Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 180

सेंट्रल जेल से बाहर निकले चैतन्य बघेल

0

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। हाईकोर्ट से कल जमानत मिलने के बाद वह आज शनिवार 3 जनवरी को जेल से बाहर आए।

आपको बता दें चैतन्य बघेल करीब 170 दिनों से शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन के दिन ईडी ने गिरफ्तार किया था। अब वह भूपेश बघेल के पोते के जन्मदिन पर जेल से रिहा हुए हैं।

– Advertisement –

चैतन्य बघेल की रिहाई की खबर मिलते ही रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

भूपेश का भाजपा पर हमला

– Advertisement –

Ad image

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। यह पूरी कार्रवाई षड्यंत्रपूर्वक की गई थी, लेकिन न्यायपालिका पर हमें पूरा भरोसा था।

जन्मदिन के दिन किया था गिरफ्तार

ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई।

ईडी ने शराब घोटाले की जांच एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर की एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। जांच में सामने आया कि घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई लाभार्थियों तक पहुंचाई गई।

 

CG Breaking : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक हटाए गए

 

CG Breaking : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक हटाए गए

0

Barse Deva Surrendered : हिड़मा के करीबी खूंखार नक्सली कमांडर बारसे देवा ने किया सरेंडर, नक्सलियों को तगड़ा झटका

The post CG Breaking : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक हटाए गए appeared first on Grand News.

Axar Patel ने Vijay Hazare Trophy में जड़ दिया शतक

0


Axar Patel Vijay Hazare Trophy : डोमेस्टिक क्रिकेट में भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एलिट ग्रुप डी मैच में गुजरात और आंध्रा के बीच खेले गए मुकाबले में अक्षर ने 98 गेंदों में शतक लगाते हुए अपनी टीम को मजबूत स्कोर दिलाया।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए। अक्षर ने 130 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके अलावा विशाल जायसवाल ने 70 रन की अहम पारी खेली।

– Advertisement –

Ad image

यह अक्षर का लिस्ट ए क्रिकेट में पहला शतक है। इससे पहले 31 साल के इस ऑलराउंडर ने 12 अर्धशतक लगाए थे और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 98 रन था।

Axar Patel Vijay Hazare Trophy अक्षर ने अब तक अपने करियर में 171 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें 2850 से ज्यादा रन और 203 विकेट शामिल हैं। स्ट्राइक रेट 94 से ऊपर और औसत लगभग 30 का है।

– Advertisement –

Ad image

अक्षर पटेल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा भी हैं और जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाले हैं। इस शतक के बाद उनकी फॉर्म आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

KKR से बाहर होंगे Mustafizur Rahman? बांग्लादेश बवाल के बाद एक्शन में BCCI



Source link

पिकनिक बना खौफनाक, युवक की बेल्ट-रॉड से की पिटाई

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : नए साल का जश्न जिसे यादगार बनना था, लेकिन वह खौफनाक मंजर में बदल गया। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह स्थित लीलागर नदी के एनीकट चंदेल घाट पर पिकनिक मनाने गए ग्रामीण युवकों को यह अंदेशा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों में उनके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

 

– Advertisement –

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जलसों के रहने वाला किसान अजीत कुर्रे अपने साथियों के साथ 1 जनवरी को दोपहर पिकनिक मनाने पहुंचा था। शाम ढलते-ढलते माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब ग्राम विद्याडीह के ही चार युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी वजह के अश्लील गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर बात इतनी बढ़ गई कि चारों आरोपियों ने एक राय होकर अजीत कुर्रे पर जानलेवा हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों के साथ बेल्ट, चूड़ा और लोहे की रॉड से की गई बेरहमी भरी पिटाई में अजीत के सिर, चेहरे, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

CG News : ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर, हिंदू युवक आत्महत्या मामले में आरोपी सोहेल ख़ान गिरफ्तार 

 

 

CG Politics : छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया बड़ी सफलता

