Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 71

सीएम साय राज्य के पहले अंतरिक्ष केंद्र का करेंगे

0

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के शैक्षिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। अंतरिक्ष यात्री पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर एवं IDYM फाउंडेशन द्वारा, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत नवा रायपुर में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र (Antariksh Centre) की स्थापना की जा रही है, जिसका लोकार्पण 03 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी, नवा रायपुर में सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।

यह प्रोजेक्ट राज्य के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक स्पेस रिसर्च से सीधे जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान मिलेगा, बल्कि वे उपग्रह निर्माण, परीक्षण और संचालन की वास्तविक प्रक्रिया को भी नजदीक से समझ सकेंगे।

– Advertisement –

इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री, अशोक चक्र से सम्मानित एवं भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। गगनयान मिशन के अग्रणी नायकों में शामिल ग्रुप कैप्टन शुक्ला “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के ब्रांड एंबेसडर के रूप में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

अंतरिक्ष केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब की विशेष उपस्थिति रहेगी।

– Advertisement –

Ad image

नवा रायपुर में स्थापित यह अंतरिक्ष केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें ISRO मानकों के अनुरूप स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी तथा ग्राउंड स्टेशन एवं मिशन कंट्रोल सेंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जहाँ विद्यार्थी स्वयं उपग्रह का डिज़ाइन, असेम्बली, परीक्षण तथा सिग्नल व डेटा डिकोडिंग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

“प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर वास्तविक वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ना, राज्य में अनुसंधान एवं नवाचार की संस्कृति को सशक्त करना तथा छत्तीसगढ़ को भविष्य में स्पेस टेक्नोलॉजी और रिसर्च हब के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।

यह अंतरिक्ष केंद्र न केवल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर उन्हें वैश्विक मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

 

 

अज्ञात वाहन की टक्कर से आरक्षक की दर्दनाक मौत

0

जानकारी के अनुसार, आरक्षक अभय पांडे 10वीं बटालियन सिलफिली में आयोजित फिटनेस ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। ट्रेनिंग से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़

0

CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्वा अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा किरण सिंह देव के द्वारा किया गया।  विमोचन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वा अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सतीश पसेरिया, प्रदेश महामंत्री चेतन सिन्हा, उप प्रदेश अध्यक्ष अविनाश सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शेख़ साजीद रियाज़, जिला महामंत्री गणेशा जाधव पाटिल, डेंटल कॉलेज अध्यक्ष रामप्रताप सिंह दिनकर, गणेश लिमसाखरे, अनिशा दिनकर,  सिंह ठाकुर, चिंतामणि गढ़पाले, मेकाहारा चंद्र भुषण सिंह ठाकुर, चित्रचंद मार्कंडेय, दिपेश कुमार तिलक, भोगल अध्यक्ष संतोष साहू, गीता लाल साहू, आशीष तनेजा। 

रहस्य और रोमांच की दुनिया में पहुंचे पत्रकार

0

रायपुर। Raipur : सोमवार दोपहर राजधानी के रंगमंदिर में रहस्य और रोमांच से भरा माहौल देखने को मिला। रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित प्रख्यात जादूगर ओपी शर्मा जूनियर के विशेष जादू शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल हुए।

 

– Advertisement –

कार्यक्रम की शुरुआत जादू शो से हुई, जहां एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए चमत्कारी करतबों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। कभी हवा में वस्तुओं का गायब होना, तो कभी पलों में दृश्य परिवर्तन—हर प्रयोग पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही। विशेष रूप से बच्चों में जादू को लेकर जबरदस्त उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।

 

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय बाबूलाल शर्मा, आदरणीय अनिल पवार एवं आदरणीय नंदकुमार कंसारी का जन्मदिन भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। केक कटिंग के दौरान उपस्थित सदस्यों और परिजनों ने तालियों के साथ शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। यह अवसर प्रेस क्लब की सामूहिक भावना और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान को दर्शाता नजर आया।

 

जादू शो के दौरान जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित किया, जिससे कार्यक्रम में हास्य और रोमांच का नया रंग जुड़ गया। दर्शकों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा। आयोजन के दौरान पत्रकारों से अधिक उनके परिजनों और बच्चों के चेहरों पर दिखाई देती मुस्कान ने कार्यक्रम की सफलता को रेखांकित किया।

 

कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजन सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

रंगमंदिर का वातावरण कुछ घंटों के लिए पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। व्यस्त पत्रकारिता जीवन से इतर यह आयोजन मनोरंजन, पारिवारिक सहभागिता और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण साबित हुआ।

 

दिशा–खुशबू पाटनी की उम्र का गणित

0

Disha Patani: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और उनकी बहन खुशबू पाटनी इन दिनों अपने काम से नहीं बल्कि अपनी उम्र को लेकर इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, जहां गूगल प्रोफाइल में दर्ज जन्मतिथियों के मुताबिक दोनों बहनों की उम्र में सिर्फ 203 दिन यानी करीब 6 महीने का अंतर बताया जा रहा है।

गूगल के अनुसार दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 और खुशबू पाटनी का जन्म 23 नवंबर 1991 को दर्ज है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं क्योंकि आमतौर पर सगी बहनों के बीच इतना कम अंतर दुर्लभ माना जाता है।

