Saturday, March 14, 2026
Google search engine
Home Blog Page 133

11 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या

0

नारायणपुर। CG NEWS : जिले में 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म -हत्या का मामला सामने आया है। 31 दिसंबर की शाम आरोपी युवक नाबालिग को अपने साथ खेत ले गया, वहां उसने दुष्कर्म किया फिर लड़की किसी को बता ना दें इस डर से खेत में रखे कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया।

मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी संजू कुमेटी (22 साल) ने हत्या के बाद शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया था। 4 दिन बाद गांव वालों ने लाश देखी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

– Advertisement –

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग नारायणपुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी। लड़की के घर वाले सल्फी बेचते थे, आरोपी संजू कुमेटी अक्सर घर में सल्फी लेने आया करता था। इस दौरान ही लड़की से उसकी पहचान हुई थी।

– Advertisement –

Ad image

31 दिसंबर से नाबालिग घर से लापता थी। परिवार के सदस्य उसे यहां-वहां ढूंढते रहे। उसका पता नहीं चला। फिर 4 जनवरी को गांव के ही एक खेत में नाबालिग की लाश मिली।

कपड़े फटे हुए थे, शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं गांव वालों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद जवानों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

परिचित के युवक ने ही की वारदात

पुलिस को पता चला कि, नाबालिग एक युवक संजू कुमेटी से संपर्क में थी। अंतिम बार भी उसी के साथ देखा गया था। जिसके बाद शक के आधार पर 5 जनवरी को उसे हिरासत में लिया गया।

जिससे पूछताछ करने पर उसने रेप कर हत्या करने का राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला।

आरोपी को भेजा गया जेल

वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है। नारायणपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में जांच जारी है।

 

CG NEWS : भाई ने की भाई की हत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

नाबालिग बच्चियों को सुनसान जगह लेजाकर किया ये घिनौना काम

0

वीरेंद्र वर्मा, आरंग – रायपुर। Arang Crime : राजधानी रायपुर के थाना आरंग क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

– Advertisement –

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम अकोलीकला निवासी रूपेश साहू ने दो नाबालिग बच्चियों को सुनसान जगह पर रोककर उनके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान जब उनकी सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी गलत हरकत की और धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी ने बच्चियों को धमकी दी कि अगर उन्होंने घर पर इस घटना की जानकारी दी, तो वह उन्हें जान से मार देगा।

 

– Advertisement –

Ad image

नाबालिग बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर थाना आरंग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रूपेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और उसे माननीय न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे केन्द्रिय जेल में निरुद्ध किया गया है।

 

आरोपी का पूर्व रिकॉर्ड

आरोपी रूपेश साहू पहले भी आगजनी के मामले में थाना आरंग से जेल जा चुका है।

बैंकों में बढ़ती भीड़ को लेकर आरंग थाना प्रभारी ने

0

रायपुर / आरंग। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बाद अब किसानों के खातों में राशि आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में बैंकों में भारी भीड़ उमड़ रही है। किसानों की सुरक्षा और उनके द्वारा मेहनत से कमाई गई राशि को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।बढ़ती भीड़ और संभावित खतरों को देखते हुए थाना प्रभारी ने जिला सहकारी बैंक, स्टेट बैंक (SBI), और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का दौरा किया।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा गार्डों की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान हरीश साहू ने बैंक परिसर में मौजूद किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कुछ जरूरी सुझाव दिए है उन्होंने बताया कि अक्सर किसान पैसे लेकर शाम ढलने के बाद सुनसान रास्तों से घर लौटते हैं, जो जोखिम भरा हो सकता है। कोशिश करें कि शाम होने से पहले ही घर पहुँच जाएँ। बैंक से बड़ी राशि निकालते समय अपने साथ परिवार के किसी विश्वसनीय सदस्य या साथी को जरूर रखें।बैंक के अंदर या बाहर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी राशि की जानकारी न दें और न ही उनके साथ वाहन साझा करें।यदि रास्ते में कोई आपका पीछा करता हुआ लगे या कोई संदेहास्पद गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि किसानों की सुरक्षा के लिए बैंक क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लूट या चोरी की घटना से बचने के लिए सतर्क रहें और पुलिस का सहयोग करें।

– Advertisement –

Ad image

 

गरियाबंद पुलिस ने रजत जयंती के अवसर पर

0

गरियाबंद। रजत जयंत समारोह 2025-26 के अवसर पर जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के संबंध में स्कूल/कॉलेज एवं हाट बजार में जन जागरूता का आयोजन किया गया है।

