Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Home Blog Page 181

महात्मा गांधी रोजगार योजना में बड़ा बदलाव,

0

सिलयारी:- 26 दिसम्बर शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा के आदेशानुसार जनपद पंचायत धरसींवा के 78 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार के तहत नए अधिनियम विकसित भारत-रोजगार और आजिविका के लिए गारंटी मिशन के विषय में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई।

जिसमें वीबी – जी राम जी अधिनियम 2025 से संबंधित जानकारी ग्रामवासियों के समक्ष सरपंच/ सचिव/रोजगार सहायक एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में दी गई।

– Advertisement –

जिसमें मुख्य रूप से अधिनियम में रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर125 दिन किए जाने तथा बेरोजगारी भत्ता का अधिकार समय पर मजदूरी भुगतान, ग्राम स्तर पर योजना निर्माण की स्वतंत्रता,जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजिविका संवर्धन के संबंधित कार्यों को प्राथमिकता में लेने की चर्चा की गई।

CG में शीघ्रलेखक, स्टेनो, चालक समेत

0

RAIPUR | GOVERNMENT JOB NEWS: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत राज्य शासन के सभी विभागों और कार्यालयों में शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर/कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक और भृत्य/चौकीदार जैसे पदों पर सीधी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों को आदेश जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अब इन पदों पर नियुक्ति तय मानकों और निर्धारित योग्यता के आधार पर ही की जाएगी। शासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देना है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

 

 

कैसे हुई गौरव तिवारी की मौत ?

0

Horror Web Series : OTT पर हर दिन कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है और दर्शकों की पसंद भी उसके मुताबिक बदलते रहती है। बता दें, आजकल सोशल मीडिया और OTT पर सीरीज ‘भय’ की कहानी और भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी खुब चर्चा में है। दिसंबर 2025 में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर एक रोमांचक और डरावनी वेब सीरीज लॉन्च हुई है और ये पूरी तरह रियल लाइफ घटनाओं से इंस्पायर्ड है। जो मर्डर पर शुरू हुई है और ये मर्डर भी कोई ऐसा-वैसा नहीं रहस्यमयी तरीके से हुआ, जिसका अभी तक जांच में पता नहीं चल पाया है।

शूटिंग के वक्त कांप उठे स्टार्स

– Advertisement –

Ad image

दरअसल, भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की जर्नी और 2016 में हुई उनकी रहस्यमयी मौत इस सीरीज का बेस है। गौरव तिवारी ने कई डरावने, अनसुलझे किस्से और मामलों की जांच की थी, ठीक वैसे ही जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एड और लोरेन वॉरेन किया करते थे। इन्हीं कारणों के चलते गौरव तिवारी की मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। जो अब एक सीरीज के द्वारा दिखाई गई है।

एक्टर करण टेकर ने शूटिंग के अनुभव को शेयर किया

– Advertisement –

Ad image

इस सीरीज के एक्टर करण टेकर ने पॉडकास्ट में इसकी शूटिंग के अनुभव के शेयर कर बताया, ‘हम एक दिन सिक्वेंस शूट कर रहे थे, जो गौरव तिवारी ने MTV रिएलिटी शो के साथ शूट किया था, हम उसे रीक्रिएट कर रहे थे। अब किसी भी रियलिटी शो में 7-8 कैमरे होते है, वो सारे कैमरें एक बार के लिए एक साथ फ्रिकर किए मानों जैसे कोई कमांड कर रहा हो और सबके कैमरे ग्रीन हो गए और सब एक साथ बंद हो गए। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब आपके पास कोई नेगेटिव एनर्जी होती है। तो वहां मौजूद सभी लोग डर गए और प्रोड्यूसर ने बोला, आज के लिए शूटिंग बंद करते है, क्योंकि हमें रिस्क नहीं लेना था।

 

 

 

दरअसल, हम जहां शूटिंग कर रहे थे, वो बहुत भयानक और खंडहर (मड आईलैंड) जगह थी, जिसे देखकर आप डर जाएंगे और उससे भी बड़ी बात ये थी कि हम सिर्फ नाइट शिफ्ट ही करते थे। इसके बाद अगले दिन जब टीम उसी लोकेशन पर लौटी, तो असली इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी (IPS) टीम भी शूट के लिए आई थी। उन्हें भी नेगेटिव एनर्जी फिल हुआ और उसमें से एक लड़का था रीत, उसने हमें बताया कि आप लोगो को कैसे नहीं कोई नेगिटीव एनर्जी फिल हो रही है, फिर हम सब डर गए और थोडे़ दिनों के लिए शूटिंग रोक दी थी, लेकिन वहां कुछ तो था, जो खतरनाक था।’

