Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 92

ना सेंसर, ना रिलीज… 37 साल

0

Unreleased Bollywood Film बॉलीवुड के इतिहास में शायद ही कोई फिल्म इतनी लंबी खामोशी के बाद बड़े पर्दे तक पहुंचने जा रही हो, जितनी रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘हम में शहंशाह कौन’, जिसकी शूटिंग 37 साल पहले पूरी हो चुकी थी लेकिन निजी त्रासदियों, हालातों और समय की मार के कारण इसे कभी सर्टिफिकेशन के लिए भी सबमिट नहीं किया गया;

दिवंगत निर्देशक हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हेमा मालिनी, अनीता राज, प्रेम चोपड़ा, शरद सक्सेना, जगदीप और दिवंगत अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं,

संवाद सलीम-फैज के हैं, संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का है, गीत आनंद बख्शी ने लिखे और कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी, यानी यह फिल्म अपने दौर के लगभग हर बड़े नाम को समेटे हुए है; फिल्म के अटकने की सबसे दर्दनाक वजह प्रोड्यूसर राजा रॉय की निजी जिंदगी से जुड़ी रही, जब शूटिंग के बाद वे व्यापार के सिलसिले में लंदन गए और वहीं उनके छोटे बेटे का असमय निधन हो गया,

इस गहरे सदमे के बाद फिल्म को रिलीज करने की हिम्मत नहीं जुटा सके, फिर निर्देशक हरमेश मल्होत्रा की अचानक मौत ने भी इस प्रोजेक्ट पर मानो ताला जड़ दिया, लेकिन दशकों बाद असलम मिर्जा और शबाना मिर्जा ने इस भूली-बिसरी फिल्म को दोबारा जिंदा करने का फैसला किया और आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए एआई की मदद से फिल्म को रीस्टोर किया गया,

जिसमें 4K रीमास्टरिंग और 5.1 सराउंड साउंड मास्टरिंग की गई, जबकि कहानी, अभिनय और मूल आत्मा को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया; प्रोड्यूसर राजा रॉय ने इसे अपनी जिंदगी का अधूरा सपना पूरा होने जैसा बताया और कहा कि इस फिल्म ने दर्द, इंतजार और संघर्ष सब कुछ देखा है,

लेकिन अब यह दर्शकों के सामने उसी शान के साथ आएगी, जिस शान के साथ इसे बनाया गया था, फिल्म पहले देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जहां दर्शकों को 80-90 के दशक के बॉलीवुड की वही पुरानी भव्यता, दमदार डायलॉग, शानदार संगीत और एक्शन-ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा, जो आज के दौर में बेहद दुर्लभ हो चुका है।

टीम इंडिया ने जीता टॉस

0


IND vs NZ 2nd T20I LIVE:भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वही दूसरा मुकाबला आज रायपुर में के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

आज टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। अक्षर पटेल भी नहीं खेल रहे हैं, जिन्हें पहले मैच में चोट लगी थी। हर्षित राणा और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन –

India (Playing XI): Sanju Samson(w), Abhishek Sharma, Ishan Kishan, Suryakumar Yadav(c), Hardik Pandya, Shivam Dube, Rinku Singh, Harshit Rana, Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav, Varun Chakaravarthy

New Zealand (Playing XI): Devon Conway, Tim Seifert(w), Rachin Ravindra, Glenn Phillips, Mark Chapman, Daryl Mitchell, Mitchell Santner(c), Zakary Foulkes, Matt Henry, Ish Sodhi, Jacob Duffy



Source link

राजधानी में तीन दिवसीय “वेडिंग कलेक्शन”

0

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी जीवन बीमा मार्ग स्थित ओरा ज्वेलर्स में आज 23 जनवरी से तीन दिवसीय “वेडिंग कलेक्शन” ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए मैनेजर मयंक कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।

