Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Home Blog Page 68

वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया

0

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम ने वॉर्मअप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत तैयारियों का संकेत दिया है। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 240 रन बनाए, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 210 रन ही बना सकी।

गेंदबाजी में भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कुल 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। अभिषेक शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को भी एक-एक सफलता मिली। हालांकि शिवम दुबे की गेंदबाजी चिंता का विषय रही, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 57 रन लुटा दिए। खास बात यह रही कि जसप्रीत बुमराह ने इस वॉर्मअप मैच में गेंदबाजी नहीं की, जबकि हर्षित राणा ने सिर्फ एक ओवर डाला।

– Advertisement –

बल्लेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने 20 गेंदों में 53 रन बनाकर शानदार शुरुआत दी और रिटायर आउट हुए। तीसरे नंबर पर आए तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 45 रनों की तेज पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने भी 18 गेंदों में 24 रन जोड़े। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंदों में 30 रन बनाकर स्कोर को 240 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अब भारतीय टीम अपना पहला आधिकारिक मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी, जहां टीम इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

– Advertisement –

Ad image

 

T20 World Cup 2026 की रिहर्सल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक की वापसी, जानिए कौन-कौन शामिल, देखें पूरा स्क्वाड

T20 वर्ल्ड कप 2026: IND vs PAK मैच संकट में, ICC को 200 करोड़ का झटका?

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

0

बीजापुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। घने और दुर्गम जंगलों में चल रहे इस ऑपरेशन के दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी की सूचना है। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और बड़ी संख्या में जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस एनकाउंटर में लंबे समय से सक्रिय नक्सली कमांडर और शीर्ष माओवादी नेता उधम सिंह के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

– Advertisement –

पुलिस मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारी पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि किसी भी नक्सली गतिविधि पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।

– Advertisement –

Ad image

कुंभ कल्प मेला में प्रतिदिन हो

0

राजिम विधायक रोहित साहू हुए महानदी की महाआरती में शामिल

गरियाबंद,राजिम CG NEWS: कुंभ कल्प मेला में जबलपुर से पधारी साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में प्रतिदिन महानदी की भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस महाआरती में बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण के साक्षी बन रहे हैं।

– Advertisement –

मंगलवार को आयोजित महाआरती में राजिम विधायक रोहित साहू विशेष रूप से शामिल हुए और महानदी की आरती उतारी। मेले में प्रतिदिन शाम 7 बजे महानदी घाट पर 11 विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती की शुरुआत होती है। आरती के दौरान घाट का दृश्य अत्यंत मनोहारी और भावविभोर कर देने वाला होता है।

जबलपुर से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराई जा रही आरती की विधि अपने आप में विलक्षण है। शंखनाद, कपूर, दीप, चवर एवं मंत्रोच्चार के साथ एक साथ प्रज्वलित होती महाआरती से पूरा मेला परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है। वैसे तो राजिम कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की यह विशेष अभिलाषा रहती है कि वे किसी न किसी दिन महानदी की महाआरती के साक्षी अवश्य बनें। इसी कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती घाट पर पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि आरती से मन को शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, नकारात्मकता दूर होती है तथा आध्यात्मिक उन्नति होती है।

– Advertisement –

Ad image

महानदी की आरती से आध्यात्मिक शांति मिलती है
महाआरती के पश्चात विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। महानदी की महाआरती से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि राजिम कुंभ में काशी और प्रयागराज जैसी दिव्यता का अनुभव हो रहा है। मैं सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पावन आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

इस अवसर पर नगर पालिका राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नवापारा पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू की धर्मपत्नी कांतिदेवी साहू, नगर पालिका सभापति आकाश सिंह राजपूत, भरत यादव, पार्षद सुरेश पटेल, बलराम यादव, अजय पटेल, पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, भाजपा नेत्री खुशी साहू, देवकी साहू, राजीव लोचन महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष छाया राही, मधु नत्थानी, रीतु वर्मा, कुसुम सोनी, अभनपुर पार्षद चंपा लेदेकर एवं मीना साहू, राजिम एसडीएम विशाल महाराणा, तहसीलदार मयंक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आरती घाट में समुद्र मंथन का आकर्षक दृश्य

आरती घाट के पीछे ऊंचाई पर समुद्र मंथन का भव्य झांकी बनाया गया है, जिसमें एक ओर देवता तो दूसरी ओर दानव वासुकी नाग को पकड़े हुए मंदराचल पर्वत को मथनी बनाकर खींचते हुए दिखाई देते हैं। समुद्र मंथन का यह दृश्य श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है और महाआरती की भव्यता में चार चांद लगा रहा है।

आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी

0

जांजगीर-चांपा CG NEWS: ग्राम कुथुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम अंजलि पटेल बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा और जिंदा होने की उम्मीद में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

– Advertisement –


बताया जा रहा है कि अंजलि पटेल मूल रूप से सिल्ली गांव की रहने वाली थी और ग्राम कुथुर में अपने नाना-नानी के घर रहकर आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।