0

रायपुर। CG Politics : बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों ने कल 14 नक्सलियों को मार गिराया। बीजापुर में दो और सुकमा जिले में 12 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ों के बाद AK-47, INSAS, SLR और अन्य राइफलें बरामद की गईं। इस सफलता पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे जवान लगातार दुर्गम क्षेत्रों में डटे रहकर नक्सलियों का सामना कर रहे हैं, जिससे अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है। सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है जहां 14 नक्सलियों को हमारे जवानों ने मार गिराया है।

14 Naxalites killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

Barse Deva Surrendered : हिड़मा के करीबी खूंखार नक्सली कमांडर बारसे देवा ने किया सरेंडर, नक्सलियों को तगड़ा झटका

The post CG Politics : छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया बड़ी सफलता appeared first on Grand News.

CG News : घर-घर अन्न दान लेकर मंत्री टंक राम वर्मा

0

रायपुर, 03 जनवरी 2026: CG News : छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखने वाले छेरछेरा तिहार के अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह, अपनत्व और लोक उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

मंत्री वर्मा ने छेरछेरा की परम्परा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की और अन्न दान स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा पर्व है, जो समाज में समानता, सहयोग और दान की भावना को सशक्त करता है। यह लोक पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

– Advertisement –

मंत्री वर्मा ने कहा कि छेरछेरा केवल अन्न संग्रह का तिहार नहीं, बल्कि यह लोक संस्कृति, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव है। छत्तीसगढ़ की लोक परम्पराएं हमारी पहचान हैं और इन्हें संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। ऐसे पर्व समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक उल्लास के साथ मंत्री का स्वागत किया। गांव में छेरछेरा तिहार की रौनक देखते ही बन रही थी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि छेरछेरा छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय पारंपरिक लोक-पर्व है, जिसे धान कटाई के बाद पौष मास (दिसंबर–जनवरी) में मनाया जाता है। यह पर्व राज्य की कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा है। फसल कटने के उपरांत किसान ईश्वर और समाज के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता है।

– Advertisement –

Ad image

छेरछेरा मूल रूप से दान, सहयोग और आपसी भाईचारे का पर्व है। इस दिन गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग टोली बनाकर घर-घर जाते हैं और लोकगीत गाते हुए अन्न या दान मांगते हैं। दरवाजे पर पहुंचकर “छेरछेरा छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेरा…” का गायन किया जाता है, जिसका भाव यह होता है कि माता के भंडार में भरपूर धान है, उसमें से थोड़ा दान प्रदान करें।इकट्ठा की गई सामग्री का उपयोग सामूहिक भोज, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक कार्यों में किया जाता है। यह पर्व अमीर-गरीब, जाति-धर्म के भेद को मिटाकर सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ाता है और नई पीढ़ी को साझा संस्कृति एवं लोक परम्पराओं से जोड़ता है।छेरछेरा तिहार के माध्यम से एक बार फिर छत्तीसगढ़ की लोक परम्पराओं की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त संदेश दिया।

KKR से बाहर होंगे Mustafizur Rahman? एक्शन में BCCI

0

Mustafizur Rahman KKR : बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत में विरोध तेज है। इसका असर अब आईपीएल 2026 तक पहुंच गया है। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाड़ी और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर कुछ संगठनों ने मांग की है कि उन्हें आगामी आईपीएल सीजन से बाहर किया जाए।

हालांकि, इस पूरे मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में न खेलने देने का कोई निर्देश नहीं मिला है। इसी वजह से बोर्ड इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बच रहा है।

Mustafizur Rahman IPL 2026 गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए। मुस्तफिजुर 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक 60 मैचों में 65 विकेट ले चुके हैं।

फिलहाल, विवाद के बीच भी मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल में मौजूदगी को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है और गेंद अब सरकार के रुख पर टिकी हुई मानी जा रही है।

Saudi Pro League 2025–26: Al-Ahli ने Al-Nassr को 3-2 से हराया, रोनाल्डो की टीम को पहली हार

