Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 183

जाम के दौरान टला बड़ा हादसा, अनियंत्रित

0

जांजगीर। CG NEWS: शिवरीनारायण में मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।
जांजगीर और बलौदा बाजार जिले को जोड़ने वाले महानदी पुल पर जाम के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे पुल पर भारी ट्रैफिक के चलते जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रही 16 चकिया ट्रक क्रमांक सीजी 11 एएल 8265 का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को रौंद दिया।

– Advertisement –

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रक से बचने के लिए दर्जनभर से अधिक बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, जिससे कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिसे हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के महानदी पुल की है, जहाँ समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

– Advertisement –

Ad image

महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर पुलिस की बड़ी पहल,

0

जांजगीर चाँम्पा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस की रजत जयंती के अवसर पर महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 दिवसीय “अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान” का शुभारंभ किया गया।
यह अभियान 1 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

अभियान का उद्घाटन पुलिस लाइन जांजगीर स्थित CCTNS कक्ष में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश  प्रियंका अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूक करना है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान “अभिव्यक्ति ऐप” को अधिक से अधिक महिलाओं के मोबाइल में डाउनलोड कराकर त्वरित पुलिस सहायता से जोड़ा जाएगा। साथ ही बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ऑनलाइन सेफ्टी मॉड्यूल पर भी विशेष जागरूकता फैलाई जाएगी।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में जांजगीर पुलिस का यह प्रयास एक सुरक्षित और जागरूक समाज की ओर मजबूत कदम माना जा रहा है।

CG NEWS: महिला नेतृत्व को नई धार: ऑल इंडिया महिला कांग्रेस

0

खैरागढ़। CG NEWS: कांग्रेस संगठन ने महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में अहम नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की मंज़ूरी के बाद महासचिव, सचिव और राष्ट्रीय संयोजक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में खैरागढ़ नगर की मयूरी सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, जिससे जिले और प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय सचिव का दायित्व मिलने पर मयूरी सिंह ने राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगी और महिलाओं के अधिकारों व हितों की आवाज मजबूती से उठाएंगी। मयूरी सिंह ने बताया कि उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत कॉलेज चुनावों से हुई थी और वे अपने दादा स्वर्गीय लाल ज्ञानेंद्र सिंह, खैरागढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक, के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास कर रही हैं।

– Advertisement –

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया महिला कांग्रेस में छत्तीसगढ़ से तीन महिलाओं को शामिल किया गया है, जिनमें मयूरी सिंह का नाम भी शामिल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद उन्हें प्रदेश व जिले भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष नवाज खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोमल साहू सहित कांग्रेस नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

GRAND NEWS: वन भैंसा संरक्षण को

0

GRAND NEWS: उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में वन भैंसा (Wild Buffalo) के संरक्षण को लेकर बड़ी पहल सामने आई है, जहां रिज़र्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 17 गांवों के स्थानीय समुदायों ने राज्य पशु वन भैंसा के संरक्षण और पुनर्वास के लिए अपना समर्थन जताया है,

1 जनवरी 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार इन गांवों के लोगों ने वन विभाग के साथ मिलकर मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को मजबूत करने, जैव विविधता बचाने और संरक्षण कार्यों में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिया है, बताया गया कि वन भैंसा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए पारिस्थितिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण प्रजाति है, जिसके संरक्षण के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन, सुरक्षित आवास, निगरानी,

– Advertisement –

आजीविका सहयोग और समुदाय आधारित संरक्षण मॉडल अपनाया जा रहा है, नानकशाही/सेंट्रल इंडियन लैंडस्केप के तहत राज्यों के बीच समन्वय और पुनर्वास योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है, ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें विश्वास में लेकर योजनाएं लागू की जाएं तो वे वन भैंसा संरक्षण में पूरी मदद करेंगे, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय समुदायों की भागीदारी से न सिर्फ वन भैंसा बल्कि पूरे क्षेत्र की जैव विविधता को दीर्घकालीन संरक्षण मिलेगा।

