Sunday, May 17, 2026
Google search engine
Home Blog Page 133

स्पा सेंटर से मंथली वसूली करने वाले एडिशनल एसपी

0

बिलासपुर। CG NEWS : बिलासपुर में एडिशनल एसपी रहते हुए स्पा सेंटर से मंथली रकम की वसूली के लिए दबाव बनाने वाले वसूलीबाज एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को गृह मंत्री विजय शर्मा ने निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वसूली का मामला सामने आने के बाद गृह मंत्री ने सख्ती दिखाई है। इस मामले की जांच और मामले की प्रथम दृष्टया गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने के निर्देश दिए गए है। बता दे वर्तमान में राजेंद्र जायसवाल जीपीएम के एडिशनल एसपी हैं।

लोकेश सेन उम्र 36 वर्ष पिता रामकुमार सेन निवासी रिंग रोड नम्बर टू ने आईजी बिलासपुर को की गई लिखित शिकायत में बताया है कि वे महाराणा प्रताप चौक में एक्वा वेलनेस प्राइवेट स्पा का संचालन करते हैं। उनकी दूसरी ब्रांच मंगला चौक में स्थित 36 मॉल के दूसरे मंजिल पर है। स्पा केंद्र में 14 कर्मचारी काम करते हैं और वह सभी नियमों के तहत स्पा का संचालन कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें स्थानीय पुलिसकर्मियों को रकम देनी पड़ती थी। वे नियमों के तहत काम करते हैं और सारे ग्राहकों की डिटेल भी रखते है। बावजूद इसके स्थानीय पुलिसकर्मी उनसे मंथली मांगते हैं। इस अवैध मांग को पूरी नहीं करने पर बार बार स्पा में चेकिंग के नाम से दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों आए ग्राहकों के समक्ष अनावश्यक पूछताछ कर दबाव बनाया जाता है। मेरे व्यवसाय को बदनाम और नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उक्त प्रकरण की जांच करवा उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। अपने लिखित शिकायत में एडिशनल एसपी का नाम स्पा संचालक ने नहीं लिखा है पर शिकायत के साथ उन्होंने एक वीडियो भी सौंपा है।

– Advertisement –

वीडियो में देखा जा सकता है कि इस पर संचालक के एडिशनल एसपी के केबिन में अंदर घुसने के साथ ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल उनसे पूछते हैं कि तुम्हे काम नहीं करना है क्या? स्पा संचालक कहता है कि काम तो कर ही रहे हैं सर। एडिशनल एसपी कहते हैं कि जिसके माध्यम से तुम आए हो इसलिए मैं कुछ नहीं कहता पर जो कमिटमेंट है वह हो जानी चाहिए, नहीं तो टीम भेजूंगा फिर रेड मारने, मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा पर तुम्हें बहुत फर्क पड़ जाएगा, देखता हूं फिर कितने ग्राहक आते हैं, सुधर ही जाओगे तुम लोग। तब कैबिन में मौजूद एक अन्य व्यक्ति कहता है कि जो सिस्टम है उसे फॉलो करो। स्पा संचालक कहता है कि सर हम 8 साल से काम कर रहे हैं कोई गलत काम नहीं करते, सभी साफ सुथरा काम करते हैं और सिस्टम में रहकर थाने में भी पहुंचाते हैं और यहां भी पहुंचाते है। यह सुनते ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम तमीज से बात करो तुम्हारी औकात नहीं है मेरे सामने बैठने की मेरे केबिन में घुसने की। यह जो जिसके साथ तुम आए हो उसकी वजह से तुम मेरे केबिन में घुस पाए हो वरना तुम्हें भगा देता। केबिन में मौजूद दूसरा व्यक्ति कहता है कि जहां तुम बैठे हो वहां से शहर चलता है और उनके शोल्डर पर अशोक स्तंभ है तुम कोई टीआई या आरक्षक से बात नहीं कर रहे हो। तो निवेदन पूर्वक बात करो जो भी समस्या है और सिस्टम फॉलो करो। केबिन में मौजूद अन्य व्यक्ति यह भी कहता है कि सिस्टम का क्या हुआ तब स्पा संचालक कहता है कि हो जाएगा। तब अन्य व्यक्ति कहता है कि बोलने से पहले हो जाना चाहिए 30 तारीख तक।

स्पा संचालक अमन सेन का कहना है कि यह वीडियो 12 दिसंबर को एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के चेंबर का है। अपनी शिकायत के साथ उसने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के साथ व्हाट्सएप कॉल पर कई बार हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी सौंपा है। यह शिकायत उसने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के जीपीएम ट्रांसफर के बाद किया है। एडिशनल एसपी के ट्रांसफर के बाद पुलिस ने स्पा पर रेड मारी थी। स्पा संचालक का कहना है कि दिसंबर माह के बाद उन्होंने पुलिस को मंथली रुपए देने बंद कर दिए। इसी खुन्नस में 6 जनवरी को स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा और उसके भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रातभर थाने में रखा और दूसरे दिन सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि यह छापा राजेंद्र जायसवाल के ट्रांसफर के बाद मारा गया।

– Advertisement –

Ad image

शिकायत को संज्ञान में ले आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी के निर्देश में कहा गया है कि तत्कालीन एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल वर्तमान में जीपीएम के संबंध में स्पा वालो से पैसे मांगने के वीडियो प्रसारित हुए हैं, जो पेन ड्राइव में संलग्न है। इसके अलावा लोकेश सेन और अमन सेन जी की शिकायत आवेदन पत्र जिसमें मासिक रकम न देने के चलते बिना कारण चेकिंग और व्यवसाय को बदनाम करने की शिकायत संलग्न है। इस संबंध में गंभीरता पूर्वक जांच कर सात दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

वहीं एसएसपी की जांच पूरी होने से पहले ही मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित करने के निर्देश दे दिए।

 

 

CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक संपंन्न, लिए गए यह 4 बड़े फैसले

 

 

CG Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का आतंक! पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, लोगों में खौफ का माहौल 

 

 

 

 

साय कैबिनेट की बैठक संपंन्न

0

रायपुर। CG CABINET BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन तथा इससे संबंधित समस्त अनुषांगिक कार्यवाहियों के लिए विभाग को अधिकृत किया गया।

2) मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जाने हेतु श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को उनके नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के लिए सेक्टर-18 में चिन्हांकित लगभग 40 एकड़ भू-खण्ड का आबंटन लीज के रूप में एकमुश्त 90 वर्षाें के लिए करने की स्वीकृति प्रदान की है।

एसव्हीकेएम एक ख्याति प्राप्त संस्था है, जो वर्ष 1934 से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत तथा वर्तमान में 30 शैक्षणिक संस्थान संचालित है, जोकि एक लाख से अधिक छात्रों को प्रति वर्ष प्री-प्राइमरी से लेकर डॉक्टोरल कार्यक्रमों में शिक्षा प्रदान करता है। वर्ष 2025 में एनआईआरएफ यूनिवर्सिटी रैकिंग में इस संस्था को 52वां रैंक प्राप्त हुआ है। नवा रायपुर में इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना से राज्य में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और मजबूती मिलेगी।

3) मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में 04 नवीन उद्यमिता केन्द्रों की स्थापना के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ एमओयू का निर्णय लिया है। इससे राज्य में आईटी/आईटीईएस उद्योग तथा तकनीकी स्टार्ट-अप इको सिस्टम को प्रोत्साहित करने में यह एमओयू महत्वपूर्ण होगा।

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के 68 केन्द्र संचालित है, जिनमें 60 भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से एआई, मेडटेक (हर्बल मेडिसिन एवं वन उत्पाद आधारित), स्मार्ट सिटी तथा स्मार्ट एग्री उद्यमिता केन्द्रों के माध्यम से आगामी तीन से पांच सालों में डोमेन विशेष के 133 स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देंगे। राज्य सरकार द्वारा छात्रों, उद्यमियों, शोधकर्ताओं तथा उद्योगों को ईएसडीएम उत्पादों के प्रोटोटाइप विकसित करने में सहयोग प्रदान करने के लिए एसटीपीआई के माध्यम से एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विकास (ईएसडीडी) केन्द्र स्थापित किया जाएगा, जो प्रति वर्ष 30 से 40 हार्डवेयर, स्टार्टअप और एमएसएमई को सभी सहायता प्रदान करेगा।

4) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओ में गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वर्तमान संसाधनों को सुदृढीकरण करने तथा निर्धारित मानक के अनुसार जांच की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लैब के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए हैं।

पवित्र जैतखाम को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News :छत्तीसगढ़ के मुंगेली के लोरमी तहसील अंतर्गत ग्राम झझपुरीकला में सतनामी समाज के आस्था के केंद्र ‘जय स्तंभ’ (जैतखाम) को खंडित किए जाने का मामला गरमा गया है। विगत 16-17 जनवरी की मध्य रात्रि को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र स्तंभ को क्षतिग्रस्त करने और उसे जलाने की घटना के विरोध में बिलासपुर के सतनामी समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

समाज के लोगों ने इस कृत्य को अपनी अस्मिता और मान-सम्मान पर सीधा हमला बताया है। आक्रोशित समाज ने दो टूक शब्दों में शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

– Advertisement –

 Raipur Crime : 65 साल का दरिंदा और 5 दिन की हैवानियत: 9 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घर चला बुलडोजर 

– Advertisement –

Ad image

प्रभारी के गैर मौजूदगी मे अमोदा धान मंडी

0

जांजगीर–चांपा | CG NEWS: जिले के अमोदा गांव स्थित धान मंडी में प्रभारी की गैरमौजूदगी में किसानों से खुलेआम अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है, जहां मंडी प्रभारी दीपक यादव के नौकर पर किसानों से जबरन पैसे लेने का आरोप लगा है।

मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब कर्मचारी को एक किसान से पैसे लेते हुए देखा और सवाल किया तो वह बात टालते हुए यह कहकर भागने लगा कि उसे केवल “गुटखा खाने के लिए 10 रुपए” दिए गए हैं, लेकिन उसी किसान ने साफ तौर पर बताया कि उससे पूरे 70 रुपए वसूले गए हैं।

– Advertisement –

किसानों का आरोप है कि मंडी में लंबे समय से इस तरह की अवैध वसूली चल रही है और मंडी प्रभारी के कर्मचारी खुलेआम किसानों को लूट रहे हैं, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब रुकेगी धान मंडी में किसानों से हो रही यह अवैध वसूली।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो गाड़ी

0

जगदलपुर: CG BREAKING : बस्तर संभाग मुख्यालय के अंतर्गत चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की फॉलो में चल रही एक चारपहिया गाड़ी ने जगदलपुर–लोहंडीगुड़ा मार्ग पर देउर गांव के पास दूसरी चारपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फॉलो गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक सहित बाइक पर सवार दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों के पैर टूटने की सूचना है। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

– Advertisement –

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त फॉलो गाड़ी से बोतलें और ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे हुए मिलने की भी चर्चा है, जिसे लेकर मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच में जुट गई है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

मेले के दिन युवक लापता, लावारिस

0

कांकेर ब्रेकिंग। CG  NEWS: देवी नवागांव में मेले के दिन एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक 18 जनवरी से घर नहीं लौटा है, जबकि उसकी बाइक गांव के पास लावारिस हालत में मिली है, जिससे मामले को लेकर अनहोनी की आशंका और गहरा गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने युवक के साथ किसी बड़ी घटना की आशंका जताई है। मामले की सूचना मिलते ही हल्बा चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।

– Advertisement –

पुलिस युवक की तलाश में आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

दिल्ली डिनर विवाद पर बृजमोहन अग्रवाल का

0

रायपुर नई दिल्ली। CG NEWS: दिल्ली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के घर हुए रात्रिभोज को लेकर छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, “कांग्रेस के नेताओं को हर विषय में साज़िश और चाल ही नज़र आती है, क्योंकि उनकी राजनीति भय, भ्रम और भ्रांतियों पर टिकी है। दिल्ली स्थित मेरे सरकारी निवास पर हुआ रात्रिभोज पूरी तरह से एक आत्मीय, शिष्टाचारपूर्ण एवं संगठनात्मक संवाद था, जिसे कांग्रेस अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है।

– Advertisement –

भाजपा में संवाद, समन्वय और विचार-विमर्श हमारी संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसे ‘डिनर डिप्लोमेसी’ या “नई चाल” कहना कांग्रेस की संकीर्ण सोच और हताशा को दर्शाता है।

सांसद अग्रवाल का कहना है कि, छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है कि भाजपा सरकार पारदर्शिता, विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के आरोप केवल ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा संगठित भी है, मजबूत भी है और जनता के भरोसे के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस की बयानबाज़ी से न हमारा संकल्प कमजोर होगा, न ही हमारा मार्ग बदलेगा।”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सांसद

0

रायपुर। CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सौजन्य भेंट की।

सांसद अग्रवाल ने नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया
तथा इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

– Advertisement –

इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न समसामयिक एवं रणनीतिक विषयों पर सार्थक, सकारात्मक एवं दूरगामी चर्चा हुई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रायपुर आगमन हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि श्री नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं।

– Advertisement –

Ad image

अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन के सशक्त, दूरदर्शी एवं संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

नदी में तैरती मिली दो सगी बहनों की लाश, इलाके

0

कोंडागांव। CG BREAKING: केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अड़ेंगा नदी में दो सगी बहनों की लाश तैरती हुई मिली। दोनों महिलाएं बीते रविवार शाम साप्ताहिक बाजार से लौटने के बाद घर नहीं पहुंची थीं।

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार दो दिनों तक आसपास खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान बुधवार को अड़ेंगा नदी के किनारे पानी में दोनों महिलाओं के शव तैरते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया।

– Advertisement –

मृतकों की पहचान बृजबति गावड़े (उम्र 57 वर्ष) और मनाय बाई (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने मायके डोहलापारा आई हुई थीं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। यह पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा का है।

– Advertisement –

Ad image

इस जिले में छुट्टी का ऐलान, जानिए किन-किन तारीखों

0

रायपुर। CG NEWS : साल की शुरुआत हो चुकी है, वहीं नये साल में मिलने वाली छुट्टियों का ऐलान हो गया है। सार्वजनिक अवकाश, ऐच्छिक और स्थानीय अवकाश का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में जिलों में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बलौदाबाजार भाटापारा जिले में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।

29 सितंबर को अनंत चतुर्दशी दिन शुक्रवार को छुट्टी घोषित की गयी है। वहीं 19 अक्टूबर दशहरा के महाअष्टमी पर दिन सोमवार को छुट्टी घोषित की गयी है।10 दिसंबर वीरनारायण की शहादत दिवस गुरुवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image