        समाज में व्याप्त अंधविश्वास और टोहनी प्रताड़ना जैसी कुरीतियों के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को अंधविश्वास के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और ’छत्तीसगढ़ टोहनी प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005’ के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। साथ ही दहेज रूपी कुप्रथा को केवल कानून से नही बल्कि सामाजिक जागरूकता और युवाओं के संकल्प से ही समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान संदेश दिया गया कि बेटियों को दहेज के बजाय शिक्षा और स्वावलंबन का उपहार दें। बच्चिओं का कम उम्र में विवाह से मानसिक और शारीरिक विकास पर गंभीर बुरा प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान समझाईस दिया गया कि “बेटियों के हाथ में किताब दें, न कि गृहस्थी का बोझ। इसी क्रम में घरेलू हिंसा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों का विवरण और संसाधन संबंधी जानकारी दी गई है। इन अभियानों को राज्यों, जनजातीय राष्ट्रों और क्षेत्रों में समुदायों में वर्षों तक उपयोग और अनुकूलित करने के लिए तैयार किया गया है। इनमें से कई अभियान सूचना को शीघ्रता और व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। अभियान किसी भी स्वरूप में हो, ये अभियान दुर्व्यवहार को समाप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया।

लगातार विवाद और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के

0

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी, जो बालोद में 9 जनवरी से आयोजित की जानी थी, उसे लगातार सामने आ रहे प्रशासनिक विवादों एवं गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को ध्यान में रखते हुए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

– Advertisement –

यह निर्णय स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के वैधानिक अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य परिषद उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ सोमवार, 5 जनवरी को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि पूर्व में राज्य कार्यकारिणी एवं राज्य परिषद द्वारा राजधानी क्षेत्र नया रायपुर में राष्ट्रीय/आदिवासी रोवर–रेंजर जम्बूरी आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद राज्य परिषद एवं कार्यकारिणी की अनुमति और सहमति के बिना राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जम्बूरी का आयोजन स्थल बदलकर छोटे कस्बे बालोद में निर्धारित कर दिया गया, जो कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के संविधान, नियमों एवं प्रक्रियाओं का सीधा उल्लंघन है।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में यह भी गंभीर तथ्य सामने आया कि राज्य सरकार के बजट में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत 10 करोड़ रुपये की राशि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के खाते में स्थानांतरित न कर जिला शिक्षा अधिकारी, बालोद के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। यह कदम न केवल संस्था की स्वायत्तता पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि इसे स्पष्ट वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना गया।

इसके अतिरिक्त, बिना विधिवत टेंडर खुले, जम्बूरी स्थल पर निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने, तथा टेंडर आमंत्रण भी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बजाय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जाने के आरोपों ने पूरे आयोजन को संदेह के घेरे में ला दिया है। इन तथ्यों के चलते आयोजन से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आ रहे हैं।

बैठक में यह दोहराया गया कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एक स्वतंत्र, राष्ट्रीय स्तर की स्वायत्त संस्था है, जो अपने संविधान, नियमावली और रूल्स बुक के अनुरूप संचालित होती है, न कि किसी विभागीय आदेश के आधार पर।
राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संस्था के उद्देश्यों, सेवा भाव एवं अनुशासनात्मक ढांचे के विपरीत लगातार हस्तक्षेप किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

इन सभी तथ्यों, विवादों और आरोपों पर गहन विचार–विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि बालोद में प्रस्तावित राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इसके बावजूद जम्बूरी का आयोजन किया जाता है, तो उसकी समस्त प्रशासनिक, वित्तीय एवं नैतिक जिम्मेदारी राज्य स्कूल शिक्षा विभाग की होगी।

उल्लेखनीय है कि सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल वर्तमान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष हैं और उन्होंने अपने पद से किसी प्रकार का इस्तीफा नहीं दिया है।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने निकायों

0

रायपुर। CG NEWS : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी किया है। सुडा ने इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी निकायों को इस संबंध में की गई कार्यवाहियों की जानकारी हर महीने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के मिशन संचालक को उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

सुडा ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भेजे परिपत्र में स्वच्छता दीदियों के द्वारा डोर-टू-डोर सिंगल यूज प्लास्टिक के वैकल्पिक उपायों के बारे में नागरिकों को जागरूक करने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सुडा ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए व्यावसायिक क्षेत्रों, साप्ताहिक बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर आर्थिक दण्ड का प्रावधान सुनिश्चित करने को कहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों (NGOs), रहवासी कल्याण संघों (RWAs) एवं स्वसहायता समूहों की सहभागिता से घर-घर जागरूकता अभियान संचालित करने के लिए भी सभी निकायों को निर्देशित किया गया है।

