Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 93

बोलेरो से टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 12 घायल

0

नवीन सोनी, कांकेर। CG Accident : नेशनल हाईवे 30 में देर रात पालिटेक्निक कालेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए है, सभी घायलों को कांकेर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, बताया जा रहा है कि सभी कोंडागांव जिले से बलौदा बाजार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए, स्कॉर्पियो पूरी तरह शराब की बोतलों से भरी हुई थी, जिसका आंकलन करने के बाद करीब एक लाख की शराब बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार है, वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस गाड़ी मालिक और चालक की पतासाजी में जुटी हुई है।

– Advertisement –

शराब मध्य प्रदेश की बताई जा रही है जिसे बस्तर के इलाके में खपाने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही हादसे का शिकार हो गई और अवैध शराब तस्करी का भांडा भी फूट गया है। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि चालक और गाड़ी मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है, वही घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

CG Breaking : रियल इस्पात विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत, सरकार ने बलौदाबाजार कारखाना पर लिया ये बड़ा एक्शन, जांच जारी

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाया 40 लाख का गांजा; स्कॉर्पियो में भरकर ले जा रहे थे 2 आरोपी, पुलिस ने दबोचा

 

सरकार ने बलौदाबाजार कारखाना पर लगाया प्रतिबंध

0

रायपुर, 23 जनवरी 2026: CG Breaking : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत ग्राम धौराभाठा स्थित मेसर्स रियल इस्पात एण्ड एनर्जी प्रा. लि. के कारखाना परिसर में घटित भीषण औद्योगिक दुर्घटना के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सख्त कदम उठाया गया है। दुर्घटना की प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कारखाना अधिनियम के तहत किल्न क्रमांक-01 के संचालन एवं मेंटेनेंस सहित समस्त कार्यों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने का आदेश जारी किया गया है।

कार्यालय सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार  22 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 9.40 बजे किल्न क्रमांक-01 के डस्ट सेटलिंग चेंबर के द्वितीय तल में कार्य के दौरान अचानक विस्फोट एवं गर्म ऐश की बौछार होने से 6 श्रमिकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जब कि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय डस्ट सेटलिंग चेंबर के भीतर लगभग 850 से 900 डिग्री सेल्सियस तापमान की गर्म ऐश को पोकिंग के माध्यम से नीचे गिराया जा रहा था।

– Advertisement –

घटना की गंभीरता को देखते हुए सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, बलौदाबाजार द्वारा उप संचालकों एवं अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ कारखाने का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई ।इस दौरान कारखाना प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कारखाना प्रबंधन द्वारा  एसओपी का पालन नहीं किया गया। किल्न का शटडाउन किए बिना श्रमिकों से अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में कार्य कराया गया। डस्ट सेटलिंग चेंबर के हाईड्रोलिक स्लाइड गेट को बंद नहीं किया गया, उचित वर्क परमिट जारी नहीं किया गया, नियमित रखरखाव का अभाव रहा तथा श्रमिकों को आवश्यक सुरक्षा प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण और हीट रेसिस्टेंट एप्रन, सुरक्षा जूते, हेलमेट जैसे अनिवार्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए।

– Advertisement –

Ad image

किल्न क्रमांक-01 में विनिर्माण प्रक्रिया एवं मेंटेनेंस कार्य इमिनेंट डेंजर की स्थिति में थे। जिसके चलते कारखाना अधिनियम, 1948 की धारा 40(2) के अंतर्गत किल्न क्रमांक-01 के संचालन एवं समस्त मेंटेनेंस कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध तब तक प्रभावशील रहेगा, जब तक कारखाना प्रबंधन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते।आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधात्मक अवधि के दौरान कारखाने में नियोजित समस्त श्रमिकों को देय वेतन एवं अन्य भत्तों का भुगतान निर्धारित तिथि में अनिवार्य रूप से किया जाए।

मुख्य कारखाना निरीक्षक सह श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ का कहना है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

CG Breaking : भाटापारा में मौत का तांडव! स्टील प्लांट में ऐसा क्या हुआ? 6 मजदूरों की जिंदा जलकर हो गई मौत

 

 

 

रायपुर में रन बरसेंगे या गेंदबाज चलेंगे?

