Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 70

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर धान खरीदी की

0

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है। ऐसे किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

– Advertisement –

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

– Advertisement –

Ad image

लोकसभा में गूंजा छत्तीसगढ़ का निर्यात स्वर, सांसद

0

नई दिल्ली/रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को लोकसभा में छत्तीसगढ़ के निर्यात सामर्थ्य, आदिवासी बहुल जिलों के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों के वैश्वीकरण का मुद्दा उठाया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल एवं नक्सल प्रभावित जिलों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध पारंपरिक वन उत्पाद, हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरी को यदि सही नीतिगत समर्थन मिले, तो वे उच्च मूल्य वाले वैश्विक निर्यात उत्पाद बन सकते हैं।

– Advertisement –

श्री अग्रवाल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ‘जिलों को निर्यात केंद्र’ पहल के अंतर्गत इन क्षेत्रों के लिए ठोस हस्तक्षेप, वित्तीय सहायता और परिणाम-आधारित निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया।

जिसपर वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद ने बताया कि ‘निर्यात केंद्र के रूप में जिले’ (DEH) विदेश व्यापार महानिदेशालय की एक क्षमता निर्माण योजना है, जिसका उद्देश्य जिला स्तर पर निर्यात को बढ़ावा देना, स्थानीय विनिर्माण को सुदृढ़ करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्यों और जिलों को निर्यात प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाती है।

– Advertisement –

Ad image

वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक के लिए स्वीकृत निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के निर्यातक, एमएसएमई और संस्थान ‘निर्यात दिशा’ घटक के माध्यम से बाजार पहुंच, गुणवत्ता एवं अनुपालन, अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और व्यापार सुविधा से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईपीएम योजना के तहत पहले से संचालित ब्याज समतुल्यकरण योजना और बाजार पहुंच पहल को एकीकृत डिजिटल प्रणाली में सम्मिलित किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के एमएसएमई को सहायता प्राप्त करने में प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल होंगी और समय की बचत होगी।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के वनवासी क्षेत्रों के उत्पाद और पारंपरिक हस्तशिल्प न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उनकी बड़ी मांग है। केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से इन उत्पादों को वैश्विक मंच तक पहुंचाना छत्तीसगढ़ के युवाओं और कारीगरों के लिए स्थायी रोजगार का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजना की परिणाम-आधारित निगरानी यह सुनिश्चित करेगी कि लाभ वास्तविक निर्यात, आय वृद्धि और रोजगार सृजन के रूप में छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्यात को जिला स्तर से मजबूत करने की यह नीति छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।

छग में 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का ,

0

रायपुर। CG BREAKING : 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। पहले वित्त विभाग से 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की अनुमति ली थी, अब राज्य सरकार के प्रस्ताव पर 292 सहायक शिक्षकों के पदों के सृजन की सहमति के साथ कुल 5000 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां होगी।

आपको बता दें कि 28 अक्टूबर 2025 को 4708 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की अनुमति मिली थी। अब राज्य सरकार के प्रस्तावर 292 सहायक शिक्षकों के पदों की भी स्वीकृति मिली है।

– Advertisement –

सड़क पार कर रहा था युवक तभी गैस सिलेंडर से

0

महासमुंद। CG NEWS : राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ है। एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर चक्काजाम कर दिया।

मृतक की पहचान अशोक कुमार विश्वकर्मा (40 वर्ष), निवासी ओंकारबंद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक जैसे ही सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

– Advertisement –

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मुआवजे व दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। चक्काजाम के चलते राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हालात को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है। खल्लारी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 

CG ACCIDENT NEWS : कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी तेज रफ्तार कार, पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

 

 

 

बीजेपी सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश

0

रायपुर। CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यसमिति में संगठन को डिजिटल माध्यमों पर और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें लिस्ट

– Advertisement –

 

– Advertisement –

Ad image

 

ढाई लाख के बदले मिलेंगे ढाई करोड़ रुपये !