– Advertisement –

Ad image

X पर यूजर्स ने अलग-अलग तर्क दिए—कुछ ने इसे ऑफिशियल DOB बताते हुए असली जन्मतिथि अलग होने की बात कही, तो कुछ ने प्रीमैच्योर डिलीवरी की संभावना जताई, वहीं कई लोगों ने पुराने समय में दस्तावेजों में गलत तारीख दर्ज होने की बात याद दिलाई।

कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए ‘पैरेलल यूनिवर्स’ तक कह डाला। फिलहाल दिशा और खुशबू पाटनी की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह अनोखा संयोग सोशल मीडिया पर लोगों की जिज्ञासा और मनोरंजन दोनों बढ़ा रहा है।

– Advertisement –

Ad image

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

0

अंबिकापुर। CG NEWS : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक चालक मार्केट से सामान लेकर वापस घर जा रहा था।

यह हादसा रिंग रोड नमना कला के पास हुआ, जहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

– Advertisement –

हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

 

– Advertisement –

Ad image

 

चाकूबाजी के आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा,

0

स्थान:- खैरागढ़

संवाददाता:- साकेत श्रीवास्तव

– Advertisement –

खैरागढ़। CG VIDEO : जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ग्राम अछोली निवासी चंद्रकुमार जंघेल और ग्राम पेंड्रावन निवासी यशवंत वर्मा मोटरसाइकिल से ग्राम कोटरा पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते धुरूराम जंघेल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में धुरूराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्क ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में लिया।

– Advertisement –

Ad image

पीड़ित की पत्नी की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

भाजपा ने मछुआरा प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारियों

0

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारियों की घोषणा, साथ ही एनजीओ प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के जिला संयोजकों की घोषणा की गई है।

– Advertisement –

Ad image

 

निपुण भारत मिशन से छत्तीसगढ़ के जनजातीय इलाकों में

0

नई दिल्ली/रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भाषा की बाधाओं को दूर करने के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 18 स्थानीय भाषाओं और बोलियों में प्राथमिक शिक्षा दी जा रही है। यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को, जिन्होंने सोमवार को लोकसभा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित देश के जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल से जुड़े शिक्षा सुधार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन की प्रगति, क्षेत्रीय एवं भाषाई असमानताओं, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल जिलों में एफएलएन परिणामों, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता तथा 2026-27 तक सार्वभौमिक एफएलएन दक्षता प्राप्त करने की कार्यनीतियों पर केंद्र सरकार से जानकारी मांगी।

– Advertisement –

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य, जहाँ जनजातीय समुदायों की बड़ी आबादी निवास करती है, वहाँ भाषा की बाधाएँ शिक्षा के मार्ग में एक बड़ी चुनौती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, स्थानीय भाषाओं और बोलियों में प्रारंभिक शिक्षा, डिजिटल एफएलएन सामग्री, स्मार्ट क्लासरूम एवं टैबलेट जैसी सुविधाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही समान शैक्षिक अवसर सुनिश्चित कर सकता है।

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कक्षा स्तर पर भाषा मैपिंग, बहुभाषी शिक्षा का प्राथमिक कार्यान्वयन, शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक शिक्षण सामग्री, स्टोरी टेलिंग उत्सव, स्कूल म्यूजियम तथा मॉडल बहुभाषी स्कूलों की स्थापना जैसे प्रयास किए जा रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

सांसद बृजमोहन ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत छत्तीसगढ़ में जनजातीय क्षेत्रों सहित कुल 10,771 स्मार्ट कक्षाएँ स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 5,857 स्मार्ट कक्षाएँ वर्तमान में कार्यात्मक हैं। इसके साथ ही सीआईआईएल, मैसूर के सहयोग से छत्तीसगढ़ी, हल्बी और सुरगुजिहा भाषाओं में त्रिभाषी शब्दकोश एवं डिजिटल सामग्री भी विकसित की गई है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि , छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन और समग्र शिक्षा जैसी योजनाओं के माध्यम से राज्य के दूरस्थ और अल्पसेवित जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता में ऐतिहासिक सुधार संभव हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2026-27 तक सार्वभौमिक एफएलएन दक्षता का लक्ष्य छत्तीसगढ़ में भी मजबूती से प्राप्त होगा।

अग्रवाल ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मिशन केवल साक्षरता का नहीं, बल्कि जनजातीय समाज को उनकी भाषा, संस्कृति और पहचान के साथ शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यह छत्तीसगढ़ के भविष्य को मजबूत नींव प्रदान करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भिलाई-03 में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

0

भिलाई-03 क्षेत्र में 1 फ़रवरी 2026, रविवार को स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह शिविर एएम हॉस्पिटल, भिलाई-चारोदा एवं बालाजी ब्लड सेंटर, भिलाई के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

– Advertisement –

Ad image

शिविर में आमजन के लिए सामान्य स्वास्थ्य जाँच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिनमें रक्तचाप (बीपी), शुगर जाँच, नेत्र परीक्षण, अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा सुरक्षित रक्तदान की व्यवस्था शामिल रही। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और कई रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर शिविर में सेवाएँ देने वाले चिकित्सकों एवं सक्रिय सहभागियों का सम्मान किया गया। वहीं रक्तदाताओं को संस्था की ओर से हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक स्नेहा गिरी ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व पर जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि यह इंसानियत का सबसे बड़ा कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने और स्वस्थ भविष्य के निर्माण हेतु आगे आने की अपील की।

यह शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानव सेवा की दिशा में स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का एक सराहनीय प्रयास रहा।