Tuesday, August 4, 2026
Google search engine
Home Blog Page 269

गांजा तेल की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

0

गांजा तेल की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

24-Nov-2025 2:47 PM

 एक करोड़ से अधिक का तेल जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 24 नवंबर। बोधघाट पुलिस ने गांजा उत्पाद तेल (हशीश ऑयल) की तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10.396 किलोग्राम  गांजा तेल जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 29 लाख 95 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 20 नवंबर की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल से केशलूर से गीदम नाका मार्ग होते हुए बोधघाट चौक की ओर आ रहे हैं और उनके पास काले बैग में मादक पदार्थ होने की आशंका है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर गीदम नाका-सरगीपाल रोड स्थित रेलवे साइडिंग के पास नाकाबंदी की गई।

कुछ देर बाद पुलिस ने संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ  की। उन्होंने अपनी पहचान सीताराम कुलदीप कोरापुट, ओडिशा (वर्तमान पता- कोण्डापुर, रंगारेड्डी, तेलंगाना), रामचंद्र माड़ी मलकानगिरी, ओडिशा  के रूप में बताई।

प्रारंभिक पूछताछ में सीताराम ने स्वीकार किया कि वह हैदराबाद में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है और आर्थिक लाभ के लिए मलकानगिरी से गांजा तेल की तस्करी कर विभिन्न बड़े शहरों—हैदराबाद, मुंबई, पुणे—में बेचने का प्रयास कर रहा था। उसके साथ उसका साथी रामचंद्र माड़ी भी शामिल था।

पुलिस ने आरोपियों के बैगों से 10 प्लास्टिक पैकेट में भरा गांजा उत्पाद तेल बरामद किया। एफएसएल किट से जांच में यह पदार्थ गांजा उत्पाद पाया गया। आरोपियों के पास इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे।

मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बोधघाट पुलिस ने इस कार्रवाई को नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Source link

DGP-IG कॉन्फ्रेंस की तैयारियां तेज, देशभर से जुटेंगे साढ़े पांच सौ अफसर, सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF के जवान

0

CG News: छत्तीसगढ़ में 26 और 27 नवंबर को होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरों से चल रही है. इस कांफ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर शामिल होंगे. उन्हें एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराया जाएगा.

DGP-IG कॉन्फ्रेंस जुटेंगे साढ़े पांच सौ अफसर

साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के जिम्मे रहेगी. केंद्रीय फोर्स के जवान सहयोगी की भूमिका में रहेंगे.

IIM रायपुर के छात्रों को दी गई 7 दिन की छुट्टी

वहीं PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है. वहीं इसी के चलते IIM रायपुर के करीब 750 छात्रों को 7 दिन की छुट्टी दी गई है. IIM रायपुर के छात्र अब घर रवाना हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- DGP-IG कॉन्फ्रेंस: IIM रायपुर के छात्रों को दी गई 7 दिन की छुट्टी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

कल पहुंचेगी एसपीजी की टीम

तीन दिवसीय डीजीपी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. उनके प्रवास के पहले एसपीजी की टीम सुरक्षा की जांच करने के लिए 25 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी. एसपीजी टीम एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल, रुकने के स्थान, प्रदेश भाजपा कार्यालय और संभावित मागों की जांच करेगी.

‘मैं MA पास हूं…लेकिन फार्म को भरने में 20 बार सोचना पड़ा…’ SIR पर TS सिंहदेव का बयान

0

CG News: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया जारी है. वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं. इसी बीच अब SIR लेकर पूर्व डिप्टी CM TS सिंहदेव का बयान बयान सामने आया है.

CG News: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया जारी है. वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं. इसी बीच अब SIR लेकर पूर्व डिप्टी CM TS सिंहदेव का बयान बयान सामने आया है. उन्होंने ने SIR के फार्म को लेकर कहा कि मैं MA पास हूं…लेकिन फार्म को भरने में 20 बार सोचना पड़ा.