– Advertisement –

इस मौके पर राजधानीवासियों के लिए रोमांचक गेम भी आयोजित किए गए है। वही बड़ी वैरायटी में शादी समारोह के लिए डिजाइनर और आकर्षक गहने भी उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि एक ही छत के नीचे बारीकी से डिजाइन किए हुए नेकलेस ब्रेसलेट, ईयर रिंग्स आदि विभिन्न प्रकार के डायमंड,सोने के ज़ेवर शुद्धता की गारंटी के साथ विशेष दामों पर उपलब्ध रहेंगे। श्री प्रजापति ने बताया कि ओरा अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कभी भी क्वालिटी में समझौता नहीं करता है, ओरा का उद्देश्य है कि ग्राहकों को उच्च स्तरीय खूबसूरत जेवर कम से कम दामों में ग्राहकों को पहुंचाया जाए। प्रदर्शनी का उदघाटन प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

जंगल सफारी पर टीम इंडिया, बार नवापारा

0

रायपुर। Chhattisgarh : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारा। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण कर जंगल और वन्य जीवन का अनूठा अनुभव लिया।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन करती है, वक़्फ़

0

रायपुर: CG Politics : वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों का इस्तेमाल सिर्फ़ वोट बैंक के तौर पर किया और उन्हें देश की मुख्यधारा व राष्ट्रीय एकता से दूर रखा।

सलीम राज ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ने मुसलमानों को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो कांग्रेस के कुछ नेता आतंकियों को लादेन भाईजान और मीरवाइज चाचा जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

– Advertisement –

वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस परोक्ष रूप से आतंकवाद का समर्थन करती रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और देश की सुरक्षा के पक्ष में स्पष्ट रूप से खड़ी है। उनके अनुसार भाजपा की नीति देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने वाली है। सलीम राज के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Raipur Breaking : भर्ती पास लेकिन नियुक्ति नहीं! शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे डीएड अभ्यर्थी, पुलिस से हुई झड़प

– Advertisement –

Ad image

CG purchased paddy : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ी अपडेट, कृषि मंत्री ने बताया कब तक होगी खरीदी

 

CG News : विकास कार्यों के नाम पर सरपंच-सचिव ने की लाखों की

0

भरत सिंह चौहान, जांजगीर–चांपा। CG News : जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरिद में सचिव और सरपंच पर लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत कमरिद की सरपंच के पति राजकुमार धीरही द्वारा शासकीय योजनाओं के तहत निकाली गई राशि का दुरुपयोग किया गया। पंचायत के पंचों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

जनपद सदस्य नमिश कश्यप ने बताया कि सरपंच द्वारा लंबे समय से ग्राम पंचायत की बैठक नहीं बुलाई गई, वहीं सागर तालाब की ओर कच्ची मुरुम सड़क, हैंडपंप मरम्मत और सामुदायिक भवन में टाइल्स फिटिंग जैसे कार्य कराए जाने के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली गई, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य संदिग्ध बताए जा रहे हैं।

– Advertisement –

Raipur Breaking : भर्ती पास लेकिन नियुक्ति नहीं! शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे डीएड अभ्यर्थी, पुलिस से हुई झड़प

 

– Advertisement –

Ad image

मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से भी की गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दोषी पाए जाने पर सचिव और सरपंच को तत्काल पदमुक्त कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।

शिक्षा मंत्री के घर पहुंचे डीएड अभ्यर्थी

0

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के सफल अभ्यर्थियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थी आज नवा रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पर पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षा विभाग की हालिया समीक्षा बैठक में उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे वे बेहद निराश और आक्रोशित हैं।

अभ्यर्थियों ने मंत्री निवास के बाहर धरना शुरू करते हुए नारेबाजी की और बैनर लगाए। उनकी मुख्य मांग है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में सफल अभ्यर्थियों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए। धरने में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा पास करने के बावजूद साल भर से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा। वे आरोप लगाते हैं कि विभाग और सरकार समय बर्बाद कर रही है, काफी देर पुलिस के साथ बहस हुई उसके बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल लाया गया जहां वहां उनकी एक ही मांग थी कि उन्हें शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात करने की अनुमति पुलिस प्रशासन दे।

Sanjeev Shukla Police Commissioner : रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पदभार, जानिए उनकी प्रमुख उपलब्धियां

 

– Advertisement –

CG purchased paddy : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ी अपडेट, कृषि मंत्री ने बताया कब तक होगी खरीदी

 