0

बिलासपुर। CG NEWS : न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा इलाके में अंधविश्वास और लालच का एक ऐसा कॉकटेल सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। यहाँ तंत्र-मंत्र की आड़ में ‘कुबेर का खजाना’ लुटाने का दावा करने वाले ठगों ने मासूमों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल दिया। खुद को पहुंचे हुए पंडित और सिद्ध तांत्रिक बताने वाले दो पुरुषों और तीन महिलाओं के इस शातिर गिरोह ने ठगी की ऐसी पटकथा लिखी कि सुनने वाले दंग रह जाएं। गिरोह ने पीड़ितों को झांसा दिया कि उनके पास ऐसी ‘दैवीय शक्ति’ है जिससे नोटों की बारिश कराई जा सकती है। आरोपियों ने दावा किया कि अगर कोई ढाई लाख रुपये की ‘आहुति’ देता है, तो तंत्र-मंत्र के प्रभाव से उसे ढाई करोड़ रुपये में बदला जा सकता है। इस लुभावने जाल में फंसकर पीड़ितों ने अपनी जमापूंजी तांत्रिकों के हवाले कर दी, लेकिन जब पैसों की बारिश की जगह ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी अपना खेल कर चुके थे।

बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में आए इन शातिर जालसाजों का काम करने का तरीका किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं था। गिरोह का मास्टरमाइंड विजय राज नामक व्यक्ति था, जो नए शिकार ढूंढकर उन्हें चमत्कार के जाल में फंसाता था। इसके बाद ‘पंडित’ का चोला ओढ़े आरोपी पीड़ितों को बिल्हा के एक सुनसान ठिकाने पर बुलाते थे। वहाँ धूप-दीप और तंत्र-मंत्र का भारी भरकम तामझाम सजाकर ‘पैसों की बारिश’ का लाइव नाटक रचा जाता था। आंखों के सामने करोड़ों रुपये देखने की हसरत में लोग अंधे हो जाते थे और अपनी जेब से ढाई लाख रुपये निकाल कर इन ठगों की झोली में डाल देते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में महिलाएं भी शामिल थीं, जो पीड़ितों को भावनात्मक रूप से विश्वास में लेने का काम करती थीं। जैसे ही ढाई लाख रुपये हाथ लगते, आरोपी चमत्कार के नाम पर समय मांगते और रफूचक्कर हो जाते।

– Advertisement –

बिल्हा थाना पुलिस ने शिकायत मिलते ही घेराबंदी कर इस गिरोह के पांचों सदस्यों को दबोच लिया है। एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि यह गिरोह केवल बिल्हा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों में सक्रिय था और अब तक दर्जनों लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। पूछताछ में कई और सनसनीखेज खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने साफ तौर पर जनता को आगाह किया है कि मेहनत की कमाई को दोगुना-तिगुना करने या आसमान से पैसे बरसाने वाले किसी भी पाखंडी के बहकावे में न आएं। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और अंधविश्वास का जाल है। अगर आपके आसपास भी कोई ऐसा ‘चमत्कारी बाबा’ घूम रहा है, तो सीधा पुलिस को खबर करें ताकि जेल की सलाखों के पीछे उनके मंत्रों की असली परीक्षा हो सके।

 

– Advertisement –

Ad image

RAIPUR NEWS : 22 फरवरी को रायपुर आएंगी सनी लियोनी ! बजरंग दल ने जताई आपत्ति, कहा – अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

 

 

 

CG BREAKING : पूर्व मंत्री कवासी लखमा को SC से मिली जमानत, 378 दिनों से थे जेल में बंद

 

 

बिना अनुमति के नहीं बजेगा डीजे, आयोजन को

0

रायपुर। RAIPUR NEWS : पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पश्चिम ज़ोन अंतर्गत सभी सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के डीजे संचालकों, टेंट संचालकों एवं साउंड सिस्टम व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई।

क्षेत्रवार बैठक विवरण :
एसीपी आज़ाद चौक – इशू अग्रवाल
थाना क्षेत्र: आज़ाद चौक, कबीर नगर, सरस्वती नगर
एसीपी पुरानी बस्ती – देवांश सिंह राठौर
थाना क्षेत्र: अमानाका, डीडी नगर, पुरानी बस्ती
एसीपी राजेंद्र नगर – नवनीत पाटिल
थाना क्षेत्र: टिकरापारा, राजेंद्र नगर, मुजगहन

– Advertisement –

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी कार्यक्रम/आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा, तथा अनुमति की पावती (लिखित अनुमति पत्र) के बिना किसी भी प्रकार का डीजे, साउंड सिस्टम, टेंट, लाइट अथवा अन्य सामग्री उपलब्ध कराना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक के दौरान माननीय न्यायालय (कोर्ट) की गाइडलाइन के संबंध में जानकारी दी गई तथा यह भी निर्देशित किया गया कि टेंट/पंडाल लगाते समय सड़क यातायात एवं आमजन की आवाजाही बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर कुछ समाज प्रमुखों की भी उपस्थिति रही।

– Advertisement –

Ad image

क्षेत्र अंतर्गत बिना विधिवत अनुमति के रैली, सभा, जुलूस, धार्मिक/सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन आयोजनों में बिना पुलिस अनुमति के डीजे, साउंड सिस्टम, टेंट, लाइट आदि संसाधन उपलब्ध कराए जाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

