Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 94

IPS अधिकारियों का तबादला, संजीव

0

रायपुर। CG IPS TRANSFER: राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। संजीव शुक्ला को रायपुर पुलिस आयुक्त बनाया गया है, वहीं रायपुर SSP लाल उम्मेद को जशपुर भेजा गया है, जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी कार्रवाई, शेयर

0

रायपुर। CRIME NEWS: रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 11 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक, प्रमोशनल मैसेज और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जाल में फंसाते थे और फिर अलग-अलग फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम इधर-उधर ट्रांसफर कर देते थे। इस गिरोह के खिलाफ देशभर के 66 अलग-अलग थाना और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

– Advertisement –

प्रमुख मामलों में माया तिवारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 89 लाख रुपये, जयंत चंद्राकर से 26 लाख रुपये, सत्येंद्र श्रीवास्तव से 32 लाख रुपये, कपिल दासवानी से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 15 लाख रुपये और राहुल सिंह से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी की गई थी। तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर, डिजिटल ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट का गहन अध्ययन कर मुख्य आरोपियों की पहचान की, जिनमें महाराष्ट्र के पांच, उत्तर प्रदेश के दो तथा तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के एक-एक आरोपी शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह में अलग-अलग सदस्य फर्जी बैंक खाते खुलवाने, रकम ट्रांसफर कराने, सोशल मीडिया पर प्रमोशनल मैसेज फैलाने और नए लोगों को गिरोह में जोड़ने का काम करते थे।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कई अहम डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे शेयर ट्रेडिंग या ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत नजदीकी साइबर थाना या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मंडल अध्यक्षों की

0

रायपुर। CG BREAKING: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज गुरुवार दोपहर को मंडल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की थी। जिसमें मृत व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वहीं अब संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

देखें संशोधित आदेश

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

कांग्रेस संगठन में बड़ी चूक; दिवंगत नेता को बना दिया मंडल अध्यक्ष, नियुक्ति सूची पर मचा बवाल

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 5000 पदों पर भर्ती

0

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त शिक्षक भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाए तथा इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो सके।

बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा–2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी, ताकि पिछले वर्षों में उत्तीर्ण युवाओं को भी शासकीय सेवा में आने का मौका दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तेज़ी से उठाए जाएंगे।

– Advertisement –

 

CG BREAKING : आबकारी उप निरीक्षक के 80 पदों पर जारी नियुक्ति आदेश रद्द

– Advertisement –

Ad image

 

आबकारी उप निरीक्षक के 80 पदों पर जारी

0

रायपुर। CG BREAKING : राज्य सेवा परीक्षा-2024 के माध्यम से आबकारी उप निरीक्षक के 80 पदों पर जारी नियुक्ति आदेश को तकनीकी (टंकण) त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की चयन सूची के आधार पर 85 में से 80 पदों पर 21 जनवरी 2026 को नियुक्ति आदेश जारी हुआ था। लेकिन आदेश में गलती पाए जाने पर उसी दिन नया आदेश जारी कर पुराने आदेश को निरस्त कर दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्रुटि में सुधार कर जल्द ही पुनः नया नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा।

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 23

0

बलौदाबाज़ार। CG NEWS: कलेक्टर दीपक सोनी ने कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आगामी 23 जनवरी से शुरू हो रहे सन्त समागम समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने मेले में आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं के रहने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए जहाँ ,बिजली,पानी,शौचालय और स्नानागार का इंतज़ाम हो।

इसके अलावा मेले में रोज़ाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शौचालय और पेयजल में स्पॉट्स बनायें। उन्होंने मेला पहुँच मार्ग और मेला स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

– Advertisement –

समुचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस ,होमगार्ड ,स्काउट्स,एनसीसी को भी व्यवस्था में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मेला स्थल पर 24 घंटें निगरानी रहेगी।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त हेल्थ वर्कर्स के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर पर्याप्त साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था होनी चाहिए। आपात स्थित से बचने के लिए फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि माघ मेला बसंत पंचमी 23 जनवरी से प्रारम्भ होकर माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 तक चलेगा। 23 जनवरी 2026 को नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब का चादर तिलक समारोह भी होग़ा इसलिए इस वर्ष अधिक संख्या में श्रद्धालु दामाखेड़ा पहुंचेंगे।

