Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Home Blog Page 91

उर्वरक क्षेत्र के सशक्तिकरण पर मुंबई में मंथन

0

मुंबई, रायपुर। CG NEWS: रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को संसद की रसायन एवं उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के अध्ययन दौरे पर मुंबई पहुंचे। यहां उर्वरक क्षेत्र के सशक्तिकरण को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।

इस अवसर पर उर्वरक विभाग, राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL), राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (RCF), रामागुंडम उर्वरक निगम लिमिटेड (RCFL), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL), इफको (IFFCO) एवं कृभको (KRIBHCO) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

– Advertisement –

चर्चा के दौरान सार्वजनिक, निजी, सहकारी, संयुक्त उद्यम (JV) तथा सार्वजनिक–निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के माध्यम से नई उर्वरक इकाइयों की स्थापना पर विस्तार से मंथन किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, कच्चे माल की उपलब्धता, बेहतर लॉजिस्टिक्स तथा कृषि प्रधान स्वरूप की ओर विशेष ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि राज्य उर्वरक एवं रसायन क्षेत्र में निवेश के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे कृषि बहुल राज्य में उर्वरक इकाइयों की स्थापना से न केवल किसानों को समय पर एवं सुलभ उर्वरक उपलब्ध होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोज़गार सृजन, औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय संतुलन को भी मजबूती मिलेगी।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही पेट्रोलियम, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग (DCPC) तथा ओएनजीसी पेट्रो एडिशन्स लिमिटेड (OPaL) के प्रतिनिधियों के साथ भी सार्थक विचार-विमर्श किया गया। इस चर्चा में पेट्रोकेमिकल आधारित उद्योगों के विस्तार से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को होने वाले दीर्घकालिक लाभों पर भी चर्चा हुई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह संवाद देश की उर्वरक आत्मनिर्भरता, किसानों के हित संरक्षण, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश पर पड़ेगा।

47 लाख के इनामी 9 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियारों

0

धमतरी। NAXAL NEWS: जिले के लिए इन दिनों नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के अंतर्गत धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन की नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस एवं गोबरा एलओएस से जुड़े कुल 09 हार्डकोर नक्सलियों ने अपने धारित हथियारों के साथ धमतरी एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देशन एवं एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में संपन्न हुई। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस दौरान इंसास, एसएलआर, कार्बाइन, भरमार सहित 5 स्वचालित हथियार, मैगजीन, राउंड एवं अन्य सामग्री भी जमा कराई गई।

– Advertisement –

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमतरी पुलिस, डीआरजी, राज्य बल एवं केंद्रीय बलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार नक्सल विरोधी अभियानों, अंदरूनी इलाकों में सिविक एक्शन कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताओं, पोस्टर-पाम्पलेट और आत्मसमर्पित नक्सलियों के माध्यम से दिए गए संदेशों का यह प्रत्यक्ष परिणाम है।

जंगलों में अमानवीय जीवन, माओवादी विचारधारा की खोखलापन, लगातार बढ़ता दबाव और शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया।

– Advertisement –

Ad image

एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में सक्रिय शेष माओवादी कैडरों से भी शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में लौटने की निरंतर अपील की जा रही है। आने वाले समय में और भी बड़े आत्मसमर्पण की संभावना है।

अवैध धान पर प्रशासन का शिकंजा,

0

जांजगीर-चांपा । CG NEWS: जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में धान से संबंधित अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया ग्राम मेऊ स्थित शासकीय धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र परिसर में अनधिकृत रूप से संग्रहित 201 बोरी धान बरामद की गई, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया।

जांच में पाया गया कि उक्त धान बिना किसी वैध दस्तावेज के खरीदी केंद्र के फड़ में रखा गया था। न तो इस धान का कोई गेट पास जारी किया गया था और न ही इसकी प्रविष्टि आवक पंजी (रजिस्टर) में दर्ज पाई गई। धान के स्वामित्व के संबंध में खरीदी केंद्र प्रभारी तामेश्वर श्रीवास एवं गेट पास प्रभारी द्वारा किसी प्रकार की जानकारी न होना बताया गया ।

– Advertisement –

उक्त अवैध धान को पंचनामा तैयार कर जब्ती की कार्रवाई की गई।
साथ ही ग्राम मिस्दा निवासी दीपक साहू के पास से 92 कट्टी (36 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया है। संबंधित प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन के साथ

0

नई दिल्ली। Oscar Nominations: हॉलीवुड की चर्चित हॉरर फिल्म ‘Sinners’ इस साल ऑस्कर की रेस में सबसे आगे निकल चुकी है और 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रच चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड All About Eve, Titanic और La La Land जैसी दिग्गज फिल्मों के नाम था, जिन्हें 14-14 नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन रयान कूगलर के निर्देशन में बनी Sinners ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया। अगर आप इस वैंपायर-थीम वाली फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो अब इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर स्ट्रीम किया जा सकता है। फिल्म हिंदी में उपलब्ध नहीं है, लेकिन अंग्रेज़ी ऑडियो के साथ सबटाइटल का विकल्प मौजूद है, जिससे दर्शक आसानी से इसका आनंद ले सकते हैं।

फिल्म में माइकल बी. जॉर्डन ने 1930 के दशक की शुरुआत में मिसिसिपी डेल्टा में ज्यूक जॉइंट खोलने वाले जुड़वां भाइयों का दमदार डबल रोल निभाया है, जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है, वहीं डेलरोय लिंडो और वुन्मी मोसाकू को सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो Sinners पिछले साल नॉर्थ अमेरिका में सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जहां इसने 280 मिलियन डॉलर, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 88 मिलियन डॉलर की कमाई की और इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 368 मिलियन डॉलर (करीब 3255 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया, जबकि फिल्म का बजट सिर्फ 90–100 मिलियन डॉलर था; भारत में फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

– Advertisement –

Ad image

Sinners को सिर्फ अभिनय और निर्देशन ही नहीं, बल्कि सिनेमैटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स, साउंड, प्रोडक्शन डिजाइन, एडिटिंग, कास्टिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन, म्यूजिक, ओरिजिनल स्कोर, मेकअप और हेयर स्टाइल जैसी तकनीकी कैटेगरी में भी ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। आमतौर पर हॉरर फिल्मों को ऑस्कर में कम तवज्जो मिलती है, लेकिन पिछले साल The Substance और अब Sinners को मिले नॉमिनेशन यह दिखाते हैं कि अकादमी की सोच बदल रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रिकॉर्ड बनाने वाली यह फिल्म ऑस्कर नाइट में कितने अवॉर्ड अपने नाम कर पाती है।

– Advertisement –

Ad image

209 रन के लक्ष्य को हासिल कर

0

रायपुर। IND vs NZ 2nd T20I : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेले गए IND vs NZ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए थे और भारत को 209 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन संयम और आक्रामकता दिखाते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

– Advertisement –

भारत की जीत के हीरो रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने नाबाद 82 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 76 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया।

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिशेल सेंटनर ने नाबाद 47 रन की अहम पारी खेली थी, वहीं भारतीय गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मजबूत शुरुआत और मध्यक्रम के दमदार प्रदर्शन के दम पर मैच अपने नाम किया, जिससे टी20 सीरीज और भी रोमांचक हो गई। रायपुर के स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने टीम इंडिया की इस शानदार जीत का जोरदार जश्न मनाया।

– Advertisement –

Ad image

रायपुर को शिक्षा की नई उड़ान,

0

रायपुर। CG NEWS: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर को शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात मिली। एनआईटी, जीई रोड स्थित 1017 सीटर नालंदा परिसर फेस–2 का 21 करोड़ 7 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से विधिवत भूमिपूजन एवं कार्यारंभ किया गया। यह परिसर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

– Advertisement –

Ad image

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रायपुर जिला प्रभारी मंत्री एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप, रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व मंत्री  राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, महापौर मीनल चौबे, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थिति में श्रीफल फोडकर, कुदाल चलाकर शिलान्यास करते हुए भूमिपूजन एवं कार्यारंभ किया।

– Advertisement –

Ad image

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नागरिकों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए भारत माता के वीर सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि नालंदा परिसर फेस–2 में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को माता सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होगी और यह केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का मजबूत आधार बनेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन नागरिकों को पक्के मकान, महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल तथा नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नालंदा फेस 2 परिसर इस बात का शानदार उदाहरण है कि विष्णुदेव साय सरकार सदैव जनहित में कार्य करती है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि बसंत पंचमी जैसे शुभ दिन पर नालंदा परिसर फेस–2 का भूमिपूजन राजधानीवासियों के लिए ऐतिहासिक सौगात है। यह परियोजना युवाओं के भविष्य को संवारने के साथ रायपुर को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नालंदा परिसर का विस्तार राज्य सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि शहर के हृदय स्थल में स्थित नालंदा परिसर फेस–2 से आसपास के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा और यह युवाओं के शैक्षणिक एवं करियर विकास में सहायक सिद्ध होगा।

नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप ने कहा कि नालंदा परिसर फेस–2 में 90 सीटर व्याख्यान कक्ष, 24×7 को-वर्किंग स्पेस, 950+ दोपहिया एवं 75+ चारपहिया वाहनों की पार्किंग, 50+ सीटर कैफेटेरिया, जिम, स्पोर्ट्स ज़ोन, इंडोर गेम्स एवं बच्चों का खेल क्षेत्र जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परिसर का निर्माण नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही नागरिकों को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

नालंदा परिसर फेस–2 राजधानी रायपुर को शिक्षा का आधुनिक केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है, जो आने वाले वर्षों में हजारों युवाओं के सपनों को साकार करेगा।

धान खरीदी में रिश्वतखोरी और गड़बड़ी पर कलेक्टर

0

बालोद। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में चल रहे धान खरीदी महापर्व के बीच लापरवाही और भ्रष्टाचार पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के सख्त निर्देशों के बाद जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। डौंडी विकासखंड के एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) और डौंडीलोहारा क्षेत्र के एक समिति प्रभारी को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

50 हजार की घूस मांगने का आरोप, UPI ट्रांजैक्शन से खुला राज
डौंडी विकासखंड के ग्राम साल्हे में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पर किसान से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है। जानकारी के मुताबिक किसान केशव राम साहू अपनी निजी भूमि से उपजाए गए 125 बोरी धान ट्रैक्टर में भरकर बालोद मंडी ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में RAEO ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ट्रैक्टर रोककर धान ले जाने देने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की।

– Advertisement –

किसान की शिकायत के बाद जब मामले की प्रारंभिक जांच की गई तो चौंकाने वाले सबूत सामने आए। जांच में अधिकारी के खाते में UPI के जरिए 15 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने के प्रमाण मिले। इसे सिविल सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए उप संचालक कृषि ने ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

समिति प्रभारी पर भी गिरी गाज, जांच में उजागर हुई बड़ी अनियमितताएं
दूसरा मामला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, रानाखुज्जी से जुड़ा है। समिति प्रभारी हंसराज प्रजापति पर आर्थिक अनियमितता और सरकारी नियमों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की संयुक्त जांच टीम ने जब उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया तो कई गंभीर खामियां सामने आईं।

जांच रिपोर्ट में साफ तौर पर उल्लेख किया गया कि समिति प्रभारी ने शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना के नियमों का उल्लंघन किया, जिससे सरकारी खजाने को आर्थिक नुकसान पहुंचने की आशंका बनी। इसके बाद छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत प्राधिकृत अधिकारी की बैठक में निर्णय लेते हुए हंसराज प्रजापति को भी निलंबित कर दिया गया।

कलेक्टर की दो टूक चेतावनी—किसानों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा है कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसानों को परेशान करने या किसी भी तरह का आर्थिक भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के अन्य सभी उपार्जन केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और आगे भी गड़बड़ी मिलने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।

आस्था को बनाया हथियार, भरोसे पर डाका—दुर्ग

0

दुर्ग। Crime News: अंधविश्वास और देवी साधना के नाम पर करीब 13 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने के कंगन लेकर फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी निवासी संजय अठवानी ने 21 जनवरी को छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी दुकान पर दो युवक साइकिल देखने के बहाने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उनमें से एक ने अपना नाम राजू बताया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसी बातचीत में आरोपियों को यह जानकारी मिली कि संजय की मां अक्सर बीमार रहती हैं। इस पर राजू ने देवी साधना और पूजा-पाठ के जरिए उन्हें पूरी तरह ठीक करने का दावा किया और इसके बदले खर्चा लगने की बात कही।

– Advertisement –

आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 16 जनवरी को पूजा के चढ़ावे के नाम पर एक नारियल और 1100 रुपये राजू को दे दिए। इसके बाद ठगों ने विश्वास दिलाया कि विधिवत पूजा कराने से उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। इसी बहाने उन्होंने मां के पहने हुए सोने के कंगन और 4 लाख रुपये घर के मंदिर में रखने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपियों ने पीड़ित को पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास बुलाया और वहां सोने के कंगन व कुल 8 लाख रुपये अपने पास रखकर घर लौट जाने को कहा, साथ ही यह भरोसा दिलाया कि वे शाम को घर आकर पूजा कराएंगे।

शाम होने पर जब संजय ने आरोपियों को फोन किया तो मोबाइल बंद आने लगा, जिससे उसे ठगी का शक हुआ। इसके बाद उसने तुरंत छावनी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच में एक महिला समेत तीन लोग ऑटो रिक्शा से रायपुर की ओर जाते हुए दिखाई दिए।

– Advertisement –

Ad image

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा करते हुए रायपुर के सरोना स्थित एक मकान में दबिश दी, जहां से चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) निवासी बाबूलाल और एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 8 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में मुख्य आरोपी शंकर, जो करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने के कंगन लेकर फरार है, उसकी तलाश लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बसंत पंचमी पर शराबी शिक्षक का उत्पात, ग्रामीणों

0

सरगुजा। CG News : बसंत पंचमी के अवसर पर सभी विद्यालयो में माता सरस्वती की पूजा की जाती है। तो वहीं बसंत पंचमी के दिन शराब के नशे में धुत शिक्षक ने स्कूल परिसर में जमकर उत्पात मचाया है।

ग्रामीणों में जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसकी शिकायत अधिकारियों से करते हुए गांव में ग्राम सभा बुलाकर स्कूल से हटाए जाने प्रस्ताव पारित किया गया है।

– Advertisement –

 

दरअसल पूरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगरा खुर्द प्राथमिक शाला जूना पारा का है। गुमगरा खुर्द जूना पारा प्राथमिक शाला में बुद्धेश्वर प्रसाद दास शिक्षक के पद पदस्त है।

– Advertisement –

Ad image

 

सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बुद्धेश्वर दास आदतन शराबी है आए दिन स्कूल में शराब का सेवन कर पहुंचते हैं। कई बार ग्रामीणों को समझाइए देने के बावजूद इनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ।

 

बसंत पंचमी के दिन शिक्षक स्कूल में शराब पीकर पहुंचे और स्कूल परिसर में जमकर उत्पाद मचाते हुए ग्रामीणों के बहस करने लगा। सूचना पर ग्राम सरपंच रूपमनियां मरावी जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल पहुंची और तत्काल ग्राम सभा बुलाकर शिक्षक बुद्धेश्वर दास को स्कूल से हटाए जाने प्रस्ताव पारित किया गया।

 

गौर तलब है कि लखनपुर विकासखंड में कई विद्यालय में ऐसे शिक्षक है जो आदतन शराबी है और शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचते हैं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद इन शराबी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं कि जाती है।

 

खबर प्रकाशित होने या शिकायत के बाद उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर कार्रवाई के नाम पर महज खाना पूर्ति कर दिया जाता है।

ना सेंसर, ना रिलीज… 37 साल

0

Unreleased Bollywood Film बॉलीवुड के इतिहास में शायद ही कोई फिल्म इतनी लंबी खामोशी के बाद बड़े पर्दे तक पहुंचने जा रही हो, जितनी रजनीकांत और शत्रुघ्न सिन्हा की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘हम में शहंशाह कौन’, जिसकी शूटिंग 37 साल पहले पूरी हो चुकी थी लेकिन निजी त्रासदियों, हालातों और समय की मार के कारण इसे कभी सर्टिफिकेशन के लिए भी सबमिट नहीं किया गया;

दिवंगत निर्देशक हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हेमा मालिनी, अनीता राज, प्रेम चोपड़ा, शरद सक्सेना, जगदीप और दिवंगत अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आते हैं,

संवाद सलीम-फैज के हैं, संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का है, गीत आनंद बख्शी ने लिखे और कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी, यानी यह फिल्म अपने दौर के लगभग हर बड़े नाम को समेटे हुए है; फिल्म के अटकने की सबसे दर्दनाक वजह प्रोड्यूसर राजा रॉय की निजी जिंदगी से जुड़ी रही, जब शूटिंग के बाद वे व्यापार के सिलसिले में लंदन गए और वहीं उनके छोटे बेटे का असमय निधन हो गया,

इस गहरे सदमे के बाद फिल्म को रिलीज करने की हिम्मत नहीं जुटा सके, फिर निर्देशक हरमेश मल्होत्रा की अचानक मौत ने भी इस प्रोजेक्ट पर मानो ताला जड़ दिया, लेकिन दशकों बाद असलम मिर्जा और शबाना मिर्जा ने इस भूली-बिसरी फिल्म को दोबारा जिंदा करने का फैसला किया और आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए एआई की मदद से फिल्म को रीस्टोर किया गया,

जिसमें 4K रीमास्टरिंग और 5.1 सराउंड साउंड मास्टरिंग की गई, जबकि कहानी, अभिनय और मूल आत्मा को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया; प्रोड्यूसर राजा रॉय ने इसे अपनी जिंदगी का अधूरा सपना पूरा होने जैसा बताया और कहा कि इस फिल्म ने दर्द, इंतजार और संघर्ष सब कुछ देखा है,

लेकिन अब यह दर्शकों के सामने उसी शान के साथ आएगी, जिस शान के साथ इसे बनाया गया था, फिल्म पहले देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जहां दर्शकों को 80-90 के दशक के बॉलीवुड की वही पुरानी भव्यता, दमदार डायलॉग, शानदार संगीत और एक्शन-ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा, जो आज के दौर में बेहद दुर्लभ हो चुका है।