इस संबंध में सभी डीजे संचालकों, साउंड सिस्टम संचालकों एवं टेंट व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में केवल उन्हीं आयोजनों में सामग्री उपलब्ध कराई जाए, जिन आयोजकों के पास पुलिस प्रशासन द्वारा जारी वैध लिखित अनुमति पत्र उपलब्ध होl निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।

यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने, अवैध आयोजनों पर रोक लगाने तथा सार्वजनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है।

 

 

 

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में गरियाबंद के दिव्यांग

0

गरियाबंद। कृषि महाविद्यालय जोरा, रायपुर में 28 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गरियाबंद जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों को आज कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मानित किया। कलेक्टर ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले से कुल 17 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से कई खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में

•चुनेश्वर सिन्हा (दृष्टिबाधित) एवं प्रियंका ध्रुव (दृष्टिबाधित) ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

•इशकुमार ध्रुव (अल्प दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ व तावा फेंक में द्वितीय तथा गोला फेंक में तृतीय स्थान अर्जित किया।

•देवी सिंह विश्वकर्मा (दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ व तावा फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

•लक्ष्मीनारायण नेताम (दृष्टिबाधित) ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय, जबकि तावा एवं गोला फेंक में तृतीय स्थान हासिल किया।

•डोमार यादव (दृष्टिबाधित) ने गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

•अस्थिबाधित खिलाड़ी तारणी प्रजापति ने तावा, गोला एवं भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इसी तरह

प्रीति यादव ने लंबी कूद में प्रथम, भीष्म नारायण ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, चंद्रभूषण ने द्वितीय, नीलम टंडन ने प्रथम तथा किंजल साहू ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन 25 एवं 26 जनवरी 2026 को फिंगेश्वर में आयोजित जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता से हुआ था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ गरियाबंद द्वारा किया गया था, जिसकी अध्यक्ष सुश्री प्रीति यादव हैं।

इस उपलब्धि पर शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान गरियाबंद, स्कूल समर्थ दिव्यांग आवासीय विद्यालय गरियाबंद की अधीक्षिका लक्ष्मी रानी ध्रुव, तथा सुनील यादव, कुंदन सेन, ओमप्रकाश साहू, कोमल यादव, तारणी ध्रुव, हीरामानी यादव सहित सभी प्रशिक्षकों और सहयोगियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संस्था से कुल 6 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर सफलता प्राप्त की।

राजिम के दुतकैया में तनाव के बाद प्रशासन अलर्ट

0

गरियाबंद। थाना राजिम अंतर्गत ग्राम दुतकैया (खपरी) में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा व आगजनी की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बी.एस. उइके ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कार्यपालिक दंडाधिकारियों की तैनाती के त्वरित निर्देश जारी किए हैं।

दुतकैया क्षेत्र में मैनपुर तहसीलदार रमेश मेहता, गरियाबंद नायब तहसीलदार योगेन्द्र कुमार देवांगन, पाण्डुका नायब तहसीलदार डोनेश्वर साहू और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख विजय कुमार सिंह को तैनात किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

– Advertisement –

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, नवा रायपुर में

0

नई दिल्ली/ रायपुर। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को नया आकाश देने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने इसे राज्य को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है। इस अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से राज्य के छात्र और युवा वैज्ञानिक स्पेस रिसर्च, नवाचार, सिम्युलेशन और अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के अवसर प्राप्त करेंगे, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकेंगे।

– Advertisement –

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज नवा रायपुर में इस सपने का साकार होना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों और राज्य के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र नई पीढ़ी की उड़ान की शुरुआत है, जो छत्तीसगढ़ को अंतरिक्ष विज्ञान के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा और राज्य के युवाओं के लिए अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा। अब छत्तीसगढ़ के युवा भी इसरो, नासा सहित वैश्विक मंचों पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

अगस्त 2025 में आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का भ्रमण किया था, जहां से उन्हें छत्तीसगढ़ में भी ऐसी ही अत्याधुनिक सुविधा स्थापित करने की प्रेरणा मिली थी। इसी क्रम में 08/09/2025 को उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में रायपुर में स्पेस लैब एवं सिम्युलेटर स्थापित करने का आग्रह किया था। साथ ही लोकसभा में नियम 377 के तहत इस महत्वपूर्ण विषय को उठाकर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

जिसके बाद 18 नवंबर 2025 को अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र के माध्यम से रायपुर में सिम्युलेटर सहित एक अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी थी।