– Advertisement –

सुडा ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कर्मचारियों व विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता अभियान के साथ ही शहर के तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थलों, मुख्य चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, निस्तारी एवं गैर-निस्तारी तालाबों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों की सहभागिता से जन-प्रतिनिधियों, धार्मिक गुरूओं, गणमान्य नागरिकों, स्वच्छताग्राहियों, ब्रांड अम्बैसडर्स, एन.जी.ओ. एवं स्वसहायता समूहों को शामिल कर विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

परिपत्र के माध्यम से नगरीय निकायों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए आयोजित सभी कार्यक्रमों को लोकल/ क्षेत्रीय मीडिया/ नगरीय निकाय के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रसारित व पोस्ट करने के लिए निर्देशित किया गया है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने निकायों को चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं वेस्ट-टू-आर्ट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन विद्यालय स्तर पर करने को कहा गया है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG NEWS : 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का आदेश जारी

 

वीरेंद्र सिंह तोमर को मिली जमानत, जिला

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर को जिला न्यायालय रायपुर से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज प्रकरण में वीरेंद्र सिंह तोमर की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस आदेश के बाद अभियुक्त को सशर्त जमानत पर रिहा किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रकरण के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर के विरुद्ध अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। गिरफ्तारी के बाद से ही अभियुक्त न्यायिक हिरासत में था और उसकी ओर से जिला न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अभियुक्त की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता फैजल रिजवी एवं अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने न्यायालय के समक्ष पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने दलील दी कि अभियुक्त को झूठे एवं मनगढ़ंत आरोपों में फंसाया गया है तथा उसके पास से किसी प्रकार का अवैध हथियार बरामद होने के संबंध में अभियोजन पक्ष के साक्ष्य प्रथम दृष्टया कमजोर हैं। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि अभियुक्त का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध समाज की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

– Advertisement –

 

CG NEWS : 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का आदेश जारी

– Advertisement –

Ad image

 

भाई ने की भाई की हत्या, मोबाइल को लेकर हुआ था

0

दंतेवाड़ा। CG NEWS : जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कमलापदर बड़े कारली गांव में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इस दौरान गुस्से में आकर आरोपी भाई ने धान कूटने में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के खोटले से अपने भाई की छाती पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

CG NEWS : शराब के नशे धुत होकर स्कूल पहुंचने वाला सहायक शिक्षक निलंबित

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : 10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का आदेश जारी

RAIPUR NEWS : रायपुर के इस इलाके में गांजा बेचते पकड़ाई महिला

 

10 तारीख तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, बंद करने का

0

सरगुजा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कड़ाके के ठंड के बीच कई जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव किए गए है, वहीं मौसम विभाग ने ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अब सरगुजा जिले में स्कूलों में छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। 10 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सरगुजा जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग में पारा 4 से 5 डिग्री तक पहुंच गया है। शीतलहरी और कनकनी को देखते हुए 1 जनवरी तक पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है।

सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आदेशके मुताबिक सरगुजा जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए 10 जनवरी तक पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेगा। लेकिन, सभी शिक्षक और कर्मचारी को निर्धारित समय में स्कूल आना होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों को भी ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

तेल लीकेज के बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Video : नए साल की शुरुआत में बिलासपुर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका कुटी पारा में स्थित CSPTCL के 220 केवी सबस्टेशन में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसका धुएं का गुबार करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, यह आगजनी की घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सबस्टेशन में उस समय बूसिंग से जुड़ा कार्य चल रहा था। इसी दौरान ट्रांसफार्मर की बूसिंग फट गई, जिससे भारी मात्रा में ऑयल लीकेज हुआ। लीक हुआ तेल गर्म हिस्से के संपर्क में आ गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

– Advertisement –

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 4 से 5 गाड़ियां तैनात की गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू पाना मुश्किल रहा। वही सबस्टेशन की प्रभारी कल्पना घाटे ने बताया कि ट्रांसफार्मर की बूसिंग फट गई थी उससे ऑयल लीकेज हुआ और वही तेल गर्म हिस्से में पहुंचने से आग लगी। ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है….लगातार कूलिंग और पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रही। वहीं, पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। लोगों को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस बड़ी आगजनी की घटना से बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान के आकलन और जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

देखें वीडियो –

 

CG News : बिलासपुर में सियासी खींचतान चरम पर, लोकार्पण कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र बना विवाद की जड़