फार्म को भरने में 20 बार सोचना पड़ा…’ SIR पर बोले TS सिंहदेव

SIR को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने कहा कि मैं MA पास हूं लेकिन SIR फार्म को भरने में 20 बार सोचना पड़ा, कि कहीं गलत हुआ तो मतदाता सूची से नाम कट जायेगा. SIR फार्म को भरने में मेरा पसीना तो नहीं निकला लेकिन लगा पसीना छूट जायेगा. TS बाबा का पसीना छूट रहा है तो आम आदमी का क्या होगा? आम आदमी SIR फार्म को सही भर लेगा इसकी उम्मीद कम है. ऊपर बैठे लोग भले ज्ञानी हों और उन्हें लगता है दो मिनट में फार्म भर लेंगे, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है. SIR की प्रक्रिया दोषपूर्ण है, कई कम पढ़े लिखे लोग हैं, वे कैसे फॉर्म भरेंगे.

छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया जारी

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया जारी है. इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने एक जरूरी निर्देश जारी किए हैं. SIR फॉर्म भरने के दौरान मतदाता गलत जानकारी देता है या दस्तावेज अटैच करता है तो उसे 1 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. चुनाव आयोग ने SIR को लेकर मतदाताओं को अलर्ट भी किया है कि फॉर्म भरने के दौरान BLO किसी भी तरह की OTP नहीं मांगते हैं. मतदाता से न ही फोन के माध्यम से निर्वाचन आयोग का कोई भी कर्मचारी किसी भी मतदाता से ओटीपी पूछता है.

चुनाव आयोग ने मतदाताओं से कहा कि पर्सनल जानकारी मांगने पर किसी को ना बताएं. ऐसा होने पर थाने में शिकायत कर सकते हैं. वहीं एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने SIR फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग भी की है.

दिल्ली में ‘हिडमा के जयकारों’ पर छत्तीसगढ़ में सियासत, दीपक बैज बोले- यह उनका विवेक, डिप्टी सीएम बोले- इसके पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग

0

Video: राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण को लेकर युवा प्रोटेस्ट कर रहे थे, लेकिन ये विरोध-प्रदर्शन तब असामान्य हो गया, जब इसमें मारे गये नक्सली कमांडर ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे लगे. इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे. वहीं इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं.

Video: राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण को लेकर युवा प्रोटेस्ट कर रहे थे, लेकिन ये विरोध-प्रदर्शन तब असामान्य हो गया, जब इसमें मारे गये नक्सली कमांडर ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे लगे. इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे. वहीं इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. डिप्टी CM विजय शर्मा ने ऐसे छात्रों को बस्तर आमंत्रित किया है. इस मामले पर दीपक बैज ने कहा कि यह उनका विवेक है.

इसके पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग – अरुण साव

दिल्ली में लगे “हिडमा अमर रहे के नारे” पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि इसके पीछे टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग है. उनके पीछे कौन लोग है देश जनता है. इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.. इन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी.

यह उनका विवेक – दीपक बैज

वहीं इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कोई भी देश मे नारा लगा रहा है तो यह उनका विवेक है. हिडमा की मौत से बस्तर में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा हैं. हिडमा नक्सलियों का बड़ा लीडर था. बस्तर में उनका अच्छा पैठ और पकड़ भी रहा. कौन क्या नारा लगा रहा है वह जानें.

दिल्ली में लगे हिडमा अमर रहे के नारे

इंडिया गेट के पास वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. विरोध-प्रदर्शन में युवा प्रदूषण के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे, तभी भीड़ में अचानक नक्सलियों के समर्थन में आवाज उठने लगा. हिड़मा के समर्थन में लड़के और लड़कियां ‘लाल सलाम’ के नारे लगने लगे और कहने लगे- ‘तुम जितने हिडमा मारोगो, हर घर से हिडमा निकलेगा.’

