Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 135

CRIME NEWS: अनैतिक गतिविधियों पर शिकंजा:

0

कोरबा। CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर मकान में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लोगों ने की थी शिकायत

– Advertisement –

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में काफी समय से युवक-युवतियों की संदिग्ध आवाजाही देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उक्त मकान में आए दिन हंगामा, गाली-गलौज और अनैतिक गतिविधियां होती हैं। इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। इन हरकतों से असुरक्षा का जोखिम पैदा हो गया है। लोग काफी परेशान है।

संदिग्ध हालत में महिलाओं और युवकों को पकड़ा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित मकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से पांच महिलाओं और तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई।

– Advertisement –

Ad image

क्या बोले पार्षद ?

पुलिस अब पकड़े गए इन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके और उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। पार्षद अजय गोड ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में लंबे समय से इस मकान को लेकर शिकायतें मिल रही थीं।

प्रभावित हो रहा सामाजिक माहौल

लोगों का कहना था कि संदिग्ध गतिविधियों से क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था। पार्षद अजय गोड ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान 5 महिलाएं और 3 युवक पकड़े गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

युवा संसद में सांसद बृजमोहन अग्रवाल

0

रायपुर। CG NEWS: सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल रविवार को जे. एन. पाण्डेय स्वामी आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए संसद की कार्यप्रणाली, विधेयक लाने की प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना पर विस्तार से जानकारी साझा की और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त रायपुर संभाग महादेव कावरे एवं संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग  संजीव श्रीवास्तव द्वारा की गई इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के 5 जिलों के 255 छात्र छात्राओ ने भाग लिया।

– Advertisement –

Ad image

सांसद अग्रवाल ने कहा कि युवा संसद जैसे आयोजन छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होती हैं, बल्कि विद्यार्थियों को संसद के व्यवहारिक कामकाज को समझने का अवसर भी मिलता है। प्रतियोगिता का स्वरूप प्रश्नकाल, वाद-विवाद और विधायी कार्यों पर आधारित था, जो वास्तविक संसद की कार्यवाही जैसा प्रतीत हुआ।

युवा संसद के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक और कानूनी विषयों पर प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे। विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया गया कि यदि 18 वर्ष से कम आयु का बच्चा परिवार के भरण-पोषण के लिए काम करता है तो वह बाल श्रम अधिनियम के तहत अपराध माना जाता है, जबकि फिल्म और धारावाहिकों में काम करने पर वही बच्चा कलाकार कहलाता है, यह कानून की विसंगति क्यों है। सांसद अग्रवाल ने विद्यार्थियों की इस तार्किक सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रश्न ही लोकतंत्र को जीवंत बनाते हैं।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार धमतरी जिले की टीम को तथा द्वितीय पुरस्कार गरियाबंद जिले की टीम को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ भूमिका स्पीकर का पुरस्कार कीर्ति प्रजापति (धमतरी), सर्वश्रेष्ठ मंत्री गोपाल सेन (रायपुर), सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्ष सागर नागेश (महासमुंद), सर्वश्रेष्ठ वक्ता विपक्ष गोविंद (धमतरी) और सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता फीला कादरी (रायपुर) को मिला।

 

इस अवसर पर संभाग आयुक्त महादेव कामरे जी एवं संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का जागरूक युवा ही देश के सशक्त लोकतंत्र की नींव है।

कार्यक्रम के निर्णायक सेवानिवृत अपर सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्येंद्र तिवारी, सेवानिवृत अवर सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा देवेंद्र शर्मा , आमना गनी रहीं वही सचिन सत्य प्रवाह शिक्षण समिति रायपुर एवं सत्यदेव वर्मा प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल भैंसा निर्णायक मंडल द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

थलापति विजय की आखिरी फिल्म

0

Vijay Last Film: थलापति विजय की आखिरी फिल्म कब होगी रिलीज—इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस की निगाहें अब मद्रास हाई कोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि विजय की विदाई फिल्म ‘जना नायकन’ CBFC सर्टिफिकेशन विवाद में फंसी हुई है और कोर्ट इस मामले में 27 जनवरी 2026 को अपना आदेश जारी करेगा;