“जो जहां है वहीं रहेगा, किसी को

0

रायपुर। CG NEWS:  शहर के दुर्गा नगर (शांति नगर), सिविल लाइन वार्ड में लगभग 150 परिवारों के विस्थापन की संभावना से उपजे तनाव के मद्देनजर, दुर्गा नगर निवासी और उत्कल गाँड़ा समाज के सैकड़ों लोग आज पूर्व मंत्री एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मिला। दुर्गा नगर वासियों ने सांसद को शासन द्वारा प्रस्तावित पुनर्वास योजना से होने वाली गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने अग्रवाल को बताया कि दुर्गा नगर में रह रहे ये परिवार पिछले 60-70 वर्षों से वहाँ निवास कर रहे हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं। यदि इन परिवारों को शहर से 15 किलोमीटर दूर, पिरदा जैसे सुविधाविहीन क्षेत्र में विस्थापित किया जाता है, तो उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित होंगी, जिससे उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

सामाजिक व कांग्रेस नेता राधे श्याम विभार ने कहा आवासीय प्रोजेक्ट में नियमानुसार 15 प्रतिशत भूमि ग़रीबों के लिए आरक्षित किया जाना आवश्यक है ऐसी स्थिति में दुर्गा नगर के ग़रीबों को भी न्याय दिलाना चाहिए।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने आपने हमेशा ग़रीबों के हित में काम किया है उनको उनका हक़ और अधिकार दिलाए आप दुर्गा नगर के झुग्गी वासियों को भी है दिलाएँ। जोगी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक नए वर्ष में एक नई उम्मीद के साथ आपके पास आए कि आप दुर्गा नगर को उजड़ने से बचाएँगे।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाग, सामाजिक नेता बनमाली छुरा, ईडबल्यू संघ के अध्यक्ष प्रीतम महानंद, सामाजिक नेता जीतू सागर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक तांडी आदि ने भी सांसद महोदय को इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराते हुए कहा कि राजा तालाब, रायपुर के निकट खसरा क्रमांक 527/1 में लगभग 10.7760 हैक्टेयर की रिक्त पड़ी शासकीय भूमि एक बेहतर विकल्प हो सकती है, क्योंकि वहाँ शासन की कोई अन्य योजना प्रस्तावित नहीं है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा भी नगर आयुक्त को पत्राचार किया जा चुका है।

बृजमोहन अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों की बातें गंभीरता से सुनीं और उन्हें दृढ़ आश्वासन दिया, “जो जहां है, वही रहेगा। हम किसी को ना उजाड़े है और न ही उजड़ने देंगे। हम ग़रीबों के साथ है ” उन्होंने समुदाय की चिंताओं को समझने और उनके हित में हर संभव हस्तक्षेप करने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि दुर्गा नगर को बचाने के लिए उत्कल गाँड़ा समाज के लोग लगातार संघर्षरत हैं, जिसके तहत पहले नगर निगम का घेराव एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। आज की यह मुलाकात इसी सतत प्रयास की एक कड़ी थी।

आज  बृजमोहन अग्रवाल से भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से सामाजिक व कांग्रेस नेता राधे श्याम विभार, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री नेता किशोर महानंद, जोगी कांग्रेस नेता अधिवक्ता भगवानू नायक, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत बाग, सामाजिक नेता बनमाली छुरा, ईडबल्यू संघ के अध्यक्ष प्रीतम महानंद, सामाजिक नेता जीतु सागर, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आशीष तांडी, मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष रामू नायक, वैष्णव भतरिया सहित सैकड़ों की संख्या में मोहल्ला वासी शामिल थे।

टिकट है, ट्रेन नहीं! जनवरी में इस

0

रायपुर । Train Cancelled : नए साल में विशाखापट्टनम की यात्रा की तैयारी कर रहे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के चलते रेल परिचालन प्रभावित किया गया है।

सुरक्षा और कार्य की सुचारु प्रगति को देखते हुए कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन गंतव्य से पहले ही सीमित कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी विशाखापट्टनम–रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 5, 12 और 19 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी। वहीं दुर्ग–विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस इन्हीं तिथियों में रायगड़ा तक ही चलेगी, जबकि वापसी में ट्रेन विशाखापट्टनम के बजाय रायगड़ा से दुर्ग के लिए रवाना होगी।

