Friday, August 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 136

कार में ‘प्रेस’ लिखकर कर रहे थे अवैध शराब

0

अम्बिकापुर। CG NEWS : शराब तस्करी का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लग्जरी इनोवा कार पर ‘प्रेस’ लिखकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में दरिमा–नवानगर के ग्राम अडची में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान लग्जरी इनोवा कार से मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 15 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

– Advertisement –

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है, जो पूर्व में सरकारी शराब दुकान में कार्यरत था। नौकरी से हटाए जाने के बाद वह शराब तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी पुलिस ने शराब के साथ-साथ लग्जरी इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

 

– Advertisement –

Ad image

गणतंत्र दिवस पर मांस और अंडे सहित नॉन-वेज की बिक्री पर रोक हटी, कलेक्टर ने वापस लिया आदेश

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में तेजी, 6 राज्यों में AICC

0

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को तेज करते हुए 6 राज्यों में AICC ऑब्ज़र्वरों की नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। यह मंज़ूरी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा तत्काल प्रभाव से दी गई है।

जिन राज्यों में AICC ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए गए हैं, उनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, गोवा, नागालैंड, मणिपुर और मेघालय शामिल हैं। प्रत्येक AICC ऑब्ज़र्वर को एक-एक ज़िले की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी। AICC की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, यह प्रक्रिया PCC ऑब्ज़र्वरों के साथ समन्वय में पूरी की जाएगी, ताकि संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत किया जा सके। वहीं छत्तीसगढ़ से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का नाम शामिल है।

– Advertisement –

यह फैसला कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य पार्टी संगठन को नए सिरे से सक्रिय और सशक्त बनाना है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नवापारा KPS स्कूल में हुआ वार्षिक

0

नवापारा, अभनपुर(रायपुर)। CG NEWS: कृष्णा पब्लिक स्कूल नवापारा में ऐनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया, आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू जी मौजूद रहे, विशेष अतिथि के तौर पर प्रदेश भाजपा मंत्री अमित साहू, गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, पीएमश्री हरिहर स्कूल की प्रिंसिपल फ़ाखरा खानम दानी, कार्यक्रम में मौजूद रही, इस दौरान अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की और अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीड विकास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला और संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नृत्य,

लोक संस्कृति, संगीत, नाटक, कविता पाठ एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा, कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर बामरा ने कहा कि कृष्णा पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में शहर में अपनी बेहतर सेवाएं दे रहा है,

– Advertisement –

और शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए एक शिक्षा एक बेहतर माहौल तैयार किया गया है, कार्यक्रम में शहर के गणमान्य पत्रकारों का भी कृष्ण पब्लिक स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन और अतिथियों के द्वारा शाल से सम्मान किया गया,

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू मौजूद रहे, एस सुरेन्द्र सिंग छाबड़ा मेंबर ऑफ गुरुद्वारा कम्युनिटी, जीत सिंग पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नवापारा नगर, स्वर्णजीत कौर पूर्व एल्डर मेन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

जांजगीर–चांपा जिले में पाँच बहनों ने खुद लिखी

0

जांजगीर–चांपा। CG NEWS:बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम अफरीद की पाँच बहनों ने पैरा यानी पराली से न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि हजारों ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को रोजगार का रास्ता भी दिखाया है।

आमतौर पर धान की मिसाई के बाद पैरा को या तो जला दिया जाता है या खाद और चारे के रूप में उपयोग किया जाता है, लेकिन अफरीद गांव की धनेश्वरी बनाफर और उनकी बहनों ने इसी पैरा से कला को जोड़कर एक नई मिसाल कायम की है।

– Advertisement –

पैरा आर्ट के ज़रिए ये बहनें ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बना रही हैं। आज उनकी बनाई पैरा आर्ट न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है। अब तक पाँच हजार से अधिक महिलाओं और युवतियों को पैरा आर्ट का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है।

कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर–चांपा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के.डी. महंत बताते हैं कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि से जुड़े प्रशिक्षण के साथ-साथ पैरा के सही उपयोग को लेकर भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का साधन मिल सके।

– Advertisement –

Ad image

वहीं पैरा आर्टिस्ट धनेश्वरी बनाफर बताती हैं कि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और लड़कियों को यह कला बिल्कुल निःशुल्क सिखाई जाती है। तीन महीने के इस कोर्स के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं होती, सिर्फ उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पैरा से बनी एक पेंटिंग पर 50 से 100 रुपये का खर्च आता है, जिसे कलाकार 500 रुपये से लेकर हजारों रुपये में बेच सकते हैं।

धनेश्वरी की मां बिसाहीन बाई बनाफर गर्व से कहती हैं कि उनकी पाँचों बेटियां आज पैरा आर्ट के ज़रिए अपने पैरों पर खड़ी हैं और दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं।

नशे में चूर ट्रक चालक ने मचाया

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: बम्हनीडीह ब्लॉक के गोविंदा गांव के बस स्टैंड मोड़ के पास शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने जमकर तांडव मचाया।

चांपा रोड तरफ से चावल भरकर आ रहा ट्रक क्रं.(CG 11 AH 7770) तेजरफ्तार चलाते हुए ईको गाड़ी को टक्कर मार,11 केवी लाईन खंभे को तोड़कर,साथ ही घर के अहाता को तोड़ते हुए सीधे खेत में जा पलटा।

– Advertisement –

हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक शराब के नशे में चूर होकर ट्रक चला रहा था नशे में तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

यह घटना एक बार फिर सड़कों पर नशे में वाहन चलाने वालों की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। यदि समय रहते ऐसे चालकों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में इससे भी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

– Advertisement –

Ad image

‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार

0

Border2BoxOffice: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले दिन करीब 32 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की है और दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार और तेज होती नजर आ रही है;

देशभक्ति और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का मजबूत समर्थन मिल रहा है, दूसरे दिन सुबह के शोज पहले दिन के आसपास रहे लेकिन दोपहर के बाद खासकर शाम और रात के शोज में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे सिनेमाघरों की ऑक्यूपेंसी में साफ उछाल देखने को मिला;

– Advertisement –

Ad image

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने शाम-रात के शोज से पहले ही करीब 21 करोड़ रुपये कमा लिए थे और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिन खत्म होने तक यह आंकड़ा 33 से 37 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है;

पहले दिन बारिश और भारत–न्यूजीलैंड टी20 मैच के चलते नाइट शोज प्रभावित हुए थे, लेकिन वीकेंड पर ये रुकावटें नहीं रहीं, जिसका सीधा फायदा फिल्म को मिल रहा है;

– Advertisement –

Ad image

चार दिन के लंबे वीकेंड और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ शुरुआती वीकेंड में 125 से 135 करोड़ रुपये तक का नेट बिजनेस कर सकती है और कमाई के मामले में हालिया हिट ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ सकती है, जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर की ओर तेजी से बढ़ती दिख रही है।

यात्रियों को झटका, रायपुर–दिल्ली रूट पर

0

रायपुर। CG NEWS: राजधानी दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू होने के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते एयर इंडिया ने रायपुर–दिल्ली–रायपुर सेक्टर की नियमित उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है, जिसमें सुबह संचालित फ्लाइट AI 1718 भी शामिल है;

एयर इंडिया की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के एयर स्पेस में अतिरिक्त सुरक्षा प्रतिबंध लगाए गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, वहीं इस फैसले से रायपुर से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने पहले से टिकट बुक कर रखी थी;

– Advertisement –

एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को रिफंड देने और वैकल्पिक उड़ानों में समायोजन की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है, जबकि एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने पर उड़ानों का संचालन फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

रायपुर में अपराध नियंत्रण की नई

0

रायपुर। CG NEWS: जिला रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिसिंग की कार्यप्रणाली में ठोस सुधार लाने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें रायपुर (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी मौजूद रहे;

बैठक के दौरान रायपुर शहर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने और रायपुर ग्रामीण जिले के पुनर्गठन के बाद उपलब्ध पुलिस बल, संसाधनों और भौतिक ढांचे की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए;

– Advertisement –

उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को योजनाबद्ध कार्यशैली अपनाने, पर्यवेक्षण की गुणवत्ता सुधारने और हर घटना की गंभीर समीक्षा कर अधीनस्थ अमले को समयबद्ध व प्रभावी निर्देश देने पर विशेष जोर दिया, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर केवल औपचारिक निरीक्षण नहीं बल्कि कार्य की गुणवत्ता में वास्तविक सुधार दिखाई देना चाहिए;

बैठक में हाल के दिनों में हुई चाकूबाजी की घटनाओं, अवैध हथियारों, अड्डेबाजी, गुंडा-बदमाशों, जुआ-सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए, वहीं एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों, चालानों, शिकायतों और साइबर अपराध मामलों के शीघ्र निराकरण पर भी विशेष फोकस किया गया;

– Advertisement –

Ad image

औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर पुलिस प्रबंधन और अपराध नियंत्रण के लिए अलग रणनीति अपनाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए, अंत में पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने दो टूक कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्रिसमस पर ‘किंग’ की एंट्री—24 दिसंबर

0

BoxOfficeClash: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है और फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है, क्योंकि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी;

शाहरुख ने खुद सोशल मीडिया पर दमदार टीजर शेयर कर डेट का ऐलान किया, जिसमें वह बर्फीली पहाड़ियों पर घायल हालत में, आंखों में गुस्सा और बदले की आग लिए नजर आते हैं, टीजर के एंड फ्रेम में उनका हिंसक और इंटेंस अवतार फिल्म की हाई-ऑक्टेन एक्शन स्टोरी का इशारा देता है;

– Advertisement –

Ad image

2026 पहले ही फिल्मों से भरा साल माना जा रहा है और ऐसे में ‘किंग’ की रिलीज मार्वेल की मेगा फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ (18 दिसंबर) के ठीक छह दिन बाद होने जा रही है, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम बनकर MCU में वापसी कर रहे हैं, वहीं उसी दिन मैडॉक यूनिवर्स की ‘शक्ति शालिनी’ भी रिलीज होगी, ऐसे में क्रिसमस वीकेंड पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस टक्कर तय मानी जा रही है;

करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर शाहरुख खान की वापसी को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ‘किंग’ को लेकर माहौल अभी से ब्लॉकबस्टर जैसा बन चुका है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

राजधानी में तीन दिवसीय “वेडिंग कलेक्शन” ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन

0

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी जीवन बीमा मार्ग स्थित ओरा ज्वेलर्स में 23 जनवरी से तीन दिवसीय “वेडिंग कलेक्शन” ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए मैनेजर मयंक कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।इस मौके पर समाजसेवी वर्षा जैन,मोहिनी अग्रवाल, बरखा अंदानी,मोनिका मेहरा उपस्थित रहे।

इस मौके पर राजधानीवासियों के लिए रोमांचक गेम भी आयोजित किए गए है। वही बड़ी वैरायटी में शादी समारोह के लिए डिजाइनर और आकर्षक गहने भी उपलब्ध रहे। आयोजकों ने बताया कि एक ही छत के नीचे बारीकी से डिजाइन किए हुए नेकलेस ब्रेसलेट, ईयर रिंग्स आदि विभिन्न प्रकार के डायमंड,सोने के ज़ेवर शुद्धता की गारंटी के साथ विशेष दामों पर उपलब्ध रहेंगे। प्रबंधक श्री प्रजापति ने बताया कि ओरा अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कभी भी क्वालिटी में समझौता नहीं करता है, ओरा का उद्देश्य है कि ग्राहकों को उच्च स्तरीय खूबसूरत जेवर कम से कम दामों में ग्राहकों को पहुंचाया जाए।

– Advertisement –