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर अपडेट

0

CG purchased paddy : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समय सीमा 31 जनवरी तय की गई है। एक ओर जहां किसान धान बेचने और टोकन नहीं मिलने की परेशानी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है।इस पूरे मामले पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बयान सामने आया है। कृषि मंत्री ने कहा है कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है और कांग्रेस को पहले अपनी स्थिति और हमारे कार्यकाल की स्थिति की तुलना कर लेनी चाहिए।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में सभी खरीदी केंद्रों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि टोकन और लक्ष्य की कमी को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, सरकार ने लक्ष्य को बढ़ाया है और उसी के अनुरूप खरीदी की जा रही है।मंत्री ने भरोसा दिलाया कि 31 जनवरी तक किसानों के पास मौजूद धान की खरीदी विधिवत तरीके से पूरी की जाएगी।

– Advertisement –

वहीं, 31 जनवरी के बाद धान खरीदी की समय सीमा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि पहले 31 जनवरी आने दीजिए, उसके बाद आगे की स्थिति पर विचार किया जाएगा।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि कृषि मंत्री द्वारा किए गए इस दावे के बाद क्या वाकई सभी किसान 31 जनवरी तक अपना धान बेच पाएंगे या फिर किसानों की परेशानियां बनी रहेंगी यह देखने वाली बात होगी।

 

– Advertisement –

Ad image

Sanjeev Shukla Police Commissioner : रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पदभार, जानिए उनकी प्रमुख उपलब्धियां

CG Accident : शराब से भरी स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही, बोलेरो से टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

 

Border 2 ने रिलीज होते ही मचाया

0

नई दिल्ली: Border 2 Twitter Review Live: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज 23 जनवरी 2026 को सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था और देशभक्ति वॉर ड्रामा देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर बवाल

फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रिव्यू और रिएक्शन की बमबारी शुरू हो गई। दर्शकों ने भरभरकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। कई लोगों ने कहा कि फिल्म काफी इमोशनल है और बड़े पर्दे पर देशभक्ति के जज़्बात गहरे महसूस होते हैं।

फैंस ने किया जमकर समर्थन

कई दर्शकों ने फिल्म को लार्ज-स्केल वॉर ड्रामा के रूप में सराहा। उन्होंने फिल्म के बैटल सीक्वेंस और भावनात्मक दृश्यों को शानदार बताया और इसे मूल फिल्म के सम्मान के साथ-साथ अपनी अलग पहचान बनाने वाली कहा। एक यूजर ने लिखा, “यह एक शक्तिशाली युद्ध महाकाव्य है, जो इमोशन और स्केल दोनों में डिलीवर करता है। 1971 के बसंतर युद्ध का चित्रण बहुत दमदार है।”

आलोचनाओं का भी सामने आया पक्ष

हालांकि कुछ आलोचकों ने फिल्म के pacing और क्लिच्ड सीन्स पर टिप्पणी की है, लेकिन दर्शकों की भारी संख्या ने इसे आवश्यक देशभक्ति ड्रामा करार दिया है। सोशल मीडिया पर अब Border 2 के रिएक्शन्स लाइव अपडेट्स चल रहे हैं, और फिल्म का जादू बड़े पर्दे पर देखने वाले फैंस के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

बोलेरो से टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 12 घायल

0

नवीन सोनी, कांकेर। CG Accident : नेशनल हाईवे 30 में देर रात पालिटेक्निक कालेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए है, सभी घायलों को कांकेर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, बताया जा रहा है कि सभी कोंडागांव जिले से बलौदा बाजार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए, स्कॉर्पियो पूरी तरह शराब की बोतलों से भरी हुई थी, जिसका आंकलन करने के बाद करीब एक लाख की शराब बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार है, वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस गाड़ी मालिक और चालक की पतासाजी में जुटी हुई है।

– Advertisement –

शराब मध्य प्रदेश की बताई जा रही है जिसे बस्तर के इलाके में खपाने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही हादसे का शिकार हो गई और अवैध शराब तस्करी का भांडा भी फूट गया है। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि चालक और गाड़ी मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है, वही घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

CG Breaking : रियल इस्पात विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत, सरकार ने बलौदाबाजार कारखाना पर लिया ये बड़ा एक्शन, जांच जारी

– Advertisement –

Ad image

CG Crime : छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाया 40 लाख का गांजा; स्कॉर्पियो में भरकर ले जा रहे थे 2 आरोपी, पुलिस ने दबोचा