0


 

 IND vs NZ 2nd T20I LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सभी की नजरें आज रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल पर टिकी हैं, जहां भारत अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगा, जबकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी।

– Advertisement –

Ad image

 पहले टी20 में भारत का दबदबा

नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 238 रन ठोक दिए। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन की तूफानी पारी खेली और रिंकू सिंह ने अंतिम ओवरों में 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाकर स्कोर को और विशाल बना दिया।

– Advertisement –

Ad image

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने दबाव में दिखी और 190/7 तक ही पहुंच सकी। ग्लेन फिलिप्स की 78 रनों की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

रायपुर की पिच पर आज किसका चलेगा जादू?

दूसरा टी20 मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

मैच और टॉस का समय

मैच शुरू:शाम 7:00 बजे (IST)
*टॉस: शाम 6:30 बजे (IST)

कहां देखें LIVE मैच?

टीवी पर मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा।

मोबाइल पर LIVE स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर मैच देखने के लिए दर्शक **Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट** पर भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

IND vs NZ 1st T20I: Abhishek Sharma का तूफान! भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया 

 

टीम स्क्वॉड्स

भारत (India)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, रवि बिश्नोई

न्यूजीलैंड (New Zealand)

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क

T20 World Cup 2026 : ICC अल्टीमेटम बेअसर, बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप से बाहर… अब इस टीम की होगी एंट्री  

 

 

 

 



Source link

कत्लखाने ले जा रहे थे 17 मवेशी, आरोपी गिरफ्तार 

0

पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG Crime : रतनपुर में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। काफी समय से फरार चल रहे पशु तस्कर इरफान कुरैशी को पुलिस की विशेष टीम ने रायपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी राजधानी के मोवा क्षेत्र का निवासी है, जो रतनपुर के रास्ते मवेशियों की अवैध तस्करी में संलिप्त था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब सितंबर माह में कोरबा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक आयशर वाहन को रोका गया था। उस दौरान वाहन में क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे गए 17 मवेशी बरामद हुए थे, जिनमें से दो की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तब मौके से करीब 6 लाख रुपये के मवेशी और 10 लाख रुपये कीमत का वाहन जप्त किया था, लेकिन तस्करी का मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा था। लगातार पीछा कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने रायपुर स्थित निवास पर छिपा हुआ है, जिसके बाद तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

– Advertisement –

 

 IND vs NZ 2nd T20I LIVE: रायपुर में रन बरसेंगे या गेंदबाज चलेंगे? जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाया 40 लाख का गांजा; स्कॉर्पियो में भरकर ले जा रहे थे 2 आरोपी, पुलिस ने दबोचा

बैंक खातों में करोड़ों का संदिग्ध लेन-देन

0

साकेत श्रीवास्तव, खैरागढ़। CG Crime : साइबर अपराध के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के तहत खैरागढ़–छुईखदान–गंडई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा किया गया है। जांच में सामने आया कि साइबर फ्रॉड से अर्जित धनराशि म्युल खातों के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही थी।

इस प्रकरण में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, खैरागढ़ शाखा के खातों में कुल ₹8.65 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन पाया गया। पूर्व में तीन म्युल खाताधारकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान एक अन्य आरोपी चुरेन्द्र वर्मा की संलिप्तता सामने आई, जो नाम-पता बदलकर रायपुर में फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

– Advertisement –

 

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ी चूक; दिवंगत नेता को बना दिया मंडल अध्यक्ष, नियुक्ति सूची पर मचा बवाल

– Advertisement –

Ad image

RAIPUR : ग्राम मोहदी में विधायक अनुज शर्मा ने किया ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा का अनावरण 

0

 

रायपुर। धरसींवा विधानसभा के ग्राम मोहदी में आज क्षेत्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया।इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों और अरपा-पैरी के धार (राजकीय गीत) के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई।

