Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 132

रायपुर में शोर मचाने वाले वाहनों पर पुलिस की

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशानुसार दोपहिया वाहन में तेज आवाज करने वाले मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलने वाले बुलेट वाहन चालकों के विरूद्ध विवेक शुक्ला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पर यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो में चेकिंग पाइंट लगाकर विशेष अभियान चलाते हुए मोडिफाई सायलेंसर लगे 65 बुलेट वाहनों को पकड़कर जप्त किया गया। सभी से मोटरयान अधिनियम के तहत 5000-5000 हजार रूपये जुर्माना भुगतान करने के उपरांत मोडिफाई सायलेंसर को वाहन से निकलवाकर जप्त किया गया। वाहन स्वामियों को मानक सायलेंसर लाकर लगवाने के उपरांत ही वाहन दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

बता दे कि कुछ बुलेट वाहन चालक लापरवाही पूर्वक अवैध तरीके से मोडिफाई सायलेंसर लगाकर चलते है तथा सड़क पर चलते समय अचानक फटाके की आवाज निकालने लगते है जिससे दूसरे वाहन चालकों में भय एवं डर का माहौल व्याप्त हो जाता है। वाहन चालक अचानक तेज आवाज से घबराकर अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है जिस पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर विशेष अभियान चलाते हुए 65 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत वाहन जप्त कर कार्यवाही किया गया।

– Advertisement –

Ad image

अपील – बुलेट या अन्य स्पीड बाईक वाहन स्वामियों से अपील है कि वे केवल कंपनी द्वारा वाहनों में प्रदाय किये गये मानक सायलसेंर ही लगावें। सड़कों पर तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण एवं फटाखों की आवाज से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। यह मोटरयान अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है, ऐसा करते पाये जाने पर आपके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है। कृपया सड़कों पर आम नागरिकों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चलायें। अमानक सायलेंसर न लगवायें। राजधानी रायपुर में संचालित आटो पार्ट्स संचालक एवं बुलेट वाहन विक्रेताओं भी ध्यान रखें, अमानक एवं सड़क पर असुरक्षित करने वाले सामग्री का विक्रय न करें अन्यथा मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत फर्मो के खिलाफ भी कार्यवाही की जावेगी।

 

 

शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह

0

रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन “अनुगूंज” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन वास्तव में जीवन का सबसे यादगार और मजबूत नींव रखने वाला समय होता है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, कला, संस्कृति एवं अन्य एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियाँ व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच को विकसित करती हैं।

– Advertisement –

परीक्षाओं का समय नजदीक होने का उल्लेख करते हुए सांसद अग्रवाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बिना किसी तनाव के, आत्मविश्वास के साथ और पूरी लगन से अपनी तैयारी करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें समझें, प्रोत्साहित करें और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें। बच्चों की सफलता में अभिभावकों का सहयोग, स्नेह और विश्वास सबसे बड़ी शक्ति होता है।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और उमंग ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को निखारते हैं, बल्कि जीवन भर साथ रहने वाली यादें भी गढ़ते हैं।

इस अवसर पर डॉ. लोकनाथ वर्मा द्वारा लिखित भारतीय अर्थव्यवस्था तथा मत्स्य पालन, उत्पादन एवं विपणन विषयक दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि ये पुस्तकें शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जल्द ही महाविद्यालय के अपने इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की घोषणा की है उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार हेतु कंप्यूटर लैब के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं विधायक सुनील सोनी ने सौर ऊर्जा हेतु सोलर पैनल लगाने के लिए 10 लाख रुपए तथा समाजसेवी एवं व्यवसायी कमलेश जैन ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, समाजसेवी एवं व्यवसायी कमलेश जैन, प्राचार्या डॉ. रेणु माहेश्वरी जी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने महाविद्यालय परिवार को “अनुगूंज” जैसे सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एएसपी-डीएसपी का तबादला, आदेश जारी

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें 3 एडिशनल एसपी और 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसका आदेश गृह विभाग ने जारी किया है ।

– Advertisement –

Ad image

गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च

0

 

रायपुर : CG NEWS : रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गौमाता पर बनी पहली फिल्म-‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गौमाता ना सिर्फ आध्यात्मिक रूप से पूजनीय हैं बल्कि गाय का आर्थिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत महत्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म-‘गोदान’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म-‘गोदान’ के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ संवर्धन के लिए बहुत कार्य हो रहा है। गौशाला में गायों के चारा के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए किया गया है साथ ही गौशाला को अब 25 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोधाम भी बनाए जा रहे हैं जहां घुमंतू गौवंश की उचित देखभाल की जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी- देवताओं का वास रहता है। हर अनुष्ठान से पहले पंचगव्य का उपयोग किया जाता है। ये बहुत खुशी की बात है कि गौमाता पर केंद्रित पहली फिल्म-‘गोदान’ का आज ट्रेलर लॉन्च किया जा रहा है। इस फिल्म के माध्यम से सभी को गौमाता के महत्व को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। मैं इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमें गौमाता के महत्व के प्रति जन-जन को जागरूक करना है। गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ही ऑर्गेनिक खेती का आधार है। दो घंटे 9 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से गौ संवर्धन का संदेश दर्शकों तक पहुंचेगा। फिल्म का माध्यम एक बहुत सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा एक बड़े दर्शक वर्ग तक सकारात्मक संदेश को पहुंचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के पोस्टर तथा गीत ‘ गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों’ का भी लॉन्च किया। उन्होंने पंचगव्य उत्पाद के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया। गौमाता की महत्ता को अभिव्यक्त करने वाली कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस की फिल्म गोदान 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस अवसर पर अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ आईपी सिंह, सुबोध राठी सहित अन्य गणमान्यजन और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक

0

रायपुर। भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुई ‘Mother of All Deals’ यानी IndiaEUTradeDeal भारत को एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर नए शिखर तक पहुँचाने वाली सिद्ध होगी।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह युगांतरकारी डील भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह समझौता भारत की आर्थिक विश्वसनीयता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा तथा देश को वैश्विक व्यापार की मुख्यधारा में निर्णायक भूमिका प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता केवल व्यापारिक करार भर नहीं है, बल्कि यह भारत के करोड़ों युवाओं के सपनों को पंख देने वाला अवसर है। इससे रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे युवाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा और गति मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने आगे कहा कि #IndiaEUTradeDeal देश की आर्थिक आकांक्षाओं को मजबूती प्रदान करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का एक सुदृढ़ आधार बनेगा। यह समझौता आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को वैश्विक सहयोग के साथ जोड़ते हुए भारत को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह भारत की सामूहिक शक्ति, नीति-निर्माण क्षमता और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है, जो आने वाले वर्षों में देश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

 

 

 

 

 

 

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के दो अधिकारी निलंबित

0

रायपुर। CG NEWS : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले के प्रेमनगर उप संभाग ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को निलंबित कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा निलंबन की यह कार्रवाई रिश्वत के मामले में की गई है।

  गौरतलब है कि बीते दिनों एंटी करप्शन ब्यूरों ने सूरजपुर जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग प्रेमनगर के सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी को और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त दोनों अधिकारियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। शासन ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत दोनों अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई की है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। विभाग में किसी भी स्तर पर अनियमितता, रिश्वतखोरी या पद के दुरुपयोग के मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

शादी के दबाव से बचने गर्लफ्रेंड की हत्या, जलाशय

0

साकेत श्रीवास्तव / खैरागढ़। CG NEWS : हरडुवा जलाशय बांध में युवती की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतिका आरोपी युवक से प्रेम संबंध के बाद विवाह करना चाहती थी, जबकि आरोपी शादी से इनकार कर रहा था। युवती द्वारा बार-बार दबाव बनाए जाने से नाराज़ आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार 26 जनवरी 2026 को दोपहर ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जलाशय के निकासी गेट के पास पानी में एक अज्ञात युवती का शव तैरता मिला। मौके से आधार कार्ड व दस्तावेज मिलने पर शव की पहचान रूपा साहू, उम्र 21 वर्ष , निवासी सुपेला भिलाई, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में सिर पर कठोर वस्तु से वार के कारण अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई।

– Advertisement –

परिजनों से पूछताछ के आधार पर हरडुवा निवासी आनंद वर्मा, उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने युवती को मोटरसाइकिल से जलाशय ले जाकर पत्थर से हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर पानी में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG CRIME NEWS : 6 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बेर का लालच देकर खेत ले गया था दरिंदा, आरोपी गिरफ्तार

 

 

चाकू दिखाकर स्कूल छात्रा का अपहरण और

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। चाकू दिखाकर स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर छेड़छाड़ करने के मामले में महिला थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

मामला रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहाँ पीड़ित छात्रा ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार आरोपी शाकिब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी पूरी बगीचा चांदमारी रायगढ़, पिछले दो वर्षों से उसे लगातार परेशान कर रहा था। 26 जनवरी को आरोपी ने चाकू दिखाकर छात्रा को जबरन ईको कार में बैठाया और पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले जाकर छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छात्रा को छोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला थाना और कोतवाली पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और ईको कार जप्त की गई है। महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 74, 75(2), 78, 351(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

– Advertisement –

 

Chhattisgarh : तलाक केस बना हाई-वोल्टेज ड्रामा: बॉयफ्रेंड को न्यूड वीडियो कॉल करती थी पत्नी, बेडरूम CCTV फुटेज हाईकोर्ट में पेश

– Advertisement –

Ad image

 

 

Zero Civic Sense वाले वीडियो पर सामने आया दीदी का बयान

0

 

डेस्क। Zero Civic Sense : आज के समय में सोशल मीडिया पर बैठी जनता को अगर किसी इंसान की कोई बात या फिर उसकी हरकत पसंद नहीं आती है या फिर वो कुछ गलत बोलता है तो लोग उसे इतना ट्रोल करते हैं कि सामने वाले इंसान की नींद भी उड़ जाती है। ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ। पिछले कुछ दिनों से उसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग अलग-अलग वीडियो बनाकर भी उसे ट्रोल कर रहे हैं। अब उस लड़की का उस वीडियो पर अपना एंगल बताते हुए वीडियो आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

– Advertisement –

Ad image

नए वीडियो में लड़की ने क्या बोला?

Zero Civic Sense : उस लड़की (अमूल्या रतन ) का जो नया वीडियो आया है उसमें वो बोलती है, ‘हेलो दोस्तों, मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और मुझे लगता है कि उसे Out of context लिया गया तो मैं आपको अपना साइड बताती हूं कि क्या हुआ था।’ इसके बाद वो बोलती है, ‘उस दिन मैं एक सिंपल आउटफिट चेक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और मुझे पता था कि मैं पब्लिक प्लेस पर हूं और मैंने अपनी जगह को कई बार बदला कि कोई परेशान न हो। मैंने जब वीडियो रिकॉर्ड करना शुरु किया तब अंकल लोगों का एक ग्रूप पीछे आकर बात करने लगा और मुझे घूरने लगे। मुझे अजीब लगा तो मैंने अपनी जगह बदल ली।’ वीडियो में लड़की ने आगे कहा, ‘दूसरी बार जब वीडियो बनाना शुरू किया तो एक आदमी सामने से गया। इसके बाद तीसरी बार वीडियो बनाया तो कोई मेरे पीछे से गया जो वीडियो में सभी ने देखा।’

– Advertisement –

Ad image

वीडियो में लड़की ने आगे अपनी गलती मानते हुए यह कहा मेरे शब्द बेहतर हो सकते थे और मैं इसे एक सीख के तौर पर ले रही हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि एक छोटी सी बात इतनी बड़ी हो जाएगी और मैं उन लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे रिस्पेक्ट के साथ सही किया।

Zero Civic Sense : यहां देखें उसका वीडियो

 

Zero Civic Sense : आपने अभी जो वीडियो देखा वो नया वीडियो है जिसमें लड़की ने अपने एक पुराने वीडियो पर सफाई दी है। दरअसल पुराने वीडियो में नजर आता है कि ये लड़की एक पब्लिक प्लेस पर वीडियो बना रही थी और तभी एक शख्स पीछे से जाता दिखता है। उसके गुजरते ही लड़की बोलती है कि लोगों के में ‘जीरो सिविक सेंस’ है और कोई माफी भी नहीं मांगी।

 

 

 

 






Zero Civic Sense Video, Zero Civic Sense Viral Video, Zero Civic Sense Girl, Zero Civic Sense Didi, Didi Statement Viral, Influencer Amulya, Amulya Statement, Amulya Viral Video, Amulya Apology Video, Social Media Influencer News, Viral Video News, Instagram Influencer, YouTube Influencer, Influencer Controversy, Civic Sense Video Viral, Public Behavior Viral Video, Internet Sensation, Trending Video India, Viral News Today

अवैध शराब के कारोबार पर रायपुर पुलिस की बड़ी

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना खरोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

दिनांक 26 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना खरोरा पुलिस एवं साइबर क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम ने ग्राम सारागांव में रेड कार्रवाई की। सूचना थी कि ग्राम सारागांव निवासी हालेश्वर साहू एवं चन्द्रशेखर साहू अपने चाचा मोहन साहू के ब्यारा में भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहे हैं।

– Advertisement –

रेड के दौरान दोनों आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखते एवं बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने मौके से कुल 1,81 लीटर 440 मिलीलीटर अवैध शराब जप्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 1,11,360 रुपये है। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 19,100 रुपये नकद भी जब्त किए गए। कुल जप्ती की राशि 1,30,460 रुपये बताई गई है।

जांच में सामने आया कि ग्राम खरोरा निवासी अजय धीवर द्वारा स्कूटी क्रमांक CG 04 HQ 2794 के माध्यम से अवैध शराब बिक्री हेतु सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने स्कूटी को भी गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया है।

– Advertisement –

Ad image

तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई एवं सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता:-

01.हालेश्वर कुमार साहू पिता मोहित कुमार साहू उम्र 28 साल पता ग्राम सारागांव वार्ड क्रमांक 08 पुराना गौरा चौक थाना खरोरा जिला रायपुर
02.चन्द्रशेखर साहू पिता धनेश कुमार साहू उम्र 21 साल पता ग्राम सारागांव भाठापारा वार्ड क्रमांक 02 थाना खरोरा जिला रायपुर
03.अजय धीवर पिता शीतल धीवर उम्र 21 साल साकिन खरोरा वार्ड क्रमांक 10 थाना खरोरा जिला रायपुर

जब्त मशरूका:-

कुल 1008 पौवा जुमला मात्रा 181 लीटर 440 मि.ली. शराब जुमला रकम 1,11,360 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 19,100/- कुल जुमला-1,30,460/-₹ एवं स्कूटी क्र.CG 04 HQ 2794