Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 182

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल—11

0

बलौदाबाजार। CG NEWS: वर्ष 2026 के आगमन के साथ ही जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में बलौदाबाजार–भाटापारा जिले के पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसपी भावना गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 11 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होते ही सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

– Advertisement –

देखिए लिस्ट

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

CG Suicide : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 32 में पूजा फैंसी स्टोर के पीछे स्थित एक मकान में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

– Advertisement –

फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

CG Politics : भूपेश बघेल की बंदर वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरम, अरुण साव का पलटवार, साहू समाज नाराज़

– Advertisement –

Ad image

CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

 

भूपेश बघेल की बंदर वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़

0

CG Politics : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इस बयान पर जहां डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, वहीं साहू समाज भी नाराज़ नजर आ रहा है और आंदोलन की चेतावनी दे रहा है।

दरअसल, तीन दिन पहले बिलासपुर के लिंगियाडीह में एक कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अरुण साव दो साल में सिर्फ 950 मीटर सड़क ही बनवा पाए हैं और किसी भी मामले में काम नहीं कर पा रहे। इसी दौरान उन्होंने उनकी तुलना उछल-कूद करने वाले बंदर से कर दी। अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

– Advertisement –

भूपेश बघेल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राजनीति में शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस तरह की भाषा राजनीति में स्वीकार्य नहीं है। राजनीतिक आलोचना अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की टिप्पणी अनुचित है।

वहीं, साहू समाज ने भी इस बयान पर कड़ा विरोध जताया है। यदि माफी नहीं मांगी गई तो बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Video : कानून पर हमला, इंसानियत शर्मसार, तमनार हिंसा में महिला आरक्षक से अमानवीय बदसलूकी

 

भूपेश बघेल की टिप्पणी पर साहू समाज की

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर — पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने बयान को अमर्यादित, आपत्तिजनक और समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने सभी जिला अध्यक्षों को जारी पत्र में 10 दिनों के भीतर भूपेश बघेल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है और चेतावनी दी है कि माफी नहीं मिलने की स्थिति में साहू समाज हर जिले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए लोकतांत्रिक, संगठित और चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

– Advertisement –

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भूपेश बघेल का बचाव करते हुए कहा है कि टिप्पणी किसी समाज पर नहीं बल्कि एक व्यक्ति विशेष पर की गई थी, लेकिन साहू समाज ने इस तर्क को सिरे से खारिज करते हुए अपना विरोध जारी रखने का ऐलान किया है।

CG Crime : चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 9 तस्कर गिरफ्त में

0

CG Crime : दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से चिट्टा लाकर बेचने वाले दो अलग-अलग गिरोहों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से करीब 52 ग्राम सिन्थेटिक हिरोईन, नगद रकम और वाहन सहित करीब 24 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पंजाब से हो रही थी नशे की सप्लाई
दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी क्राइम एलेक्जेंडर कीरो ने बताया कि थाना जामुल क्षेत्र में पुलिस ने ढांचा भवन कुरूद में रेड कर एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया। महिला अपने पुत्र के साथ पंजाब से चिट्टा मंगवाकर 20 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बिक्री कर रही थी।

– Advertisement –

पुलिस ने महिला के घर से 33.36 ग्राम चिट्टा, 281.85 ग्राम डोडा चूरा और 8 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना खुर्सीपार क्षेत्र में पुलिस ने मिनी स्टेडियम के पास दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से करीब 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंजाब से चिट्टा लाकर भिलाई-खुर्सीपार इलाके में सप्लाई कर रहे थे। उनकी निशानदेही पर अन्य 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

इस पूरे मामले में पुलिस ने स्विफ्ट कार, 9 मोबाइल फोन और 8 लाख 91 हजार 700 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब इस नशा रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

CG Breaking : क्या जेल से बाहर आएंगे चैतन्य बघेल? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत 