ये भी पढ़ें- ‘मैं MA पास हूं…लेकिन फार्म को भरने में 20 बार सोचना पड़ा…’ SIR पर TS सिंहदेव का बयान

मुठभेड़ में मरा नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड 

बता दें कि नक्सल कमांडर माड़वी हिडमा करीब दो दशकों तक बस्तर के जंगलों में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया. भारत के सबसे खूनी नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड और 150 से अधिक जवानों की मौत का जिम्मेदार रहा हिड़मा छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा से लगे घने मरेडमल्ली जंगलों में पत्नी राजे के साथ एक मुठभेड़ मारा गया था.

‘हिंसा छोड़कर विकास से जुड़िए सरकार आपके साथ न्याय करेगी…’ नक्सलियों की MMC कमेटी के लेटर पर बोले CM साय

0

MMC zone Naxalites: नक्सलियों के MMC(महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) जोन के नक्सली प्रवक्ता अनंत ने विस्तार न्यूज के जरिए शांति वार्ता की अपील की थी. अनंत ने विस्तार न्यूज के रिपोर्टर को कॉल कर कहा था कि MMC जोन के सभी नक्सली हथियार डालना चाहते हैं. इस लेकर CM विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी है.

MMC zone Naxalites: नक्सलियों के MMC(महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) जोन के नक्सली प्रवक्ता अनंत ने विस्तार न्यूज के जरिए शांति वार्ता की अपील की थी. अनंत ने विस्तार न्यूज के रिपोर्टर को कॉल कर कहा था कि MMC जोन के सभी नक्सली हथियार डालना चाहते हैं. साथ ही विस्तार न्यूज के माध्यम से तीनों प्रदेशों(महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) की सरकारों से बात पहुंचाने के लिए कहा है. वहीं इसे लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हिंसा छोड़कर विकास से जुड़िए सरकार आपके साथ न्याय करेगी.

हिंसा छोड़कर विकास से जुड़िए – CM साय

विस्तार न्यूज़ से नक्सलियों के MMC जोन के द्वारा सरेंडर करने की अपील पर CM विष्णु देव साय ने कहा कि- हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ने की फिर से अपील की. उन्होंने आगे कहा कि हिंसा छोड़कर विकास से जुड़िए सरकार आपके साथ न्याय करेगी.

निर्णय लेने के लिए 10-15 दिनों का समय पर्याप्त होता है – विजय शर्मा

वहीं नक्सलियों के लेटर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मैंने पत्र पढ़ा है, उसमें समय की मांग की जा रही है. इतने समय की जरूरत होती नहीं, इतना समय है भी नहीं. उनको कांक्रीट प्रपोजल देना चाहिए, यह सिर्फ बातचीत है. अगर वे चाहते हैं उनके लोग आएं तो हम रास्ता क्लियर करेंगे. निर्णय लेने के लिए 10-15 दिनों का समय पर्याप्त होता है.

15 फरवरी 2026 तक का समय मांगा

नक्सल प्रवक्ता अनंत ने सरकार और फोर्स से 15 फरवरी 2026 तक का वक्त मांगा है. नक्सल प्रवक्ता ने ये आश्वासन भी दिया है कि इस दौरान उनके द्वारा कोई गैर कानूनी काम नहीं किया जाएगा. नक्सल प्रवक्ता ने अपने साथियों से भी अपील की है कि जैसे ही ये संदेश उन तक पहुंचे वैसे ही वो सभी तरह की हिंसक गतिविधियों को बंद कर दें.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ‘हिडमा के जयकारों’ पर छत्तीसगढ़ में सियासत, दीपक बैज बोले- यह उनका विवेक, डिप्टी सीएम बोले- इसके पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग

पहले भी विस्तार न्यूज ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

इससे पहले बस्तर में रूपेश दादा के नेतृत्व में 210 नक्सलियों का पुनर्वास और गरियाबंद में 5 माओवादियों के पुनर्वास में भी विस्तार न्यूज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. एक बार फिर से माओवादियों ने विस्तार न्यूज को शांति के लिए सरकार और माओवादियों के बीच पुल बनने की अपील की है. सीधे मुद्दे की बात शो में प्रदर्शित हमारे नंबर के जरिए नक्सल प्रवक्ता अनंत ने विस्तार न्यूज से संपर्क किया.

IIM रायपुर के छात्रों को दी गई 7 दिन की छुट्टी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

0

CG News: छत्तीसगढ़ में 26 और 27 नवंबर को होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरों से चल रही है. इस कांफ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर शामिल होंगे. जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है. वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. वहीं इसके चलते IIM रायपुर के छात्रों को 7 दिन की छुट्टी दे दी गई है.

CG News: छत्तीसगढ़ में 26 और 27 नवंबर को होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरों से चल रही है. इस कांफ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर शामिल होंगे. जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है. वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. वहीं इसके चलते IIM रायपुर के छात्रों को 7 दिन की छुट्टी दे दी गई है.

IIM रायपुर के छात्रों को दी गई 7 दिन की छुट्टी

DGP-IG कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरो पर चल रही है. वहीं PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है. वहीं इसी के चलते IIM रायपुर के करीब 750 छात्रों को 7 दिन की छुट्टी दी गई है. IIM रायपुर के छात्र अब घर रवाना हो रहे हैं.

DGP-IG कॉन्फ्रेंस जुटेंगे साढ़े पांच सौ अफसर

साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के जिम्मे रहेगी. केंद्रीय फोर्स के जवान सहयोगी की भूमिका में रहेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘हिंसा छोड़कर विकास से जुड़िए सरकार आपके साथ न्याय करेगी…’ नक्सलियों की MMC कमेटी के लेटर पर बोले CM साय

कल पहुंचेगी एसपीजी की टीम

तीन दिवसीय डीजीपी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. उनके प्रवास के पहले एसपीजी की टीम सुरक्षा की जांच करने के लिए 25 नवंबर को रायपुर पहुंचेगी. एसपीजी टीम एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल, रुकने के स्थान, प्रदेश भाजपा कार्यालय और संभावित मागों की जांच करेगी.

भारत ने जीता ब्लाइंड महिला

0

नई दिल्ली। Blind Women’s T20 World Cup : भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर न केवल इतिहास रचा, बल्कि दुनिया को अपनी प्रतिभा, जज्बे और संघर्ष की मिसाल भी पेश की। इस अद्भुत उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

– Advertisement –

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा—
“पहले ब्लाइंड महिला T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने के लिए भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई! यह और भी काबिले तारीफ़ है कि वे पूरी सीरीज़ में एक भी मैच नहीं हारीं। यह सच में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है, कड़ी मेहनत, टीम वर्क और पक्के इरादे का एक शानदार उदाहरण है। हर खिलाड़ी एक चैंपियन है! टीम को उनके भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएँ। यह जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी।”

– Advertisement –

Ad image

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन का परचम लहराया। बिना एक भी मैच हारे चैंपियन बनने का कारनामा विश्व क्रिकेट में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस जीत ने न सिर्फ ब्लाइंड क्रिकेट को नई पहचान दी है, बल्कि देशभर में विकलांग खिलाड़ियों के लिए नई आशा भी जगाई है। प्रशंसकों और खेल जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर टीम की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए बधाइयों की बाढ़ ला दी है।

– Advertisement –

Ad image

भारत की यह विजय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और नए सपनों के द्वार खोलने वाली साबित होगी।

दिल्ली में लगे ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे, प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं के हाथों में दिखे पोस्टर

0

Video: राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण को लेकर युवा प्रोटेस्ट कर रहे हैं. लेकिन ये विरोध-प्रदर्शन तब असामान्य हो गया, जब इसमें मारे गये नक्सली कमांडर ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे लगे. इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे.

दिल्ली में लगे ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे

Video: राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदूषण को लेकर युवा प्रोटेस्ट कर रहे हैं. लेकिन ये विरोध-प्रदर्शन तब असामान्य हो गया, जब इसमें मारे गये नक्सली कमांडर ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे लगे. इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे. प्रदर्शनकारी व्यवस्था से नाराज थे और उसे बदलने की आवाज उठा रहे थे.

