Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Home Blog Page 87

CG NEWS : ग्रैंड न्यूज़ की खबर का बड़ा असर: अंधे कत्ल की

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। लूट की नीयत से एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे नदी में फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले को ग्रैंड न्यूज़ ने प्रमुखता के साथ दिखाया था, जिसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आई और अब हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपियों ने महज एक मोबाइल और कुछ रुपयों के लिए 25 साल के युवक की जान ले ली थी।

​पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 15 जुलाई 2025 को अरपा नदी के चेक डैम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने जब मर्ग कायम कर जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान ग्राम नरगोड़ा निवासी राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई। शुरुआती तौर पर यह मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम और डायटम रिपोर्ट के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण ने साफ कर दिया कि राजेंद्र की मौत डूबने से नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जब तफ्तीश शुरू की, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं। मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विकास उर्फ भोले केवट और शनि उर्फ छोटू गंधर्व को हिरासत में लिया, जिसके बाद इस खौफनाक वारदात का सच सामने आया।

​पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घटना की रात वे पचड़ी घाट डैम के पास शराब पीकर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राजेंद्र को अकेले बैठे देखा और उनके मन में मोबाइल और नगदी लूटने का लालच आ गया। जब आरोपियों ने लूटपाट की कोशिश की, तो राजेंद्र ने विरोध किया। विरोध से बौखलाए दोनों आरोपियों ने राजेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह अचेत हो गया। साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने उसे पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

– Advertisement –

ग्रीन आर्मी द्वारा नगर निगम मुख्यालय एवं 10 जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतः बंद करने की मांग, सभापति द्वारा सभी 10 जोनों को पालन के निर्देश जारी

0

रायपुर। नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के संबंध में नगर निगम मुख्यालय (व्हाइट हाउस) सहित सभी 10 जोन कार्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने का अनुरोध किया गया था। ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए सभापति महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रतिबंध के प्रभावी पालन हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप निगम कार्यालयों में पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे, रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा एवं वाइट विंग नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम बघेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ग्रीन आर्मी से 50 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

– Advertisement –

इस अवसर पर वाइट विंग अध्यक्ष श्याम बघेल जी ने कहा, “सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। यदि शासकीय कार्यालय स्वयं प्रतिबंध का पालन करेंगे तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। ग्रीन आर्मी निरंतर जनजागरूकता एवं प्रशासन के सहयोग से रायपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।” ग्रीन आर्मी द्वारा शहर के विभिन्न जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर समय-समय पर ज्ञापन प्रस्तुत कर रचनात्मक सहयोग दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के पालन हेतु जारी यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक

0

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 (रविवार) को दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 03ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल 4 परीक्षा केंद्रों महाविद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें गरियाबंद जिले के कुल 1167 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल गरियाबंद, शासकीय कन्या उ.मा.शाला गरियाबंद, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय गरियाबंद को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खल्खो को बनाया गया है।

परीक्षार्थियां को अपने प्रवेश पत्र के साथ स्वयं के पहचान हेतु वोटर आईडी, आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस पहचान हेतु साथ लाने के निर्देश दिये गये हैं। परीक्षा हाल में मोबाईल, केल्कुलेटर, डिजीटल घड़ी एवं कंपास या पाउच लाना वर्जित है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देश का अध्ययन करें एवं दिये गये निर्देशों का पालन करें। दोनों पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आना होगा। फुटवियर के रूप में चप्पलों का उपयोग करना होगा। महिला अभ्यर्थियों को कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।

– Advertisement –

 

 

– Advertisement –

Ad image

 

 

खेलते-खेलते गई मासूम की जान, खौलती

0

कोरबा। CG NEWS : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के आंगन में खेल रही दो वर्षीय बच्ची के ऊपर अचानक खौलती दाल गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी शिव मंदिर गली निवासी शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। शंकर बढ़ई का काम करते हैं। गुरुवार को शंकर घर पर थे, जबकि उनकी पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थीं। कुछ देर के लिए आरती कमरे के अंदर चली गईं। इसी दौरान उनकी दो वर्षीय बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई। अचानक वह सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलती दाल उसके ऊपर गिर गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