यह फिल्म पहले पोंगल के मौके पर 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण रिलीज टालनी पड़ी, जिसके बाद निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने अदालत का रुख किया और आरोप लगाया कि बोर्ड ने आवश्यक बदलावों के बाद भी फिल्म को ‘U/A’ सर्टिफिकेट जारी नहीं किया;

– Advertisement –

Ad image

20 जनवरी को मद्रास हाई कोर्ट ने CBFC और निर्माताओं की दलीलें सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया था, वहीं मेकर्स ने रिलीज में देरी को लेकर खेद जताते हुए इसे पूरी टीम और विजय के प्रशंसकों के लिए भावनात्मक क्षण बताया, खासकर इसलिए क्योंकि ‘जना नायकन’ को राजनीति में आधिकारिक एंट्री से पहले विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, ऐसे में 27 जनवरी को आने वाला कोर्ट का फैसला तय करेगा कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द सिनेमाघरों में पहुंचेगी या फैंस का इंतजार और लंबा होगा।

– Advertisement –

Ad image

CG BREAKING : गिरफ्तारी पर रोक के बाद हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर ने किया सरेंडर, मीडिया से कहा – मैं भाग नहीं रहा था

0

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर 6 महीने से फरार चल रहा था, जिसने आखिरकार आज पुरानी बस्ती थाने में सरेंडर कर दिया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है जिसके चलते रोहित ने आज पुरानी बस्ती थाना पहुंच अपना बयान दर्ज कराया है।

रोहित तोमर के खिलाफ पिछले साल तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित राजधानी के विभिन्न थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं। इन मामलों में रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को बीते साल 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था।

– Advertisement –

लेकिन रोहित को पकड़ने में अब तक रायपुर पुलिस नाकाम रही थी। इस बीच रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया, जहां से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विद्वान न्यायधीश ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने को कहा, जिसके बाद आज वे पुरानी बस्ती थाना में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं।

पत्रकारों से कहा – मैं भाग नहीं रहा था

– Advertisement –

Ad image

 

शराब दुकान में बड़ी चोरी, 3 लाख 20 हजार रुपये

0

रायगढ़। CG NEWS : जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ातराई स्थित देशी कम्पोजिट शराब दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परसों देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 3 लाख 20 हजार रुपये नगद से भरी तिजोरी को ही उठा ले गए। चोर इतने शातिर थे कि पहचान से बचने के लिए डीवीआर मशीन सहित अन्य जरूरी सामान भी साथ ले गए, जिससे सीसीटीवी फुटेज न मिल सके।

 

– Advertisement –

घटना के समय शराब दुकान में सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती थी। पूछताछ में गार्ड ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे तक जाग रहा था, इसके बाद तबीयत खराब होने के कारण दुकान परिसर के ही एक कमरे में जाकर सो गया। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।सूचना मिलने पर जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। यह चोरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि इतनी बड़ी रकम के साथ तिजोरी का ले जाना एक सोची-समझी और संगठित वारदात मानी जा रही है।

 

– Advertisement –

Ad image

गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारे में 34वां

0

रायपुर। GRAND NEWS : राजधानी रायपुर के गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारे में 34वां अलौकिक कीर्तन समागम भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस आयोजन के कर्ता-धर्ता प्रीतपाल सिंह चंडोक जी हैं, जिनके सानिध्य में यह कीर्तन दरबार लगातार 34 वर्षों से हो रहा है। 23 जनवरी से 25 जनवरी तक चलने वाले इस कीर्तन समागम में देशभर के विभिन्न शहरों से आए प्रसिद्ध कीर्तनकार अपनी मधुर वाणी से निहाल कर रहे है। जिन्हे सुनने छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों से साध संगतों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी, और पूरे शहर में वाहे गुरु के जयकारों की गूंज रही।