– Advertisement –

Ad image

रंजिश ने ली युवक की जान, मुंगेली पुलिस ने 24

0

मुंगेली। CRIME NEWS: मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरहदा में हुई युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि 3 फरवरी को अर्जुन साहू (20 वर्ष) निवासी ग्राम फरहदा ने जरहागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि करीब ढाई माह पहले उसके मित्र कोमल साहू (19 वर्ष) का गांव के ही जयपाल उर्फ कल्लू साहू से विवाद हुआ था, जिसकी वजह मृतक द्वारा प्रार्थी की बहन से बातचीत करने की शंका थी और इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश बनी हुई थी।

– Advertisement –

पुलिस के अनुसार 2 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे ग्राम फरहदा के खरवोरवा तालाब पार के पास जयपाल साहू ने अपने साथी हितेश उर्फ हरिओम कश्यप के साथ मिलकर अर्जुन साहू और कोमल साहू पर हमला कर दिया। इस दौरान हितेश उर्फ हरिओम कश्यप ने अपने पास रखे बटनदार चाकू से अर्जुन साहू के पेट और हाथ की उंगली पर वार किया, जबकि कोमल साहू के पेट में चाकू घोंपकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

– Advertisement –

Ad image

घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान कोमल साहू की मौत हो गई। सूचना पर थाना जरहागांव में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 19/26 धारा 103(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर हत्या में प्रयुक्त बटनदार चाकू, खून लगे कपड़े और मोबाइल फोन को गवाहों के समक्ष जब्त किया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बहन से बातचीत की शंका के चलते हत्या करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हितेश उर्फ हरिओम कश्यप (18 वर्ष 10 माह) निवासी बजरंगपारा जरहागांव और जयपाल उर्फ कल्लू साहू (20 वर्ष) निवासी ग्राम फरहदा शामिल हैं। पुलिस ने प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी है और दोनों आरोपियों को 4 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सरकार का बड़ा फैसला, 15 फरवरी से 31 मार्च

0

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की वित्तीय स्थिति को संतुलित बनाए रखने के उद्देश्य से शासकीय खरीदी पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध 15 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा, जिसके तहत सामान्य परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की शासकीय खरीदी नहीं की जा सकेगी। हालांकि, अत्यावश्यक आवश्यकता होने पर संबंधित विभाग वित्त विभाग की पूर्व अनुमति प्राप्त कर खरीदी कर सकेंगे। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि हर वर्ष वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में कई विभाग केवल बजट उपयोग करने के उद्देश्य से बिना वास्तविक जरूरत के सामग्री क्रय कर लेते हैं, जिससे शासन की राशि अनावश्यक रूप से अवरुद्ध हो जाती है, जो शासनहित में उचित नहीं है। इसी प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

– Advertisement –

वित्त विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधानित राशि से 15 फरवरी 2026 के बाद कोई भी नया क्रय आदेश जारी नहीं किया जाएगा, जबकि 15 फरवरी 2026 तक जारी सभी वैध क्रय आदेशों का भुगतान 15 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि, कुछ आवश्यक मदों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, जिनमें केंद्र प्रवर्तित एवं केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाएं, विदेशी सहायता प्राप्त परियोजनाएं, केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान, नाबार्ड, सिडबी, राष्ट्रीय आवास बैंक और विशेष केंद्रीय सहायता से पोषित परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और वन विभाग की चालू परियोजनाओं में आगामी एक माह में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की खरीदी, जेलों, शासकीय अस्पतालों, कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अस्पतालों, छात्रावासों और आश्रमों में भोजन, कपड़ा और दवाइयों की खरीदी को भी छूट दी गई है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार के लिए खाद्यान्न की खरीदी एवं परिवहन, आसवनियों से देशी मदिरा की खरीदी, पेट्रोल-डीजल, वाहन मरम्मत एवं प्रतिस्थापन व्यय, 5 हजार रुपये तक की लेखन सामग्री, 5 हजार रुपये तक के अन्य आकस्मिक व्यय तथा प्रथम अनुपूरक अनुमान के अंतर्गत स्वीकृत प्रावधानों के विरुद्ध की जाने वाली खरीदी भी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगी।

नवाचार से सुधरेगा बुनकरों का जीवन

0

रायपुर । CG NEWS: रायपुर जिले के बुनकरों की समस्याओं को लेकर आज बैठक हुई । जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष ने भोजराम देवांगन ने सभी बुनकरों से नवाचार करने का आह्वान किया ।

– Advertisement –

Ad image

देवांगन के अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली बैठक थी । जिसमें रायपुर जिले के सभी समितियों के बुनकर उपस्थित थे । इस अवसर पर बुनकरों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिसे देवांगन ने तत्काल सुधारने का भरोसा दिया ।

