन बघेल जुलुम टेकारी की रहने वाली थी, जो बाइक में पीछे बैठकर कहीं जा रही थी, तभी मानफर्ट स्कूल के पास हाइवा से टक्कर के बाद महिला बैंक से गिरकर पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे व्यक्ति को स्थिति सामान्य है। अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, हाईवा को किया जब्त कर महिला के शव को मर्चुरी भेजवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
भरत सिंह चौहान / जांजगीर चांपा। CG NEWS : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोधना में शनिवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मिलन चौक निवासी 18 वर्षीय छात्र जागेश्वर साहू ने गांव के बाहर स्थित गिद्धा खार में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
शनिवार को प्रदेश भर में छेरछेरा का पर्व बड़े उत्साह से मनाया जा रहा था, लेकिन शाम होते-होते गोधना गांव में इस दुखद खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। मृतक जागेश्वर साहू, पिता लेखराम साहू, गांव के ही अनुदान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर गोधना में कक्षा 12वीं का छात्र था। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे की है। जागेश्वर ने गिद्धा खार के पास एक बबूल के पेड़ को फांसी लगा लिया। मृतक के पिता लेखराम साहू ने बताया कि उन्हें इस अनहोनी की जानकारी जागेश्वर के दोस्तों के माध्यम से मिली। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
– Advertisement –
मृतक का हुलिया घटना के समय जागेश्वर ने महरून रंग की शर्ट, बनियान और फुल पैंट पहनी हुई थी। वह जूते पहने हुआ था और उसके गले में चांदी की माला व हाथ में चूड़ा (कड़ा) था।
मौके से बरामदगी: मृतक के पास से उसका एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्यवाही घटना की सूचना मिलते ही ग्राम सरपंच और परिजनों द्वारा नवागढ़ थाना को सूचित किया गया। इस खबर के फैलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और मृतक के घर पर एकत्रित हो गए। होनहार छात्र की इस तरह अचानक मौत से परिवार का बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
भरत सिंह चौहान / सक्ति। CG NEWS : जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मल्दा में पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है।
पीड़ित परमेश्वर प्रसाद कश्यप का आरोप है कि दिनांक 2 जनवरी 2026 की शाम वह अपने 4 हजार रुपये वापस मांगने आरोपी रामकीर्तन कश्यप के पास गया था। इसी दौरान आरोपी ने खाने-पीने की बात कहते हुए अचानक परमेश्वर प्रसाद का गला दबा दिया, जिससे उनकी आवाज बंद हो गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं।वही आरोपी रामकीर्तन कश्यप का कहना है कि मै खुलेआम दारू बेचता हूँ और हर महीना हसौद थाना वालों को कमीशन देता हूँ मेरा तुम कुछ नहीं कर सकते।
– Advertisement –
पीड़ित का इलाज फिलहाल जैजैपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि गला दबाए जाने के कारण उन्हें बोलने में काफी तकलीफ हो रही है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने हसौद थाना में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आरोप है कि अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।
अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इस गंभीर मामले में जल्द कार्रवाई करेगी या पीड़ित को न्याय के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
बालोद। CG NEWS : जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। इस बीच, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
– Advertisement –
इस हृदय विदारक घटना के बाद से शहीद हॉस्पिटल के प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर प्रश्न उठाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर नवजात शिशु का शव हॉस्पिटल के टॉयलेट तक कैसे पहुंचा और इस दुखद घटना में किन लोगों की लापरवाही या संलिप्तता हो सकती है।
इस दिशा में जांच को आगे बढ़ाने के लिए, हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही, पुलिस हॉस्पिटल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा सके। यह घटना समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर चिंताएं बढ़ाती है।
धमतरी। CRIME NEWS: चलिए बात करते हैं धमतरी शहर की जहां आपसी लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आपको बता दें कि सिहावा चौक के पास हिंदू अनाथालय के समीप धारदार चाकू से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 02 जनवरी 2026 की रात्रि विकाश मानिकपुरी, मनीष सिन्हा एवं रोहन ठाकुर धमतरी के सिहावा चौक के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी साहिल खत्री वहां पहुंचा।
– Advertisement –
पूर्व में हुए पैसों के लेन-देन को लेकर मनीष सिन्हा द्वारा चर्चा किए जाने पर आरोपी साहिल खत्री आपा खो बैठा और अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिन्हा पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पर विकाश मानिकपुरी के हाथ में भी चोट आई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जब्त किए गए। आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू को सिहावा चौक स्टेशन पारा क्षेत्र की झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में एक धारदार बटन/स्प्रिंग चाकू बरामद कर विधिवत जप्त किया।
– Advertisement –
अवैध धारदार हथियार रखकर प्राणघातक हमला किए जाने पर आरोपी मो. साहिल खत्री पिता इकबाल खत्री (उम्र 21 वर्ष), निवासी सिहावा चौक सुंदरगंज वार्ड, थाना सिटी कोतवाली धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के आपराधिक कृत्यों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Priyanka Gandhi Vadra : कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है।
पार्टी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वहीं बीके हरिप्रसाद को पश्चिम बंगाल, मधुसूदन मिस्त्री को केरल और टीएस सिंह देव को तमिलनाडु व पुडुचेरी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– Advertisement –
कांग्रेस संगठन की ओर से इसे चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जहां स्क्रीनिंग कमेटियां उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक मजबूती पर अहम भूमिका
आरंग–रायपुर। CRIME NEWS: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप और गांजा की तस्करी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3 जनवरी 2026 को थाना आरंग क्षेत्र के लखौली स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास की गई, जहां एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकेबंदी कर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर रोके गए वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो गांजा और 75 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (कोडीन फॉस्फेट) बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से ओडिशा से महासमुंद होते हुए रायपुर लाया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर तस्करी की पुष्टि हुई। इस कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 ND 6040 को भी जब्त किया गया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में डिलेश्वर मेहर ओडिशा का निवासी है, जबकि अन्य तीन आरोपी रायपुर के गंगानगर भनपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 08/26 के तहत धारा 21(सी) एवं 20बी नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की जांच जारी है। रायपुर पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी