Sunday, May 17, 2026
Google search engine
Home Blog Page 134

पिता की चिता से अस्थियां चुरा ले गईं मां और मौसी

0

बिलासपुर। CG NEWS : न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। 12 वर्षीय नाबालिग बेटे प्रथमेश ठाकरे और उसकी 5 वर्षीय बहन ने अपने संरक्षक मयंक वर्मा के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता स्व. आलोक ठाकरे के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मां खुशबू ठाकुर उर्फ अन्नू ठाकुर और मौसी ज्योति पाण्डेय ने मुक्तिधाम से अस्थियां चुरा ली हैं।

शिकायत के अनुसार, 15 जनवरी को पिता की मृत्यु के बाद भारतीयनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था, लेकिन 17 जनवरी को दोनों आरोपी महिलाएं नियम विरुद्ध मुक्तिधाम में घुसीं और हिंदू रीति-रिवाजों को ताक पर रखकर पिता की अस्थियों को झोले में भरकर ले गईं, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। नाबालिगों का आरोप है कि उनकी मां दो साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी, लेकिन अब पिता की मृत्यु के बाद करोड़ों की संपत्ति और रुपयों के लालच में वह वापस लौट आई है और अस्थियों का सहारा लेकर अंतिम क्रिया में बाधा डाल रही है ताकि बच्चों के हक की संपत्ति हड़पी जा सके।मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पिता की अस्थियां बरामद कर उन्हें सौंपी जाएं ताकि वे विधि-विधान से गंगा विसर्जन कर सकें। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ज्योति पाण्डेय पूर्व में भी अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार के समय विवाद कर चुकी हैं और उन्हें परिवार व समाज से पृथक किया जा चुका था। बच्चों का आरोप है कि जिस मां ने संकट के समय उन्हें बेसहारा छोड़ दिया था, वह अब केवल धन के लोभ में आकर उनके धार्मिक अधिकारों का हनन कर रही है और उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रही है। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है। अब देखना यह है कि सिविल लाइन पुलिस इस गंभीर शिकायत पर क्या दंडात्मक कार्रवाई करती है और क्या उन मासूम बच्चों को उनके पिता की अस्थियां वापस मिल पाती हैं, ताकि वे अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए अंतिम तर्पण कर सकें।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

RAIPUR NEWS : रायपुर पुलिस ने बरामद किए 40 लाख रु के 200 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाया, पाकर खिले चेहरे

 

 

छत्तीसगढ़ TET परीक्षा का प्रवेश पत्र

0

CG TET Exam Date 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। 1 फरवरी को होने वाली इस एग्जाम के लिए व्यापम ने ना केवल समय, बल्कि कैंडिडेट्स के पहनावे को लेकर भी कड़े प्रोटोकॉल जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

व्यापम ने परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सख्त ड्रेस कोड लागू किया है। कैंडिडेट्स को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने पर ही सेंटर पर एंट्री मिलेगी। गहरे रंग जैसे काले, गहरे नीले, बैंगनी या चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनने पर पूरी तरह से मनाही है। इसके अलावा, जूते पहनकर आने की इजाजत नहीं है, कैंडिडेट्स को केवल साधारण चप्पल पहनकर आना होगा। इसके साथ ही कानों में किसी भी तरह के आभूषण पहनने पर भी पाबंदी लगाई गई है।

– Advertisement –

सर्दी को देखते हुए स्वेटर की अनुमति
मौसम को देखते हुए बोर्ड ने साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट वाला) पहनने की अनुमति दी गई है। हालांकि, सुरक्षा जांच के समय कैंडिडेट्स को इसे उतारकर चेकिंग करानी होगी। इसके साथ एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पर्स, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ या पाउच ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।

परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग
छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को दो शिफ्ट में कंडक्ट कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:15 बजे तक होगी, जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए है। वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 से शाम 5:45 बजे तक होगी, जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स को सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना जरूरी है।

– Advertisement –

Ad image

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर मौजूद Admit Card टैब पर जाएं।
वहां TET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें।

समय का रखें विशेष ध्यान
कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि, वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले ही सेंटर पर पहुंच जाएं। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। सुबह की पारी के लिए गेट 9:00 बजे और दोपहर की पारी के लिए 2:30 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी हाल में एंट्री नहीं दी जाएगी। कैंडिडेट्स को सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना जरूरी है।

 

छत्तीसगढ़ को जूनियर एकल में स्वर्ण पदक मिला

0

रायपुर। SPORTS NEWS : अस्मिता लिग़ वेस्ट जोन साफ टेनिस प्रतियोगिता में तीसरे दिन सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग के सिंगल डबल्स के मेच खेले गए निर्णायक गौरव एवं प्रीति प्रधान रीमा राय खिरमन तांदी संजय तांडी आज खेले गए मेच के परिणाम इस प्रकार हे सब जूनियर वर्ग में एकल मुकाबले में गुजरात के खनक ने छत्तीसगढ़ की राधिका को 3-0 से पराजित किया मध्य प्रदेश गुजरात के संघर्ष पूर्ण मेच में गुजरात ट्राईब्रेक में जीता अगले मेच में छत्तीसगढ़ की नंदनी ने मध्य प्रदेश के अजनी को 3 – 0 से पराजित कर अगले दोर में प्रवेश किया गुजरात और मध्य प्रदेश ने अपना मेच जित कर अगले दोर प्रवेश किया। छत्तीसगढ़ की नदनी ने गुजरात के नंदनी को पराजित कर कवाटर फ़ाइनल में प्रवेश किया मध्य प्रदेश टीम ने एकतरफ मुकाबले में राजस्थान को पराजित किया गुजरात ने गोवा को परस्त कर कवाटर फ़ाइनल अपना स्थान सुनिचित किया जूनियर वर्क में एकल फाइनल में छत्तीसगढ़ के चंचल सारथी ने एमपी के खिलाड़ी को ट्राइब्रेक मैं पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया रजत पदक एमपी के चारवी तया कांस्य पदक प्रिया वदा एमपी एवं रिया छत्तीसगढ़ ने प्राप्त किया सब जूनियर सिंगल्स में प्रथम सेमीफाइनल छत्तीसगढ़ नंदिनी हनी गुजरात के बीच खेला गया सब जूनियर वर्ग के डबल मैच कल खेले जाएंगे उपरोक्त जानकारी टूर्नामेंट के संगठन सचिव प्रमोद ठाकुर ने दिया।

– Advertisement –

Ad image

 

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार अधेड़

0

रायपुर। CG ACCIDENT NEWS : रायपुर–बलौदाबाजार एनएच में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी में बैठी अधेड़ की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम तोरण साहू और उनकी पत्नी का नाम यामिनी साहू है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

– Advertisement –

मृतक के भतीजे योगेश साहू ने बताया कि सोमवार सुबह चाचा तोरण साहू अपनी पत्नी यामिनी साहू के साथ स्कूटी से रायपुर की ओर जा रहे थे। बरौंडा फॉर्म स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री के पास, रायपुर की ओर जा रही ट्रक (नंबर OD 11 E 6607) के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दंपत्ति

– Advertisement –

Ad image

टक्कर लगने से स्कूटी चला रहे तोरण साहू गाड़ी संभाल नहीं पाए और सड़क पर गिर गए, जिससे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में तोरण की मौके पर मौत हो गई और उनकी पत्नी यामिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायल यामिनी साहू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

RAIPUR NEWS : रायपुर पुलिस ने बरामद किए 40 लाख रु के 200 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाया, पाकर खिले चेहरे

रायपुर में लगने जा रहा है ऐसा ऑटो एक्सपो

0

रायपुर, 20 जनवरी 2026 : CG Auto Expo–2026: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक श्री राम बिजनेस पार्क, एमजीएम हॉस्पिटल के सामने, विधानसभा रोड, सड्डू रायपुर में ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त ऑटो एक्सपो में विक्रय होने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा एकमुश्त 50 प्रतिशत जीवनकाल कर (आरटीओ टैक्स) में छूट प्रदान की जा रही है, जिससे प्रदेश के आम नागरिकों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।

– Advertisement –

ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन 20 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक श्री राम बिजनेस पार्क, रायपुर में किया जा रहा है। इस अवधि में वाहन क्रय करने वाले ग्राहकों को आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

यह प्रदेश का पहला ऑटो एक्सपो है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने के लिए आमजन को रायपुर आने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि वे अपने शहर अथवा गांव के निकटतम प्रतिभागी/पंजीकृत डीलरों के माध्यम से इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

– Advertisement –

Ad image

ऑटो एक्सपो–2026 के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध होगी। अर्थात, क्रय किए गए वाहन पर अपने गृह जिले के परिवहन कार्यालय का पंजीयन चिन्ह (आरटीओ कोड) प्राप्त किया जा सकेगा। दूरस्थ क्षेत्रों के डीलर्स भी इस ऑटो एक्सपो में भाग ले रहे हैं, जिससे छोटे व्यावसायिक विक्रेताओं को रोजगार के उपयुक्त अवसर प्राप्त होंगे और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

रायपुर ऑटो एक्सपो में छत्तीसगढ़ की जनता को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर मिलेगा। इससे आमजन नवीनतम ऑटोमोबाइल तकनीकों से भी अवगत हो सकेंगे।

रायपुर ऑटो एक्सपो–2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं। इससे वाहन क्रय करने वाले नागरिकों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

ऑटो एक्सपो–2026 में आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत छूट के साथ-साथ फाइनेंस कंपनियों, बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों एवं विभिन्न डीलरों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण न्यूनतम दरों पर वाहन उपलब्ध होंगे, जिससे आमजन को व्यापक आर्थिक राहत मिलेगी।

रायपुर के इस ऑटो एक्सपो में रायपुर जिले के 95 डीलर्स तथा अन्य जिलों के 171 डीलर्स, कुल 266 डीलर्स भाग ले रहे हैं, जिससे प्रदेशभर के नागरिकों को विविध विकल्प उपलब्ध होंगे।

उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 2025 के ऑटो एक्सपो में कुल 29,348 वाहनों की बिक्री हुई थी, जिसके माध्यम से आम जनता को लगभग 120 करोड़ रुपये की आरटीओ टैक्स में छूट प्रदान की गई थी, जिससे नागरिकों को उल्लेखनीय आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी।

इस प्रकार, ऑटो एक्सपो–2026 प्रदेश के नागरिकों के लिए किफायती दरों पर वाहन क्रय करने, स्थानीय स्तर पर पंजीयन सुविधा प्राप्त करने तथा व्यापक आर्थिक लाभ उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हो रहा है।

 

 

 

धान खरीदी के दावे फेल! जनदर्शन पहुंचे किसान

0

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Chhattisgarh : धान खरीदी को लेकर सरकार और प्रशासन की बार-बार बदलती नीतियां अब किसानों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनती जा रही हैं। खरीफ सीजन 2025-26 की शुरुआत में सरकार ने बड़े भरोसे के साथ कहा था एक-एक दाना धान खरीदा जाएगा। लेकिन अब, जब धान खरीदी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। तब भी सैकड़ों किसान अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

आज यही पीड़ा लेकर कई किसान जनदर्शन में कलेक्टर के सामने पहुंचे। हाथों में आवेदन और आंखों में आंसू लिए किसान सिर्फ एक ही गुहार लगाते नजर आएसाहब, हमारी धान तो बिकवा दीजिए किसानों का कहना है कि वे ढाई महीने से ज्यादा समय से पंजीयन की समस्या झेल रहे हैं। एग्रीस्टेट पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण उनकी धान खरीदी ही नहीं हो पा रही। किसान लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, समाधान नहीं।

– Advertisement –

10 दिन की मोहलत, हजारों सवाल…

किसानों ने मीडिया के सामने दर्द बयां करते हुए बताया कि अब उनसे कहा जा रहा है कि कागज रायपुर भेजे गए हैं, वहीं से प्रक्रिया पूरी होगी। सवाल यह है कि जब खरीदी के सिर्फ 10 दिन ही शेष हैं, तब रायपुर भेजे गए कागज कब लौटेंगे और किसान कब अपनी फसल बेच पाएंगे?

– Advertisement –

Ad image

एक किसान ने भावुक होकर कहा अगर हमारे खून-पसीने की कमाई नहीं बिकी, तो हमारे सामने जीने का रास्ता ही नहीं बचेगा। यह बयान प्रशासन और सरकार दोनों के लिए एक खतरनाक चेतावनी है। वहीं, कुछ किसानों ने धान खरीदी केंद्र प्रभारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। एक किसान ने बताया कि उसका ई-टोकन किसी और के नाम जारी कर दिया गया, जिसके चलते वह अपनी धान बेचने से वंचित रह गया। सिस्टम की खामियां और कर्मचारियों की लापरवाही किसानों को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ रही है।

धान खरीदी पर संकट

किसानों का यह भी आरोप है कि सरकार 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा करती है, लेकिन हकीकत में सिर्फ 18 क्विंटल ही खरीदा जा रहा है। यही वजह है कि खेतों में सोना उगाने वाला किसान आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार और प्रशासन आखिरी वक्त में किसानों को राहत दे पाएंगे?या फिर यह धान खरीदी भी सिर्फ घोषणाओं और वादों की भेंट चढ़ जाएगी?किसान सड़क पर हैं, जनदर्शन में हैं, और अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।

Pre-wedding shoot restrictions in CG : छत्तीसगढ़ में इस समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पूरी तरह बैन, पढ़िए पूरी खबर 

सनी देओल-वरुण धवन की फिल्म पहले दिन

0

Border 2 Box Office Prediction: ‘धुरंधर’ के धमाकेदार रन के बाद अब सारा ध्यान बॉलीवुड की अगली बड़ी रिलीज ‘बॉर्डर 2’ पर है। ट्रेड पंडित और दर्शक दोनों ही इस फिल्म से ओपनिंग डे पर नए रिकॉर्ड की उम्मीद कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों का क्रेज देखते ही बन रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा की गई भीड़ फिल्म के पक्ष में नजर आ रही है।

पहले दिन की कमाई कितनी होगी?
मौजूदा एडवांस बुकिंग और ट्रेंड्स के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ पहले दिन 25 से 30 करोड़ रुपये के बीच की कमाई कर सकती है। अगर एडवांस बुकिंग मजबूत रही, तो आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। तुलना करें तो ‘धुरंधर’ की पहले दिन की कमाई 28 करोड़ रुपये थी। पहले ही 24 घंटों में टिकट बुकिंग ने फिल्म की संभावित ओपनिंग को बंपर कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image

सनी देओल, वरुण और दिलजीत का धमाका
तीनों स्टार्स की पहली बार बड़ी एक्शन-वार फिल्म में साथ उपस्थिति से ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि ‘बॉर्डर 2’ इनके पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ सकती है। पिछली फिल्मों की कुल ओपनिंग: सनी देओल की ‘जाट’- 9.62 करोड़,  वरुण धवन की ‘सनी संकरी की तुलसी कुमारी’- 10.11 करोड़,  दिलजीत दोसांझ की ‘जट्ट एंड जूलियट 3’- 3.35 करोड़ तीनों की कुल ओपनिंग 23.08 करोड़ रुपये रही, जिसे ‘बॉर्डर 2’ आसानी से पार कर सकती है।

छुट्टी का फायदा और वीकेंड क्रेज
23 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज होने वाली फिल्म को वसंत पंचमी जैसी आंशिक छुट्टियों से फायदा मिलने की उम्मीद है। ट्रेड पंडित मानते हैं कि फिल्म के पहले वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई होगी।

– Advertisement –

Ad image

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माण टीम

निर्देशन: अनुराग सिंह, मुख्य कलाकार: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा, निर्माण: टी-सीरीज फिल्म्स और जेपी फिल्म्स, रिलीज डेट: 23 जनवरी 2025 (दुनियाभर में)

शुरुआती रिस्पॉन्स
अर्ली बुकिंग के पहले ही दिन लगभग 55,223 टिकट बिके और 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। ब्लॉक सीटों का कलेक्शन भी जोड़ने पर कुल 4.62 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

‘बॉर्डर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक नया तूफान लेकर आ रही है। ट्रेलर के जबरदस्त रिस्पॉन्स और स्टारकास्ट के दम पर ओपनिंग डे पर फिल्म नए रिकॉर्ड बना सकती है और दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और वॉर का बेहतरीन अनुभव देगी।

Happy Patel Review: देखिए मजेदार रिव्यू एक क्लिक में यहाँ, सोशल मीडिया पर क्यों मचा है ‘हैप्पी पटेल’ का शोर

छात्र की पिटाई मामले में शिक्षिका पर कार्रवाई

0

सतीश साहू, बस्तर। CG News : बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तारापुर में विगत दिनों एक शिक्षिका के द्वारा एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद छात्र स्कूल जाने से डर रहा था, जिससे छात्र के परिजनों में गहरा रोष व्याप्त था। इस वजह से आरोपी शिक्षिका रेखा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : CG purchased paddy : छत्तीसगढ़ के इस धान खरीदी केंद्र में मिलावट का खुलासा, जानिए कैसे हो रही थी धांधली

– Advertisement –

इस खबर को ग्रैंड न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रसारित किया था, जिसका संज्ञान एच आर सोम संयुक्त संचलाल शिक्षा विभाग जिला बस्तर को मिलते ही तत्काल बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल के माध्यम से बकावंड ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी चद्रशेखर यादव को निष्पक्षता से जांच करने की आदेश दिया गया। जांच अधिकारी द्वारा पूछताछ में मामले की प्रसारित समाचार को सत्य पाया गया और आरोपी शिक्षिका रेखा अधिकारी को तत्काल बकावंड ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला तारापुर स्कूल से हटाते हुए शासकीय प्राथमिक शाला डोडरेपाल में कार्यकरने हेतु आदेशित किया गया है और भाविष्य में इस प्रकार की कोई भी अनुचित कार्य नहीं करने की हिदायत दी गई।

– Advertisement –

Ad image

 

 

Pre-wedding shoot restrictions in CG : छत्तीसगढ़ में इस समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पूरी तरह बैन, पढ़िए पूरी खबर 

 

 

बिलासपुर दौरे पर चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा

0

बिलासपुर। GRAND NEWS: आज मंगलवार को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के केबल ऑपरेटरों से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही ग्रैंड विजन के विस्तार, नेटवर्क की मजबूती और तकनीकी विकास को लेकर चर्चा की।

– Advertisement –

Ad image

बैठक के दौरान श्री होरा ने कहा कि ग्रैंड ग्रुप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उचित दरों पर उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्थानीय केबल ऑपरेटरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में ग्रैंड ग्रुप नई तकनीक, आधुनिक उपकरणों और बेहतर सुविधाओं के साथ अपने नेटवर्क का लगातार विस्तार करेगा, जिससे उपभोक्ताओं को और अधिक लाभ मिलेगा।

श्री होरा ने यह भी कहा कि वे अपने केबल ऑपरेटरों की सभी जायज मांगों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और समय-समय पर नई-नई स्कीमों के माध्यम से उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

बता दें कि चेयरमैन होरा स्वयं हीअलग-अलग जिलों में पहुंचकर केबल ऑपरेटरों से सीधा संवाद करते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं और मौके पर ही समाधान निकालने का प्रयास करते हैं।आज बिलासपुर दौरे के दौरान भी श्री होरा ने ग्रैंड विजन के विस्तार और इसे और अधिक सशक्त बनाने को लेकर ऑपरेटरों के साथ गहन चर्चा की। बैठक में केबल ऑपरेटरों ने भी अपने सुझाव रखे और ग्रैंड ग्रुप के साथ पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा के नेतृत्व में ग्रैंड विजन प्रदेशवासियों की पहली पसंद बनता जा रहा है, वहीं बिलासपुर जिले में भी ग्रैंड विजन अपनी उच्च स्तरीय सेवाओं, बेहतर नेटवर्क और भरोसेमंद तकनीक के लिए जाना जा रहा है।

इस अवसर पर ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गरुड़ी, कौशिक दत्ता, बिलासपुर ग्रैंड विजन डायरेक्टर ताकिर जाफर सहित जिले के केबल ऑपरेटर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

धान खरीदी केंद्र में मिलावट का कारनामा,

0

भरत सिंह चौहान, सक्ती। CG purchased paddy : जिले में धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चल रही सख्त कार्रवाई के बीच बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जिला स्तरीय जांच टीम ने डभरा ब्लॉक के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र का मध्य रात्रि में औचक निरीक्षण किया, जहां खरीदी प्रभारी प्रकाश महंत द्वारा किसानों से खरीदे गए धान में 5 से 10 किलो मिट्टी और कंकड़ मिलाकर वजन पूरा करने का प्रयास किए जाने का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में इस समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पूरी तरह बैन, पढ़िए पूरी खबर 

– Advertisement –

निरीक्षण के दौरान मौके पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, एसडीएम विनय कश्यप, तहसीलदार मनमोहन ठाकुर, जिला खाद्य विभाग की टीम सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा तत्काल पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की गई।

8000 बोरी धान की कमी

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में तीन नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। पुटीडीह केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान ऑनलाइन खरीदी के मुकाबले लगभग 8000 बोरी धान की कमी पाई गई थी। आशंका है कि इसी कमी को पूरा करने के लिए खरीदी प्रभारी द्वारा हमालों के माध्यम से धान की बोरियों में करीब 10 किलो मिट्टी-कंकड़ मिलाकर मात्रा पूरी करने की कोशिश की जा रही थी।

हालांकि, रात्रिकालीन गश्त के दौरान जिला स्तरीय जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर इस पूरे कारनामे को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार कर संदिग्ध धान की जप्ती की कार्रवाई की गई है।

मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे की कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Pre-wedding shoot restrictions in CG : छत्तीसगढ़ में इस समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पूरी तरह बैन, पढ़िए पूरी खबर