समारोह के अंतिम दिन सगुन फार्म्स में लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा और उनकी पत्नी कुलदीप कौर होरा शामिल हुए। श्री होरा ने समाज के सभी संत, कथा वाचक और वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और कीर्तन समागम की सफलता की सराहना की। पिछले 3 दिनों से राजधानी रायपुर में गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारे में सुबह शाम 23, 24, 25 जनवरी को कीर्तन का पाठ किया जा रहा है, देश के प्रसिद्ध कीर्तनकार आए हुए है, इस आयोजन में प्रीतपाल सिंह चंडोक जी की विशेष भूमिका रहती है। मैं अपनी जवानी से अब तक इस आयोजन से जुड़ा हुआ हूँ। इस अयोजन से सिख समुदाय को बहुत फायदा मिला है, गुरबाणी का प्रचार, बच्चों को शिक्षा दी गई, श्री होरा गुरबाणी के लिए वे प्रीतपाल सिंघ चंडोक को बहुत बहुत बधाई देते है।

– Advertisement –

प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई हरइकबाल सिंह बाली ने चेयरमैन होरा के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बीते 34 सालों से रायपुर में कीर्तन समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य केवल बच्चों और नई जनरेशन को गुरबाणी के साथ जोड़ना है। वहीं इसे दुनिया तक पहुंचाने का श्रेय ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा और उनके चैनल ग्रैंड न्यूज़ और ग्रैंड के अन्य चैनलों को जाता है, ग्रैंड चैनल द्वारा हर साल सभी प्रोग्राम का लाइव प्रसारण किया जाता है। ग्रैंड चैनल पहले ही अयोजन की जानकारी लोगों तक पहुँचता है, जिससे बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने पहुंचते है। हमे प्रसन्नता है कि हमारे साथ साथ हमारा ग्रैंड चैनल भी इस सेवा में लगा हुआ है। मैं भगवान से प्राथर्ना करता हूँ कि आपका चैनल रात दिन तरक्की करते रहे और आप दुनिया को गुरुनानक का सन्देश पहुंचाते रहे।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, सिख धर्म के ज्ञानियों में भाई प्रदीप सिंह हजूरी रागी श्याम नगर रायपुर, बाबा बंता सिंह मुंडा पिंड, भाई मेहताब सिंह जालंधर वाले, भाई गुरप्रीत सिंह शिमला वाले, भाई गुरप्रीत सिंह बल्लारवार जालंधर वाले, भाई बलबीर सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब, भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब, भाई हरइकबाल सिंह बाली, जी. एस. भांबरा मौजूद रहे।

 

 

“125 दिन रोजगार, सड़क-स्कूल-स्वास्थ्य की गारंटी : जी-

0

 

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 130वें एपिसोड को उपस्थित जनसमूह के साथ सुना।

– Advertisement –

कार्यक्रम के पश्चात सांसद श्री अग्रवाल ने जी-राम जी (ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार मिशन) विधेयक पर सार्थक चर्चा करते हुए सांसद बृजमोहन ने कहा कि, यह विधेयक देश के गांवों के कायाकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह योजना “विकसित ग्राम–विकसित भारत” के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से अब गांवों में सड़क, स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र, नहर सहित सभी प्रकार के विकास कार्य किए जा सकेंगे। पहले मनरेगा के अंतर्गत कार्यों की सीमा तय थी, लेकिन अब गांवों को व्यापक अधिकार मिलेंगे और ग्रामीणों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार प्राप्त होगा।

– Advertisement –

Ad image

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि अब ग्राम पंचायतें स्वयं यह तय कर सकेंगी कि प्राथमिकता के आधार पर किन कार्यों को पहले किया जाए। इससे गांवों का तेज़ी से विकास होगा, वे आत्मनिर्भर बनेंगे और गांव से शहरों की ओर होने वाला पलायन रुकेगा। साथ ही शहरों पर बढ़ता दबाव भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, गांव में ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सांसद श्री अग्रवाल ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को राम नाम से ही नफरत रही है—पहले श्रीराम, फिर रामसेतु और अब जी-राम जी विधेयक का विरोध। उन्होंने कहा कि जनता सब देख और समझ रही है तथा गांव और गरीब विरोधी मानसिकता को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि , कांग्रेस ने कार्य के बदले अनाज देने की योजना शुरू की थी, क्या अगर किसी को दवाई की जरूरत है तो वो अनाज के बदले दवाई ले सकता है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव, गरीब और किसान के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है और जी-राम जी विधेयक उसी का सशक्त उदाहरण है।

 

CG NEWS : दंतेश्वरी मंदिर चोरी मामला : 100 से अधिक

0

 

जगदलपुर। CG NEWS : दंतेश्वरी मंदिर में चोरी मामले में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चोर की तस्वीर की जारी,और किया उचित जानकारी देने वालों को ₹ 5000/- रुपये नगद इनाम देने की घोषणा।

– Advertisement –

बीते दिनांक 23 और 24 जनवरी की दरमियानी रात एक अज्ञात चोर के द्वारा माँ दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसकी सूचना मंदिर पुजारी द्वारा 24 जनवरी की सुबह देने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर 9 टीम गठित कर बस्तर पुलिस द्वारा गंभीरता से जाँच की जा रही है। अब तक की कार्यवाही में बस्तर पुलिस द्वारा शहर के 100 से अधिक शासकीय और निजी कैमरों की मदद से चोर के चेहरे की पहचान हुई है। उक्त चोर के संबंध में सही जानकारी दिए जाने पर बस्तर पुलिस के द्वारा रविवार दोपहर डेढ़ बजे 5000/- रुपये नगद इनाम की घोषणा की गई है। कार्यवाही में 4-5 टीम उड़ीसा एवं पड़ोसी जिलों में सघनता से जांच कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG BREAKING : मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, राज परिवार द्वारा मां काली को समर्पित लाखों के सोने-चांदी के आभूषण, पीतल की मूर्तियां पार, देखें CCTV फुटेज

 

15 वर्षीय कक्षा 9वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को

0

सूरजपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे (लड़का) को जन्म दिया है. वह दुष्कर्म पीड़िता है. नाबालिग अवस्था और समय से पहले बच्चे का जन्म डॉक्टरों के लिए चुनौती बनी हुई थी लेकिन डॉक्टरों ने पूरी सावधानी से डिलीवरी कराई. दोनों की हालत अब ठीक है लेकिन 15 साल की उम्र में दुष्कर्म पीड़िता का मां बनना समाज में बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.

दरअसल पूरा मामला बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र का है. पीड़िता के घर गांव के ही मोहम्मद आजम का आना-जाना था. उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया. पिछले साल नवंबर में पीड़िता जब 6 माह की गर्भवती हुई, तब स्कूल के शिक्षकों को इसका पता चला और उन्होंने परिजनों को इस बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने फौरन केस दर्ज कर आरोपी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

– Advertisement –

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अजय मरकाम ने कहा कि एक नाबालिग बच्ची अस्पताल आई थी और उसकी डिलीवरी हो गई. वह 15 साल की है. बच्चा कम वजन का है और वह समय से पहले पैदा हो गया. वह अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल जच्चा-बच्चा स्वस्थ है. दोनों को कोई खतरा नहीं है. अस्पताल प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है. अग्रिम कार्यवाही की गई है.

स्कूल में खराब हुई तबीयत

– Advertisement –

Ad image

पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी 9वीं क्लास में पढ़ती है. स्कूल की तरफ से हमें पता चला कि बेटी की तबीयत खराब है. वह उल्टी कर रही है. फिर हम लोग (परिजन) स्कूल गए. वहां से उसे अस्पताल लेकर आए, जहां उसने एक लड़के को जन्म दिया. ऐसे में अब नाबालिग पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन आर्थिक संकट से जूझते परिवार के हित में प्रशासन क्या करेगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत राज्य स्तरीय सम्मान

0

गरियाबंद। दिनांक 24.01.2026 को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साई जी द्वारा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात अधिकारी-कर्मचारियों तथा राहवीरों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला गरियाबंद यातायात से दो अधिकारी/कर्मचारी समारोह में शामिल होकर अपने सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित हुए। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के दौरान समय पर अस्पताल पहुँचाकर जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले के चार राहवीर 1) रामकृपाल साहू थाना गरियाबंद 2) सौरभ पाण्डेय थाना गरियाबंद 3) तोषण कुमार थाना पाण्डुका 4) हुमन साहू थाना राजिम नामित राहवीरों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

– Advertisement –

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता, यातायात नियमों के पालन तथा दुर्घटना पीड़ितों की त्वरित सहायता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राहवीर समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस तरह के सम्मान से अन्य नागरिक भी मानवता के इस कार्य के लिए आगे आएंगे।

सम्मान समारोह में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

– Advertisement –

Ad image