CG Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर मार डाला

0

मनीष रवि, अंबिकापुर। CG Crime : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के घुटरापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दुर्गा चौधरी नाम की महिला की हत्या के आरोप में उनके पति और बेटी को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा चौधरी शराब पीने की लत की शिकार थीं। कई बार पति और बेटी ने उन्हें शराब छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन महिला ने उनकी बात नहीं मानी। इसी विवाद के कारण 29 दिसंबर की रात पति और बेटी ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी।

– Advertisement –

मारपीट के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दुर्गा चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर पति और बेटी को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

– Advertisement –

Ad image

Arang Breaking : गुल्लू में प्रस्तावित बिजली उपकेंद्र को लेकर विरोध, ग्रामीणों ने आरंग–खरोरा मार्ग में किया चक्काजाम

 

 

 

गुल्लू में बिजली उपकेंद्र को लेकर विरोध

0

रायपुर/आरंग। Arang Breaking : राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुल्लू में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सरकारी जमीन पर 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने के फैसले से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आरंग–खरोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर उपकेंद्र बनाया जाना है, वह गांव के चारागाह के रूप में उपयोग होती है। अगर यहां निर्माण हुआ तो पशुओं के लिए चारे की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। इसी चिंता को लेकर ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकार उनकी समस्याओं को नहीं सुनेगी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की मांग पर शासन ने करीब 20.97 हेक्टेयर सरकारी जमीन के आबंटन को मंजूरी दी है। इसी आदेश के विरोध में ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

– Advertisement –

Ad image

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जिससे माहौल और भी ज्यादा गंभीर हो गया। चक्काजाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा और समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

फिलहाल चक्काजाम के चलते इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Arang Crime : खेत में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार… ₹4.72 लाख का सामान जब्त

Rakesh Chandra Swami passed away : टीवी इंडस्ट्री में शोक

0

Rakesh Chandra Swami passed away : नए साल के मौके पर टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी के ससुर राकेश चंद्र स्वामी का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से परिवार और करीबी लोगों में शोक की लहर है। फैंस और टीवी जगत से जुड़े लोग सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन बिजलानी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

 

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के अनुसार, राकेश चंद्र स्वामी लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि परिवार की ओर से उनके निधन के कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

– Advertisement –

Ad image

Rakesh Chandra Swami passed away अर्जुन बिजलानी टीवी जगत के जाने-माने और लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में काम किया है। उनकी गिनती इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कलाकारों में होती है। ऐसे में उनके परिवार पर आई इस दुखद घड़ी में फैंस उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

Thalapathy Vijay : दीवानगी की हदें पार, एयरपोर्ट में हजारों भीड़ के बीच गिरे थलापति विजय, देखें वीडियो

गरियाबंद को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात

0

राजिम। CG News : गरियाबंद जिले के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिले को 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रदान की गई है। राजिम विधायक रोहित साहू ने अपने कार्यालय परिसर में विधिवत हरी झंडी दिखाकर इन मोबाइल मेडिकल यूनिट को ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) गरियाबंद, खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) राजिम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

– Advertisement –

विधायक रोहित साहू ने इस अवसर पर कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य निरंतर नए विकास के आयाम गढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब दूर-दराज और आदिवासी अंचलों में रहने वाले लोगों को उनके गांव में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, आवश्यक दवाइयां एवं प्राथमिक जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। यह पहल विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

– Advertisement –

Ad image

विधायक रोहित साहू ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने मोबाइल मेडिकल यूनिट की कार्यप्रणाली और इसके लाभों की जानकारी दी। सभी ने इस पहल को गरियाबंद जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली शख्स की लाश

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Suicide : न्यायधानी के बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। गांव के 46 वर्षीय ग्रामीण सुखराम उर्फ नन्हे गुड्डू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना पर बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वजह सामने आ सकेगी।

– Advertisement –

 

Raipur Accident : VIP रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक गंभीर 

– Advertisement –

Ad image