– Advertisement –

Ad image

बच्ची की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

CG NEWS : प्रशासनिक कार्रवाई से गरीब का आशियाना टूटा, सदमे में गई महिला की जान, लोगों में आक्रोश

विस्तार न्यूज को मात देकर इलेक्ट्रॉनिक इलेवन बनी चैम्पियन

0

Raipur News : रायपुर। 20 फ़रवरी 2026 : रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया।

 

– Advertisement –

समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जब वे खेल के मैदान में उतरते हैं तो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने की अपेक्षा जताई।

– Advertisement –

Ad image

नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले गए फाइनल में विस्तार न्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन ने 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हेमंत डोंगरे (14 रन), तिलक साहू (12 रन) और लक्ष्मण लेखवानी (17 रन) की पारियों ने टीम को जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हेमंत डोंगरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए संजय सिंहदेव को प्लेयर ऑफ द सीरीज सम्मान मिला।

 

विजेता टीम के कप्तान मोहन तिवारी ने ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये का प्रतीकात्मक चेक और स्वर्ण पदक ग्रहण किए। उपविजेता टीम को 41,000 रुपये का चेक एवं रजत पदक प्रदान किए गए। सेमीफाइनल में उपविजेता रही एस. जरनो और IBC 24 की टीमों को 21,000-21,000 रुपये के प्रतीकात्मक चेक एवं कांस्य पदक दिए गए।

 

पूरे टूर्नामेंट में रवि मिरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ऋषि नेताम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, लविंद्र पाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा मुकेश दरयाब को सर्वश्रेष्ठ कैच के लिए सम्मानित किया गया। शतक लगाने वाले प्रमोद मिश्रा, योगेश मिश्रा और संदीप प्रधान को “शतक वीर” तथा 10 खिलाड़ियों को “अर्धशतक वीर” की ट्रॉफी प्रदान की गई।

 

इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व प्रताप तोमर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, राज्य सूचना आयोग के सदस्य शिरीष मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी और क्रिकेट के बाद शीघ्र ही इंडोर गेम्स की शुरुआत होगी। पूरे आयोजन में पत्रकारों की खेल भावना और आपसी सौहार्द की सराहना की गई।

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में आज से नई गाइडलाइन जारी

0

रायपुर। प्रदेश में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के तहत आवश्यकतानुसार पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश दिए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप संशोधन प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा रहे हैं।

इसी क्रम में रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित जिलों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का विस्तृत परीक्षण किया गया तथा समग्र विचार-विमर्श के उपरांत रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों के संशोधित प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।

– Advertisement –

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नई गाइडलाइन दरें रायगढ़, बालोद और महासमुंद जिलों में 20 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी। आम नागरिक, संपत्ति क्रेता-विक्रेता तथा अन्य संबंधित हितधारक नवीन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों एवं विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि शेष जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त संशोधित प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्रवाई करते हुए क्रमशः नई गाइडलाइन दरें जारी की जाएंगी। यह कदम प्रदेश में संपत्ति मूल्यांकन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तार्किक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG NEWS : प्रशासनिक कार्रवाई से गरीब का आशियाना टूटा, सदमे में गई महिला की जान, लोगों में आक्रोश

 

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर,

0

बिलासपुर। CG Train Cancelled : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल एप्रन कार्य का हवाला दे रेलवे प्रबंधन ने 10 यात्री ट्रेनों को निरस्त किया है, वहीं 18 ट्रेनें इस दौरान परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

रद्द होने वाली गाड़ियां

– Advertisement –

03 से 22 मई तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस नहीं चलेगी.
05 से 24 मई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 18109 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी.
03 से 22 मई तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर नहीं चलेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी.
03 से 22 मई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर नहीं चलेगी.
03 से 22 मई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर नहीं चलेगी.
03 से 22 मई तक बालाघाट से छूटने वाली 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- पैसेंजर नहीं चलेगी.
03 से 22 मई तक रायपुर से छूटने वाली 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर नहीं चलेगी.
04 से 23 मई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर नहीं चलेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी

– Advertisement –

Ad image

02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी.
03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) होकर चलेगी.