– Advertisement –

हिंदू युवक आत्महत्या मामले में सोहेल ख़ान गिरफ्तार 

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्रैंड न्यूज़ की खबर का असर साफ तौर पर देखने को मिला है। हिंदू युवक नरेश साहू के साथ मारपीट, धमकी और लगातार प्रताड़ना और आत्महत्या करने के मामले को ग्रैंड न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाते हुए आरोपी सोहेल ख़ान का नाम उजागर किया था।

खबर के प्रसारित होते ही मामला गरमा गया, हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ा और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बना। इसी दबाव के बीच पुलिस ने तेजी दिखाते हुए फरार चल रहे आरोपी सोहेल ख़ान को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी न केवल कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है बल्कि इसे ग्रैंड न्यूज़ की निर्भीक और प्रभावी पत्रकारिता का प्रत्यक्ष परिणाम बताया जा रहा है।

– Advertisement –

CG NEWS: हिंदू संगठन से जुड़े युवक की आत्महत्या, वीडियो में प्रताड़ना के आरोप

14 Naxalites killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

– Advertisement –

Ad image

 

Saudi Pro League 2025–26: Al-Ahli ने Al-Nassr को 3-2 से हराया, रोनाल्डो की टीम को पहली हार

0

Saudi Pro League 2025–26 में अल-नासर को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। अल-अहली ने रोमांचक मुकाबले में अल-नासर को 3-2 से शिकस्त दी। इस मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में जीत अल-अहली के नाम रही।

अल-नासर की ओर से अब्दुलेलाह अल-अमरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। उनके दमदार खेल के बावजूद टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी। दूसरी ओर, अल-अहली ने मौके का बेहतर इस्तेमाल किया और निर्णायक गोल कर मैच अपने नाम कर लिया।

स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मुकाबले में गोल करने में सफल नहीं रहे। उनकी मौजूदगी के बावजूद अल-नासर की टीम अल-अहली के मजबूत खेल के सामने दबाव में नजर आई।

इस हार के साथ अल-नासर का विजयी अभियान थम गया है, जबकि अल-अहली को इस जीत से अंक तालिका में अहम बढ़त मिली है। मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा और अंत तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका।

The post Saudi Pro League 2025–26: Al-Ahli ने Al-Nassr को 3-2 से हराया, रोनाल्डो की टीम को पहली हार appeared first on Grand News.

गरियाबंद – अवैध महुआ शराब

0

CRIME NEWS: अवैध शराब पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु आज दिनांक 02.01.2026 को आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता तथा कलेक्टर महोदय भगवान सिंह उइके के मार्गदर्शन से प्राप्त निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही व सघन गश्त के दौरान प्रकरण कायम किये गए

वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत गस्त के दौरान नवापारा (भैरा) में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ दो आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें पहले प्रकरण में 1. आरोपिया गायत्री घृतलहरे पति स्व. अर्जुन घृतलहरे, जाति सतनामी,उम्र 38 वर्ष निवासी नवापारा (भैरा) थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ.ग.) के अधिपत्य से कुल 20.00 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद कर कब्जे आबकारी लिया तथा आरोपिया के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 कि धारा 34(2),59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।*

– Advertisement –

इसी क्रम में दूसरे प्रकरण में
2. आरोपी नारद घृतलहरे पिता जगत पाल घृतलहरे, जाति सतनामी,उम्र 48 वर्ष निवासी नवापारा (भैरा) थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ.ग.) के अधिपत्य से कुल 15.00 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद कर कब्जे आबकारी लिया तथा आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2011 कि धारा 34(2),59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव, आबकारी उपनिरीक्षक रजत चंद ठाकुर,आबकारी मुख्य आरक्षक शंकर लाल ध्रुव, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड़ ,आबकारी आरक्षक पीताम्बर चौधरी ,संजय नेताम, मनीष कश्यपमहिला नगर सैनिक हेमबाई साहू, कामिनी सोनी तथा वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप , गोवर्धन सिन्हा तथा कुलेश्वर निषाद का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

– Advertisement –

Ad image