हॉरर, मिस्ट्री व रियल-लाइफ बेस्ड

सीरीज ‘भय’ को रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित किया गया है और करण टैकर गौरव तिवारी के रोल में है, कल्कि कोचलिन, डैनिश सूद, सलोनी बत्रा, निमेश नायर, घनश्याम गर्ग और कई बडे़ स्टार्स शामिल हैं। ये सीरीज पैरानॉर्मल दुनिया में गहरी दिलचस्पी रखने वालों और हॉरर, मिस्ट्री व रियल-लाइफ बेस्ड थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए मजेदार है। अगर आप रोमांच और डर का अनुभव करना चाहते हैं, तो इसे जरूर देखें, लेकिन रात में अकेले देखने से पहले 2 बार जरूर सोच लें।

 

BATTLE OF GALWAN TEASER: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज, भारतीय सेना के अफसर के दमदार रोल में दिखे

 

 

छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा तोहफ़ा

0

रायपुर। CG NEWS : भारतीय रेलवे द्वारा अगले पाँच वर्षों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित इस योजना से छत्तीसगढ़ जैसे उभरते हुए राज्य को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर जंक्शन देश के प्रमुख रेल जंक्शनों में से एक है और यहाँ प्रतिदिन लाखों यात्री आवागमन करते हैं। संचालन क्षमता दोगुनी होने से लोगों को अधिक ट्रेनें, बेहतर आवृत्ति तथा कम भीड़भाड़ का लाभ मिलेगा।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर के साथ-साथ अन्य औद्योगिक और वाणिज्यिक नगरों के लिए भी यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। रेल संरचना के विस्तार से निवेश, रोजगार और लॉजिस्टिक्स की सुगमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्ष 2030 तक संचालन क्षमता दोगुनी करने के लिए मौजूदा टर्मिनलों पर अतिरिक्त प्लेटफार्म, पिट लाइन एवं स्टेबलिंग लाइन का निर्माण, शहरी क्षेत्र और आसपास नए टर्मिनलों की स्थापना, सिग्नलिंग, यार्ड आधुनिकीकरण और मल्टीट्रैकिंग के माध्यम से अनुभागीय क्षमता में वृद्धि और मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स एवं आधुनिक रखरखाव सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर में इन सुविधाओं के विकसित होने से आम यात्रियों के साथ-साथ छात्रों, मरीजों, उद्योगपतियों और व्यापारियों सभी वर्गों को राहत मिलेगी। राज्य सरकार रेलवे मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना को तेज गति से धरातल पर उतारने के लिए हर संभव सहयोग देगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के सर्वाधिक बेहतर रेल संपर्क वाले राज्यों में शामिल होगा और यह परिवर्तन “विकसित भारत @2047” के संकल्प को सशक्त करेगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 41 हजार करोड़ रूपए की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है, जिसमें रेल्वे ट्रैक का विस्तार, रेलवे लाईन का दोहरीकरण, रेलवे फ्लाई ओवर एवं ब्रिज आदि का निर्माण शामिल है। केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में छत्तीसगढ़ राज्य में रेल्वे सुविधा के विकास के लिए 6925 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे राज्य में रेल परियोजनाओं के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में रेलवे के उन्नयन और विकास के लिए 41,000 करोड़ रुपए के निवेश से नई रेल लाइनों, रेलवे फ्लाईओवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में रेलवे का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व रेल परियोजनाओं की सौगात मिली है। ये परियोजनाएं राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और जनता को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय के कारण छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क विस्तार की ऐतिहासिक पहल हो रही है। इससे यात्री सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ औद्योगिक, खनिज और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क विस्तार से न केवल यात्री परिवहन बल्कि खनिज संपदा और औद्योगिक उत्पादों के निर्यात में तेजी आएगी। इससे राज्य में व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में रेलवे के दीर्घकालिक विकास के लिए रावघाट-जगदलपुर, धरमजयगढ़-लोहरदगा और खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा जैसी कई नई रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक रेलवे बजट प्राप्त हुआ है। यह राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और यात्री सुविधाओं को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस विकास यात्रा को और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गौरतलब है कि रावघाट रेलवे लाइन के अन्तर्गत दल्लीराजहरा-अंतागढ़ (77 किमी) सेक्शन चालू, यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। रावघाट तक विस्तार कार्य प्रगति पर, जिससे भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति होगी और ग्रामीणों को किफायती यातायात सुविधा मिलेगी। इसी तरह के.के. रेल लाइन दोहरीकरण के अन्तर्गत 170 किमी में से 148 किमी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे बस्तर और दंतेवाड़ा जिले की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। आवागमन आसान और माल परिवहन सुविधाजनक हो सकेगा। 4021 करोड़ रूपए की लागत वाली डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेल लाइन परियोजना की लंबाई 295 किमी है। इसके निर्माण से खनिज परिवहन, यात्री सुविधाएं और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कोरबा-अंबिकापुर नई रेल लाइन से सरगुजा क्षेत्र को नए विकास की दिशा मिलेगी। गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली 490 किमी लंबी परियोजना के सर्वेक्षण के लिए 12.25 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। सरडेगा-भालुमुडा डबल लाइन से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

 

धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, इलाके में

0

बीजापुर। CG NEWS : जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक पर नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का शक जताते‌ हुए हत्या की गई है। हालांकि, घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पहले खुद नक्सली था मृतक

– Advertisement –

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुदरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुदरा पूर्व में नक्सली संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था और इसके बाद वह अपने गांव एर्रापल्ली में ही रह रहा था। इसी बात को लेकर नक्सली उस पर लगातार संदेह कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी शक के चलते नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

नक्सलियों ने तड़के सुबह उतारा मौत के घाट

– Advertisement –

Ad image

बताया जाता है कि देर रात नक्सली गांव में पहुंचे और बुदरा को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आत्मसमर्पण नक्सलियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को अवगत कराया गया। पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम मौके के लिए रवाना होने की तैयारी में जुटी है। हालांकि, क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और दुर्गम होने के कारण पुलिस की त्वरित पहुंच में कठिनाइयों की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की संभावना है। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में आत्मसमर्पित नक्सलियों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

BATTLE OF GALWAN TEASER: सलमान खान की ‘बैटल

0

BATTLE OF GALWAN: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज किया है, जिसमें वह भारतीय सेना के अफसर के दमदार और गंभीर अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में ऊंचाई पर लड़ी गई जंग की सच्चाई, जवानों का साहस और बलिदान प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

– Advertisement –

Ad image

सलमान की आवाज में डायलॉग “जवानों याद रहे, जख्म लगे तो मेडल समझना और मौत दिखे तो सलाम करना” दर्शकों को झकझोर देता है। हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर और स्टेबिन बेन की भावुक आवाज टीजर को और प्रभावी बनाती है।

                                                       2020 के गलवान संघर्ष पर आधारित है फिल्म
‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म भारत और चीन के बीच साल 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है. ये वही ऐतिहासिक घटना है, जिसमें दोनों देशों के सैनिकों के बीच बिना बंदूक के, डंडों और पत्थरों से भीषण झड़प हुई थी. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें सलमान खान शहीद कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. ये रोल न सिर्फ चुनौतीपूर्ण है, बल्कि देशभक्ति से भरपूर भी है.

– Advertisement –

Ad image

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और

0

धरसीवा। CG NEWS: मुख्यालय धरसीवा के ग्राम पंचायत चरौदा में पिछले साल की तरह इस साल भी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमे आस पास के क्रिकेट प्रेमियों की टीम ने बड़ चडकर हिस्सा लिया।इस टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों व आस पास के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट को लेकर सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव ने कहा

– Advertisement –

आजकल के युवा खेल के प्रति उदासीन होते जा रहे,मोबाइल के इस युग में उनकी प्रतिभा मोबाइल के गेम्स तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए,समय समय पर ऐसे खेल आयोजन होते रहने चाहिए जिससे यूवाओ का जीवन अनुशासन योग्य होने के साथ साथ खेलो के प्रति उत्साह बना रहे।

थाना धरसीवां वर्सेस पत्रकार संघ धरसीवां के बीच मैच रहा आकर्षण का केंद्र

– Advertisement –

Ad image

इस आयोजन में पोलिस और पत्रकारों के बीच हुवा मैत्री मैच मुख्य आकर्षण का विषय रहा,जिसमे पोलिस जवानों की टीम ने 8 ओवर के इस मैच में जीत हासिल करते हुए विजेता के रूप में ट्राफी अपने नाम की वही पत्रकारों की टीम उपविजेता रही।आयोजन कर्ता चरौदा सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव एवम मुक्तेश्वर क्रिकेट क्लब चरौदा ने सभी टीमों को शुभकामना देते हुए नववर्ष की बधाई भी दी।

मारपीट के डर से बिल्डिंग की छत से नीचे कूदा

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में दिनांक 22.12.2025 को थाना मंदिर हसौदक्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर सेक्टर 16 स्थित ईडब्ल्यूएस 30/06 बिल्डिंग से नीचे गिरकर कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र विदेशी नागरिक सैमपुर जुदे की मृत्यु हो गई थी, जिस पर थाना मंदिर हसौद में मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा था।

जांच में पाया गया कि मृतक सैमपुर जुदे दिनांक 22.12.2025 के शाम 07.10 बजे उक्त बिल्डिंग के पास खडे होकर अपने एक साथी के साथ बातचीत कर रहा था, उसी समय कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी एवं मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन आकर मृतक को नोउई कुर माजाक के महिला साथी के साथ बत्तमीजी किया है कहकर वाद विवाद कर मारपीट करने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर मृतक मारपीट के डर से भयभीत होकर बचने के लिए अपने किराये के उक्त बिल्डिंग के सीढी से छत की ओर भागा तो उक्त तीनों भी मृतक के पीछे-पीछे छत में चले गये। मृतक मारपीट के डर से बिल्डिंग के छत से नीचे कूद गया, नीचे क्रांकिट रोड होने पर गिरने से मृतक के सिर, मुंह एवं दाहिने हाथ मे गंभीर चोट आने से उसके साथियों द्वारा उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर डॉ. द्वारा चेक करने पर सैमपुर जुदे की मृत्यु होना बताया गया।

– Advertisement –

जिस पर थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा आरोपी नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी एवं मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन की पतासाजी कर पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने कर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 662/25 धारा 105, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

– Advertisement –

Ad image

01. नोउई कुर माजाक पिता कुर माजाक उम्र 23 साल निवासी हाल पता – सेक्टर 16 ब्लॉक 31 मकान नंबर 205 नवा रायपुर थाना मंदिर हसौद रायपुर। स्थायी पता – मुनकी 107 जुबा दक्षिण सुडान।

02. सबरी पालीनो उर्फ टोनी पिता पालीनो लुकुडू उम्र 22 साल निवासी हाल पता – एचआईजी 02/23 सेक्टर 29 थाना राखी रायपुर। स्थायी पता – जुबा सिटी दक्षिण सुडान।

03. मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन पिता ओमर हसन उम्र 22 साल निवासी सेक्टर 29 ब्लॉक 31 मकान नंबर 205 नवा रायपुर थाना मंदिर हसौद रायपुर। स्थायी पता – डीबी 383 दक्षिण सुडान।

बॉयफ्रेंड से तंग आकर युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम

0

CG News : कोरबा जिले में हुए एक युवती के आत्महत्या मामले में पुलिस ने करीब एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के व्यवहार से परेशान थी। आरोपी प्रेमी युवती के चरित्र पर लगातार संदेह करता था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

– Advertisement –

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और करीब एक महीने बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिलराज मरकाम के रूप में हुई है, जो पाली गांव, कोरबी चौकी क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

CG VIDEO : ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर रूप से घायल, बस-कार में आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात

– Advertisement –

Ad image

 

Raipur Breaking : मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल का विरोध जारी

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, महिला TI गंभीर

0

 

रायगढ़। जिले में जिंदल कोयला खदान के विरोध में चल रहा आंदोलन शनिवार को उग्र हो गया। तमनार क्षेत्र के मनार सीएचपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

– Advertisement –

आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने मौके पर खड़ी एक बस और एक कार में आग भी लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वयं पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को रायगढ़ जिले में जिंदल कोयला खदान को लेकर हुई कथित नियमविरुद्ध जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को भी तमनार के मनार सीएचपी चौक पर धरना-प्रदर्शन जारी था। इसी दौरान आंदोलन को समाप्त कराने पहुंची पुलिस को देखकर प्रदर्शनकारी भड़क उठे और टीआई कमला पुसाम पर हमला कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस और प्रशासन हालात को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।