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

02 से 22 मई तक बरौनी से छूटने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
03 से 23 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी.
02 से 22 मई तक मुंबई से छूटने वाली 12105 मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस अंजनी एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
03 से 23 मई तक बरौनी से छूटने वाली 12106 गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस गोंदिया एवं अंजनी के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक जबलपुर से छूटने वाली 51707 जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 68813 गोंदिया-तिरोड़ी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक तिरोड़ी से छूटने वाली 68814 तिरोड़ी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 68809 गोंदिया-तिरोड़ी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक तिरोड़ी से छूटने वाली 68810 तिरोड़ी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 68811 गोंदिया-कटंगी मेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक कटंगी से छूटने वाली 68812 कटंगी-गोंदिया मेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 78803 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक कटंगी से छूटने वाली 78804 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 78805 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक कटंगी से छूटने वाली 78806 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक गोंदिया से छूटने वाली 78809 गोंदिया-कटंगी डेमू गोंदिया एवं बिरसोला के बीच रद्द रहेगी.
03 से 22 मई तक कटंगी से छूटने वाली 78810 कटंगी-गोंदिया डेमू बिरसोला एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी.

 

 

 

तालाब में मछली पकड़ने के दौरान जाल में

0

रायपुर/बलौदाबाजार। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव द्वंद्व को कम करने की दिशा में वन विभाग ने एक और सराहनीय कार्य किया है। बलौदाबाजार जिले के ग्राम हरदी में तालाब में फंसे एक विशाल मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल सफारी, नवा रायपुर में नया आश्रय दिया गया।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम हरदी के ग्रामीण तालाब में सामूहिक रूप से मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। ऐसी स्थिति में घबराहट या किसी दुर्घटना की आशंका हो सकती थी, लेकिन ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

– Advertisement –

सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिक्षेत्र सहायक गितेश बंजारे और टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को जाल से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञों की सलाह पर उसे जंगल सफारी, नवा रायपुर में सुरक्षित छोड़ा गया, जहां उसके लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों की सजगता बनी मिसाल

ग्राम हरदी के लोगों ने पहले भी अक्टूबर 2025 में हाथी के रेस्क्यू के दौरान जिम्मेदारी निभाई थी। इस बार भी उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए वन विभाग का पूरा सहयोग किया।

वन विभाग के कर्मचारियों नेहरू निषाद, भागी यादव, पीलू निषाद, राकेश ध्रुव तथा हरदी वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

शासन की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव

राज्य शासन की वन्यजीव संरक्षण संबंधी योजनाओं और जागरूकता अभियानों का ही परिणाम है कि अब ग्रामीण तत्काल सूचना देकर वन्यजीवों की सुरक्षा में भागीदार बन रहे हैं। इससे न केवल वन्यजीवों की जान बच रही है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में भी कमी आ रही है।
वन विभाग ने कहा है कि वन्यजीवों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और शासन के निर्देशानुसार ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

यह सफलता की कहानी बताती है कि जब शासन, प्रशासन और ग्रामीण मिलकर कार्य करते हैं, तो वन्यजीव संरक्षण का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा होता है।

 

 

12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की

0

 

सरगुजा। CG BREAKING : जिले के बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र निशांक एक्का बेलकोटा निवासी की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठा छात्र अनिकेश तिवारी (झेराडीह) गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। दोनों छात्र आज 12वीं का पहला पेपर देने जा रहे थे।

– Advertisement –

बतौली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना छात्रों और अभिभावकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि परीक्षा या अन्य समय में सड़क पर हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनें।

CG Accident : रफ्तार का कहर; ट्रेलर और कार में भीषण भिड़ंत

– Advertisement –

Ad image

रफ्तार का कहर; ट्रेलर और कार में भीषण भिड़ंत

0

CG Accident : बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे मस्तूरी की दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 10 AR 6273 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

– Advertisement –

कार को ठोकर मारने के बाद चालक ने पकड़े जाने के डर से भागने की नीयत से वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी, लेकिन इसी आपाधापी में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक भारी-भरकम पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर और कार दोनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

– Advertisement –

Ad image

गनीमत यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।