Wednesday, May 13, 2026
Google search engine
Home Blog Page 67

स्कूलों के समय में बदलाव, डीईओ ने जारी किया आदेश

0

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल ठंड की वजह से स्कूल के समय में बदलाव किया गया था। अब ठंड के खत्म होने के बाद स्कूल के समय को यथावत कर दिया गया है।

एक पाली मं संचालित होने वाली शालाएं अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होगी। जबकि शनिवार को कक्षा सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेगी।

– Advertisement –

वहीं दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं पहली पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी, जबकि शनिवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी। वहीं दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जबकि शनिवार को ये कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक चलेगी।

– Advertisement –

Ad image

 

 

 

अनियंत्रित होकर नाले में पलटा स्कूल वाहन

0

बालोद। CG NEWS : जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्ची की मौत हो गई, जबकि करीब 13 बच्चे घायल हो गए। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदगांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार डौंडी नगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान आज़ाद पब्लिक स्कूल का वाहन बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। वाहन में स्कूली बच्चे सवार थे।

– Advertisement –

हादसे में वेदांशी नामक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी घायल बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के बेकाबू होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस वाहन चालक से भी पूछताछ कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

 

दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत

0

बलौदाबाजार। CG NEWS : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान एक आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे आरक्षक की इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हो गई।

विवेचना के लिए निकले थे दोनों जवान

– Advertisement –

जानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, जो जिला बलौदाबाजार के साइबर सेल में पदस्थ थे, तथा आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांत धर दीवान, जो थाना हथबंद में तैनात थे, मंगलवार सुबह एक प्रकरण की विवेचना के सिलसिले में मोटरसाइकिल से निकले थे। सुबह लगभग 11 बजे वे हथबंद क्षेत्र के उड़ेला–पौसरी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल आरक्षक प्रशांत धर दीवान को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस विभाग में शोक
दो जवानों की असामयिक मृत्यु से पूरे जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों के अनुसार दोनों जवान कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी थे।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और मार्मिक घटना है। विवेचना के दौरान निकले हमारी यूनिट के दो आरक्षकों की ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। विभाग मृत जवानों के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

गौरतलब है कि आरक्षक धर्मेंद्र यादव बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़, थाना साजा के निवासी थे। वहीं आरक्षक प्रशांत धर दीवान बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों ही अपने परिवार के मुख्य सहारा थे। पुलिस ने ट्रक चालक और वाहन की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दुखद घटना की खबर के बाद पूरे जिले में शोक का माहौल है और लोग दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

सदर बाजार, जीई रोड और जयस्तंभ

0

रायपुर। RAIPUR BREAKING : जीई, मालवीय, सदर बाजार और एमजी रोड में रैली जुलुस शोभायात्रा निकालने पर रोक लगाई गई है। पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन कमांक/पु.उपा. / मध्य / राय / 82 / 26 दिनांक 22.02.2026 द्वारा रायपुर के अति व्यस्ततम मार्गो में सुगम यातायात, कानून व्यवस्था व जनसुविधा के दृष्टिकोण से प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक किसी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस, धरना प्रदर्शन आदि के आयोजन को प्रतिबंधित किये जाने की अनुशंसा की गई है।

अतः पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के उपरोक्त प्रतिवेदन से सहमत होकर परिशांति, लोकहित एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 अंतर्गत नीचे वर्णित क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक किसी प्रकार की रैली. शोभायात्रा, जुलूस, अन्य प्रकार के प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाता है :-

– Advertisement –

जी. ई. रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक

मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक

– Advertisement –

Ad image

सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक तथा

एम. जी. रोड में गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक

उपरोक्त वर्णित क्षेत्र के लिए किसी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस अन्य प्रकार के प्रदर्शन धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत, आदेश तिथि से आगामी 02 माह तक प्रतिबंधित रहेंगे।

 

ईको कार में ले जा रहे थे 68 लाख का गांजा, महिला सहित 7

0

CG Crime : महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के अंगुल से महाराष्ट्र के अकोला तक जा रहे पूरे गांजा सप्लाई चेन को तोड़ते हुए 137 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये है। इसमें कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से चार ओडिशा और चार महाराष्ट्र के निवासी हैं।

 

– Advertisement –

खास बात यह है कि इसमें एक महिला आरोपी भी शामिल है – निलोफर शफी, उम्र 40 वर्ष, पति मो. शफी, निवासी फिरदोस कॉलोनी, मोतीवाल, थाना अकोटफेल, जिला अकोला, महाराष्ट्र। वह मारुति सुजुकी ईको कार में बैठी हुई पकड़ी गई।