बैठक में एसपी भावना गुप्ता ,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ,एसडीएम श्री अतुल शेटे डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन

0

कोंडागांव। CG NEWS : जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर गुरुद्वारा के पास सड़क दुर्घटना हुई है। अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक टीवीएस मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-27 Q 5458) पर सवार था। हादसे के बाद उसे तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान एवं तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान मनोज कुमार मरकाम, पिता पुनाउ राम मरकाम, उम्र 24 वर्ष, निवासी डुरकीपारा चिचाडी के रूप में हुई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

– Advertisement –

Horrible accident in Doda : देश पर टूटा दुखों का पहाड़: डोडा हादसे में 10 जवान शहीद, सीएम साय ने जताया गहरा शोक

T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर

0

नई दिल्ली/ढाका। T20 World Cup 2026 : क्रिकेट जगत से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी।

दरअसल, बांग्लादेश लंबे समय से भारत में खेलने को लेकर असहजता जता रहा था और ICC से लगातार वेन्यू बदलने की मांग कर रहा था। हालांकि, ICC ने साफ कर दिया था कि वर्ल्ड कप के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद बांग्लादेश ने बड़ा कदम उठाते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला कर लिया।

– Advertisement –

 ICC का अल्टीमेटम भी बेअसर

ICC ने 21 जनवरी को बांग्लादेश को साफ अल्टीमेटम दिया था कि अगर टीम भारत में वर्ल्ड कप खेलने नहीं आती है, तो उसे टूर्नामेंट से रिप्लेस कर दिया जाएगा। ICC ने फैसला लेने के लिए 22 जनवरी तक का समय दिया था। लेकिन बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद ICC के रुख को अस्वीकार कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

BCB का तीखा बयान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कहा- हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं। ICC के कुछ फैसले चौंकाने वाले हैं। हमारे मैच दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को खारिज कर दिया गया। इससे बांग्लादेश के 20 करोड़ लोग क्रिकेट से दूर हो रहे हैं।

उन्होंने इसे ICC की नाकामी बताया और कहा कि बोर्ड इस फैसले के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।

मुस्तफिजुर विवाद बना टर्निंग पॉइंट

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे विवाद की जड़ मुस्तफिजुर रहमान को लेकर है। BCCI के कहने पर IPL टीम KKR द्वारा मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने से BCB नाराज था। इसके बाद से ही बांग्लादेश ने भारत में खेलने के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया।

नई टीम को मिलेगा मौका

अब जब बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से कदम पीछे खींच लिए हैं, तो T20 वर्ल्ड कप 2026 में किसी नई टीम को खेलने का मौका मिलेगा। बांग्लादेश को ग्रुप-C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ रखा गया था।

 7 फरवरी से शुरू होगा वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होना है, जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश के इस फैसले ने वर्ल्ड क्रिकेट में हलचल मचा दी है और अब सभी की निगाहें ICC के अगले कदम पर टिकी हैं।

IND vs NZ 1st T20I: Abhishek Sharma का तूफान! भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया 

 

 

400 फीट गहरी खाई में सेना की गाड़ी, 10 जवान शहीद

0

डेस्क। BIG NEWS : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है। इस दुखद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। सीएम ने कहा – जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवानों के शहीद होने को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सैनिकों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की असीम शक्ति दें। उन्होंने हादसे में घायल सभी जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा और संकट की इस घड़ी में देश उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 21 जवान सवार थे। सभी डोडा से ऊपरी पोस्ट पर जा रहे थे। भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया।

– Advertisement –

Ad image

 

Horrible accident in Doda : सेना के 10 जवान शहीद, कई घायल; डोडा में भयानक हादसा

 

10 जवान शहीद; सीएम साय ने

0

रायपुर। 22 जनवरी 2026 : Horrible accident in Doda : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से 10 वीर जवानों के शहीद होने को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत वीर सैनिकों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की असीम शक्ति दें। उन्होंने हादसे में घायल सभी जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा और संकट की इस घड़ी में देश उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

– Advertisement –

Ad image