इस अवसर पर उन्होंने चांपा के एक बुनकर का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भिंडी और भाजी के रेशे से धागा बनाकर नवाचार का उदाहरण पेश किया है । इस वजह से उनको भारत सरकार की ओर से लाखों रुपये का अनुदान भी मिल रहा है। ऐसे ही नवीन कार्य आप सब भी कर सकते हैं । जिससे न केवल छत्तीसगढ़ का देश में सम्मान बढ़ेगा बल्कि आपका जीवन स्तर भी सुधरेगा ।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नरेंद्र देवांगन, गुड़ियारी के पार्षद राजेश देवांगन, राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य  दानसिंह देवांगन, लक्ष्मीनारायण देवांगन, टाकेश देवांगन समेत बुनकर समिति के अध्यक्ष और सदस्य मौजूद थे ।

कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर, इंदिरा

0

खैरागढ़ । CG NEWS: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का बड़ा असर देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है और उन्हें उनकी मूल पदस्थापना अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर भेज दिया गया है।

कर्मचारियों ने डॉ. तिवारी पर मानसिक उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते लंबे समय से आंदोलन चल रहा था।

– Advertisement –

आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों में गलत वरिष्ठता सूची, पदोन्नति, समयमान वेतनमान, पेंशन और पुरानी पेंशन योजना का लाभ शामिल था। हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय का प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था।

इसी बीच कर्मचारियों ने प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हड़ताल स्थल पर सामूहिक सुंदर कांड पाठ भी किया। शासन के इस फैसले के बाद कर्मचारियों ने निर्णय का स्वागत किया है और अन्य लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।

– Advertisement –

Ad image

ड्राइवर को आई झपकी और फिर सब खत्म

0

जगदलपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग गरियाबंद जिले से जगदलपुर घूमने आए थे। घूमने के बाद सभी यात्री वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे टक्कर के बाद नुकसान और भी ज्यादा हुआ।

ड्राइवर को आई झपकी

– Advertisement –

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे की मुख्य वजह ड्राइवर को झपकी आना बताई जा रही है। रात के समय लंबी दूरी तय करने के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

कुछ घायलों की हालत गंभीर

– Advertisement –

Ad image

घायलों को तत्काल लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेकाज (महारानी अस्पताल, जगदलपुर) रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

तीन लोगों की मौत

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल और थाना पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे की सभी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

 

CG BREAKING : तहसील कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रुपये रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार

 

संसद में गूंजी छत्तीसगढ़ के गरीबों की आवाज

0

नई दिल्ली/रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ जैसे विकेन्द्रीकृत खरीद प्रणाली अपनाने वाले राज्य देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं यह कहना है
लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का।

जिन्होंने बुधवार को लोकसभा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से गरीबों को मिलने वाले राशन की गुणवत्ता और पारदर्शिता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ की जमीनी पहुंच और खाद्यान्न के रिसाव (Leakage) को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जवाब मांगा।

– Advertisement –

डिजिटल तकनीक से रुका भ्रष्टाचार, छत्तीसगढ़ में 2.7 करोड़ लोग लाभान्वित

चर्चा के दौरान सांसद अग्रवाल ने बताया कि राज्य में वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 82 लाख से अधिक राशन कार्ड सक्रिय हैं, जिनके जरिए लगभग 2.7 करोड़ से अधिक लोगों को खाद्य सुरक्षा मिल रही है।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 99.9% राशन कार्डों को आधार से जोड़ा जा चुका है, जिससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगी है। ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ और ‘मेरा राशन ऐप’ जैसी डिजिटल पहलों ने वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाया है।

छत्तीसगढ़ को मिली रिकॉर्ड खाद्य सब्सिडी
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को दी गई भारी-भरकम सब्सिडी का विवरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विकेन्द्रीकृत खरीद प्रणाली (DCP) के तहत छत्तीसगढ़ को पिछले वर्षों में निरंतर वित्तीय सहयोग मिला है:
| वित्तीय वर्ष | जारी खाद्य सब्सिडी (करोड़ रुपये में) |
|—|—|
| 2021-22 | 9,047.77 |
| 2022-23 | 7,574.81 |
| 2023-24 | 5,236.13 |
| 2024-25 | 5,695.55 |
| 2025-26 (30 जन. तक) | 2,083.64

गुणवत्ता से समझौता नहीं: मंत्री का आश्वासन

सांसद के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न की खरीद से लेकर वितरण तक FAQ (Fair Average Quality) मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 से दिसंबर 2025 के बीच प्राप्त 30,000 से अधिक शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों को निर्देशित किया गया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, “छत्तीसगढ़ जैसे राज्य देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को निःशुल्क राशन मिलना मोदी सरकार की ‘अंत्योदय’ के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास जताया कि केंद्र की डिजिटल निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण नियमावली से छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध और पर्याप्त राशन पहुंचना सुनिश्चित होगा। उन्होंने विकेन्द्रीकृत खरीद प्रणाली में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

डिजिटल संसद-1