 

– Advertisement –

Ad image

दोनों वाहन – टोयटा कार (MH 01 BK 4102) और मारुति ईको (OD 19 T 6003), 7 मोबाइल, 11,400 रुपये नकद सहित कुल 74 लाख 88 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई NH-53 पर रेहटीखोल में नाकाबंदी के दौरान की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

 

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका

0

नई दिल्ली। Rashmika-Vijay Wedding : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को बधाई दी है. दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. विजय देवरकोंडा के माता-पिता ने शादी में प्रधानमंत्री को भी इनवाइट किया है. इस पर पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “26 फरवरी 2026 को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी में आपके द्वारा इनवाइट किया जाना खुशी की बात है. इस खुशी और शुभ मौके पर देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं.” प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, यह शादी विजय और रश्मिका की ज़िंदगी में एक नए, खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत है.

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “दोनों के लिए आने वाले दिन, महीने और साल एक जैसे सपनों से भरे हो. और वे पूरे हों. दोनों सोच-समझ और प्यार के साथ अपनी ज़िम्मेदारियां शेयर करें. एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे पार्टनर की तरह ज़िंदगी का सफ़र तय करें.” उन्होंने इस खास मौके पर कपल और परिवार को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भेजी.

– Advertisement –

Ad image

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आईटीसी ममेंटोस उदयपुर में हो रही है. रविवार को कपल ने अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रश्मिका और विजय ने लिखा, इतने प्यार से, आपने हमें एक नाम दिया. आपने हमें ‘VIROSH’ कहा. इसलिए आज पूरे दिल से हम आपके सम्मान में, अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं. हम इसे ‘VIROSH की शादी’ नाम देना चाहेंगे. आप हमेशा हमारा हिस्सा हैं. बिग हग.”

कपल के 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर, राजस्थान में शादी करेगा. उम्मीद है कि यह सेरेमनी प्राइवेट और इंटीमेट होगी, जिसमें सिर्फ़ करीबी परिवार और दोस्त होंगे. इसके बाद रिसेप्शन होगा.

– Advertisement –

Ad image

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई सरकारी

0

जांजगीर चांपा। CG ACCIDENT NEWS : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक मुख्य लिपिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना नांदघाट के पास उस समय हुई, जब शासकीय कार्य से रायपुर जा रही सरकारी बोलेरो तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को बाहर निकालने के लिए दरवाजा तोड़ना पड़ा। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास हुआ। बोलेरो जांजगीर-चांपा से सुबह लगभग आठ बजे सीएचएमओ कार्यालय के कार्य से रायपुर रवाना हुई थी।

– Advertisement –

वाहन में चालक सत्येंद्र उपाध्याय (लगभग 49-50 वर्ष), सीएचएमओ कार्यालय के मुख्य लिपिक सीएल साहू और उनके साथ एक रिश्तेदार रमेश सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क की ओर निकला हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही सरकारी बोलेरो संभवतः ओवरटेक करते या साइड से निकलने के प्रयास में सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया।

चालक सत्येंद्र उपाध्याय स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का दरवाजा तोड़ा और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के दौरान वाहन का एयरबैग भी खुला, परंतु टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी जान नहीं बच सकी।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रक सड़क पर किस परिस्थिति में खड़ा था और क्या यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ था। सीएमएचओ ने बताया कि वाहन शासकीय कार्य से रायपुर जा रहा था। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

दो की मौत, एक घायल

दुर्घटना में वाहन में सवार रमेश की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुख्य लिपिक सीएल. साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

CG CRIME : मर्डर या सुसाइड? 20 वर्षीय युवक की गला कटने से संदिग्ध मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

 

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बारिश

0

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी

– Advertisement –

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं रात के तापमान में अगले सात दिनों तक खास परिवर्तन नहीं होगा।

पिछले 24 घंटों का हाल

– Advertisement –

Ad image

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। ओरछा और बड़े बचेली में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

तापमान की बात करें तो जगदलपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

लो प्रेशर एरिया से बदला मौसम

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह समुद्र और ऊपरी हवा में सक्रिय सिस्टम हैं। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र के ऊपर हवा के दबाव में कमी के कारण विकसित होता है। इसके साथ लगभग 3 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

हालांकि यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है, लेकिन इसके प्रभाव से नमी वाली हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही हैं।

इसके अलावा मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ सक्रिय है। गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय ओडिशा के पास भी ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन सभी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से छत्तीसगढ़ के ऊपर नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल बन रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की स्थिति बन रही है।

48 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कम दबाव का मजबूत क्षेत्र बना हुआ है, जहां से लगभग 6 किलोमीटर ऊंचाई तक बादल बनने की अनुकूल परिस्थितियां हैं। यह सिस्टम पहले पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकता है। अगले 48 घंटों तक इसके सक्रिय रहने की संभावना है।

ट्रफ लाइन से फैल रही नमी

इस लो प्रेशर से जुड़ी ट्रफ लाइन तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र तक फैली हुई है। जमीन से करीब 1 किलोमीटर ऊंचाई पर बनी यह ट्रफ समुद्री नमी को दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचा रही है।

ऊपरी वायुमंडल (5-6 किमी ऊंचाई) में भी एक ट्रफ सक्रिय है, जो बादलों को ऊंचाई तक फैलने में मदद कर रही है। नीचे से आ रही नमी और ऊपर की ठंडी हवाएं मिलकर वातावरण को अस्थिर बना रही हैं।

छत्तीसगढ़ पर सीमित असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिस्टम छत्तीसगढ़ के बेहद करीब नहीं है, इसलिए तेज बारिश या तूफान की संभावना कम है। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने से आंशिक बादल छा सकते हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर संभाग में बादलों की मौजूदगी अधिक रह सकती है।

दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड या उमस महसूस हो सकती है।

फरवरी में बदलता है मौसम का मिजाज

रायपुर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में फरवरी के दौरान सामान्यत: आसमान साफ रहता है और हवाएं हल्की चलती हैं। हालांकि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कभी-कभार मौसम में बदलाव देखा जाता है।

इस दौरान गरज-चमक, बारिश, आंधी या ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन सकती हैं। सर्दियों का असर कम होने के साथ न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगती है, हालांकि कुछ वर्षों में फरवरी में अच्छी बारिश भी दर्ज की गई है।

 

AK-47 के साथ डीवीसीएम नक्सली

0

कांकेर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां डीवीसीएम रैंक के माओवादी नेता मल्लेश ने कांकेर पुलिस और बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

मल्लेश AK-47 राइफल के साथ छोटेबेठिया थाना पहुंचा और विधिवत रूप से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताई।

जानकारी के मुताबिक मल्लेश लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था और दंडकारण्य क्षेत्र में सक्रिय था। आत्मसमर्पण के दौरान वह ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचा, जिससे यह संकेत मिलता है कि स्थानीय स्तर पर भी उसे समझाइश दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान के कारण कई नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image

कांकेर पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए कहा कि मल्लेश को शासन की नीति के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते कई नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

देवरी में बेखौफ अवैध महुआ शराब का

0

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में आखिर किसका राज चल रहा है? कानून का… या शराब कोच्चियों का? जहां ग्राम पंचायत देवरी के नदी किनारे खुलेआम धधक रही है अवैध कच्ची महुआ शराब की भट्टियां… और दावा करने वाली पुलिस-आबकारी टीम नजर नहीं आ रही! क्या प्रशासन की कार्यवाही सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है?

बता दे कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी में दिन-दहाड़े बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है।
नदी किनारे खुलेआम चल रहा यह काला कारोबार प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहा है। जहां शराब कोच्चियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न पुलिस का डर है, न आबकारी विभाग का खौफ। जबकि लगातार कार्रवाई का दावा किया जा रहा है… लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

– Advertisement –

महज कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत खरौद की सैकड़ों महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए शिवरीनारायण थाने का घेराव किया था। थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया थाजांजगीर-चांपा

लेकिन अब सवाल उठता है — अगर कार्रवाई हो रही है, तो देवरी में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब कैसे बन रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही… या फिर नजरें फेर ली गई हैं?

– Advertisement –

Ad image

तो वही एसपी साहब के निर्देशों के बावजूद खुलेआम शराब बनना, क्या यह प्रशासन को सीधी चुनौती नहीं? क्या अवैध कारोबारियों को अंदरखाने संरक्षण मिल रहा है? या फिर सिस्टम की लापरवाही ने कानून को कमजोर कर दिया है?

जहां देवरी में धधकती भट्टियां यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर कार्रवाई का असली सच क्या है? अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर चलने के बाद जिले के जिम्मेदार अधिकारी क्या सख्त कदम उठाते हैं… या फिर यह अवैध काला कारोबार यूं ही बेखौफ चलता रहेगा?