– Advertisement –

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी एनटीईएस, रेलवे पूछताछ सेवा या आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी से बचा जा सके।

रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक

0

CG Police Transfer: रायपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 80 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है, जिसमें पुलिस कर्मियों को रिज़र्व पुलिस लाइन, विभिन्न थानों, चौकियों, महिला थाना, यातायात शाखा और विशेष इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है।

आदेश के तहत सभी संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस व्यापक फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकुशलता में सुधार होगा।

– Advertisement –

 

सूची देखें

– Advertisement –

Ad image

 

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर हजारों दावे,

0

रायपुर। SIR 2026: छत्तीसगढ़ SIR 01.01.2026: मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दैनिक बुलेटिन जारी किया है। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियों की अवधि में राजनीतिक दलों द्वारा कुल 38,846 बीएलए प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें 93 नाम शामिल करने के लिए और शून्य नाम हटाने के लिए दर्ज किए गए।

ड्राफ्ट मतदाता सूची से पहले फॉर्म-6 के 55,017 और फॉर्म-7 के 27,40,759 (अनकलेक्टेबल सहित) आवेदन मिले, जबकि ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद पात्र मतदाताओं के समावेशन हेतु 23,515 (फॉर्म 6/6A) और अपवर्जन हेतु 478 (फॉर्म-7) आवेदन प्राप्त हुए। आवश्यक घोषणाओं के बाद नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

– Advertisement –

Ikkis Movie Review: ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज

0

Ikkis Movie Review: 1 जनवरी 2026 को फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र, अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

यह फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसे धर्मेन्द्र की आख़िरी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में धर्मेन्द्र भारतीय सेना अधिकारी एम. एल. क्षेत्रपाल की भूमिका निभाते हैं, जबकि 1971 की जंग में शहीद हुए उनके बेटे अरुण क्षेत्रपाल के किरदार में अगस्त्य नंदा दिखाई देते हैं।

– Advertisement –

Ad image

कहानी एक भावनात्मक यात्रा है, जहां एम. एल. क्षेत्रपाल पाकिस्तान में अपने पुरखों का घर और उस जगह को देखने जाते हैं, जहां उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ था।

वहां उनकी मेज़बानी करते हैं पाकिस्तानी सेना अधिकारी निसार (जयदीप अहलावत), जो खुद भी एक पिता हैं और अंदर ही अंदर गहरे द्वंद्व से जूझ रहे हैं। फिल्म देशभक्ति, बलिदान और इंसानियत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है।

– Advertisement –

Ad image

अभिनय की बात करें तो जयदीप अहलावत का काम सबसे ज्यादा असर छोड़ता है, वहीं अगस्त्य नंदा का अभिनय संयमित और परिपक्व है। सिमर भाटिया सीमित रोल में भी ठीक प्रभाव छोड़ती हैं।

निर्देशन में श्रीराम राघवन ने पाकिस्तान-बैशिंग से हटकर इंसानी संवेदनाओं को केंद्र में रखा है, जो फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है। हालांकि, पटकथा में कुछ जगह और स्पष्टता की कमी महसूस होती है, फिर भी ‘इक्कीस’ एक ऐसी फिल्म है जो एक शहीद को सिर्फ सैनिक नहीं, बल्कि किसी का बेटा बनाकर दर्शकों के सामने रखती है—और यही इसकी सबसे बड़ी जीत है।

सांकरा में बनेगी महतारी सदन, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया भूमि पूजन

0

तिल्दा नेवरा। तिल्दा समीपस्थ ग्राम सांकरा में महिला सदन का भूमिपिजन किया गया यह महतारी सदन 30 लाख़ रुपए में सर्व सुविधा युक्त बनेगी मंत्री टंक राम वर्मा ने यह भवन माताओं-बहनों को समर्पित किरते हुये कहा की महिला सदन से मिलेगा महिला सशक्तिकरण को नया आयाम. यहा हर प्रकार के गतिविधि हेतू हाल भवन मैदान रहेगी जहां बैठक हो खेल खुद हों हर कार्य किया जा सकता है यह सदन ग्राम की माताओं-बहनों के लिए बहुत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान सरपंच पूर्णिमा एवन, गिरीश साहू, पंच गण एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।