– Advertisement –

प्रतिमा के अनावरण के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी मातृभूमि का स्वरूप हैं। हर गांव में महतारी की प्रतिमा हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और राज्य के विकास के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।जब हम छत्तीसगढ़ महतारी की बात करते हैं, तो हमारे मन में वह छवि आती है जो अपने बच्चों को प्रेम भी देती है और स्वाभिमान से जीना भी सिखाती है। आज इस प्रतिमा की स्थापना करके मोहदी के आप सभी जागरूक नागरिकों ने अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक महान कार्य किया है।आज के इस आधुनिक दौर में, जहाँ हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, वहाँ ऐसी स्थापना हमें याद दिलाती है कि हमारी असली पहचान हमारी माटी, हमारी बोली और हमारे लोक-पर्वों में है। छत्तीसगढ़ महतारी के हाथ में जो धान की बाली है, वो हमारी मेहनत और खुशहाली का संदेश देती है।जैसे महतारी अपने सभी बच्चों को एक समान मानती है, वैसे ही हमें भी जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर इस गाँव और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होना है। विकास तभी संभव है जब हम “हमने बनाया हैं हम ही सँवारेंगे”के संकल्प को अपने व्यवहार में उतारेंगे।आपका सेवक होने के नाते मेरा यह प्रयास है कि जिस तरह आज हमने अपनी सांस्कृतिक पहचान को स्थापित किया है, वैसे ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी मोहदी को हम एक आदर्श ग्राम बनाएँ।मैं आप सभी को इस गौरवशाली अवसर पर बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।आज छत्तीसगढ़ महतारी की छाया में हम यह संकल्प लें कि हम अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा, कला और संस्कारों को हमेशा जीवित रखेंगे।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा,सरोज चंद्रवंशी ,अशोक सिंहा ,हरिशंकर वर्मा,,अनुपमा वर्मा ,श्रीराम साहू ,शिवराम साहू ,शिव कुमार साहू, ठाकुर राम वर्मा,कमलकांत वर्मा ,गिरधारी धीवर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं युवा उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने पर हर्ष व्यक्त किया।

– Advertisement –

Ad image

मुख्यमंत्री साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास

0

रायपुर। CG NEWS: राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आज जारी आदेश के तहत आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री जी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।

– Advertisement –

मुख्यमंत्री साय से उनके नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में उनके नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दास को नवीन नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

– Advertisement –

Ad image

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे अपने दायित्वों के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श प्रदान करेंगे।

रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

0

रायपुर। CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के तहत रायपुर जिले में बड़े स्तर पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 23 जनवरी 2026 से प्रभावशील होगा। लिस्ट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक के नाम शामिल है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

IPS अधिकारियों का तबादला, संजीव

0

रायपुर। CG IPS TRANSFER: राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। संजीव शुक्ला को रायपुर पुलिस आयुक्त बनाया गया है, वहीं रायपुर SSP लाल उम्मेद को जशपुर भेजा गया है, जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए है।

देखें पूरी लिस्ट

– Advertisement –

– Advertisement –

Ad image

ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी कार्रवाई, शेयर

0

रायपुर। CRIME NEWS: रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले 11 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक, प्रमोशनल मैसेज और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जाल में फंसाते थे और फिर अलग-अलग फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ठगी की रकम इधर-उधर ट्रांसफर कर देते थे। इस गिरोह के खिलाफ देशभर के 66 अलग-अलग थाना और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

– Advertisement –

प्रमुख मामलों में माया तिवारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 89 लाख रुपये, जयंत चंद्राकर से 26 लाख रुपये, सत्येंद्र श्रीवास्तव से 32 लाख रुपये, कपिल दासवानी से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 15 लाख रुपये और राहुल सिंह से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख रुपये की ठगी की गई थी। तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर, डिजिटल ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट का गहन अध्ययन कर मुख्य आरोपियों की पहचान की, जिनमें महाराष्ट्र के पांच, उत्तर प्रदेश के दो तथा तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के एक-एक आरोपी शामिल हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह में अलग-अलग सदस्य फर्जी बैंक खाते खुलवाने, रकम ट्रांसफर कराने, सोशल मीडिया पर प्रमोशनल मैसेज फैलाने और नए लोगों को गिरोह में जोड़ने का काम करते थे।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कई अहम डिजिटल सबूत भी जब्त किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे शेयर ट्रेडिंग या ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत नजदीकी साइबर थाना या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं।