Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 86

पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल डेका ने

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव विकास शील और पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम भी उनके साथ थे। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि गणतंत्र दिवस का शुभ दिन राष्ट्र के लिए नए संकल्प लेने का दिन होता है। आइए यह संकल्प ले कि विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण मंे अपनी पूरी भागीदारी देंगे।

राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हए कहा कि यह पवित्र अवसर हमें राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सहेजते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता हैं। गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा तथा हमारे संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार भगत सिंह, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर समेत सभी नायकों का स्मरण किया, जिनके देश प्रेम और त्याग से गणतंत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हमें एक ऐसा संविधान प्राप्त हुआ, जो देश के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता और समानता का अधिकार प्रदान करता है। राज्यपाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। संविधान में समानता का अधिकार इस भावना को अभिव्यक्त करता है। शहीद वीरनारायण सिंह ने लोगों की भूख की पीड़ा देखी थी और इसे मिटाने के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। श्री डेका ने कहा कि हम लोक कल्याणकारी राज्य में रह रहे हैं, जहां सामाजिक-आर्थिक न्याय के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ इन्हें लागू करने में मॉडल राज्य है।

वर्ष 2000 में अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। रजत जयंती वर्ष में हमने छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए अंजोर विजन डाक्यूमेंट के रूप में रोडमैप भी तैयार किया है।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेजी से उभरते हुए राज्यों में से एक है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से अधोसंरचना का विस्तार हुआ है।

हमारी नई औद्योगिक नीति ने प्रदेश में निवेश के लिए नई संभावनाएं पैदा की हैं। 7 लाख 83 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव राज्य को मिले हैं। इनसे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

बरसों तक छत्तीसगढ़ ने माओवादी हिंसा की यातना झेली है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने सुनियोजित रणनीति के माध्यम से माओवाद के विरुद्ध लड़ाई छेड़ी। हमने नक्सलियों के पुनर्वास की नई नीति तैयार की। दो सालो में ही 2500 से अधिक नक्सलियों ने संविधान में आस्था प्रकट की। बस्तर की धरती से हम इस साल के मार्च महीने तक माओवाद को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे।

प्रधानमंत्री जी द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना आदि प्रमुख योजनाओं के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं आदि कर्मयोगी अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण भी है। बच्चों के समग्र विकास में शिक्षा की अहम भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाया गया है। इसके माध्यम से बच्चे भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के साथ ही आधुनिक ज्ञान-विज्ञान भी सीख रहे हैं।

श्री डेका ने कहा कि मुझे इस बात की हार्दिक खुशी है कि छत्तीसगढ़ आधुनिक उद्योगों की स्थापना में भी आगे है। यहां सेमीकंडक्टर प्लांट का काम प्रगति पर है। एआई डाटा सेंटर पार्क अस्तित्व में आ रहा है। आईटी सेक्टर भी तेजी से तरक्की कर रहा है।

श्री डेका ने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। हमारी सरकार किसानों को फसल का सबसे अच्छा मूल्य देती है। हम किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी कर रहे हैं।

हमारी मातृशक्ति के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। यह उनकी मेहनत का सम्मान है। प्रधानमंत्री जी ने बीते वर्षों में महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक बड़े निर्णय लिये, इनमें से एक महत्वपूर्ण लक्ष्य देश में तीन करोड़ लखपति दीदी देश भर में तैयार करने का भी है। छत्तीसगढ़ में भी इस लक्ष्य को लेकर तेजी से कार्य हो रहा है और अब तक प्रदेश में 4 लाख 93 हजार लखपति दीदी बन चुकी हैं।

भविष्य में जल संकट से निपटना भी हमारी महत्वपूर्ण चुनौती है। इसके लिए राज्य सरकार कई स्तर पर काम कर रही है। हम नदियों को जोड़ने के लिए सर्वे आरंभ कर रहे है। इंद्रावती और महानदी जैसी नदियों को जोड़ने से एक-एक बूंद का इस्तेमाल सही तरह से हो सकेगा।

आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए उपयोगी अधोसंरचना तैयार की गई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में 81 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। 4 लाख 96 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाये गये हैं। स्वास्थ्य से जुड़े हुए सभी कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य के 4106 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई हैं।

हमारा प्रदेश सिकल सेल की समस्या से जूझता रहा है। इस संकट से जूझने के लिए प्रभावी कार्य किये गये हैं। दो वर्षों में 1 करोड़ से ज्यादा नागरिकों का जेनेटिक कार्ड वितरण हो चुका है और कुल 1 करोड़ 52 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर ली गई है। अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत 2 लाख 81 हजार से अधिक मोतियाबिंद आपरेशन हुए हैं। मोतियाबिंद आपरेशन के लिए शासन ने एम्स से भी एमओयू किया है। परीक्षा से पूर्व बच्चों का आई टेस्ट कर लिया जाए, इसके पुख्ता इंतजाम किये गये हैं और इसके तहत 1 लाख 62 हजार चश्मों का वितरण स्कूली बच्चों को किया गया है।

राज्य की रजत जयंती के अवसर पर हमने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया। हमने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया। हमने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन भी किया। अब ट्राइबल खेलों की मेजबानी भी करने जा रहे हैं।

समारोह में परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री आदित्य कुमार ने किया। उनके नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, उत्तर प्रदेश पुलिस, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष), नगर सेना (महिला), एनसीसी बॉयज, एनसीसी गर्ल्स, डॉग स्क्वॉड, घुड़सवार दल, महिला और बैण्ड प्लाटून की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।

इसके पश्चात राज्यपाल श्री डेका ने राज्य के पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान कर अलंकृत किया। वीर बच्चों आर्यन खेश, राकेश मिंज, आशु देवांगन, मेहुल देवांगन और कुमारी हेमाद्री चौधरी को उनकी सूझ-बूझ एवं बहादुरीपूर्ण कार्य के लिए राज्य वीरता पुररूस्कार प्रदान किया।

मुख्य समारोह में आकर्षक परेड, हॉर्स शो, डॉग शो, बैगपाइपर बैंड डिस्प्ले, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, शहीदों के परिजन, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।

अभिषेक शर्मा ने इतने गेंद में लगाया

0


 

Fastest T20I Fifty: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Fastest T20I Fifty) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें टी20 इंटरनेशनल इतिहास में खास जगह दिला दी। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अभिषेक ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

– Advertisement –

Ad image

इस शानदार पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी यह पारी भारतीय टीम के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

– Advertisement –

Ad image

भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अब भी युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। अभिषेक शर्मा अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के लिए सबसे तेज टी20 फिफ्टी

  • 12 गेंद – युवराज सिंह
  • 14 गेंद – अभिषेक शर्मा
  •  16 गेंद – हार्दिक पांड्या

दुनिया में भी टॉप-3 में शामिल

अभिषेक शर्मा की यह फिफ्टी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे तेज टी20I फिफ्टी भी है (ICC फुल मेंबर देशों में)। उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह और नामीबिया के जैन फ्राइलिंक (13 गेंद) हैं। अभिषेक ने इस मामले में न्यूजीलैंड के कॉलिन मनरो की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

दुनिया की सबसे तेज टी20I फिफ्टी

  • 12 गेंद – युवराज सिंह
  • 13 गेंद – जैन फ्राइलिंक
  • 14 गेंद – कॉलिन मनरो
  • 14 गेंद – अभिषेक शर्मा

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने यह साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में भारतीय टी20 टीम के लिए एक बेहद खतरनाक बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

 

IND vs NZ 1st T20I: Abhishek Sharma का तूफान! भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया 

 

 



Source link

ग्रैंड विजन कार्यालय में चेयरमैन

0

 

भिलाई। GRAND NEWS : 77वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भिलाई के सुपेला स्थित प्रियदर्शिनी परिसर में ग्रैंड विजन कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

– Advertisement –

इस अवसर पर दुर्ग-भिलाई के सभी केबल ऑपरेटर, ग्रैंड विजन के ब्यूरो चीफ रत्नाकर अल्वा सहित संस्था के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रैंड विजन के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है और हमें देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति गीतों और जयघोष के साथ किया गया।

 

– Advertisement –

Ad image

 

सनी देओल के बॉर्डर 2 का

0

Gadar 2 Box Office Collection : सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कब्जा जमा लिया है। 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की इस सीक्वल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसका असर सीधे कमाई के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है।

फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। दूसरे दिन इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला और कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 54.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

– Advertisement –

Ad image

तीन दिन में 121 करोड़ का आंकड़ा पार

तीन दिनों में ‘बॉर्डर 2’ का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 121 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 167 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यह आंकड़े फिल्म को साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की कतार में खड़ा कर रहे हैं।

‘गदर 2’ का रिकॉर्ड भी टूटा

तीसरे दिन की कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने सनी देओल की ही 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘गदर 2’ ने तीसरे दिन 51.7 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने 54.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

– Advertisement –

Ad image

Border 2 Twitter Review Live: सनी के Border 2 ने रिलीज होते ही मचाया तहलका? थिएटर जानें से पहले पढ़ ले रिव्यू 

गणतंत्र दिवस पर और उछाल की उम्मीद

फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौथे दिन कमाई में और तेजी की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का दबदबा साफ नजर आ रहा है और सभी की निगाहें आने वाले आंकड़ों पर टिकी हैं।

गणतंत्र दिवस पर नगर सेना के जवान ने कलेक्ट्रेट

0

कोरबा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की। जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं।

– Advertisement –

आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

कर्तव्य पथ पर गूंजा छत्तीसगढ़ के जनजातीय

0

नई दिल्ली। Republic Day 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी को उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छत्तीसगढ़ की झांकी का स्वागत किया। झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

– Advertisement –

झांकी में नवा रायपुर अटल नगर में स्थापित देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की झलक दिखाई गई, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश के 14 प्रमुख जनजातीय स्वतंत्रता आंदोलनों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों के माध्यम से संरक्षित किया गया है। इस ऐतिहासिक संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर किया था।

झांकी के अग्र भाग में वर्ष 1910 के ऐतिहासिक भूमकाल विद्रोह के नायक वीर गुंडाधुर को दर्शाया गया। धुर्वा समाज के इस महान योद्धा ने अन्यायपूर्ण अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया। विद्रोह के प्रतीक के रूप में आम की टहनियां और सूखी मिर्च को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। विद्रोह की तीव्रता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों को नागपुर से सेना बुलानी पड़ी, फिर भी वे वीर गुंडाधुर को पकड़ने में असफल रहे।

– Advertisement –

Ad image

झांकी के पृष्ठ भाग में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को घोड़े पर सवार, हाथ में तलवार लिए दर्शाया गया। उन्होंने अकाल के समय गरीबों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई।

पूरी झांकी जनजातीय समाज के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप में अभिव्यक्त करती रही और गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ की गौरवपूर्ण पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।

ग्रैंड विजन पंडरी कार्यालय में ग्रैंड ग्रुप के

0

रायपुर। GRAND NEWS : आज देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन के साथ ही भारतीय संविधान के लागू होने के 76 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देशभर में कई तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसी क्रम में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने रायपुर के VIP रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पीरिया और मोतीबाग स्थित यूनियन क्लब में ध्वजारोहण करने के बाद पंडरी स्थित ग्रैंड विजन कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर चेयरमैन होरा ने ग्रैंड परिवार से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों, केबल ऑपरेटरों, ब्रॉडकास्टरों, खेल संगठनों के पदाधिकारियों और सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रैंड विजन कार्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हमें दिवाली, होली और ईद की तरह मिल-जुलकर मनाना चाहिए।” गणतंत्र दिवस हमें संविधान के महत्व को समझने और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

– Advertisement –

 

ध्वजारोहण कार्यक्रम में ग्रैंड न्यूज़ के संपादक संजय शुक्ला, वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, हितेश व्यास, संदीप कौर गुम्बर, कौशिक दत्ता, घनश्याम पंजवानी, HR लोकेश बिसेन, तान्या वाधवानी, मोहम्मद, अरुण, समेत ग्रैंड विजन, ग्रैंड ब्रॉडबैंड और ग्रैंड न्यूज़ के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

– Advertisement –

Ad image

 

नवीन विधानसभा भवन में उत्साह

0

रायपुर। Republic Day 2026 : नवीन विधानसभा भवन अटल नगर, नवा रायपुर में गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। विधानसभा सचिव  दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात् दिनेश शर्मा ने विधानसभा सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया।

डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि-भारत के संविधान की उद्देशिका में ही यह उल्लेखित है कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये दृढ़ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं । अतः यह जो भारत का संविधान है, यह हम सबका संविधान है और इसे हमने अपने स्वयं के द्वारा अपने ऊपर प्रभावशील किया है, इसलिये हमारा यह नैतिक दायित्व है कि हम इस संविधान में वर्णित प्रावधानों का पूरी निष्ठा और लगन से पालन करें।

संविधान में अधिकारों के साथ-साथ दायित्वों/ कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। प्रत्येक नागरिक के अलग-अलग भूमिका में अलग-अलग कर्तव्य होते हैं, इसलिये हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम जिस भी भूमिका में हों, अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें, तभी हम इस देश के प्रति, समाज के प्रति अपना सकारात्मक योगदान देते हुए एक अच्छे नागरिक होने का दायित्व पूर्ण कर सकेंगे।

यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा

0

रायपुर। Republic Day 2026 : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव एवं यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर के यूनियन क्लब में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर श्री होरा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री

0

बिलासपुर। Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

समारोह के दौरान परेड निष्क्रमण की कार्यवाही हुई, इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रातः 10:20 बजे विभिन्न शासकीय विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।

– Advertisement –

इसके बाद प्रातः 10:57 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रातः 11:15 बजे हुआ। पूरे समारोह में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।

देखें Live

– Advertisement –

Ad image