हमें नक्सलियों का विकास मॉडल चाहिए – प्रदर्शनकारी

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए प्रदर्शनकारी युवती कह रही है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगा बढ़ रहा है. दिल्ली में सतत विकास नहीं हो रहा है, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह विकास मॉडल प्रॉफिट डेवलपमेंट मॉडल है, जनता का विकास मॉडल नहीं है. हमें जनता विकास मॉडल चाहिए, जो मॉडल नक्सली बीजापुर और बस्तर में लेकर आएं हैं. वहां बाहर के ठेकेदारों को आने नहीं देते हैं. हमें नक्सलियों की लड़ाई को आगे लेकर जाना होगा.

ये भी पढ़ें- IND vs SA Tickets: आज से रायपुर वनडे मैच की ऑफलाइन मिलेगी टिकट, जानें कहां से खरीदें

हिडमा का पोस्टर कौन लाया?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदूषण के नाम पर जुटे प्रदर्शन में अचानक नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर और नारे कैसे आ गए. दिल्ली पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि यह पता लगाना जरूरी है कि कहीं किसी संगठित समूह ने प्रदर्शन को भटकाने की कोशिश तो नहीं की.

खबर में अपडेट जारी है…

आज से रायपुर वनडे मैच की ऑफलाइन मिलेगी टिकट, जानें कहां से खरीदें

0

IND vs SA Tickets: राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच को लेकर क्रिकेट का बुखार चढ़ चुका है. India vs South Africa 2nd ODI मैच की टिकटों बिक्री के लिए जैसे ही वेबसाइट ओपन हुई, कुछ ही घंटों में सभी कैटेगरी की ऑनलाइन टिकट बिक गईं. वहीं जो लोग ऑनलाइन टिकट खरीदने से चूक गए हैं, उनके लिए ऑफलाइन टिकट की बिक्री आज 10 बजे से शुरू होगी.

शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्‍टेडियम रायपुर

IND vs SA Tickets: राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच को लेकर क्रिकेट का बुखार चढ़ चुका है. India vs South Africa 2nd ODI मैच की टिकटों बिक्री के लिए जैसे ही वेबसाइट ओपन हुई, कुछ ही घंटों में सभी कैटेगरी की ऑनलाइन टिकट बिक गईं. वहीं जो लोग ऑनलाइन टिकट खरीदने से चूक गए हैं, उनके लिए ऑफलाइन टिकट की बिक्री आज 10 बजे ससे शुरू होगी.

मैच 3 दिसंबर 2025 को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. रायपुर क्रिकेट स्टेडियम की बैठने की क्षमता करीब 65000 दर्शक है.

कुछ ही घंटों में SOLD OUT हुई ऑनलाइन टिकटें

टिकट बिक्री 22 नवंबर से https://ticketgenie.in/ पर शुरू की गई थी. इस बार टिकटों की कीमतें पिछली बार की तुलना में बढ़ी हैं, बावजूद इसके फैंस में भारी उत्साह देखने को मिला. क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है कि एक यूजर एक ID से केवल चार टिकट ही खरीद पाएगा. वहीं स्टूडेंट्स सिर्फ एक टिकट बुक कर सकेंगे, वह भी अपनी पहचान पत्र दिखाकर.

ये भी पढ़ें- आज दिल्ली जाएंगे CM साय, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

आज से मिलेगी ऑफलाइन टिकट

जो लोग ऑनलाइन टिकट खरीदने से चूक गए हैं, उनके लिए ऑफलाइन टिकट की बिक्री आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी. फिजिकल टिकट रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम स्थित इंडोर स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस से खरीदी जा सकेगी. वहीं भीड़ मैनेज करने के लिए स्टेडियम में काउंटर लगाए गए. स्टूडेंट ID दिखाकर टिकट खरीद सकते हैं.

टिकटों की कीमतें इतनी?

  • कैटेगरी व कीमत
  • स्टूडेंट टिकट-₹800
  • स्टैंड टिकट-₹1500, ₹2500, ₹3000, ₹3500
  • सिल्वर-₹6000
  • गोल्ड-₹8000
  • प्लैटिनम-₹10,000
  • कॉरपोरेट बॉक्स-₹20,000